Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 10 परीक्षा कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 10 Worksheet परीक्षा कविता
Class 6 Hindi परीक्षा Worksheet
परीक्षा Worksheet – परीक्षा Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) रियासत देवगढ़ के दीवान कौन थे ?
(i) सरदार राम सिंह
(ii) सरदार सुजान सिंह
(iii) सरदार गुरनाम सिंह
(iv) सरदार हरनाम सिंह
उत्तर :
(ii) सरदार सुजान सिंह
(ख) राजा साहब दीवान का आदर क्यों करते थे ?
(i) अनुभवशील होने के कारण
(ii) नीतिकुशल होने के कारण
(iii) (i) और (ii) दोनों
(iv) कठोर और निर्दयी होने के कारण
उत्तर :
(iii) (i) और (ii) दोनों
(ग) विज्ञापन ने सारे मुल्क में क्या मचा दिया ?
(i) शोर
(ii) तहलका
(iii) सन्नाटा
(iv) डंका
उत्तर :
(ii) तहलका
(घ) मनुष्यों का बूढ़ा जौहरी किसको देख रहा था ?
(i) बगुलों में हँस को
(ii) बगुलों में मोर को
(iii) पक्षियों में जानवरों को
(iv) हँस और हंसिनी को
उत्तर :
(i) बगुलों में हँस को
![]()
(ड) खिलाड़ियों में किसका नाम नहीं था ?
(i) कठोरता और विनम्रता का
(ii) दयालुता और करुणा का
(iii) उत्साह और साहस का
(iv) उदारता और वात्सल्य का
उत्तर :
(iv) उदारता और वात्सल्य का
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) उम्मीदवारों के लिए क्या ज़रूरी नहीं था ?
_______________________________
(ख) रियासत देवगढ़ में हॉकी का खेल निराली बात क्यों थी ?
_______________________________
(ग) किसान की गाड़ी कहाँ और क्यों फँस गई ?
_______________________________
(घ) किसान ने खिलाड़ियों की तरफ़ कैसी आँखों से देखा ?
_______________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) प्रसिद्ध पत्रों में विज्ञापन क्यों निकाला गया था?
_______________________________
(ख) किसान ने गाड़ी निकालने के लिए क्या प्रयास किए?
_______________________________
(ग) खिलाड़ियों के समूह में एक कैसा मनुष्य था ?
_______________________________
(घ) राजा साहब का दरबार क्यों सजाया गया था ?
_______________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) दीवान ने राजा साहब से क्या कहा और क्यों ?
_______________________________
(ख) उम्मीदवार विभिन्न प्रकार के अभिनय कैसे और क्यों कर रहे थे?
_______________________________
(ग) एक उम्मीदवार ने किसान की मदद कैसे की ?
_______________________________
(घ) दीवान सुजानसिंह ने उम्मीदवारों की परीक्षा कैसे ली?
_______________________________
![]()
नीचे दिए गए गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश 1
इस विज्ञापन ने सारे मुल्क में तहलका मचा दिया। ऐसा ऊँचा पद और किसी प्रकार की कैद नहीं? केवल नसीब का खेल है। सैकड़ों आदमी अपना-अपना भाग्य परखने के लिए चल खड़े हुए। देवगढ़ में नए-नए और रंग-बिरंगे मनुष्य दिखाई देने लगे। प्रत्येक रेलगाड़ी से उम्मीदवारों का एक मेला-सा उतरता । कोई पंजाब से चला आता था, कोई मद्रास से, कोई नए फैशन का प्रेमी, कोई पुरानी सादगी पर मिटा हुआ। रंगीन एमामे, चोगे और नाना प्रकार के अंगरखे और कंटोप देवगढ़ में अपनी सज-धज दिखाने लगे। लेकिन सबसे विशेष संख्या ग्रेजुएटों की थी, क्योंकि सनद की कैद न होने पर भी सनद से परदा तो ढका रहता है।
(क) विज्ञापित पद की खबर से क्या परिणाम हुआ ?
_______________________________
(ख) देवगढ़ में कैसे मनुष्य दिखाई देने लगे और क्यों ?
_______________________________
(ग) कंटोप का अर्थ है
(i) वह टोपी जिससे कान ढके रहें
(ii) सिर के घेरे वाली टोपी
(iii) खादी की गाँधी टोपी
(iv) जाली वाली टोपी
उत्तर :
(i) वह टोपी जिससे कान ढके रहें
(घ) रेलगाड़ी कैसा शब्द है?
(i) तद्भव
(ii) तत्सम
(iii) विदेशी
(iv) संकर
उत्तर :
(iv) संकर
(ङ) कथन (A) उम्मीदवारों में सबसे विशेष संख्या ग्रेजुएटों की थी।
कारण (R) सनद का बंधन न होने पर भी सनद से परदा ढका रहता है।
कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है ।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
गद्यांश 2
उसी समूह में एक ऐसा मनुष्य था, जिसके हृदय में दया थी और साहस था आज हॉकी खेलते हुए उसके पैरों में चोट लग गई थी । लँगड़ाता हुआ धीरे – धीरे चला आता था। अकस्मात उसकी निगाह गाड़ी पर पड़ी। ठिठक गया। उसे किसान की सूरत देखते ही सब बातें ज्ञात हो गई। डंडा एक किनारे रख दिया। कोट उतार डाला और किसान के पास जाकर बोला, “मैं तुम्हारी गाड़ी निकाल दूँ?”
(क) चोट किसके पैर में और कैसे लगी ?
_______________________________
(ख) खिलाड़ियों के समूह के बीच से निकलकर आया व्यक्ति कैसा था ?
_______________________________
(ग) किसान के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(i) ____________
(ii) ____________
उत्तर :
(i) कृषक
(ii) अन्नदाता
(घ) धीरे – धीरे शब्द है
(i) विकारी
(ii) अविकारी
(iii) संज्ञा
(iv) विशेषण
उत्तर :
(iv) विशेषण
(ङ) दिए गए कथनों में से कौन-सा /से कथन सही हैं / है ?
1. वह दयावान और साहसी था ।
2. वह तेज़ चल रहा था ।
3. उसके पैरों में चोट लगी हुई थी।
4. उसने अपना कोट नहीं उतारा।
कूट
(i) 1 और 2
(ii) 2 और 3
(iii) केवल 4
(iv) 1 और 3
उत्तर :
(iv) 1 और 3
![]()
किसने कहा, किससे कहा ?
| किसने कहा ? | किससे कहा ? | |
| (i) कहीं भूल – चूक हो जाए तो बुढ़ापे में दाग लगे । | ||
| (ii) मैं तुम्हारी गाड़ी निकाल दूँ। | ||
| (iii) नारायण चाहेंगे तो दीवानी आपको ही मिलेगी । | ||
| (iv) मेरी दीवानी के उम्मीदवार महाशयो ! |
उत्तर :
(i) दीवान सरदार सुजान सिंह ने महाराज से
(ii) समूह के एक युवक ने किसान से
(iii) किसान ने, युवक से
(iv) सरदार सुजान सिंह ने उम्मीदवारों से
भाषा आधारित प्रश्न
(क) नीचे ‘अ’ तालिका में तत्सम शब्द दिए गए हैं। ‘ब’ तालिका में उनके तद्भव शब्द लिखिए ।
| ‘अ’ तालिका | ‘ब’ तालिका |
| (i) उष्ट्र | |
| (ii) चंद्र | |
| (iii) दंत | |
| (iv) कर्ण | |
| (v) गृह |
उत्तर :
(i) ऊँट
(ii) चाँद
(iii) दाँत
(iv) कान
(v) घर
(ख) पाठ में आए पुनरुक्त शब्दों को चुनकर लिखिए ।
(i) ____________
(ii) ____________
(iii) ____________
(iv) ____________
(v) ____________
उत्तर :
(i) नए-नए
(ii) अपना-अपना
(iii) बड़े-बड़े,
(iv) साथ-साथ,
(v) बार-बार
(ग) नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों में कारक लिखिए।
(i) श्रीमान की सेवा चालीस साल तक की ।
(ii) देवगढ़ के लिए एक सुयोग्य दीवान की जरूरत है।
(iii) इन बगुलों में हंस कहाँ छिपा हुआ है।
(iv) एक दिन नए फैशन वालों को सूझी।
(v) हॉकी के मँजे हुए खिलाड़ियों ने पेश किया।
उत्तर :
(i) संबंध कारक
(ii) संप्रदान कारक
(iii) अधिकरण कारक
(iv) कर्म कारक
(v) कर्ता कारक
(घ) नीचे दिए गए मुहावरों के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
| मुहावरे | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
| (i) अँगूठा दिखाना | ||
| (ii) अंधे की लकड़ी | ||
| (iii) ईद का चाँद होना | ||
| (iv) नौ दो ग्यारह होना | ||
| (v) हाथ बँटाना |
उत्तर :
(i) साफ़ मना कर देना
(ii) एकमात्र सहारा
(iii) बहुत दिनों बाद नजर आना
(iv) भाग जाना
(v) सहायता करना
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) यदि सरदार सुजानसिंह को कोई भी दीवानी के लिए उम्मीदवार न मिलता तो क्या होता?
_______________________________
(ख) यदि आप उम्मीदवार की जगह होते तो आपके मन में किसान के लिए कैसा भाव आता ?
_______________________________
सोचिए और लिखिए
(क) आपके माता-पिता ने आपका जो भी नाम रखा है। वह क्यों रखा है? क्या आपका नाम सार्थक है अथवा निरर्थक ? यदि हाँ, तो क्यों ? कारण सहित उत्तर लिखिए ।
_______________________________
(ख) प्रत्येक व्यक्ति को परीक्षा से गुजरना पड़ता है। आप कब और किस परीक्षा से गुजरे ? स्पष्ट कीजिए ।
_______________________________
![]()
रचनात्मक प्रश्न
(क) पाँच नए और पाँच पुराने खेलों के नाम लिखिए।
नए खेलों के नाम ____________ ____________ ____________ ____________
पुराने खेलों के नाम ____________ ____________ ____________ ____________
(ख) पाँच नए और पाँच पुराने फैशन के कपड़ों के नाम लिखिए।
नए कपड़ों के नाम ____________ ____________ ____________ ____________
पुराने कपड़ों के नाम ____________ ____________ ____________ ____________
वर्ग पहेली
नीचे दी गई वर्ग पहेली में खेलों के नाम लिखे हैं, उन्हें ढूँढकर लिखिए।

उत्तर :