Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 13 पेड़ की बात Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 13 Worksheet पेड़ की बात
Class 6 Hindi पेड़ की बात Worksheet
पेड़ की बात Worksheet – पेड़ की बात Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) अंकुर कहाँ से बाहर निकला ?
(i) दो सुकोमल पत्तियों के बीच से
(ii) कठोर पत्तियों के मध्य से
(iii) ज़मीन के ऊपर से
(iv) मिट्टी भेदकर
उत्तर :
(i) दो सुकोमल पत्तियों के बीच से
(ख) सभी पेड़ों में कौन-से दो भाग मिलते है ?
(i) जड़
(ii) तना
(iii) जड़, तना और पत्ते
(iv) जड़ व तना
उत्तर :
(iv) जड़ व तना
(ग) पेड़-पौधे किसके द्वारा रसपान करते हैं ?
(i) पत्तियों के द्वारा
(ii) तने के द्वारा
(iii) जड़ के द्वारा
(iv) शाखाओं के द्वारा
उत्तर :
(iii) जड़ के द्वारा
(घ) लेखक के अनुसार माँ की ममता कौन-सी मणि है ?
(i) स्वर्णमणि
(ii) लौहमणि
(iii) स्पर्शमणि
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iii) स्पर्शमणि
(ङ) वृक्ष की किससे घनिष्ठता है ?
(i) कौए व तीतर से
(ii) मधुमक्खी व तितली से
(iii) तोते व कोयल से
(iv) ये सभी
उत्तर :
(ii) मधुमक्खी व तितली से
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) जड़ों को पानी न मिलने पर क्या होता है ?
____________________________
(ख) वृक्ष के पत्ते किससे भोजन ग्रहण करते हैं?
____________________________
(ग) पेड़-पौधे कौन-से द्रव्य सोखते हैं?
____________________________
(घ) पेड़ संतान रूप में क्या छोड़ते हैं?
____________________________
(ङ) वृक्ष अपने फूलों में किसका संचय करके रखते हैं ?
____________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) जीवन का मूल मंत्र क्या है?
____________________________
(ख) ‘अंगारक’ वायु के इकट्ठा होने का क्या परिणाम होगा ?
____________________________
(ग) बेल-लताएँ पेड़ों से क्यों लिपटी रहती हैं?
____________________________
(घ) पेड़ बीज की सुरक्षा कैसे करता है?
____________________________
(ङ) ‘स्पर्शमणि’ की कथा से लेखक क्या स्पष्ट करना चाहता है ?
____________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) पेड़ के शरीर में रस का संचार कैसे होता है?
____________________________
(ख) विधाता की करुणा का चमत्कार क्या है?
____________________________
(ग) फूल किन्हें बुलाने के लिए और क्यों अपनी सुगंध फैला देते हैं?
____________________________
(घ) मधुमक्खी किस प्रकार वृक्ष का उपकार करती है ?
____________________________
(ङ) ‘वृक्ष को अपनी ज़िंदगी के लिए मोह-माया का लोभ नहीं है।’ प्रस्तुत कथन की पुष्टि पाठ के आधार पर कीजिए ।
____________________________
निम्नलिखित दिए गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
गद्यांश 1
वृक्ष अपने फूलों में शहद का संचय करके रखते हैं। मधु मक्खी व तितली बड़े चाव से मधुपान करती हैं। मधु-मक्खी के आगमन से वृक्ष का भी उपकार होता है।
तुम लोगों ने फूल में पराग-कण देखे होंगे । मधुमक्खियाँ एक फूल के पराग कण दूसरे फूल पर ले जाती हैं। पराग-कण के बिना बीज पक नहीं सकता। इस प्रकार फूल में बीज फलता है। अपने शरीर का रस पिलाकर वृक्ष बीजों का पोषण करता है। अब अपनी ज़िंदगी के लिए उसे मोह-माया का लोभ नहीं है।
(क) वृक्ष फूलों में शहद का संचय क्यों करते हैं?
____________________________
(ख) पराग-कण से आप क्या समझते हैं?
____________________________
(ग) प्रस्तुत गद्यांश में किसकी भूमिका को रेखांकित किया गया है ?
____________________________
(घ) अपनी ज़िंदगी के लिए मोह-माया का लोभ नहीं है। रेखांकित शब्द में कौन-सा समास है?
(i) द्वंद्व
(ii) द्विगु
(iii) तत्पुरुष
(iv) कर्मधारय
उत्तर :
(i) द्वंद्व
(ङ) नीचे दिए कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. पराग – कण के बिना बीज पक नहीं सकता।
2. अंकुर में फूल पलता है।
3. मधुमक्खी के आगमन से वृक्ष का भी उपकार होता है।
कूट
(i) केवल 1
(iii) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iv) 1 और 3
उत्तर :
(iv) 1 और 3
गद्यांश 2
यदि रास्ता भटक जाओ, कहीं घर पहचान नहीं सको, इसलिए रंग-बिरंगे फूलों के निशान लगा रखे हैं। ये रंगीन पंखुड़ियाँ दूर से देख सकोगे । मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है । वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं। कुछ पतंगे दिन के समय पक्षियों के डर से बाहर नहीं निकल सकते। पक्षी उन्हें देखते ही खा जाते हैं, इसलिए रात का अँधेरा घिरने तक वे छिपे रहते हैं। शाम होते ही उन्हें बुलाने की खातिर फूल चारों तरफ सुगंध-ही- सुगंध फैला देते हैं।
(क) रंग-बिरंगे फूलों के निशान किसने और क्यों लगा रखे हैं?
____________________________
(ख) वृक्ष की चिरकाल से किनके साथ घनिष्ठता है और क्यों?
____________________________
(ग) गद्यांश में से दो क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए।
(i) ____________________________
(ii) ____________________________
उत्तर :
(i) आना
(ii) खाना
(घ) दिन में पतंगे बाहर नहीं निकलते, क्योंकि
(i) उन्हें हवा में उड़ने का डर रहता है।
(ii) सूर्य की धूप से झुलसने का डर रहता है।
(iii) उन्हें पक्षी खा जाते हैं।
(iv) उन्हें प्रकाश में दिखाई नहीं देता है।
उत्तर :
(iii) उन्हें पक्षी खा जाते हैं।
(ङ) कथन (A) मधुमक्खी व तितली की वृक्ष के साथ घनिष्ठता है।
कारण (R) फूल चारों और सुगंध फैला देते हैं।
कूट
(i) कथन (A), कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A), कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, किंतु (R) सही है ।
उत्तर :
(ii) कथन (A), कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
![]()
नीचे दिए वाक्यों में सही के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए।
(क) अंकुर निकलने पर जो अंश मिट्टी के अंदर प्रवेश करता है, उसका नाम तना है ।
उत्तर :
✗
(ख) वृक्ष का अंकुर निकलने पर जड़ माटी के भीतर प्रवेश करती है।
उत्तर :
✓
(ग) पेड़-पौधों के रेशे – रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं।
उत्तर :
✓
(घ) संतान पर स्नेह-न्योछावर होते ही फूल खिलखिला उठते हैं।
उत्तर :
✓
(ङ) पेड़-पौधे अपने परिवेश के प्रति जागरूक नहीं होते।
उत्तर :
✗
भाषा आधारित प्रश्न
(क) नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग-अलग करके लिखिए ।
| शब्द | उपसर्ग | मूल शब्द |
| (i) सुकोमल | ||
| (ii) आहार | ||
| (iii) प्रश्वास | ||
| (iv) प्रवेश | ||
| (v) आबद्ध |
उत्तर :
| शब्द | उपसर्ग | मूल शब्द |
| (i) सुकोमल | (i) सु | कोमल |
| (ii) आहार | (ii) आ | हार |
| (iii) प्रश्वास | (iii) प्र | श्वास |
| (iv) प्रवेश | (iv) प्र | वेश |
| (v) आबद्ध | (v) आ | बद्ध |
(ख) नीचे ‘अ’ तालिका में दिए गए शब्दों का ‘ब’ तालिका में दिए गए उनके उचित शब्द समूह से मिलान कीजिए।
| ‘अ’ तालिका | ‘ब’ तालिका |
| (i) आहिस्ता | (क) जो किसी से भय न खाए |
| (ii) उपादान | (ख) अत्यंत निकृष्ट |
| (iii) तुच्छातितुच्छ | (ग) किसी पदार्थ का तरल रूपांतर |
| (iv) द्रव्य | (घ) वह द्रव्य जिसमें कोई वस्तु बने |
| (v) निर्भीक | (ङ) धीमी आवाज़ से |
उत्तर :
| ‘अ’ तालिका | ‘ब’ तालिका |
| (i) आहिस्ता | (ङ) धीमी आवाज़ से |
| (ii) उपादान | (घ) वह द्रव्य जिसमें कोई वस्तु बने |
| (iii) तुच्छातितुच्छ | (ख) अत्यंत निकृष्ट |
| (iv) द्रव्य | (ग) किसी पदार्थ का तरल रूपांतर |
| (v) निर्भीक | (क) जो किसी से भय न खाए |
(ग) नीचे दिए गए शब्दों से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए
| शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
| (i) पल्लवित | ||
| (ii) जीवित | ||
| (iii) अंगारक | ||
| (iv) रंगीन | ||
| (v) पेड़ों |
उत्तर :
| शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
| (i) पल्लवित | (i) पल्लव | इत |
| (ii) जीवित | (ii) जीव | इत |
| (iii) अंगारक | (iii) अंग | आरक |
| (iv) रंगीन | (iv) रंग | ईन |
| (v) पेड़ों | (v) पेड़ | ओं |
(घ) नीचे दिए वाक्यों में उचित विराम चिह्न का प्रयोग कर वाक्य पुन: लिखिए ।
(i) क्या तुमने अंकुर को ऊपर उठते देखा है
____________________________
(ii) हम जिस तरह भोजन करते हैं पेड़-पौधे भी उसी तरह भोजन करते हैं
____________________________
(iii) जो अंश माटी के भीतर प्रवेश करता है उसका नाम जड़ है
____________________________
(iv) तुम लोगों ने फूल में पराग कण देखे होंगे
____________________________
(v) पक्षी उन्हें देखते ही खा जाते हैं इसलिए अँधेरा होने तक छिपे रहते हैं
____________________________
(ङ) नीचे दिए वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए।
(i) सूक्ष्मदर्शी से सूक्ष्म पदार्थ स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।
____________________________
उत्तर :
सूक्ष्म
(ii) पत्तों में छोटे-छोटे मुँह होते हैं।
____________________________
उत्तर :
छोटे-छोटे
(iii) अनगिनत मुँह पर अनगिनत होंठ देखे जा सकते हैं।
____________________________
उत्तर :
अनगिनत
(iv) कोई-कोई पेड़ एक वर्ष के बाद ही मर जाते हैं।
____________________________
उत्तर :
एक
(v) पेड़ फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा-सा घर तैयार करता है।
____________________________
उत्तर :
छोटा-सा
![]()
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) यदि वृक्ष ऑक्सीजन देना बंद कर दें तो क्या होगा?
____________________________
(ख) यदि पेड़-पौधों को प्रकाश न मिले तो क्या होगा ?
____________________________
सोचिए और लिखिए
(क) जड़ नीचे की ओर और तना ऊपर की ओर क्यों जाता है ?
____________________________
(ख) पेड़-पौधे अंधकार से प्रकाश की ओर क्यों जाते हैं?
____________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) बीज से बीज तक की यात्रा का प्रवाह चार्ट के द्वारा दर्शाइए।

(ख) ‘वृक्षों के महत्त्व’ पर एक अनुच्छेद लिखिए ।
____________________________
____________________________
____________________________