Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 2 गोल Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 2 Worksheet गोल
Class 6 Hindi गोल Worksheet
गोल Worksheet – गोल Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) मेजर ध्यानचंद ने किस वर्ष में बर्लिन ओलंपिक में कप्तान के रूप में भाग लिया था ?
(i) 1932
(ii) 1936
(iii) 1940
(iv) 1944
उत्तर :
(ii) 1936
(ख) मेजर ध्यानचंद किस उम्र में सेना में भर्ती हुए थे ?
(i) 15 साल
(ii) 16 साल
(iii) 17 साल
(iv) 18 साल
उत्तर :
(ii) 16 साल
(ग) वर्ष 1936 में ओलंपिक खेलों का आयोजन कहाँ हुआ था ?
(i) फ्रांस
(ii) इटली
(iii) भारत
(iv) बर्लिन
उत्तर :
(iv) बर्लिन
(घ) लेखक के अनुसार बुरा काम करने वाला हर आदमी किस बात से डरता है ?
(i) उसके साथ अच्छाई की जाएगी
(ii) उसके साथ कुछ बात नहीं की जाएगी
(iii) उसके साथ भी बुराई की जाएगी
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iii) उसके साथ भी बुराई की जाएगी
(ङ) दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) गोल करने के लिए हमेशा प्रयास करना ।
(ii) गेंद को गोल के पास ले जाकर साथी खिलाड़ी को देना ।
(iii) विपक्षी टीम को हराने के लिए किसी भी हद तक जाना ।
(iv) अपने खेल को प्रदर्शित करना ।
उत्तर :
(ii) गेंद को गोल के पास ले जाकर साथी खिलाड़ी को देना ।
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) वर्ष 1933 में मेजर ध्यानचंद किस रेजिमेंट से खेलते थे?
__________________________________________
(ख) मेजर ध्यानचंद ने सैंपर्स एंड माइनर्स टीम के खिलाफ कितने गोल किए?
__________________________________________
(ग) फर्स्ट ब्राह्मण रेजिमेंट के सूबेदार मेजर कौन थे ?
__________________________________________
(घ) मेजर ध्यानचंद को किस उपनाम से जाना जाता था ?
__________________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) बर्लिन में हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का कप्तान कौन था ?
__________________________________________
(ख) किस रेजिमेंट का हॉकी के खेल में बहुत नाम था ?
__________________________________________
(ग) मेजर ध्यानचंद ने बर्लिन ओलंपिक में क्या भूमिका निभाई थी ?
__________________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) मेजर ध्यानचंद के विषय में आप क्या जानते हैं? अपने शब्दों में बताइए ।
__________________________________________
(ख) पाठ में लेखक ने अपने जीवन की घटना को साझा करते हुए विद्यार्थियों को किस बात की शिक्षा दी है ?
__________________________________________
(ग) मेजर ध्यानचंद की खेल भावना क्या थी और इसका उनके जीवन तथा खेल पर क्या प्रभाव पड़ा ?
__________________________________________
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए
गद्यांश 1
आज मैं जहाँ भी जाता हूँ, बच्चे व बूढ़े मुझे घेर लेते हैं और मुझसे मेरी सफलता का राज जानना चाहते हैं। मेरे पास सफलता का कोई गुरु-मंत्र तो है नहीं, पर हर किसी से यही कहता हूँ कि लगन, साधना और खेल भावना ही सफलता के सबसे बड़े मंत्र हैं।
मेरा जन्म सन् 1904 में प्रयाग में एक साधारण परिवार में हुआ। बाद में हम झाँसी आकर बस गए। 16 साल की उम्र में मैं ‘फर्स्ट ब्राह्मण रेजिमेंट’ में एक साधारण सिपाही के रूप में भर्ती हो गया। मेरी रेजिमेंट का हॉकी खेल में काफी नाम था। पर खेल में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी ।
(क) बच्चे व बूढ़े मेजर ध्यानचंद से क्या जानना चाहते हैं?
__________________________________________
(ख) गुरु मंत्र क्या होता है?
__________________________________________
(ग) लेखक की रुची किसमें नहीं थी ?
__________________________________________
(घ) ‘सफलता’ शब्द में मूल शब्द व प्रत्यय है
(i) सफलत + आ
(iii) सफल + ता
(ii) स + फलता
(iv) सफ + लता
उत्तर :
(iii) सफल + ता
![]()
(ङ) कथन (A) लेखक की सफलता का गुरु मंत्र नहीं है । कारण (R) लेखक की खेल भावना में ईर्ष्या व्याप्त थी । कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
गद्यांश 2
मेरी तो हमेशा यह कोशिश रहती कि मैं गेंद को गोल के पास लाकर अपने किसी साथी खिलाड़ी को पास कर दूँ, ताकि उसे गोल करने का श्रेय मिल जाए। अपनी इसी खेल भावना के कारण मैंने दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। बर्लिन ओलंपिक में हमें स्वर्ण पदक मिला। मैं खेलते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखता था कि हार या जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे देश की है।
(क) मेजर ध्यानचंद हार-जीत का श्रेय किसे देते थे?
__________________________________________
(ख) ध्यानचंद गेंद को साथी खिलाड़ी को क्यों पास कर देते थे ?
__________________________________________
(ग) मैंने दुनिया के खेल प्रेमियों का जीत लिया।
__________________________________________
उत्तर :
दिल
(घ) मेजर ध्यानचंद को बर्लिन ओलंपिक में कौन- सा पदक मिला?
(i) रजत
(ii) स्वर्ण
(iii) कांस्य
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ii) स्वर्ण
(ङ) नीचे दिए गए कथन (A) और कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चयन करें। कथन (A) मेजर ध्यानचंद ने वर्ष 1936 में बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। कारण (R) वह अपने खेल के कौशल और टीम के साथ मिलकर खेलने के कारण सफल हुए थे। कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए ।
(क) बर्लिन ओलंपिक में भारत ने रजत पदक जीता था।
उत्तर :
✗
(ख) मेजर ध्यानचंद हॉकी के खिलाड़ी थे।
उत्तर :
✓
(ग) मेजर ध्यानचंद का जन्म 28 अगस्त, 1905 को हुआ था।
उत्तर :
✗
(घ) मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता था, क्योंकि वह अपने हॉकी खेलने के ढंग से लोगों को प्रभावित करते थे।
उत्तर :
✓
(ङ) मेजर ध्यानचंद के हॉकी खेल के करियर में कोई विशेष बात नहीं थी ।
उत्तर :
✗
भाषा आधारित प्रश्न
(क) शब्दों का उनके अर्थ से मिलान कीजिए।
| शब्द | अर्थ |
| (i) लगन | श्रेष्ठता |
| (ii) दिलचस्पी | हाल ही में काम सीखने वाला |
| (iii) नौसिखिया | शौक |
| (iv) श्रेय | दिल से कुछ करने की क्रिया |
उत्तर :
(i) दिल से कुछ करने की क्रिया
(ii) शौक
(iii) हाल ही में काम सीखने वाला
(iv) श्रेष्ठता
(ख) निम्नलिखित शब्दों के स्त्रीलिंग रूप लिखिए।
(i) बुरा ____________
(ii) बच्चा ____________
(iii) तपस्वी ____________
(iv) कवि ____________
उत्तर :
(i) बुरी
(ii) बच्ची
(iii) निर्मम
(iv) कवयित्री
(ग) नीचे दिए गए शब्दों का समास – विग्रह करके समास का नाम लिखिए ।
(i) धक्का-मुक्की ____________ ____________
(ii) गुरुमंत्र ____________ ____________
(iii) त्रिनेत्र ____________ ____________
(iv) नीलकमल ____________ ____________
उत्तर :
(i) धक्का और मुक्की – द्वंद्व समास
(ii) गुरु का मंत्र तत्पुरुष समास
(iii) तीन नेत्र हैं जिसके अर्थात् शिव – बहुव्रीहि समास
(iv) नीला है कमल जो – कर्मधारय समास
![]()
(घ) खान-पान, जैसे-जैसे आदि शब्द-युग्म पाठ में आए हैं ऐसे ही अन्य शब्द-युग्म पाठ में से ढूँढकर लिखिए।
(i) ____________
(ii) ____________
(iii) ____________
(iv) ____________
(v) ____________
उत्तर :
(i) रख-रखाव
(ii) नोंक-झोंक
(iii) टेढ़ी-मेढ़ी
(iv) भिन्न-भिन्न
(v) ज्यों-त्यों
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) मेजर ध्यानचंद ने अपने संस्मरण का नाम गोल क्यों रखा होगा ?
__________________________________________
(ख) यदि मेजर ध्यानचंद की जगह आप एक खिलाड़ी होते तो आप अपना बदला किस प्रकार लेते?
__________________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) ऐसी कौन-सी बातें हैं, जिन्हें सोचकर आप यह कह सकते हैं कि ध्यानचंद अपने से पहले दूसरों के विषय में सोचते थे?
__________________________________________
(ख) मेजर ध्यानचंद के जीवन में सफलता के कौन-से कारक थे और वे कैसे महत्त्वपूर्ण थे?
__________________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) जिस प्रकार लेखक ने पुरानी घटना को याद करते हुए एक संस्मरण लिखा है वैसे ही आप भी अपने साथ हुई किसी घटना को याद करके अपनी डायरी में एक संस्मरण लिखिए तथा अपनी कक्षा में एक-दूसरे के साथ साझा कीजिए ।
__________________________________________
__________________________________________
__________________________________________
(ख) मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित एक कार्टून या कॉमिक स्ट्रिप बनाएँ जो उनकी खेल भावना और सफलता को दर्शाती हो ।
__________________________________________
__________________________________________
__________________________________________
वर्ग पहेली
नीचे दी गई वर्ग पहेली में से गेंद से खेले जाने वाले खेल के नाम ढूँढकर लिखिए, साथ ही प्रत्येक खेल के सामने खेल से संबंधित एक प्रसिद्ध खिलाड़ी का नाम भी लिखिए ।

__________________________________________________
__________________________________________________
__________________________________________________
__________________________________________________