Use our Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Grammar व्याकरण Vyakaran Worksheet with Answers to boost your exam preparation.
Class 4 Hindi Vyakaran Worksheet with Answers
भाषा, वर्ण और शब्द
प्रश्न 1.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) हिंदी भाषा की लिपि कौन-सी है ?
(क) रोमन
(ख) फारसी
(ग) देवनागरी
(घ) गुरुमुखी
उत्तर :
(ग) देवनागरी
(ii) भारत की राजभाषा है।
(क) उर्दू
(ख) पंजाबी
(ग) अंग्रेज़ी
(घ) हिंदी
उत्तर :
(घ) हिंदी
(iii) हिंदी में स्वरों की संख्या कितनी होती है ?
(क) बारह
(ख) ग्यारह
(ग) दस
(घ) आठ
उत्तर :
(ख) ग्यारह
(iv) किस स्वर में कोई भी मात्रा नहीं होती ?
(क) आ में
(ख) उ में
(ग) इ में
(घ) अ में
उत्तर :
(घ) अ में
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वर्ण-विच्छेद को मिलाकर शब्द बनाइए ।
(i) स् + अ + ह् + अ + स् + आ = ______________
(ii) भ् + आ + ष् + आ = ______________
(iii) स् + आ + ग् + अ + र् + अ = ______________
(iv) द् + ए + ख् + अ + न् + आ = ______________
(v) भ् + आ + र् + अ + त् + अ = ______________
(vi) क् + आ + ट् + अ + न् + आ = ______________
उत्तर :
(i) सहसा
(ii) भाषा
(iii) सागर
(iv) देखना
(v) भारत
(vi) काटना
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का वर्ण-विच्छेद करके लिखिए।
(i) कलम ______________
(ii) पानी ______________
(iii) मधुर ______________
(iv) आकाश ______________
(v) बादल ______________
उत्तर :
(i) क् + अ + ल् + अ + म् + अ
(ii) प् + आ + न् + ई
(iii) म् + अ+ध् + उ + र् + अ
(iv) आ + क् आ + श् + अ
(v) ब् + आ + द् + अ + ल् + अ
प्रश्न 4.
मात्रा वाले वर्ण से मिलान कीजिए ।
| (क) क् + ऊ | (i) ढा |
| (ख) श् + ऋ | (ii) कू |
| (ग) द् + आ | (iii) जै |
| (घ) ह + ई | (iv) शृ |
| (ङ) ज् + ऐ | (v) ही |
उत्तर :
| (क) क् + ऊ | (ii) कू |
| (ख) श् + ऋ | (iv) शृ |
| (ग) द् + आ | (i) ढा |
| (घ) ह + ई | (v) ही |
| (ङ) ज् + ऐ | (iii) जै |
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए निरर्थक शब्दों को उनके सार्थक शब्द से मिलाइए।
| (क) हाचू | (i) लड़का |
| (ख) पूबा | (ii) शिमला |
| (ग) मलाशि | (iii) किताब |
| (घ) कालड़ | (iv) बापू |
| (ङ) बताकि | (v) चूहा |
उत्तर :
| (क) हाचू | (v) चूहा |
| (ख) पूबा | (iv) बापू |
| (ग) मलाशि | (ii) शिमला |
| (घ) कालड़ | (i) लड़का |
| (ङ) बताकि | (iii) किताब |
प्रश्न 6.
निम्नलिखित को निर्देशानुसार छाँटकर लिखिए।
(i) मौखिक भाषा और लिखित भाषा के रूपों को अलग-अलग लिखिए।
भाषण देना, कहानी लिखना, समाचार पत्र लिखना, बातचीत करना, गाना गाना, चित्र कविता लिखना ।

उत्तर :
मौखिक भाषा भाषण देना, बातचीत करना, गाना गाना, डाँटना
लिखित भाषा कहानी लिखना, समाचार-पत्र लिखना,
चित्र बनाना, कविता लिखना
(ii) मात्रा वाले शब्दों और बिना मात्रा वाले शब्दों को अलग-अलग लिखिए ।
कटहल, चमाचम, दमकल, कमाल, नल, वीर, गुरु, अचकन

उत्तर :
मात्रा वाले शब्द चमाचम, कमाल, वीर, गुरु
बिना मात्रा वाले शब्द कटहल, दमकल, नल, अचकन
(iii) सार्थक शब्दों और निरर्थक शब्दों को अलग-अलग लिखिए।
भाषा, ध्वनि, प्रटक, हानीक, कुम्हार, कारीरस, रेलगाड़ी, हमूस

उत्तर :
सार्थक शब्द भाषा, ध्वनि, कुम्हार, रेलगाड़ी
निरर्थक शब्द प्रटक, हानीक, कारीरस, हमूस
प्रश्न 7.
सार्थक शब्द बनाइए ।
(i) अनुस्वार (ं) अथवा चंद्रबिंदु (अनुनासिक) (ॉ) लगाकर
पलग ______________
ग्रथ ______________
आगन ______________
सुदरता ______________
माग ______________
गगा ______________
ऊचा ______________
सुगध ______________
उत्तर :
पलंग, ग्रंथ, आँगन, सुंदरता, माँग, गंगा, ऊँचा, सुगंध
(ii) मात्रा लगाकर
अंगर ______________
ध्वन ______________
दव ______________
बघ ______________
सइकल ______________
स्थन ______________
हमर ______________
वस्त ______________
उत्तर :
अंगूर, ध्वनि, दवा, बाघ, साइकिल, स्थान, हमारा, वास्ता
(iii) वर्णों को व्यवस्थित करके
गर अज ______________
थरशद ______________
तवाद ______________
तलबो ______________
हबसा ______________
नकाम ______________
नीरा ______________
लदबा ______________
उत्तर :
अजगर, दवात, बोतल, साहब, दशरथ, मकान, रानी, बादल
![]()
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के तद्भव रूप लिखिए ।
(i) आश्रय – ______________
(ii) उच्च – ______________
(iii) आम्र – ______________
(iv) उलूक – ______________
(v) गृह – ______________
उत्तर :
(i) आसरा
(ii) ऊँचा
(iii) आम
(iv) उल्लू
(v) घर
प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए।
(i) किसान – ______________
(ii) जनम – ______________
(iii) गाय – ______________
(iv) नैन – ______________
(v) धरम – ______________
उत्तर :
(i) कृषक
(ii) जन्म
(iii) गौ
(iv) नयन
(v) धर्म
संज्ञा
प्रश्न 1.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) ‘स्थान’ से किस संज्ञा का बोध होता है
(क) व्यक्तिवाचक
(ख) द्रव्यवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) जातिवाचक
उत्तर :
(क) व्यक्तिवाचक
(ii) भाववाचक संज्ञा है
(क) पवित्रता
(ख) अहमद
(ग) पशु
(घ) चोटी
उत्तर :
(क) पवित्रता
(iii) व्यक्तिवाचक संज्ञा है
(क) शेर
(ख) सादगी
(ग) रामचरितमानस
(घ) छात्र
उत्तर :
(ग) रामचरितमानस
(iv) जातिवाचक संज्ञा है
(क) गंगा
(ख) कानपुर
(ग) डर
(घ) सड़क
उत्तर :
(घ) सड़क
(v) दिल्ली उदाहरण है
(क) जातिवाचक संज्ञा
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) स्थानवाचक संज्ञा
उत्तर :
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(vi) गरीबी उदाहरण है
(क) भाववाचक संज्ञा
(ख) ऊँचाईवाचक संज्ञा
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(घ) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर :
(क) भाववाचक संज्ञा
(vii) गिलहरी उदाहरण है
(क) समूहवाचक संज्ञा
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(ग) भाववाचक संज्ञा
(घ) जातिवाचक संज्ञा
उत्तर :
(घ) जातिवाचक संज्ञा
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए जातिवाचक संज्ञा शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
| जातिवाचक संज्ञा | भाववाचक संज्ञा |
| (क) शत्रु | |
| (ख) मित्र | |
| (ग) देव | |
| (घ) दास | |
| (ङ) पशु |
उत्तर :
(क) शत्रुता
(ख) मित्रता
(ग) देवत्व
(घ) दासता
(ङ) पशुता
प्रश्न 3.
निर्देशानुसार शब्दों को छाँटकर लिखिए।
(i) संज्ञा शब्दों को
हमारा, कभी, कक्षा, मोहन, यद्यपि, अच्छाई, ठेला, तुम।
_______________________________________________
उत्तर :
कक्षा, मोहन, अच्छाई ठेला
(ii) व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्दों को
माउंट एवरेस्ट, तूफ़ान, पेड़, मद्रास, कोमल, साँप, कोयला, भगत सिंह ।
_______________________________________________
उत्तर :
माउंट एवरेस्ट, मद्रास, भगत सिंह
(iii) जातिवाचक संज्ञा शब्दों को
कृष्ण, गाय, शिक्षक, दैनिक जागरण, गाँव, प्रेम, आम।
_______________________________________________
उत्तर :
गाय, शिक्षक, गाँव, आम
(iv) भाववाचक संज्ञा शब्दों को
आज्ञा, घी, अनवर, पागलपन, आदमी, सुगंध, भवानी टोला, लड़ाई।
_______________________________________________
उत्तर :
आज्ञा, पागलपन, सुगंध, लड़ाई
प्रश्न 4.
संज्ञा भेद पहचानकर उनके नाम लिखिए।
(i) अंगूर – ______________
(ii) शहर – ______________
(iii) अकेलापन – ______________
(iv) सरस्वती – ______________
(v) नाव – ______________
(vi) बलिदान – ______________
(vii) गुलजार बाग – ______________
(viii) शांति – ______________
(ix) कालिदास – ______________
(x) कुरान – ______________
उत्तर :
(i) व्यक्तिवाचक
(ii) जातिवाचक
(iii) भाववाचक
(iv) व्यक्तिवाचक
(v) जातिवाचक
(vi) भाववाचक
(vii) व्यक्तिवाचक
(viii) भाववाचक
(ix) व्यक्तिवाचक
(x) व्यक्तिवाचक
प्रश्न 5.
निर्देशानुसार रेखांकित कीजिए ।
(i) निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए ।
- आकाश स्वच्छ है ।
- हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।
- लता मंगेशकर महान गायिका हैं।
- ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था ।
- हम डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।
- एकलव्य स्वयं को द्रोणाचार्य का शिष्य मानता था ।
- मेरे विद्यालय में कुल 24 कक्षाएँ हैं ।
- हमें बुरी आदतों से बचना चाहिए ।
उत्तर :
आकाश, हॉकी, भारत, खेल, लता मंगेशकर, गायिका, ताजमहल, शाहजहाँ, डॉ. राधाकृष्णन एकलव्य, द्रोणाचार्य, शिष्य, विद्यालय, कक्षाएँ, आदतों
(ii) निम्नलिखित वाक्यों में से व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए ।
- दशहरे का त्योहार देशभर में मनाया जाता है।
- बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।
- राणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था।
- लालकिला देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
- सचिन तेंदुलकर का नाम महान् संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया है।
उत्तर :
दशहरे, बराक हुसैन ओबामा, अमेरिका, राणा प्रताप, चेतक, लालकिला, दिल्ली, सचिन तेंदुलकर, सचिन देव बर्मन
प्रश्न 6.
निम्नलिखित अनुच्छेद में संज्ञा शब्दों की पहचान कर उन्हें उनके भेदों के आधार पर अलग-अलग छाँटिए ।
रमा कक्षा चार की छात्रा है । उसका विद्यालय मोहन नगर में है। वह प्रतिदिन बस से विद्यालय जाती है। वह खूब मेहनत और लगन से पढ़ती है। प्रेम, सच्चाई और ईमानदारी में विश्वास रखती है। उसकी मधु से खूब दोस्ती है । निवेदिता रमा की वर्ग शिक्षिका है। उनका घर गंगा के निकट है।

उत्तर :
व्यक्तिवाचक संज्ञा रमा, छात्रा, मोहन नगर, मधु, निवेदिता, गंगा
जातिवाचक संज्ञा कक्षा, विद्यालय, बस, शिक्षिका, घर, वर्ग
भाववाचक संज्ञा मेहनत, लगन, प्रेम, सच्चाई, ईमानदारी, विश्वास, दोस्ती
प्रश्न 7.
कोष्ठक में दिए गए सही भाववाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग कर वाक्य पूरे कीजिए ।
(i) सेब में ______________ है। (मिठास / मिठाई)
(ii) हमें किसी की ______________ नहीं करनी चाहिए। (बुरापन / बुराई)
(iii) पुत्र से माँ का ______________ देखा नहीं जाता। (दुःख/दुखी)
उत्तर :
(i) मिठास
(ii) बुराई
(iii) दुःख
लिंग
प्रश्न 1.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) इनमें से स्त्रीलिंग शब्द नहीं है
(क) केला
(ख) आरी
(ग) घाटी
(घ) अंग्रेज़ी
उत्तर :
(क) केला
![]()
(ii) इनमें से पुल्लिंग शब्द है
(क) मगही
(ख) नौकरानी
(ग) मथुरा
(घ) लेखिका
उत्तर :
(ग) मथुरा
(iii) इनमें से पुल्लिंग शब्द नहीं है
(क) कमीज़
(ख) मंगल
(ग) दूध
(घ) अमरूद
उत्तर :
(क) कमीज़
(iv) पंडित का सही स्त्रीलिंग रूप होगा
(क) पंडिता
(ख) पंडितिनी
(घ) पंडिताइन
(ग) पंडितनी
उत्तर :
(घ) पंडिताइन
(v) नर्तकी का सही पुल्लिंग रूप होगा
(क) नर्तका
(ख) नर्तक
(ग) नर्तकार
(घ) नर्ता
उत्तर :
(ख) नर्तक
(vi) अभिनेता का सही स्त्रीलिंग रूप होगा
(क) अभिनेती
(ख) अभिनाति
(ग) अभिनेत्री
(घ) अभिनेतनी
उत्तर :
(ग) अभिनेत्री
(vii) कवि का सही स्त्रीलिंग रूप होगा
(क) कवयित्री
(ख) कवित्री
(ग) कवियत्री
(घ) कविगण
उत्तर :
(क) कवयित्री
प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द का प्रयोग कर रिक्त स्थान भरिए ।
(i) सविता ने ______________ खरीदी। (कुर्सी/ताला)
(ii) शिक्षक ने ______________ पढ़ाया (कविता / पाठ)
(iii) उसने ______________ तोड़ दी। (मोती / माला)
(iv) ______________ कितने की है ? (कुर्ता/शर्ट)
(v) यह ______________ छोटी है। (कमरा/कक्षा)
(vi) आगे गहरी ______________ है। (खाई / गड्ढा)
(vii) ______________ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। (लता / पौधा)
(viii) पुराने ______________ को सँभालकर रखो। (सामान / वस्तु)
उत्तर :
(i) कुर्सी
(ii) पाठ
(ii) माला
(iv) शर्ट
(v) कक्षा
(vi) खाई
(vii) पौधा
(viii) सामान
प्रश्न 3.
दिए गए निर्देशानुसार शब्दों के लिंग बदलिए ।
(i) पुल्लिंग से स्त्रीलिंग
बाघ – ______________
छात्र – ______________
कबूतर – ______________
माली – ______________
चिड़ा – ______________
शिक्षक – ______________
ऊँट – ______________
सेवक – ______________
उत्तर :
बाघिन, छात्रा, कबूतरी, मालिन, चिड़िया, शिक्षिका, ऊँटनी, सेविका
(ii) स्त्रीलिंग से पुल्लिंग
घोड़ी – ______________
लेखिका – ______________
हथिनी – ______________
पाठिका – ______________
हंसिनी – ______________
ग्वालिन – ______________
सिंहनी – ______________
सेठानी – ______________
उत्तर :
घोड़ा, लेखक, हाथी, पाठक, हंस, ग्वाल, सिंह, सेठ
प्रश्न 4.
रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्यों को फिर से लिखिए
(i) आज मेरा भाई आने वाला है।
_______________________________________________
(ii) बालक खेल रहा है।
_______________________________________________
(iii) बंदर नाच दिखा रहा है।
_______________________________________________
(iv) चूहा बिल में छिपा है।
_______________________________________________
(v) माता जी पूजा कर रही हैं।
_______________________________________________
उत्तर :
वचन
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के निर्देशानुसार वचन बदलिए ।
(i) एकवचन से बहुवचन
लड़का – ______________
वृक्ष – ______________
घोड़ा – ______________
फल – ______________
शेर – ______________
गेंद – ______________
चीता – ______________
पुस्तक – ______________
उत्तर :
लड़के, वृक्षों, घोड़े, फलों, शेरों, गेंदें, चीते, पुस्तकें
(ii) बहुवचन से एकवचन
कमरे – ______________
ठठेरे – ______________
कक्षाएँ – ______________
प्रतिमाएँ – ______________
युवतियाँ – ______________
किरणें – ______________
आँखें – ______________
सड़कें – ______________
उत्तर :
कमरा, ठठेरा, कक्षा, प्रतिमा, युवती, किरण, आँख, सड़क
प्रश्न 2.
दिए गए संकेतों की सहायता से उचित वचन का प्रयोग करते हुए वाक्य पूरे कीजिए ।
बादल, भाषा, बाघ, घड़ी, तितली, शीशा, चिट्ठी, नदी
(i) ______________ वन में दहाड़ रहे हैं।
(ii) आकाश में ______________ छाए हुए हैं।
(iii) भारत में अनेक ______________ बोली जाती हैं।
(iv) रंग-बिरंगी ______________ उड़ रही हैं।
(v) खिड़कियों में ______________ लगे हैं।
(vi) ______________ कलकल करके बह रही हैं।
(vii) डाक से ______________ आई हैं।
(viii) तीनों ______________ सही समय बता रही हैं।
उत्तर :
(i) बाघ
(ii) बादल
(iii) भाषाएँ
(iv) तितलियाँ
(v) शीशे
(vi) नदियाँ
(vii) चिट्ठियाँ
(vii) घड़ियाँ
![]()
सर्वनाम
प्रश्न 1.
नीचे संकेत रूप में सर्वनाम शब्दों का समूह दिया जा रहा है । उसकी सहायता से दी गई कहानी पूर्ण कीजिए ।
उन्हें, उसे, उसकी, वह, वहाँ, कोई, सभी, उसको, वह, वह, उसे, उसे
कल्लू भेड़ें चराया करता था। एक दिन (i) ________ एक शरारत सूझी। (ii) ________ भेड़िया आया, भेड़िया आया चिल्लाने लगा । (iii) ________ आवाज़ सुनकर गाँव वाले वहाँ इकट्ठे हो गए । (iv) ________ अकसर ऐसा ही करता था। दुर्भाग्यवश खेत में आया देख कल्लू हँसने लगा। अब (v) ________ एक दिन (vi) ________ चिल्लाता रहा, मगर (viii) ________ सचमुच में भेड़िया आ गया। उस दिन भी (vii) ________ बचाने कोई नहीं आया। सभी समझते रहे (ix) ________ झूठ बोलने की आदत पड़ गई है और भेड़िया (x) ________ मारकर खा गया।
उत्तर :
(i) उसे
(ii) वह
(iii) उसकी
(iv) उन्हें
(v) वह
(vi) वहाँ
(vii) वह
(viii) उसे
(ix) उसको
(x) उसे
प्रश्न 2.
उचित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को फिर से लिखिए ।
(i) मोहन चुपचाप है। पता नहीं आज मोहन क्यों दुःखी है?
(ii) आज लता जी का कार्यक्रम है। हम सब लता जी का गायन सुनने जाएँगे ।
(iii) राधा कक्षा में प्रथम आई है। पाँच विषयों में राधा ने सबसे अधिक अंक पाए हैं।
(iv) गीता रोज पूजा करती है। गीता के घर से मंदिर पास ही है।
(v) कविता छुट्टी के दिन स्कूल आ गई। लगता है कविता को किसी ने कुछ नहीं बताया।
उत्तर :
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित किए गए पुरुषवाचक सर्वनामों के भेद लिखिए।
(i) वह आता ही होगा। ________
(ii) आप आज न जाइए। ________
(iii) मेरी बहन इसी विद्यालय में पढ़ती है। ________
(iv) उन्हें आने दो। ________
(v) मुझसे न रूठो । ________
उत्तर :
(i) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
(ii) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
(iii) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
(iv) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
(v) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
प्रश्न 4.
कोष्ठक से उचित सर्वनामों को चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
(i) ________ किसकी गाड़ी है? (वे / वह)
(ii) सुन तो लो, आखिर सरला ________ कहती है? (कौन / क्या)
(iii) ________ देखो, ________ परेशान दिखता है। (वही / जिसे)
(iv) मैं झूठ नहीं बोल रहा, ________ से भी पूछ लो । (कोई/किसी)
(v) ________ कैसी बातें हैं? (यह/ये)
उत्तर :
(i) वह
(ii) क्या
(iii) जिसे, वही
(iv) किसी
(v) ये
प्रश्न 5.
सर्वनाम से संबंधित अशुद्धियों को दूर कर वाक्यों को फिर से लिखिए।
(i) यह मेरे वाहन है।
_____________________________
(ii) क्या वह सब आने वाले हैं?
_____________________________
(iii) जिसका लाठी उसका भैंस |
_____________________________
(iv) जेब में कोई तो रख लो।
_____________________________
(v) खाई देख वे घबरा गया।
_____________________________
उत्तर :
प्रश्न 6.
संज्ञा शब्दों के बदले उचित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित गद्यांश को फिर से लिखिए ।
राम अयोध्या के राजा थे। राम के पिता राजा दशरथ थे। राम की पत्नी का नाम सीता था। सीता राजा जनक की पुत्री थी। सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था। लव और कुश बड़े ही साहसी और होनहार बालक थे। लव और कुश महर्षि वाल्मीकि के शिष्य थे। लव और कुश का जन्म वाल्मीकि के ही आश्रम में हुआ था।
___________________________________________________________
___________________________________________________________
उत्तर :
विशेषण
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों पर गोला लगाइए।
(i) बाघ एक हिंसक पशु है।
(ii) राजा दशरथ के चार पुत्र थे।
(iii) लोकेश के घर में कई पौधे हैं।
(iv) कौवे की बोली कर्कश होती है।
(v) रोगी का स्वास्थ्य अच्छा है।
(vi) यह पिंजड़ा शेर का है।
(vii) बालक थोड़ा भोजन करके सो गया।
(viii) नीम के फल कड़वे होते हैं।
(ix) राम और श्याम में गाढ़ी मित्रता है।
(x) यह गोलू का सातवाँ जन्मदिवस है।
उत्तर :
(i) हिंसक
(ii) चार
(iii) कई
(iv) कर्कश
(v) अच्छा
(vi) यह
(vii) थोड़ा
(viii) कड़वे
(ix) गाढ़ी
(x) सातवाँ
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित गद्यांश में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए ।
लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। वे सादा जीवन, उच्च विचार में विश्वास रखते थे। उनके पिता शिक्षक थे। शास्त्री जी जब डेढ़ वर्ष के थे, उसी समय उनके पिता स्वर्गवासी हो गए। शास्त्री जी के घर की स्थिति अच्छी न थी । उन्होंने अनेक समस्याओं को झेलकर पढ़ाई पूरी की। उन पर गांधीजी का गहरा प्रभाव था। शास्त्री जी साहसी, निर्भीक एवं धैर्यवान नेता थे। उनका निधन उज्बेकिस्तान में हुआ।
उत्तर :
प्रश्न 3.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से उचित विशेषण चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
(i) शरीर में ________ छिद्र होते हैं। (अनगिनत / अगणित)
(ii) त्रिभुज ________ भुजाओं से घिरा होता है। (तीसरी/तीन)
(iii) गेंदें ________ होती हैं। (गोल / गोलीय)
(iv) बच्चे ________ होते हैं। (भोला/भोले)
(v) हिमालय सबसे ________ पर्वत है। (ऊँचे ऊँचा)
(vi) दीपक ________ कक्षा का विद्यार्थी है। (छठी/छठवीं)
उत्तर :
(i) अनगिनत
(ii) तीन
(iii) गोल
(iv) भोले
(v) ऊँचा
(vi) छठी
प्रश्न 4.
निम्न वाक्यों में विशेषण शब्दों को मोटे आकार में दर्शाया गया है। सामने दिए गए कोष्ठकों में उनके भेद लिखिए।
(i) राजा ऊँचे सिंहासन पर बैठा है। (_____________________________)
(ii) आज मौसम सुहावना है। (_____________________________)
(iii) अखिल ने दस रुपये खर्च किए। (_____________________________)
(iv) कलुआ का बीमार कुत्ता चल बसा। (_____________________________)
(v) रसोइए को तीन पाव सत्तू चाहिए। (_____________________________)
(vi) बंदर इसी डाल पर बैठा था । (_____________________________)
(vii) टोकरी में कुछ फल रखे हैं। (_____________________________)
(viii) यह पैसा किसका है? (_____________________________)
(ix) मेरी बहन दूसरी कक्षा की छात्रा है । (_____________________________)
(x) गमलों में रंग-बिरंगे फूल हैं। (_____________________________)
उत्तर :
(i) गुणवाचक
(ii) गुणवाचक
(iii) संख्यावाचक
(iv) गुणवाचक
(v) परिमाणवाचक
(vi) सार्वनामिक
(vii) संख्यावाचक
(viii) सार्वनामिक
(ix) संख्यावाचक
(x) गुणवाचक
प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश में से विशेषण शब्दों को छाँटिए और उन्हें उनके भेदों के आधार पर उचित वर्ग में रखिए।
इस अहाते में दस किले हैं। इनमें कई किले अति सुंदर हैं। उन किलों में राजमहल सबसे आलीशान है। उसके आकर्षक द्वार के दोनों ओर एक – एक द्वारपाल खड़ा है। द्वारपालों की लंबाई छ: फुट है। उन्होंने दाएँ हाथ में पाँच फुट लंबी तलवार पकड़ रखी है। वही पास में दो बड़े-बड़े घड़े रखे हैं। पहला घड़ा आधा मीटर कपड़े से ढका है। दूसरे घड़े के ऊपर चार मीटर कपड़ा लिपटा है। पहले घड़े में एक सेर अनाज है। दूसरे घड़े में चार लीटर पानी भरा हुआ है।
गुणवाचक विशेषण ___________________________________________________________
संख्यावाचक विशेषण ___________________________________________________________
परिमाणवाचक विशेषण ___________________________________________________________
सार्वनामिक विशेषण ___________________________________________________________
उत्तर :
गुणवाचक विशेषण सुंदर, आलीशान, आकर्षक, छ: फुट, पाँच फुट, बड़े-बड़े
संख्यावाचक विशेषण दस किले, कई, दोनों, एक, छः, पाँच, दो, पहला
परिमाणवाचक विशेषण आधा मीटर, चार मीटर, एक सेर, चार लीटर
सार्वनामिक विशेषण इस, उन, उन्होंने
प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेष्य शब्दों को रेखांकित कीजिए ।
(i) कोयल बहुत मीठा बोलती है।
(ii) राम अच्छा खिलाड़ी है।
(iii) आजकल रेलगाड़ी में बहुत भीड़ हो रही है।
(iv) कुत्ता वफ़ादार जानवर है।
(v) गाँधीजी का व्यक्तित्व उच्च कोटि का था।
(vi) रोहन चतुर लड़का है।
(vii) शेर तेज़ दौड़ता है।
(viii) बिल्ली की आँखें भूरी हैं।
(ix) आसमान नीला है।
(x) वह कबूतर सफेद है।
उत्तर :
(i) कोयल
(ii) राम
(iii) रेलगाड़ी
(iv) कुत्ता
(v) गांधीजी
(vi) रोहन
(vii) शेर
(viii) बिल्ली
(ix) आसमान
(x) कबूतर
क्रिया
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयोग किए गए क्रिया शब्दों के सही विकल्प पर सही ( ) का निशान लगाइए ।
(i) गाय घास खाती है।
(क) गाय
(ख) घास
(ग) खाती है
उत्तर :
(ग) खाती है
(ii) भालू नाच दिखाता है।
(क) नाच
(ख) दिखाता है
(ग) भालू
उत्तर :
(ख) दिखाता है
(iii) सचिन ने शतक बनाए ।
(क) सचिन
(ख) शतक
(ग) बनाए
उत्तर :
(ग) बनाए
(iv) आँधी में पेड़ टूट गया।
(क) टूट गया
(ख) पेड़
(ग) में
उत्तर :
(क) टूट गया
(v) भारत में सभी धर्म के लोग रहते हैं।
(क) भारत में
(ख) के लोग
(ग) रहते हैं
उत्तर :
(ग) रहते हैं
![]()
(vi) तोता अमरूद कुतर रहा है।
(क) तोता
(ख) कुतर रहा है
(ग) अमरूद
उत्तर :
(ख) कुतर रहा है
(vii) कुत्ता अचानक भौंकने लगा।
(क) अचानक
(ख) भौंकने लगा
(ग) कुत्ता
उत्तर :
(ख) भौंकने लगा
(viii) इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं ।
(क) होते हैं
(ख) में
(ग) सात
उत्तर :
(क) होते हैं
(ix) जल्द ही बारिश होगी ।
(क) जल्द
(ख) होगी
(ग) बारिश
उत्तर :
(ख) होगी
(x) दोनों मित्रों के दिल मिले हुए हैं।
(क) दोनों
(ख) दिल
(ग) मिले हुए हैं
उत्तर :
(ग) मिले हुए हैं
प्रश्न 2.
बाईं ओर दिए गए वाक्य के प्रत्येक अंश से दाईं ओर की उपयुक्त क्रिया का मिलान करके सार्थक वाक्य बनाइए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) अध्यापिका कुर्सी पर | (क) चिंघाड़ा। |
| (ii) नल से पानी देर तक | (ख) नाच रहा है। |
| (iii) नानी कहानियाँ | (ग) मनाया। |
| (iv) वन में मोर | (घ) सुनाती रहीं। |
| (v) हाथी ज़ोर से | (ङ) बहता रहा। |
| (vi) हमने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस | (च) बैठ गईं। |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) अध्यापिका कुर्सी पर | (च) बैठ गई |
| (ii) नल से पानी देर तक | (ङ) बहता रहा |
| (iii) नानी कहानियाँ | (घ) सुनाती रहीं |
| (iv) वन में मोर | (ख) नाच रहा है |
| (v) हाथी ज़ोर से | (क) चिंघाड़ा |
| (vi) हमने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस | (ग) मनाया |
प्रश्न 3.
कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्द के उचित रूप से वाक्य पूर्ण कीजिए ।
(i) कछुआ धीरे ________ । (चलना)
(ii) मछली जल में ________ । (रहना)
(iii) आज वर्षा अवश्य ________ । (होना)
(iv) राजू के दाँत ________ । (चमकना)
(v) रजनी ने सुंदर-सा फ्रॉक ________ । (पहनना)
(vi) बच्चे शरारत ________ । (करना)
उत्तर :
(i) चलता है
(ii) रहती है
(iii) होगी
(iv) चमक रहे हैं
(v) पहना है
(vi) करते हैं
प्रश्न 4.
निम्नलिखित क्रियाओं में अकर्मक के आगे अकर्मक और सकर्मक के आगे सकर्मक लिखिए।
(i) जागना
(ii) अपनाना
(iii) चढ़ना
(iv) बनाना
(v) चबाना
(vi) उगना
(vii) सीना
(viii) लेटना
उत्तर :
(i) अकर्मक
(ii) सकर्मक
(iii) सकर्मक
(iv) सकर्मक
(v) सकर्मक
(vi) सकर्मक
(vii) अकर्मक
(viii) अकर्मक
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए प्रत्येक वाक्य में क्रिया को रेखांकित कर उसके अकर्मक अथवा सकर्मक होने का उल्लेख कीजिए ।
(i) भिक्षुक भिक्षा माँगता है। ________ क्रिया
(ii) चोर भाग रहा है। ________ क्रिया
(iii) बच्चे पतंग उड़ाते हैं। ________ क्रिया
(iv) बकरी दूध देती है। ________ क्रिया
(v) विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ________ क्रिया
(vi) हरी बत्ती होते ही गाड़ियाँ भागने लगीं। ________ क्रिया
(vii) दोनों रस्सियों को बाँध दो। ________ क्रिया
(viii) किसान ने खेत जोता । ________ क्रिया
उत्तर :
(i) सकर्मक
(ii) अकर्मक
(iii) सकर्मक
(iv) सकर्मक
(v) सकर्मक
(vi) सकर्मक
(vii) अकर्मक
(viii) अकर्मक
![]()
क्रिया – विशेषण
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए शब्द समूह में से उपयुक्त क्रिया-विशेषणों का प्रयोग कर रिक्त स्थान भरिए ।
कम, रातभर, दूर, ज़रा, पर्याप्त, बिलकुल, तड़ातड़, दनादन, चुपचाप, अभी-अभी
(i) ________ सुन तो लो।
(ii) ट्रेन ________ जा रही है।
(iii) उल्लू ________ जागता है।
(iv) बीमार व्यक्ति ________ खाता है।
(v) मोहन ________ आया है।
(vi) गोली ________ छूट रही है।
(vii) बिल्ली ________ बच गई।
(viii) सिपाही ने चोर को ________ पीटा।
(ix) उसके पास ________ धन है।
(x) वह ________ बैठा है।
उत्तर :
(i) ज़रा
(ii) दूर
(iii) रातभर
(iv) कम
(v) अभी-अभी
(vi) दनादन
(vii) बिलकुल
(viii) तड़ातड़
(ix) पर्याप्त
(x) चुपचाप
प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया-विशेषणों को रेखांकित कीजिए ।
(i) केशव दफ़्तर में अचानक आ गया।
(ii) यह कार आगे नहीं जाएगी।
(iii) सोहन अधिक बोलता हैं।
(iv) घड़ी हाथों-हाथ बिक गई।
(v) पृथ्वी दिन-रात घूमती रहती है।
(vi) धूप ज़रूर निकलेगी।
(vii) केसर की खेती कहीं-कहीं होती है।
(viii) हल्ला न करो, धीरे बोलो।
(ix) वह सदा सत्य बोलता है।
(x) रोहन नित्य व्यायाम करता है।
उत्तर :
(i) अचानक
(ii) आगे
(iii) अधिक
(iv) हाथों-हाथ
(v) दिन-रात
(vi) ज़रूर
(vii) कहीं-कहीं
(viii) धीरे
(ix) सदा
(x) नित्य
वाक्य
प्रश्न 1.
नीचे बाईं ओर वाक्य के उद्देश्य और दाईं ओर विधेय दिए गए हैं। उनका उचित मिलान कर सार्थक वाक्य बनाइए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) राजा | (क) आकाश में उड़ती है । |
| (ii) पतंग | (ख) छुट्टी का दिन होता है। |
| (iii) गुलाब | (ग) पवित्र नदी है। |
| (iv) भारत | (घ) विश्व के महान् बल्लेबाज हैं। |
| (v) गंगा | (ङ) ऋषियों का देश है। |
| (vi) रविवार | (च) चोर को पकड़ा। |
| (vii) सचिन तेंदुलकर | (छ) प्रजा की रखवाली करता है। |
| (viii) पुलिस ने | (ज) सुगंधित फूल है। |
उत्तर :
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) राजा | (छ) प्रजा की रखवाली करता है। |
| (ii) पतंग | (क) आकाश में उड़ती है। |
| (iii) गुलाब | (ज) सुगंधित फूल है। |
| (iv) भारत | (ङ) ऋषियों का देश है। |
| (v) गंगा | (ग) पवित्र नदी है। |
| (vi) रविवार | (ख) छुट्टी का दिन होता है। |
| (vii) सचिन तेंदुलकर | (घ) विश्व के महान् बल्लेबाज हैं। |
| (viii) पुलिस ने | (च) चोर को पकड़ा |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में उद्देश्य पर घेरा लगाइए।
(i) सिंह दहाड़ता है।
(ii) वह आने वाला है।
(iii) टहलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
(iv) बच्चे नटखट होते हैं।
(v) कृष्ण वासुदेव के पुत्र हैं।
(vi) डॉ. राजेंद्र प्रसाद उच्च कोटि के विद्वान् थे।
(vii) वाल्मीकि ने रामायण की रचना की।
(viii) हमें सदा सत्य बोलना चाहिए ।
(ix) वीर योद्धा युद्ध से नहीं डरते ।
(x) बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया।
उत्तर :
(i) सिंह
(ii) वह
(iii) टहलना
(iv) बच्चे
(v) कृष्ण
(vi) डा. राजेंद्र प्रसाद
(vii) वाल्मीकि
(viii) हमें
(ix) वीर योद्धा
(x) बच्चों ने
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में से विधेय को छाँटकर लिखिए
(i) गीता हमारा पवित्र ग्रंथ है।
(ii) गीतिका पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है।
(iii) हिरण तेज़ दौड़ता है।
(iv) प्रधानमंत्री ने भाषण दिया।
(v) किसान अन्न उपजाता है।
(vi) गरीबी असहाय होती है।
(vii) कोयल चतुर पक्षी है।
(viii) माँ ने बालक को दूध पिलाया ।
(ix) कबड्डी भारतीय खेल है।
(x) दिल्ली भारत की राजधानी है।
उत्तर :
(i) हमारा पवित्र ग्रंथ है।
(ii) पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है।
(iii) तेज़ दौड़ता है।
(iv) भाषण दिया।
(v) अन्न उपजाता है।
(vi) असहाय होती है।
(vii) चतुर पक्षी है।
(viii) बालक को दूध पिलाया।
(ix) भारतीय खेल है।
(x) भारत की राजधानी है।
![]()
प्रश्न 4.
उद्देश्य और विधेय के उपयुक्त मेल से बने सार्थक वाक्यों पर सही (✓) का निशान तथा अन्य पर गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) चेतक राणा प्रताप का घोड़ा था।
(ii) कमल हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
(iii) गाँधीजी सत्य के पुजारी थे।
(iv) हाथी विशालकाय जानवर है।
(v) तितली आकाश में उड़ती है।
(vi) हिमालय पर्वत बर्फ से ढका रहता है।
(vii) हिंदी हमारी राजभाषा है।
उत्तर :
(i) (✓)
(ii) (✗)
(iii) (✓)
(iv) (✓)
(v) (✓)
(vi) (✓)
(vii) (✓)
प्रश्न 5.
उपयुक्त विधेय जोड़कर नीचे दिए गए प्रत्येक उद्देश्य से वाक्य बनाइए ।
(i) ईश्वर ______________________
(ii) लालकिला ______________________
(iii) ईमानदारी ______________________
(iv) परोपकारी लोग ______________________
(v) कायर व्यक्ति ______________________
(vi) शिक्षक ने ______________________
उत्तर :
वर्तनी और वाक्य शुद्धता
प्रश्न 1.
शुद्ध शब्दों पर सही (✓) का निशान लगाइए ।

उत्तर :
(i) स्कूल
(ii) छात्र
(iii) बाज़ार
(iv) कठिनाई
(v) गृहस्थ
(vi) हिंदुस्तान
(vii) किसान
(viii) ईश्वर
(ix) पर्वत
(x) दृश्य
(xi) आँगन
(xii) दर्शन
(xiii) चालाक
(xiv) कुम्हार
(xv) धर्म
प्रश्न 2.
अशुद्ध शब्दों पर घेरा लगाइए।

उत्तर :
(i) पशिचम
(ii) वृत
(iii) गेहूं
(iv) चट्ठान
(v) आधिक
(vi) अँगूर
(vii) समरथन
(viii) बदशाह
(ix) रिण
(x) भिखाड़ी
(xi) चोपाया
(xii) विधालय
(xiii) हंसमुख
(xiv) आगरह
(xv) कर्षक
प्रश्न 3.
शुद्ध वर्तनी वाले शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) ऊँट की पीठ पर एक ______________________ होता है। (कुबर / कूबर / कूबड़)
(ii) हम ______________________ में धूप से बचते हैं। (ग्रमियों / गर्मियों / गम्य)
(iii) ताजमहल विश्व के सात ______________________ में से एक है। (आसचर्यों / आश्चर्यों / आष्चर्यों)
(iv) भारत एक महान ______________________ है। (राष्ट्र / रार्स्ट / राश्ट्र)
(v) उत्तम ______________________ सबसे बड़ा धन है। (स्वस्थ / स्वस्थ्य / स्वास्थ्य )
उत्तर :
(i) कूबड़
(ii) गर्मियों
(ii) आश्चर्यो
(iv) राष्ट्र
(v) स्वास्थ्य
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध करके लिखिए ।
(i) प्रशाद ______________________
(ii) बिमार ______________________
(iii) पृथिवी ______________________
(iv) आयू ______________________
(v) परिवरतन ______________________
(vi) परिशम ______________________
(vii) किरपया ______________________
(viii) निशचित ______________________
(ix) ईच्छा ______________________
(x) पत्नि ______________________
उत्तर :
(i) प्रसाद
(ii) बीमार
(iii) पृथ्वी
(iv) आयु
(v) परिवर्तन
(vi) परिश्रम
(vii) कृपया
(vii) निश्चित
(ix) इच्छा
(x) पत्नी
![]()
प्रश्न 5.
निम्नलिखित अनुच्छेद वर्तनी दोषों से परिपूर्ण है । वर्तनी दोष को शुद्ध करके अनुच्छेद को फिर से लिखिए। हमारा देश भारतवर्ष है। यहाँ की प्रकीति मनोरम है। भारत के उत्तर में हिमआलय और दच्छिन में समूद्र है। गंगा और जमुना यहाँ की पवीत्र नदिया हैं। राम, क्रिशन, बूद्ध और महाबीर ने इसी भुमि पर जन्म लिया। यह ऋषयों-मूनयों का देस है। यहाँ लोग मीलजूल कर रहते हैं । यहाँ वीभिन्न धरमों के लोग एक साथ रहते हैं। भारत विष्व को शांती का संदेष देता है।
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
उत्तर :
प्रश्न 6.
नीचे शुद्ध एवं अशुद्ध दोनों प्रकार के वाक्य दिए गए हैं। शुद्ध वाक्यों के सामने सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) मुझे पाँच रुपया चाहिए ।
मुझे पाँच रुपये चाहिए।
उत्तर :
मुझे पाँच रुपये चाहिए।
(ii) लड़का मैदान में दौड़ रहे हैं।
लड़के मैदान में दौड़ रहे हैं।
उत्तर :
लड़के मैदान में दौड़ रहे हैं।
(iii) घड़ी में सात बजे हैं।
घड़ी में सात बजा है।
उत्तर :
घड़ी में सात बजे हैं।
(iv) आप ऐसा मत कहो ।
आप ऐसा मत कहिए ।
उत्तर :
आप ऐसा मत कहिए ।
(v) मुझे विद्यालय जाना है।
मुझे विद्यालय को जाना है।
उत्तर :
मुझे विद्यालय जाना है।
(vi) इतनी झूठ न बोलो।
इतना झूठ न बोलो।
उत्तर :
इतना झूठ न बोलो।
(vii) पार्टी धूमधाम से मनाया गया ।
पार्टी धूमधाम से मनाई गई ।
उत्तर :
पार्टी धूमधाम से मनाई गई।
(viii) आज यहाँ कोई नहीं आया।
आज यहाँ कोई नहीं आए।
उत्तर :
आज यहाँ कोई नहीं आया।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके फिर से लिखिए।
(i) विमला ने गृहकार्य नहीं की।
______________________________________________
(ii) तुम्हारे क्या नाम है ?
______________________________________________
(iii) इंद्रधनुष में सात रंग होता है।
______________________________________________
(iv) यह सड़क काफ़ी पुराना है ।
______________________________________________
(v) मोहन आटा पिसाने जा रहा है।
______________________________________________
(vi) बिल्ली टेबुल में बैठी है।
______________________________________________
(vii) मम्मी ने सब्जी बना लिया।
______________________________________________
(viii) राजा दशरथ का चार पुत्र था।
______________________________________________
उत्तर :
प्रश्न 8.
वाक्यों को शुद्ध करके अनुच्छेद को फिर से लिखिए।
पर्वत के ऊँचाई काफी अधिक होते हैं। पर्वत से अनेकों नदी निकलती है। ये नदी समुद्र में जा मिलती हैं। समुद्र की पानी गर्म होकर वाष्प जाती है। वाष्प आगे चलकर बादल की रूप ले लेती है। बादल पर्वत से टकराकर वर्षा करती हैं।
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
उत्तर :
विराम-चिह्न
प्रश्न 1.
सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) पूर्ण विराम का सही चिह्न है
(क) ?
(ख) !
(ग) ।
(घ),
उत्तर :
(ग) ।
(ii) अल्प विराम का सही चिह्न है
(क) ।
(ख),
(ग) ?
(घ) !
उत्तर :
(ख),
![]()
(iii) प्रश्नवाचक चिह्न का सही रूप है
क) !
(ख) ।
(ग),
(घ) ?
उत्तर :
(घ) ?
(iv) विस्मयसूचक चिह्न का सही रूप है
(क) !
(ख) ।
(ग),
(घ) ?
उत्तर :
(क) !
प्रश्न 2.
सही विराम चिह्न वाले वाक्यों को फिर से लिखिए।
(i) टोकरी में आम लीची और सेब, रखे थे।
टोकरी में आम, लीची और सेब रखे थे।
(ii) गाय क्या खा रही है?
गाय क्या? खा रही है।
(iii) शाबाश! तुमने तो मुझे खुश कर दिया ।
शाबाश । तुमने तो मुझे खुश कर दिया ।
(iv) मधु, देखो तो कौन आया है?
मधु ? देखो तो कौन आया है!
उत्तर :
प्रश्न 3.
उपयुक्त स्थान पर अल्प विराम और पूर्ण विराम का चिह्न लगाकर वाक्यों को फिर से लिखिए।
(i) चंद्रमा रात को दिखता है
(ii) राम रहीम ईसा आदि एक ही ईश्वर के अलग-अलग नाम हैं
(iii) क्रोध लोभ ईर्ष्या मोह मनुष्य के दुर्गुण हैं
(iv) मोहन न तो ज्यादा लंबा था न ज्यादा नाटा
उत्तर :
प्रश्न 4.
उपयुक्त स्थान पर विस्मयसूचक, प्रश्नसूचक और पूर्ण विराम चिह्न लगाकर वाक्यों को फिर से लिखिए।
(i) ओह बड़ी गर्मी है
(ii) हाय यह क्या हो गया
(iii) हे ईश्वर ऐसी विपदा किसी और को न देना
(iv) इस वक्त कौन आवाज़ दे रहा है
उत्तर :
प्रश्न 5.
उपयुक्त स्थानों पर विराम चिह्नों का प्रयोग कर अनुच्छेद को फिर से लिखिए।
राजन जानते हो आज विद्यालय का वार्षिक समारोह था अक्षय कपिल रेखा अब्दुल्ला आदि विद्यार्थियों ने कमाल का अभिनय किया था रेखा ने इंदिरा गांधी अब्दुल्ला ने पंडित नेहरू कपिल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अक्षय ने डॉ. अंबेडकर की भूमिका निभाई थी वाह जवाब न था इन सबका हर दिन हर घड़ी प्रार्थना करता हूँ कि ये सब जीवन में आगे बढ़ें भगवान इन्हें सदा खुश रखना
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
______________________________________________
उत्तर :