Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 12 Worksheet हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान
Class 6 Hindi हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Worksheet
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Worksheet – हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) मॉरीशस द्वीप क्या है?
(i) खूबसूरत सितारा
(ii) हिंद महासागर का मोती
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) क्रेयोल का साम्राज्य
उत्तर :
(iii) (i) और (ii) दोनों
(ख) मॉरीशस की जनसंख्या के कितने प्रतिशत लोग भारतीय हैं?
(i) 80
(ii) 60
(iii) 67
(iv) 55
उत्तर :
(iii) 67
(ग) मील – भर की दूरी पर लेखक को क्या दिखाई दिया ?
(i) सिंहों का झुंड
(ii) पशुओं का झुंड
(iii) हिरणों का झुंड
(iv) आदमियों का झुंड
उत्तर :
(i) सिंहों का झुंड
(घ) हिंदी का मॉरीशस में व्यापक प्रचार क्यों है ?
(i) अधिकतर उत्तरांचल और अरुणाचल के लोग हैं
(ii) अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं
(iii) अधिकतर राजस्थान और हरियाणा के लोग हैं
(iv) अधिकतर उड़ीसा और कर्नाटक के लोग हैं
उत्तर :
(ii) अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं
(ङ) मॉरिशस की राजभाषा कौन – सी है ?
(i) हिंदी
(ii) अंग्रेजी
(iii) तेलुगू
(iv) उर्दू
उत्तर :
(ii) अंग्रेजी
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) मॉरीशस का प्रमुख उद्योग कौन – सा है ?
_________________________________
(ख) लेखक मॉरिशस किस जहाज़ से गया था ?
_________________________________
(ग) मॉरीशस में कितने प्रतिशत लोग हिंदू हैं?
_________________________________
(घ) मॉरीशस की असली ताकत कौन लोग हैं ?
_________________________________
(ङ) मॉरीशस के प्रत्येक प्रमुख ग्राम में हिंदू किसका पाठ करते हैं?
_________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) लेखक यात्रा के लिए कब और कहाँ से रवाना हुआ?
_________________________________
(ख) नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर क्यों नहीं है?
_________________________________
(ग) दो जवान सिंह उठकर किस ओर चले गए?
_________________________________
(घ) सिंह कब और किसका शिकार करते हैं?
_________________________________
(ङ) भारत में बैठे-बैठे हम किन विशेषताओं के बारे में नहीं जान पाते ?
_________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) मॉरीशस में ऊख की खेती और उसके व्यवसाय की सफलता के क्या कारण हैं?
_________________________________
(ख) मॉरीशस द्वीप को छोटा-सा हिंदुस्तान बनाने में किन्हें श्रेय दिया जाता है ?
_________________________________
(ग) लेखक ने मॉरीशस के मंदिरों और शिवालयों को देखकर अपनी क्या इच्छा व्यक्त की?
_________________________________
(घ) लेखक के मन में क्या लोभ जगा और क्यों ?
_________________________________
(ङ) शिवरात्रि पर पूरे मॉरीशस के हिंदू कैसे और क्यों आते हैं?
_________________________________
नीचे दिए गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
गद्यांश 1
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, लेकिन बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं . समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।
(क) हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया था ?
_________________________________
(ख) बाकी हिरन ठिठके क्यों खड़े रहे?
_________________________________
(ग) हिरनों की सहज प्रवृत्ति उन्हें क्या संकेत दे रही थी?
_________________________________
(घ) निरापद शब्द का अर्थ है
(i) आपत्ति रहित
(ii) घृणा रहित
(iii) दौड़ने में असमर्थ
(iv) ये सभी
उत्तर :
(i) आपत्ति रहित
![]()
(ङ) कथन (A) हिरन ठिठके हुए खड़े थे।
कारण (R) हिरन भागने को निरापद नहीं समझ रहे थे।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
गद्यांश 2
मॉरीशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज है। चूँकि मॉरीशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरीशस में व्यापक प्रचार है। मॉरीशस की राजभाषा अंग्रेज़ी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। अगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से वही संबंध है, जो संबंध भोजपुरी का हिंदी से है और क्रेयोल के बाद मॉरीशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना पड़ेगा । प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बखूबी बोल लेते हैं, किंतु मॉरिशस की भोजपुरी शाहाबाद या सारन की भोजपुरी नहीं है । उसमें फ्रेंच के इतने संज्ञापद घुस गए हैं कि आपको बार-बार शब्दों के अर्थ पूछने पड़ेंगे।
(क) मॉरीशस में किस भाषा का अधिक प्रचार है और क्यों ?
_________________________________
(ख) ‘संज्ञापद’ का क्या अभिप्राय है?
_________________________________
(ग) मॉरीशस की संस्कृति की भाषा कौन-सी है ?
(i) क्रेयोल
(ii) फ्रेंच
(iii) हिंदी
(iv) अंग्रेजी
उत्तर :
(ii) फ्रेंच
(घ) सभी भारतीय किस बोली को समझ / बोल लेते हैं ?
(i) फ्रेंच
(ii) क्रेयोल
(iii) भोजपुरी
(iv) चीनी
उत्तर :
(iii) भोजपुरी
(ङ) नीचे दिए कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. मॉरीशस की राजभाषा उर्दू है।
2. भोजपुरी का हिंदी से कोई संबंध नहीं है।
3. मॉरीशस में अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं।
कूट
(i) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iii) केवल 3
(iv) केवल 2
उत्तर :
(iii) केवल 3
भाषा आधारित प्रश्न
(क) नीचे दिए गए शब्दों का उनके अर्थ से उचित मिलान कीजिए।
| शब्द | अर्थ |
| (i) चिड़ियाघर | गन्ना (ईख) |
| (ii) सर्वत्र | सफ़ेद |
| (iii) पर्यटक | सब जगह |
| (iv) श्वेत | दूसरे देशों में घूमने वाले |
| (v) ऊख | प्राणी उपवन |
उत्तर :
| शब्द | अर्थ |
| (i) चिड़ियाघर | प्राणी उपवन |
| (ii) सर्वत्र | सब जगह |
| (iii) पर्यटक | दूसरे देशों में घूमने वाला |
| (iv) श्वेत | सफेद |
| (v) ऊख | गन्ना (ईख) |
(ख) ‘दिल्ली’ एक संज्ञा शब्द है इसी प्रकार पाठ में से 6 संज्ञा शब्द चुनकर रिक्त स्थान में लिखिए ।
___________ ___________ ___________
___________ ___________ ___________
उत्तर :
(ग) नीचे दिए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द चुनकर रिक्त स्थान में लिखिए।
(i) अफ्रीकियों से मिलने के पूर्व हमें शेरों से मिलना था । ___________
(ii) हम उस जगह जा पहुँचे। ___________
(iii) वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा । ___________
(iv) मेरा रक्तचाप बढ़ रहा है। ___________
(v) भारत में बैठे हम यह नहीं समझ पाते। ___________
उत्तर :
(i) हमें
(ii) हम
(iii) वह
(iv) मेरा
(v) हम, यह
(घ) नीचे दिए वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति रेखांकित शब्द के विलोम शब्द से कीजिए ।
(i) सर्वत्र धनी और ___________ का अंतर देखने को मिलता है।
(ii) जिसमें घास अधिक पेड़ बहुत ___________ है।
(iii) वहाँ प्रकाश नहीं था ___________ था।
(iv) मैं छिपता हुआ पीछे से ___________ बढ़ने लगा।
(v) आगे ऊँचा पहाड़ और ___________ समतल मैदान था।
उत्तर :
(i) निर्धन
(ii) कम
(ii) अंधकार
(iv) आगे
(v) नीचा
(ङ) नीचे दिए शब्द समूह के लिए एक शब्द लिखिए ।
(i) जमीन पर रहने वाले प्राणी ___________
(ii) वायु में उड़ने वाला ___________
(iii) जो भू-भाग पूरी तरह पानी से घिरा हो ___________
(iv) जो संभव न हो ___________
(v) जिसे कंधे पर रखकर लोग यात्रा करते हैं। ___________
उत्तर :
(i) थलचर
(ii) नभचर
(iii) द्वीप
(iv) असंभव
(v) काँवड़
![]()
(च) नीचे दिए गए शब्दों में उस शब्द पर गोला बनाइए,
(i) वायु, हवा, समीर, अनिल, अनल
(ii) हुताशन, वहि, अग्नि, जल, आग
(iii) हय, वाजि, अश्व, गज, घोड़ा
(iv) पेड़, वृक्ष, तरु, पौधा, पादप
(v) कपि, वानर, वृषभ, बंदर, मर्कट
उत्तर :
(i) अनल
(ii) जल
(iii) गज
(iv) पौधा
(v) वृषभ
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) हिरनों के झुंड के पास एक जिराफ खड़ा था । सिंहों के आस-पास होने के बाद भी वहाँ जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?
_________________________________
(ख) लगभग 50 वर्ष पूर्व ‘परी तालाब’ के नाम को बदलकर ‘गंगा – तालाब’ कर दिया है। मॉरिशस के लोगों ने ऐसा नाम क्यों रखा होगा ?
_________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) लेखक ने पाठ में ऐसा कहा है कि “ वह जन्म भर कभी नहीं भूलेगा । ” क्या आपने भी कुछ ऐसा देखा या सुना है, जिसे आप कभी नहीं भूल सकेंगे? अपने विचार लिखिए ।
_________________________________
(ख) क्या आपको अब तक के अपने जीवन पर गर्व है यदि हाँ तो क्यों ? अपने विचार सोदाहरण लिखिए ।
_________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) आप अपने माता-पिता के साथ मसूरी या अन्य किसी राज्य में घूमने गए थे। अपने इस यात्रा वृत्तांत के विषय में लिखिए।
_________________________________
(ख) आपका एक साथी छात्र मद्रासी है, जो हिंदी नहीं जानता है, आप उसकी किस प्रकार मदद करेंगे? अपने विचार लिखिए।
_________________________________
वर्ग पहेली
नीचे दी गई वर्ग पहेली में से देश के नाम को छाँटकर अलग कीजिए। उनके सामने वहाँ बोली जानी वाली भाषा को भी लिखिए।

उत्तर :
| देश | भाषा |
| इंग्लैंड | अंग्रेज़ी |
| चीन | चीनी |
| स्पेन | स्पैनिश |
| मॉरीशस | अंग्रेजी, फ्रेंच |
| इटली | इतालवी |
| भारत | हिंदी |