NCERT Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer चेतक की वीरता
चेतक की वीरता Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘नद’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
नद शब्द का अर्थ वेग से बहती हुई नदी है।
प्रश्न 2.
घोड़े के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर :
हय, अश्व।
प्रश्न 3.
चेतक किसका घोड़ा था ?
उत्तर :
चेतक महाराणा प्रताप का घोड़ा था ।
प्रश्न 4.
महाराणा प्रताप के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर :
महारणा प्रताप के पिता का नाम उदय सिंह द्वितीय था ।
चेतक की वीरता Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘चेतक की वीरता’ कविता किस ‘काव्यकृति’ का अंश है ? वह काव्यकृति किस विषय पर आधारित है?
उत्तर :
‘चेतक की वीरता’ कविता ‘हल्दीघाटी’ काव्यकृति का अंश है। इस काव्यकृति में मुगलों और राणा प्रताप के मध्य हुए भयंकर युद्ध का वर्णन है।
प्रश्न 2.
चेतक ‘निराला’ कैसे बन बया था ?
उत्तर :
युद्ध क्षेत्र में चौकड़ी भर-भर कर रण कौशल दिखाने के कारण चेतक निराला बन गया था।
प्रश्न 3.
‘सरपट दौड़ा करवालों में’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
चेतक निडर होकर ‘ तलवारों और खड्गों’ के बीच में से रास्ता बनाता हुआ ‘महाराणा प्रताप’ को लेकर तेज़ी निकल जाता था।
![]()
चेतक की वीरता Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
इस कविता मे चेतक की वीरता के बारे में बहुत सी बातें बताई गई हैं। उनमें से कुछ के विषय में लिखिए।
उत्तर :
यह पूरी कविता चेतक की वीरता से परिपूर्ण है, इसमें मुझे सर्वाधिक जिन विशेषताओं ने प्रभावित किया, उनके विषय में मेरे विचार इस प्रकार हैं- कविता में महाराणा प्रताप की वीरता के साथ-साथ उनके घोड़े चेतक का योगदान भी कम नहीं दर्शाया गया है। वह शत्रुओं के भाले, तलवारों के बीच में से महाराणा प्रताप को सुरक्षित निकालकर ले जाता है। वह अपनी तथा अपने स्वामी की रक्षा पूरी तत्परता के साथ करता है।
उसका उसके मलिक राणा प्रताप से गहरा तालमेल है। राणा प्रताप को कभी भी उस पर कोड़ा मारने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी । राणा की पुतली के हिलते ही वह समझ जाता था कि अब उसे किस दिशा में मुड़ना है। शत्रु सेना हैरान-परेशान रह जाती थी। चेतक किसी स्थान पर दिखाई देता तो शत्रु वहाँ जब तक आक्रमण करने पहुँचती थी तब तक चेतक एक छलावे की भाँति वहाँ से राणा प्रताप को लेकर गायब हो चुका होता था ।
प्रश्न 2.
चेतक की क्या विशेषता थी? उसका अंत कैसे हुआ ?
उत्तर :
चेतक शत्रुओं की सेना पर टूट पड़ता था। रणभूमि से महाराणा प्रताप को निकालना चेतक की अपने स्वामी के प्रति निष्ठा और स्वामिभक्ति को दर्शाता है। स्वयं बुरी तरह घायल होते हुए भी वह अपनी निष्ठा और भक्ति को नहीं भूलता। जब मुगल सेना महाराणा प्रताप के पीछे लगी थी, तब चेतक प्रताप को अपनी पीठ पर लिए 26 फीट के उस नाले को लाँघ गया, जिसे मुगल न पार कर सके। इतनी लंबी छलाँग लगा कर उसने अपने स्वामी के प्राणों को तो बचा लिया, किंतु स्वयं मौत को गले लगा लिया।
प्रश्न 3.
इन पंक्तियों का आशया स्पस्ट कीजिए । कौशल दिखलाय चालों में उड़ गया भयानक भालों में निर्भीक गया वह ढालों में सरपट दौड़ा करवालों में
उत्तर :
ये पंक्तियाँ श्यामनारयण पांडेय जी दवारा रचित कविता ‘चेतक’ में से ली गई हैं। यह पूरी कविता चेतक के शौर्य, समझदारी और स्वामिभक्ति से ओत-प्रोत है। इन पंक्तियों में चेतक अपनी चाल, अपनी गति से दुश्मन को भ्रमित हतप्रभ कर रहा है। वह बहुत तेज़ गति से युद्ध – क्षेत्र में यहाँ-वहाँ दौड़ रहा था, उसकी गति के कारण दुश्मन राणा प्रताप पर आक्रमण नहीं कर पा रहे थे। वह दुश्मन के हथियारो से निडरतापूर्वक भी भय नहीं खाता था। वह भयानक भालों के बीच से बचता – बचाता निकल जाता था। दुश्मनों के अनेक तलवारों, ढालों एवं खड्गों की परवाह किए बिना उसमें से मार्ग बनाकर वह राणा प्रताप को लेकर तेज़ गति से उड़ जाता था।
चेतक की वीरता Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Question Answer बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनिए:-
(क) युद्ध में चौकड़ी भर-भर कर कौन दौड़ रहा था ?
(i) सैनिक
(ii) घोड़े
(iii) हाथी
(iv) चेतक
उत्तर :
(iv) चेतक
(ख) इस कविता में कौन-सा रस है?
(i) वात्सल्य रस
(ii) प्रेम रस
(iii) वीर रस
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(iv) इनमें से कोई नहीं
![]()
(ग) इस कविता में प्रयुक्त ‘निराला’ शब्द का तुकांत शब्द कविता में से छाँटिए ?
(i) घोड़ा
(ii) पाला
(iii) चाल
(iv) लहर
उत्तर :
(iii) चाल
(घ) युद्ध से संबंधित जो शब्द नहीं है, उस पर (✗) लगाइए।
(i) रण
(ii) भाले
(iii) समर
(iv) नाव
उत्तर :
(ii) भाले
(ङ) ‘ बढ़ते नद- सा वह लहर गया’ में ‘नद – सा’ में कौन सा अलंकार है?
(i) उपमा
(iii) मानवीकरण
(ii) अतिशयोक्ति
(iv) श्लेष
उत्तर :
(i) उपमा
(च) इस कविता मै वैरी- समाज कौन है?
(i) मुगल और उनकी सहयोगी सेना
(ii) कोई भी सेना
(iii) समाज विरोधी लोग
(iv) धर्म विरोधी लोग
उत्तर :
(i) मुगल और उनकी सहयोगी सेना
चेतक की वीरता Class 6 Hindi Chapter 11 Extra Questions अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
निम्नांकित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इन पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए या चुनिए-
प्रश्न 1.
रण – बीच चौकड़ी भर-भरकर
चेतक बन गया निराला था।
राणा प्रताप के घोड़े से
पड़ गया हवा को पाला था।
गिरता न कभी चेतक – तन पर
राण प्रताप का कोड़ा था।
वह दौड़ रहा अरि- मस्तक पर
या आसमान पर घोड़ा था।
(क) कवि और कविता का नाम बताइए?
उत्तर :
कवि का नाम ‘श्री श्याम नारायण पांडेय’ और कविता का नाम ‘चेतक की ‘वीरता’ है।
(ख) चेतक को निराला क्यों कहा गया है?
उत्तर :
चेतक दुश्मनों पर छलाँग लगा-लगा कर वार कर रहा था, इसलिए उसे निराला कहा गया है।
(ग) चेतक कैसे दौड़ रहा था ?
उत्तर :
चेतक हवा के समान तेज़ गति से दौड़ रहा था ।
(घ) चेतक पर कोड़ा क्यों नहीं गिरता था ?
उत्तर :
चेतक महाराणा प्रताप का हर इशारा समझ जाता था, इसलिए कोड़ा मारने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती थी।
(ङ) वह कहाँ दौड़ता हुआ दिखाई देता था ?
उत्तर :
वह दुश्मन के मस्तिष्क पर पाँव रखता दिखाई दे रहा था।
![]()
प्रश्न 2.
जो तनिक हवा से बाग हिली
लेकर सवार उड़ जाता था।
राणा की पुतली फिरी नहीं
तब तक चेतक मुड़ जाता था।
कौशल दिखलाया चालों में
उड़ गया भयानक भालों में।
निर्भीक गया वह ढालों में
सरपट दौड़ा करवालों में।
(क) “ लेकर सवार उड़ जाता था ” – से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
चेतक अपने सवार को शत्रुओं से बचाता हुआ तेज़ गति से दौड़ रहा था।
(ख) ‘पुतली फिरी नहीं’ से क्या आशय है?
उत्तर :
महाराणा प्रताप शत्रुओं का संहार करते हुए जिधर जाना चाहते थे, चेतक उसी तरफ मुड़ जाता था।
(ग) चेतक कैसे कौशल दिखलाया ?
उत्तर :
युद्धभूमि में चेतक अपने स्वामी राणाप्रताप के संकेतों पर अद्भुत कौशल दिखलाता। माला. एवं तलवार से सुसज्जित सेना जब भी राणाप्रताप को घेरती थी तब चेतक बहुत होशियारी और स्फूर्ति से उन्हें बचा लेंता।
(घ) चेतक कहाँ उड़ गया?
उत्तर :
चेतक भयंकर भालों के बीच से बचता हुआ उड़ गया यानी भाग निकलता था ।
प्रश्न 3.
है यहीं रहा, अब यहाँ नहीं
वह वहीं रहा है वहाँ नहीं।
थी जगह न कोई जहाँ नहीं
किस अरि-मस्तक पर कहाँ नहीं।
बढ़ते नद-सा वह लहर गया
वह गया गया फिर ठहर गया ।
विकराल बज्र – मय बादल-सा
अरि की सेना पर घहर गया।
भाला गिर गया, गिरा निषंग,
हय-टापों से खन गया अंग।
वैरी- समाज रह गया दंग
घोड़े का ऐसा देख रंग ।
(क) है यहीं रहा अब यहाँ नहीं ” चेतक की कौन-सी विशेषता को बताया गया है?
उत्तर :
चेतक के फुर्तीले होने की विशेषता को बताया गया है।
(ख) अरिमस्तक से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
अरि- मस्तक अर्थात दुश्मन सेना का मस्तक
(ग) बढ़ते नद – सा’ क्यों कहा गया है?
उत्तर :
‘बढ़ते नद-सा’ से तात्पर्य है कि तेज़ गति से बहने वाली नदी के समान वह बढ़ता ही चला गया।
(घ) चेतक को विकराल क्यों कहा गया है ?
उत्तर :
चेतक भयंकर तरीके से शत्रुओं का खात्मा कर रहा था, इसलिए विकराल शब्द का प्रयोग किया।
(ङ) वैरी समाज क्यों दंग रह गया ?
उत्तर :
बैरी समाज इसलिए दंग रह गया क्योंकि घोड़े की ऐसी वीरता कभी किसी ने देखी ही नहीं थी ।