Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi Chapter 1 मातृभूमि कविता Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi Chapter 1 Worksheet मातृभूमि कविता
Class 6 Hindi मातृभूमि Worksheet
मातृभूमि Worksheet – मातृभूमि Class 6 Hindi Worksheet
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(क) गीता किसके द्वारा सुनाई गई?
(i) श्रीकृष्ण
(ii) रघुपति
(iii) गौतम
(iv) सीता
उत्तर :
(i) श्रीकृष्ण
(ख) प्रस्तुत कविता में कौन-से पक्षी के पुकारने की बात कही गई है ?
(i) बुलबुल
(ii) कोयल
(iii) गौरैया
(iv) नीलकंठ
उत्तर :
(ii) कोयल
(ग) मातृभूमि का सुयश किसने बढ़ाया ?
(i) महावीर ने
(ii) गौतम ने
(iii) विवेकानंद ने
(iv) गाँधीजी ने
उत्तर :
(ii) गौतम ने
![]()
(घ) कविता में कौन – सी नदियों का उल्लेख किया गया है?
(i) गंगा और यमुना
(ii) सिंधु और ब्रह्मपुत्र
(iii) गोदावरी और कृष्णा
(iv) कावेरी और महानदी
उत्तर :
(i) गंगा और यमुना
(ङ) मातृभूमि के चरणों को कौन स्पर्श कर रहा है?
(i) सिंधु
(ii) हिमालय
(iii) मलय
(iv) गंगा
उत्तर :
(i) सिंधु
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
(क) भारत के उत्तर में स्थित कौन – सा पर्वत है ?
_________________________________
(ख) कविता के अनुसार गौतम बुद्ध ने क्या किया?
_________________________________
(ग) मलय पवन की एक विशेषता लिखिए ।
_________________________________
(घ) कविता में मातृभूमि को किन-किन नामों से पुकारा गया है ?
_________________________________
उत्तर :
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता में हिमालय का वर्णन किस प्रकार किया गया है?
_________________________________
_________________________________
(ख) भारत को धर्मभूमि क्यों कहा गया है ?
_________________________________
_________________________________
(ग) स्वर्णभूमि और पुण्यभूमि से कवि का क्या अभिप्राय है?
_________________________________
_________________________________
उत्तर :
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) कविता में भारत भूमि को ‘युद्ध – भूमि’ और ‘बुद्ध – भूमि’ के रूप में क्यों दर्शाया गया है? इसका क्या महत्त्व है?
_________________________________
_________________________________
_________________________________
(ख) आपकी दृष्टि में भारत एक महान देश क्यों है? अपने शब्दों में उत्तर दीजिए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
उत्तर :
![]()
नीचे दिए गए काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
काव्यांश 1
ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक, नित सिंधु झूमता है।
गंगा यमुन त्रिवेणी नदियाँ लहर रही हैं,
जगमग छटा निराली, पग पग छहर रही हैं।
वह पुण्य-भूमि मेरी, वह स्वर्ण – भूमि मेरी ।
वह जन्मभूमि मेरी, वह मातृभूमि मेरी ।
(क) ‘जगमग छटा निराली’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए ।
_________________________________
(ख) प्रस्तुत काव्यांश में सिंधु का वर्णन किस प्रकार किया गया है?
_________________________________
(ग) आकाश शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
______________ _________________
उत्तर :
नभ, गगन
(घ) कथन (A) भारतभूमि पर पावन नदियाँ भारतभूमि की शोभा बढ़ाती हैं ।
कारण (R) भारतभूमि पर गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम है।
कूट
(i) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(ii) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कथन (A), कारण (R) की सही व्याख्या करता है।
(iv) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कथन (A) कारण (R) की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर :
(iii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कथन (A), कारण (R) की सही व्याख्या करता है।
(ङ) दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. भारत की भूमि उपजाऊ नहीं है।
2. हिमालय पर्वत गौरव का प्रतीक है।
3. कृषि प्रधान देश होने के कारण भारतभूमि स्वर्णभूमि है।
4. कवि को अपनी मातृभूमि पर गर्व नहीं है।
कूट
(i) 1 और 2 सही हैं
(ii) 2 और 3 सही हैं
(iii) 1 और 4 सही हैं
(iv) 3 और 4 सही हैं
उत्तर :
(ii) 2 और 3 सही हैं
काव्यांश 2
जन्मे जहाँ थे रघुपति, जन्मी जहाँ थी सीता,
श्रीकृष्ण ने सुनाई, वंशी पुनीत गीता ।
गौतम ने जन्म लेकर, जिसका सुयश बढ़ाया,
जग को दया सिखाई, जग को दिया दिखाया।
वह युद्ध भूमि मेरी, वह बुद्ध – भूमि मेरी ।
वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी ।
(क) ‘जग को दया सिखाई, जग को दिया दिखाया’ पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
_________________________________
(ख) गीता का उपदेश किसके द्वारा दिया गया था?
_________________________________
(ग) समान लय वाले शब्द लिखिए।
(i) सीता ______________
(ii) सुनाई ______________
उत्तर :
(i) गीता
(ii) बुनाई
(घ) काव्यांश में देश को क्या कहा गया है?
(i) पुण्य-भूमि, स्वर्ण – भूमि
(ii) स्वर्गभूमि, मातृभूमि
(iii) युद्ध – भूमि, बुद्ध-भूमि
(iv) धर्मभूमि, कर्मभूमि
उत्तर :
(iii) युद्ध-भूमि, बुद्ध-भूमि
(ङ) कथन (A) भारत भूमि को ‘युद्ध – भूमि’ और ‘बुद्ध – भूमि’ कहा गया है।
कारण (R) यह भूमि न केवल युद्ध का स्थल रही है, बल्कि ज्ञान और शांति का भी स्रोत है। कूट
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं ।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं ।
(iii) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(iv) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर :
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए।
(क) हिमालय मातृभूमि के चरण छू रहा है।
उत्तर :
✗
(ख) मातृभूमि की पहाड़ियों में अनेक झरने बह रहे हैं।
उत्तर :
✓
(ग) रघुपति ने मातृभूमि का सुयश बढ़ाया।
उत्तर :
✗
(घ) चिड़ियाँ झाड़ियों में चहक रही हैं।
उत्तर :
✓
(ङ) गौतम बुद्ध ने संसार को दया और प्रेम का संदेश दिया।
उत्तर :
✓
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
(क) निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए ।
(i) अमराइयाँ ______________
(ii) सुयश ______________
(iii) पुनीत ______________
(iv) मलय ______________
उत्तर :
(i) आम के बाग
(ii) सुकीर्ति
(iii) पवित्र
(iv) सुगंधित
(ख) कविता में अनेक संज्ञा शब्द आए हैं; जैसे – हिमालय। इसी प्रकार अन्य पाँच संज्ञा शब्द कविता में से ढूँढकर लिखिए।
(i) ______________
(ii) ______________
(iii) ______________
(iv) ______________
(v) ______________
उत्तर :
(i) आकाश
(ii) पहाड़ियों
(iii) कोयल
(iv) गंगा
(v) यमुना
(ग) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(i) जन्म ______________
(ii) नीचे ______________
(iii) दया ______________
(iv) आकाश ______________
उत्तर :
(i) मरण
(ii) ऊपर
(iii) निर्मम
(iv) पाताल
(घ) नीचे दी गई काव्य पंक्तियों में उचित क्रिया शब्दों का प्रयोग करके पंक्तियाँ पूर्ण कीजिए ।
| पुकारती, लहर, झूमता, सँवारती, चूमता, छहर, खड़ा, बहती, झुक |
(i) ऊँचा ______________ हिमालय आकाश ______________ है,
(ii) नीचे चरण तले ______________ नित सिंधु ______________ है।
(iii) गंगा यमुना त्रिवेणी नदियाँ ______________ रही हैं,
(iv) जगमग छटा निराली, पग पग ______________ रही हैं।
(v) अमराइयाँ घनी हैं कोयल ______________ है,
(vi) ______________ मलय पवन है, तन-मन ______________ है।
उत्तर :
(i) खड़ा, चूमता
(ii) झुक, झूमता
(iii) लहर
(iv) छहर
(v) पुकारती
(vi) बहती, सँवारती
कल्पना आधारित प्रश्न
(क) मलय पवन किस प्रकार तन मन सँवारती होगी? अपनी कल्पना के आधार पर लिखिए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
(ख) यदि आप हिमालय पर्वत पर रहते तो आपको किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ?
_________________________________
_________________________________
_________________________________
सोचिए और लिखिए
(क) जिस प्रकार मातृभूमि, कर्मभूमि आदि शब्द हैं, उसी प्रकार भूमि शब्द से अंत होने वाले अन्य शब्दों को सोचकर लिखिए।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
(ख) वंशी मुँह से फूँककर बजाए जाने वाला वाद्ययंत्र है, इसी प्रकार मुँह से फूँक मारकर बजाए जाने वाले अन्य पाँच वाद्ययंत्रों के नाम लिखिए।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
रचनात्मक प्रश्न
(क) मातृभूमि पर लिखी गई किसी अन्य कविता को लिखिए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
_________________________________
![]()
(ख) आपके क्षेत्र (मातृभूमि) में कौन-सी फसलों की प्रमुखता है? सूची बनाइए ।
_________________________________
_________________________________
_________________________________
_________________________________