Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 11 चेतक की वीरता कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 11 Worksheet चेतक की वीरता कविता
Class 6 Hindi चेतक की वीरता Worksheet
चेतक की वीरता Worksheet – चेतक की वीरता Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(क) ‘राणा की पुतली फिरी नहीं’ पंक्ति से क्या आशय है?
(i) राणा की आँखों की पलकों का फिरना
(ii) राणा की आँखों का फिरना
(iii) राणा का निगाह से इशारा करना
(iv) ये सभी
उत्तर :
(iii) राणा का निगाह से इशारा करना
(ख) चेतक कहाँ दौड़ रहा था ?
(i) नदी में
(ii) अरि-मस्तक पर
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) बागान में
उत्तर :
(ii) अरि-मस्तक पर
(ग) चेतक किसके समान लहर गया ?
(i) बादलों के समान
(ii) नदी के प्रवाह के समान
(iii) तीव्र गति के समान
(iv) ये सभी
उत्तर :
(ii) नदी के प्रवाह के समान
(घ) चेतक के तन पर क्या नहीं पड़ता था ?
(i) हवा का पाला
(ii) शत्रु का भाला
(iii) शत्रु का ढाल
(iv) राजा का कोड़ा
उत्तर :
(iv) राजा का कोड़ा
(ङ) चेतक शत्रु सेना पर किस प्रकार टूट पड़ता था ?
(i) बादल की तरह
(ii) शत्रु सेना को चारों ओर से घेरकर
(iii) वज्रपात बनकर
(iv) नदी के प्रवाह के समान
उत्तर :
(iii) वज्रपात बनकर
![]()
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) चेतक किसके इशारे पर मुड़ जाता था ?
__________________________________
(ख) ‘लेकर सवार उड़ जाता था’ पंक्ति में सवार कौन था ?
__________________________________
(ग) चेतक की टापों का दुश्मन पर क्या असर होता था ?
__________________________________
(घ) चेतक का पाला किससे पड़ गया था?
__________________________________
(ङ) बैरी – समाज किसको देखकर दंग रह जाता था ?
__________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) राणा प्रताप को चेतक को कोड़े क्यों नहीं लगाने पड़ते थे?
__________________________________
(ख) ‘चेतक की वीरता’ कविता में कवि क्या संदेश देना चाहता है?
__________________________________
(ग) चेतक ने युद्ध में अपनी चाल का क्या कौशल दिखलाया ?
__________________________________
(घ) प्रस्तुत कविता में महाराणा प्रताप ने किससे और क्यों युद्ध किया था ?
__________________________________
(ङ) क्या प्रस्तुत कविता ने स्वतंत्रता सेनानियों में एकता और उत्साह का संचार किया था ?
__________________________________
![]()
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) हम राणा प्रताप को क्यों याद करते हैं? विस्तारपूर्वक बताइए ।
__________________________________
(ख) प्रस्तुत कविता में चेतक की वीरता की अनेक बातें बताई गई हैं उन्हें संक्षेप में लिखिए।
__________________________________
(ग) ‘चेतक की वीरता’ कविता से आपको क्या प्रेरणा मिलती है? आप अपने जीवन में उसका अनुसरण किस प्रकार करेंगे?
__________________________________
(घ) ‘चेतक’ स्वामीभक्त एवं कर्त्तव्यनिष्ठ घोड़ा था। इस कथन की पुष्टि ‘चेतक की वीरता कविता के आधार पर कीजिए ।
__________________________________
नीचे दिए गए काव्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
काव्यांश 1
रण – बीच चौकड़ी भर-भरकर
चेतक बन गया निराला था ।
राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था।
गिरता न कभी चेतक – तन पर राणा प्रताप का कोड़ा था।
वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर या आसमान पर घोड़ा था।
(क) चेतक निराला कैसे बन गया था ?
__________________________________
(ख) राणा प्रताप का घोड़ा किस कारणवश विशेष था ?
__________________________________
(ग) ‘प्रताप’ शब्द का वर्ण विच्छेद कीजिए।
__________________________________
उत्तर :
प् + र + त् + आ + प् + अ
(घ) ‘घोड़ा’ शब्द का तत्सम रूप है
(i) घोष्टक
(ii) घोटक
(iii) घोष्ट
(iv) घोड़क
उत्तर :
(ii) घोटक
(ङ) कथन (A) राणा प्रताप का कोड़ा चेतक पर नहीं पड़ता था। कारण (R) वह राणा प्रताप के इशारों को समझता था ।
कूट
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(घ) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है ।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
![]()
काव्यांश 2
बढ़ते नद-सा वह लहर गया
वह गया गया फिर ठहर गया ।
विकराल बज्र – मय बादल – सा
अरि की सेना पर घहर गया ।
भाला गिर गया, गिरा निषंग,
हय – टापों से खन गया अंग।
वैरी – समाज रह गया दंग
घोड़े का ऐसा देख रंग ।
(क) शत्रुओं के अंग किससे घायल हो जाते थे?
__________________________________
(ख) ‘बढ़ते नद-सा’ कविता में किसके लिए प्रयुक्त है ?
__________________________________
(ग) अरि की सेना पर कौन छा जाता था?
__________________________________
(घ) बैरी समाज क्या देखकर दंग रह जाता था ?
(i) घोड़े का कौशल
(ii) घोड़े की कायरता
(iii) घोड़े की समझदारी
(iv) घोड़े की भाग-दौड़
उत्तर :
(i) घोड़े का कौशल
(ङ) घोड़े के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. चेतक तीव्र गति से चलता था ।
2. वह चलते हुए बेचैन हो जाता था ।
3. वह धीरे – धीरे चलता था।
4. वह वज्र बनकर शत्रु सेना में गिर पड़ता था ।
कूट
(i) कथन 1 व 4 सही हैं।
(ii) कथन 2 व 3 सही हैं।
(iii) कथन 2 व 4 सही हैं।
(iv) कथन 3 व 4 सही हैं।
उत्तर :
(i) कथन 1 व 4 सही हैं।
कविता की कुछ पंक्तियाँ और उनका भावार्थ दिया गया है काव्य – पंक्ति का उसके भावार्थ से उचित मिलान कीजिए।
| पंक्तियाँ | भावार्थ |
| (क) रण – बीच चौकड़ी भर-भरकर चेतक बन गया निराला था । | (i) चेतक दुश्मन की सेना पर भयानक वज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता था और शत्रुओं का नाश करता था। |
| (ख) राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था। | (ii) हवा से बाग हिलने पर भी वह तीव्र गति से दौड़ पड़ता था। |
| (ग) जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था। | (iii) राणा प्रताप चेतक को कभी कोड़ा नहीं मारते थे, क्योंकि वह उनके इशारों को समझता था । |
| (घ) गिरता न कभी चेतक – तन पर राणा प्रताप काकोड़ा था। | (iv) हवा से भी तीव्र गति से दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ रहा था, मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो । |
| (ङ) विकराल वज्र – मय बादल – सा अरि की सेना पर घहर गया। | (v) युद्ध के मैदान में चेतक छलाँग लगाकर निराला बन गया था। |
उत्तर :
| पंक्तियाँ | भावार्थ |
| (क) रण – बीच चौकड़ी भर-भरकर चेतक बन गया निराला था । | (v) युद्ध के मैदान में चेतक छलाँग लगाकर निराला बन गया था। |
| (ख) राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था। | (iv) हवा से भी तीव्र गति से दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ रहा था, मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो । |
| (ग) जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था। | (ii) हवा से बाग हिलने पर भी वह तीव्र गति से दौड़ पड़ता था। |
| (घ) गिरता न कभी चेतक – तन पर राणा प्रताप काकोड़ा था। | (iii) राणा प्रताप चेतक को कभी कोड़ा नहीं मारते थे, क्योंकि वह उनके इशारों को समझता था । |
| (ङ) विकराल वज्र – मय बादल – सा अरि की सेना पर घहर गया। | (i) चेतक दुश्मन की सेना पर भयानक वज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता था और शत्रुओं का नाश करता था। |
भाषा आधारित प्रश्न
(क) नीचे दिए शब्दों के अर्थ लिखिए।
| शब्द | अर्थ |
| (i) बाग | |
| (ii) भयानक | |
| (iii) निर्भीक | |
| (iv) सरपट | |
| (v) प्रवाह |
उत्तर :
(i) बगीचा
(ii) डरावना
(iii) निडर
(iv) फटाफट, जल्दी से
(v) वेग
(ख) नीचे दिए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(i) तनिक ________ ________
(ii) पुतली ________ ________
(iii) हवा ________ ________
(iv) बैरी ________ ________
(v) दंग ________ ________
उत्तर :
(i) थोड़ा, कुछ
(ii) नेत्र, नयन
(iii) वायु, पवन
(iv) शत्रु, दुश्मन
(v) हैरान, अचंभित
![]()
(ग) नीचे दी गई काव्य पंक्तियों में उचित क्रिया – विशेषण शब्दों का प्रयोग करके पंक्तियों को पूर्ण कीजिए ।
(i) जो ________ हवा से बाग हिली
(ii) है ________ रहा, अब ________ नहीं
(iii) वह ________ रहा है ________ नहीं
(iv) थी जगह न कोई ________ नहीं
(v) ________ अरि-मस्तक पर ________ नहीं
उत्तर :
(i) तनिक
(ii) यहीं, यहाँ
(iii) वहीं, वहाँ
(iv) जहाँ
(v) किस, कहाँ
(घ) नीचे दी गई काव्य पंक्तियों में उचित विशेषण शब्दों का प्रयोग करके काव्य- पंक्तियों को पूर्ण कीजिए ।
(i) चेतक बन गया ________ था
(ii) ________ दिखलाया चालों में
(iii) ________ गया वह ढालों में
(iv) ________ वज्र-मय बादल-सा
उत्तर :
(i) निराला
(ii) कौशल
(iii) निर्भीक
(iv) विकराल
(ङ) नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में लिखकर पुनः वाक्य लिखिए।
(i) रणभूमि भर-भरकर दौड़ रहा था चौकड़ी चेतक ।
__________________________________
(ii) तेज दौड़ता था हवा भी से चेतक ।
__________________________________
__________________________________
(iv) घोड़े नाम का चेतक था महाराजा प्रताप के ।
__________________________________
(च) नीचे दिए गए शब्दों के भीतर छिपे शब्दों को लिखिए।
(i) भयानक ________
(ii) लहर ________
(iii) विकराल ________
(iv) समाज ________
(v) प्रताप ________
(vi) आसमान ________
उत्तर :
(i) भय
(ii) हर
(iii) काल
(iv) साज
(v) ताप
(vi) समान
कल्पना आधारित प्रश्न
(i) चेतक में कितनी विशेषताएँ थीं, जिसके कारण महाराणा प्रताप उसे प्यार करते थे। यदि आपके पास घोड़ा या अन्य पशु होता, तो आपका उसके साथ कैसा व्यवहार होता?
__________________________________
__________________________________
__________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) प्रस्तुत कविता में चेतक ने अपने स्वामी के प्रति स्वामी भक्ति दिखाई। आप अपने देश के प्रति देश भक्ति कैसे प्रदर्शित करेंगे? अपने विचार लिखिए।
__________________________________
__________________________________
__________________________________
__________________________________
(ख) महाराणा प्रताप की कोई पाँच विशेषताएँ, जो अनुकरणीय हैं, उन्हें सोचकर लिखिए ।
__________________________________
__________________________________
__________________________________
__________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) ‘चेतक एक साहसी और स्वामीभक्त घोड़ा था।’ क्या आप भी साहसी और ईमानदार हैं? अपने साहस और ईमानदारी की कोई घटना लघु कथा के रूप में लिखिए ।
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
(ख) अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर पशु-पक्षियों से संबंधित कोई कविता या कहानी पढ़िए और उसकी पाँच विशेषताएँ लिखिए।
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
![]()
(ग) ‘युद्ध विकास है अथवा विनाश’ सोचकर अपने विचार लिखिए।
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________
___________________________________________