Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Grammar व्याकरण Vyakaran Worksheet with Answers to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Vyakaran Worksheet with Answers
मात्राएँ और शब्द
प्रश्न 1.
व्यंजन को स्वर के साथ मिलाकर लिखिए।
जैसे – द् + ओ = दो
(i) क् + अ = ______________
(ii) न् + औ = ______________
(iii) र् + उ = ______________
(iv) प् + ऐ = ______________
(v) स् + ई = ______________
(vii) द् + ए = ______________
(viii) ह + आ = ______________
उत्तर :
(i) क
(ii) नौ
(iii) रु
(iv) पै
(v) सी
(vi) चू
(vii) दे
(viii) हा
प्रश्न 2.
दी गई मात्राओं वाले शब्द लिखिए।
जैसे – ई = ((ी) – लकड़ी
(i) उ = (ु) – ______________
(ii) इ = (ि) – ______________
(iii) आ = (ा) – ______________
(iv) 3 = ( ौ) – ______________
(v) 37 = (ॊ) – ______________
(vi) ए = (े) – ______________
(vii) ऐ = (ै) – ______________
(viii) ई = (ी) – ______________
उत्तर :
(i) दुकान
(ii) किताब
(iii) फाटक
(iv) दौलत
(v) कोयल
(vi) पेड़
(vii) मैना
(viii) दीवार
प्रश्न 3.
वर्णों को सही क्रम में रखकर अर्थपूर्ण शब्द बनाइए ।
(i) लीछम
(ii) दबंर
(iii) णेगश
(iv) रतऔ
(v) वशि
(vi) शकाआ
(vii) लौखिना
(viii) बीधो
(ix) कमच
(x) फ़ातून
उत्तर :
(i) मछली
(ii) बंदर
(iii) गणेश
(iv) औरत
(v) शिव
(vi) आकाश
(vii) खिलौना
(viii) धोबी
(ix) चमक
(x) तूफ़ान
![]()
प्रश्न 4.
अशुद्ध शब्दों पर गलत (✗) का निशान लगाइए।

उत्तर :
अशुद्ध शब्द – लबाक, चपनब, इमानदारि, कीताब, तीतलि, गुडिया, चुहा
संज्ञा
प्रश्न 1.
नीचे कुछ संज्ञा शब्द दिए गए हैं आप उन्हें छाँटकर उचित स्थान पर लिखिए।
| बोतल, खरगोश, बित्तो, घोड़ा, किताब, करेला, किसान, पिता, गाँव, कोयल, जूता, शेर, -मैदान, गोरैया, धोबी, डॉक्टर, सड़क, खेत, नदी, बिल्ली, बगीचा, शीशा, नाई, छतरी । |

उत्तर :
व्यक्तियों के नाम बित्तो, किसान, पिता, धोबी, डॉक्टर, नाई।
पशु-पक्षियों के नाम खरगोश, घोड़ा, कोयल, शेर, गोरैया, बिल्ली।
वस्तुओं के नाम बोतल, किताब, करेला, जूता, शीशा, छतरी ।
स्थानों के नाम गाँव, मैदान, सड़क, खेत, नदी, बगीचा।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा शब्दों के नीचे रेखा खींचिए ।
(i) यहाँ गंगा बहती है।
(ii) राम जाता है।
(iii) गीता पवित्र ग्रंथ है।
(iv) शेर जंगल में रहता है।
(v) किसान डर के मारे काँपने लगा ।
(vi) गाँव में एक धोबी रहता था।
(vii) लाल गुलाब लाओ।
(viii) आम का पेड़ बहुत बड़ा है।
(ix) मैं ताजमहल देखने गया ।
(x) लड़की ने पुस्तक पढ़ी।
उत्तर :
(i) गंगा
(ii) राम
(iii) गीता, ग्रंथ
(iv) शेर, जंगल
(v) किसान
(vi) गाँव, धोबी
(vii) गुलाब
(viii) आम
(ix) ताजमहल
(x) लड़की, पुस्तक
प्रश्न 3.
उचित संज्ञा शब्द से रिक्त स्थान भरिए ।
| कुत्ता, कपड़े, चिड़ियाँ, बिल्लियाँ, स्कूल |
(i) दो ______________ आपस में रोटी के लिए लड़ रही थीं ।
(ii) ______________ एक वफ़ादार जानवर है।
(iii) ______________ घोंसला बनाती हैं।
(iv) धोबी ______________ धोता है।
(v) ______________ की घंटी बज गई।
उत्तर :
(i) बिल्लियाँ
(ii) कुत्ता
(ii) चिड़ियाँ
(iv) कपड़े
(v) स्कूल
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्द समूहों में जो संज्ञा शब्द नहीं हैं, उनके आगे गलत (✗) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) छोटा
(ii) जल्दी
(ii) नीचे
(iv) ऊपर
(v) घूमना
प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों के लिए संज्ञा शब्द के सही विकल्प पर सही (✗) का निशान लगाइए।
(i) युद्ध में ______________ दिखानी चाहिए।
वीरता
कायरता
निर्भीकता
साहस
उत्तर :
वीरता
(ii) हमें सदा ______________ बोलना चाहिए।
झूठ
गलत
सच
अशुद्ध
उत्तर :
सच
(iii) ______________ में हर विषय की पुस्तकें हैं।
दवाखाने
पुस्तकालय
पुड़िये
जेब
उत्तर :
पुस्तकालय
(iv) समुद्र में अथाह ______________ होता है।
कुआँ
बादल
जल
पेय पदार्थ
उत्तर :
जल
![]()
(v) हाथी ______________ में रहता है।
जंगल
मैदान
घर
सड़क
उत्तर :
जंगल
सर्वनाम
प्रश्न 1.
उचित सर्वनाम शब्दों से वाक्य पूरे कीजिए ।
| हम, मैं, वह, मैं, तुम, वे |
(i) ______________ विद्यालय जाता है।
(ii) ______________ कहाँ जा रहे हो?
(iii) आज ______________ बहुत खुश हूँ ।
(iv) अब ______________ चलते हैं।
(v) ______________ खेल रहा हूँ।
(vi) ______________ खाना खा रहे हैं।
(vii) ______________ गाना गाएँगे।
(viii) ______________ नृत्य कर रहे थे।
उत्तर :
(i) वह
(ii) तुम
(iii) मैं
(iv) हम
(v) मैं
(vi) वे
(vii) हम
(viii) वे
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में सर्वनाम शब्दों के नीचे रेखा खींचिए ।
(i) जिसने चोरी की, वह पकड़ा जाएगा।
(ii) बाहर कोई खड़ा है।
(iii) लगता है यहाँ कुछ हो गया है, इसलिए बाज़ार बंद है।
(iv) मैं आइसक्रीम खा रहा हूँ ।
(v) वह आ रहा है।
उत्तर :
(i) वह
(ii) कोई
(iii) कुछ
(iv) मैं
(v) वह
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से जो सर्वनाम नहीं हैं, उनके आगे गलत (✗) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) गरम
(ii) कपड़ा
(iii) पुस्तक
(iv) साफ़
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए सर्वनामों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए ।
| सर्वनाम | वाक्य |
| (i) आप | ____________________________ |
| (ii) सब | ____________________________ |
| (iii) कुछ | ____________________________ |
| (iv) कोई | ____________________________ |
| (v) स्वयं | ____________________________ |
| (vi) हम | ____________________________ |
उत्तर :
प्रश्न 5.
रेखांकित शब्दों के स्थान पर सही सर्वनाम शब्द का प्रयोग कर वाक्यों को दोबारा लिखिए।
| जैसे गाँधीजी हमारे राष्ट्रपिता हैं। गाँधीजी का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। गाँधीजी हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनका जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था । |
(i) रमेश घर से चला है। रमेश विद्यालय जा रहा है।
_________________________________________
(ii) रोहित जा रहा है। रोहित साइकिल पर सवार है।
_________________________________________
(iii) राधा शहर में नई-नई आई। जल्दी ही कक्षा में राधा की कई सहेलियाँ बन गईं।
_________________________________________
(iv) हाथी पानी पी रहा है। हाथी ने अपनी सूँड़ में पानी भर लिया।
_________________________________________
उत्तर :
(i) वह
(ii) वह
(ii) उसकी
(iv) उसने
वाक्य
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्द- समूहों को सही क्रम में रखकर वाक्य बनाइए।
(i) गाँव से लोग बाघ के डरे हुए थे।
_________________________________________
(ii) का जन्म मीरा बहन इंग्लैंड में हुआ ।
_________________________________________
(iii) चाहिए करनी सैर प्रात: काल ।
_________________________________________
(iv) कूद पेड़ पर रहा है बंदर |
_________________________________________
(v) है खाई वहाँ एक गहरी ।
_________________________________________
उत्तर :
(i) गाँव के लोग बाघ से डरे हुए थे।
(ii) मीरा बहन का जन्म इंग्लैंड में हुआ।
(ii) प्रातः काल सैर करनी चाहिए।
(iv) बंदर पेड़ पर कूद रहा है।
(v) वहाँ एक गहरी खाई है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए।
(i) मैंने आज वहाँ जाना है।
_________________________________________
(ii) गाँधीजी सच बोलता था।
_________________________________________
(iii) तेरे को पिताजी ने बुलाया है।
_________________________________________
(iv) मानसून आ गई है।
_________________________________________
(v) ये सब बच्चे अच्छा है।
_________________________________________
उत्तर :
(i) मुझे आज वहाँ जाना है।
(ii) गाँधीजी सच बोलते थे।
(iii) तुम्हें पिताजी ने बुलाया है।
(iv) मानसून आ गया है।
(v) ये सब बच्चे अच्छे हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में कुछ अशुद्धियाँ हैं। उन्हें शुद्ध करके वाक्यों को पुनः लिखिए।
(i) दयानीधी को सब याद है।
_________________________________________
(ii) उसे पत्नि के लिए कुछ साड़ियाँ खरिदनि थीं।
_________________________________________
(iii) आप सब मिलकर निरणय कर लें।
_________________________________________
(iv) बचचों को शौरगुल से बचना चाहिए।
_________________________________________
उत्तर :
(i) दयानिधि को सब याद है।
(ii) उसे पत्नी के लिए कुछ साड़ियाँ खरीदनी थीं।
(iii) आप सब मिलकर निर्णय कर लें।
(iv) बच्चों को शोरगुल से बचना चाहिए।
क्रिया
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्दों को रेखांकित कीजिए ।
(i) सीता पढ़ रही है।
(ii) मैं कभी झूठ नहीं बोलता ।
(iii) राजन बाँसुरी बजाता है।
(iv) माली पौधों को पानी दे रहा है।
(v) हमें अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।
उत्तर :
(i) पढ़ रही है
(ii) बोलता
(ii) बजाता है
(iv) दे रहा है
(v) करना
प्रश्न 2.
जो शब्द क्रिया नहीं हैं, उनके आगे गलत (✗) का निशान लगाइए ।

उत्तर :
(i) वहाँ, तुम, राम
(ii) क्या, हाथी, पेड़
(iii) मैं, हम, आम
(iv) भोजन, रेडियो, भालू
(v) दादा, भाई, वह
प्रश्न 3.
क्रिया के सही रूप पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(i) बढ़ई मेज़ ______________ ।
बनाता है
बुनता है
देखता है
उत्तर :
बनाता है
(ii) माली पौधों में पानी ______________ ।
पिलाता है
देता है
दिखाता है
उत्तर :
देता है
(iii) बंदर केला ______________ ।
खा
खात
खाता है
उत्तर :
खाता है
(iv) शाहजहाँ ने ताजमहल ______________
बनाना
बनाएगा
बनवाया
उत्तर :
बनवाया
प्रश्न 4.
उचित क्रिया छाँटकर खाली स्थानों में लिखिए।
| खाया, काट लिया, खाता हूँ, गाती है, भिजवाई |
(i) नीना गाना
(ii) हाथी ने गन्ना
(iii) दादी ने मिठाई
(iv) मैं आइसक्रीम
(v) रामू को साँप ने
उत्तर :
(i) गाती है
(ii) खाया
(iii) भिजवाई
(iv) खाता हूँ
(v) काट लिया
प्रश्न 5.
सही जोड़े को रेखा खींचकर मिलाइए ।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) बच्चे | (क) चहचहाती हैं। |
| (ii) चिड़ियाँ | (ख) सिलता है। |
| (iii) माँ बच्चे को लोरी | (ग) खेल रहे हैं। |
| (iv) दर्जी कपड़े | (घ) गरज रहे हैं। |
| (v) बादल | (ङ) सुनाती है। |
उत्तर :
(i) (ग) खेल रहे हैं।
(ii) (क) चहचहाती हैं।
(iii) (ङ) सुनाती है।
(iv) (ख) सिलता है।
(v) (घ) गरज रहे हैं।
विशेषण
प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए।
(i) माँ ने गुलाबी साड़ी पहनी है। _________________________________________
(ii) मक्खी बहुत शेखीबाज़ थी । _________________________________________
(iii) किसान की गाय बहुत मरियल थी । _________________________________________
(iv) दिल्ली में, ऊँची-ऊँची इमारतें हैं। _________________________________________
(v) यश बड़ा बुद्धिमान है। _________________________________________
उत्तर :
(i) गुलाबी
(ii) शेखीबाज़
(iii) मरियल
(iv) ऊँची-ऊँची
(v) बुद्धिमान
प्रश्न 2.
जो शब्द विशेषण नहीं हैं, उनके आगे गलत (✗) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) लड़का, जानवर
(ii) सिंह
(iii) दूध, तितली
(iv) पर्वत, झंडा
प्रश्न 3.
सही विशेषण चुनकर खाली स्थान भरिए । ।
| खट्टे, गरम, नीला, पवित्र, बूढ़ा |
(i) गंगा ______________ नदी है।
(ii) लोमड़ी ने कहा कि अंगूर ______________ है।
(iii) आसमान ______________ हैं।
(iv) ______________ आदमी सड़क पार कर रहा है।
उत्तर :
(i) पवित्र
(ii) खट्टे
(iii) नीला
(iv) बूढ़ा
प्रश्न 4.
सही मिलान कीजिए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (i) नुकीला | (क) दूध |
| (ii) एक | (ख) बादल |
| (iii) गरम | (ग) रुपया |
| (iv) काले | (घ) पत्थर |
| (v) नीला | (ङ) घास |
| (vi) हरी | (च) आकाश |
उत्तर :
(i) (घ) पत्थर
(ii) (ग) रुपया
(iii) (क) दूध
(iv) (ख) बादल
(v) (च) आकाश
(vi) (ङ) घास
लिंग
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्दों को अलग-अलग करके लिखिए।
| चोर, कबूतर, बहन, गायिका, सिंह, माता, वर, पड़ोसी, ऊँट, औरत, पुरुष, अध्यापक, बालिका, नारी, मालिन, नर्तकी |

उत्तर :
पुल्लिंग चोर, कबूतर, सिंह, वर, पड़ोसी, ऊँट, पुरुष, अध्यापक स्त्रीलिंग बहन, गायिका, माता, औरत, बालिका, नारी, मालिन, नर्तकी ।
![]()
प्रश्न 2.
लिंग की दृष्टि से वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए ।
(i) आजकल बहुत सर्दी पड़ रहा है।
_________________________________________
(ii) यह पंखा बहुत तेज़ चलती है।
_________________________________________
(iii) मुझे आपकी नाम याद नहीं रही ।
_________________________________________
(iv) हमारी देश सबसे सुंदर देश है।
_________________________________________
उत्तर :
(i) रही है
(ii) चलता है
(iii) आपका रहा
(iv) हमारा
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के सही स्त्रीलिंग रूप पर सही (✓) का निशान लगाइए ।

उत्तर :
(i) पड़ोसिन
(ii) पुत्री
(iii) नागिन
(iv) सिंहनी
(v) पत्नी
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के सही पुल्लिंग रूप पर सही (✓) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) गुड्डा
(ii) दुल्हा
(iii) सुनार
(iv) चींटा
(v) वृद्ध
प्रश्न 5.
रेखांकित शब्दों के लिंग बदलते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए।
(i) मोर नाच रहा है। _________________________________________
(ii) लड़कियाँ शोर मचा रही हैं। _________________________________________
(iii) समारोह में एक कवि भी था। _________________________________________
(iv) माता पुत्री को पढ़ाती है। _________________________________________
(v) छात्रा पढ़ती है। _________________________________________
(vi) सेठ ने नौकर को खूब डाँटा । _________________________________________
उत्तर :
(i) मोरनी, रही
(ii) लड़के, रहे
(iii) कवयित्री, थी
(iv) पिता, पुत्र, पढ़ाते
(v) छात्र पढ़ता
(vi) सेठानी, नौकरानी
वचन
प्रश्न 1.
प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(i) साइकिल शब्द का बहुवचन है
साइकिलें
साइकिल
साइकलें
उत्तर :
साइकिलें
(ii) गायिका शब्द का बहुवचन है
गायीकाएँ
गायिकाएँ
गायकाए
उत्तर :
गायिकाएँ
(iii) रुपया शब्द का बहुवचन है
रुपिया
रुपया
रुपए
उत्तर :
रुपए
(iv) घड़ी शब्द का बहुवचन है
घड़ीयाँ
घड़ियाँ
घड़ीए
उत्तर :
घड़ियाँ
(v) इच्छा शब्द का बहुवचन है
इच्छाएँ
इच्छाँ
इचछाएँ
उत्तर :
इच्छाएँ
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए बॉक्स में से एकवचन व बहुवचन शब्द अलग-अलग करके लिखिए।
| बच्चा, पाठशालाएँ, कहानी, नदियाँ, सब्ज़ी, शिक्षिका, कुर्सियाँ, तिथि, आँखें, गायें, रात, अध्यापक, पुस्तकें, बात, घोड़े, पत्ते |

उत्तर :
एकवचन – बच्चा, कहानी, सब्जी, शिक्षिका, तिथि, रात, अध्यापक, बात
बहुवचन – पाठशालाएँ, नदियाँ, कुर्सियाँ, आँखें, गायें, पुस्तकें, घोड़े, पत्ते
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के सही बहुवचन पर सही (✓) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) पत्नियाँ
(ii) चाचाओं
(iii) बुढ़ियाँ
(iv) मालाएँ
(v) शिक्षिकाएँ
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।
(i) सीढ़ी ______________
(ii) गाना ______________
(iii) चट्टान ______________
(iv) छात्रा ______________
(v) घड़ा ______________
(vi) सुविधा ______________
(vii) कपड़ा ______________
(viii) कुआँ ______________
उत्तर :
(i) सीढ़ियाँ
(ii) गाने
(iii) चट्टानें
(iv) छात्राएँ
(v) घड़े
(vi) सुविधाएँ
(vii) कपड़े
(viii) कुएँ
प्रश्न 5.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप से रिक्त स्थान भरिए ।
(i) सारी ______________ खोल दो । (खिड़की)
(ii) अमन की ______________ बिल्कुल ठीक हैं। (आँख)
(iii) दुकानदार के पास कुल पंद्रह ______________ थे। (छाता)
(iv) सरला की सारी ______________ भर गई हैं। (कॉपी)
(v) श्यामा की सभी ______________ आई हैं। (सहेली)
उत्तर :
(i) खिड़कियाँ
(ii) आँखें
(iii) छाते
(iv) कॉपियाँ
(v) सहेलियाँ
पर्यायवाची शब्द
प्रश्न 1.
शब्दों के उचित पर्यायवाची शब्द लिखिए।
(i) औरत – ______________
(ii) आँख – ______________
(iii) ईश्वर – ______________
(iv) धरती – ______________
(v) मित्र – ______________
(vi) पुस्तक – ______________
उत्तर :
(i) स्त्री
(ii) नेत्र
(iii) भगवान
(iv) भूमि
(v) सखा
(vi) किताब
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्द समूहों में जो शब्द अपने वर्ग का पर्यायवाची नहीं है, उसके सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) फल
(ii) तोता
(iii) अनल
(iv) विष्णु
(v) बादल
प्रश्न 3.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों के उचित पर्यायवाची शब्द लिखकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) ______________ में चारों तरफ़ सुनसान वातावरण होता है। (रात्रि)
(ii) हमें बड़ों का ______________ करना चाहिए। (आदर)
(iii) बुखार से रमा का ______________ तप रहा है। (देह)
(iv) उसके कपड़े ______________ से सने हुए थे। (रक्त)
(v) ______________ में काले बादल छाए हुए हैं। (आकाश)
उत्तर :
(i) रात
(ii) सम्मान
(iii) शरीर
(iv) खून
(v) आसमान
विलोम शब्द
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए रेखांकित शब्दों के उपयुक्त विलोम शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(i) कक्षा में प्रथम आने के लिए प्रिया ने दिन ______________ एक कर दिया।
(ii) सेठ जी तो हमेशा लाभ ______________ की चिंता में ही डूबे रहते हैं।
(iii) हमारे घर में तो मेहमानों का आना ______________ लगा रहता है।
(v) नींबू मीठा नहीं, बल्कि ______________ में ______________ हो जाता है।
(iv) सूर्य पूर्व से उदय होता है और ______________ होता है।
उत्तर :
(i) रात
(ii) हानि
(iii) जाना
(iv) पश्चिम, अस्त
(v) खट्टा
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के उचित विलोम शब्दों पर गोला बनाइए ।
(i) स्वामी – दास – सेवक – नौकर
(ii) पूरा – पूर्व – आधा – अद्ध
(iii) लाभ – हानि – नुकसान – हानी
(iv) काला – रंगीन – चितकबरा – सफ़ेद
(v) दूर – जल्दी – निकट – पहले
उत्तर :
(i) सेवक
(ii) आधा
(iii) हानि
(iv) सफ़ेद
(v) निकट
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
(i) सुंदर – ______________
(ii) नकली – ______________
(iii) देश – ______________
(iv) जन्म – ______________
(v) खरीदना – ______________
(vi) स्त्री – ______________
(vii) कठोर – ______________
(viii) सुबह – ______________
(x) प्रश्न – ______________
(ix) ताज़ा – ______________
उत्तर :
(i) कुरूप
(ii) असली
(iii) विदेश
(iv) मरण
(v) बेचना
(vi) पुरुष
(vii) कोमल
(viii) शाम
(ix) बासी
(x) उत्तर
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के सही विलोम शब्द सामने दिए गए विकल्पों में से छाँटकर लिखिए।
(i) अमृत – विष, मधु, कटु, मृत – ______________
(ii) शत्रु – दुश्मन, मैत्री, मित्र, मूर्ख – ______________
(iii) दंड – सज़ा, इनाम, मार, अपमान – ______________
(iv) मुश्किल – कठिन, ज़रूरी, हल, आसान – ______________
(v) शांति – क्लेश, अशांति, सुख, आनंद – ______________
(vi) बदबू – खुशबू, सुंदर, असुंदर, सीधा – ______________
उत्तर :
(i) विष
(ii) मित्र
(iii) इनाम
(iv) आसान
(v) अशांति
(vi) खुशबू
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए अनेक शब्दों के लिए एक शब्द छाँटकर, उसे रेखांकित कीजिए ।
(i) जो चित्र बनाए – चित्रकार – कलाकार – दयावान
(ii) जिसमें दया है – दयाल – दयालु – निर्दयी
(iii) जो धर्म का पालन करता है – अधार्मिक – धार्मिक – पुजारी
(iv) दिन में एक बार होने वाला – मासिक – साप्ताहिक – दैनिक
(v) जो सेना में काम करे – सिपाही – सैनिक – वीर
(vi) ईश्वर को मानने वाला – नास्तिक – भक्त – आस्तिक
उत्तर :
(i) चित्रकार
(ii) दयालु
(iii) धार्मिक
(iv) दैनिक
(v) सैनिक
(vi) आस्तिक
![]()
प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
(i) जो पढ़ा-लिखा न हो ______________
(ii) लड़ाई-झगड़ा करने वाला ______________
(iii) जिसमें बल न हो ______________
(iv) जो पिता का भक्त हो ______________
(v) जो रोगियों का इलाज करे ______________
उत्तर :
(i) अनपढ़
(ii) झगड़ालू
(iii) निर्बल
(iv) पितृभक्त
(v) डॉक्टर
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों के सामने उनका अर्थ प्रकट करने वाले अनेक शब्द या वाक्य लिखिए।
जैसे: जलचर – जल में निवास करने वाला
(i) अनंत – _________________________________________
(ii) शक्तिहीन – _________________________________________
(iii) चिड़ियाघर – _________________________________________
(iv) निडर – _________________________________________
(v) पाठशाला – _________________________________________
उत्तर :
(i) जिसका अंत न हो
(ii) जिसमें शक्ति न हो
(iii) जहाँ पशु-पक्षियों को रखा जाता है
(iv) जो किसी से न डरे
(v) जहाँ विद्यार्थी पढ़ते हैं
मुहावरे
प्रश्न 1.
नीचे बाईं ओर कुछ मुहावरे हैं। दाईं ओर उनके अर्थ हैं, जिनका क्रम ठीक नहीं है। मुहावरे और उसके सही अर्थ का मिलान कीजिए।
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब |
| (i) कान भरना | (क) बहुत भूख लगना |
| (ii) अंधे की लकड़ी | (ख) आश्चर्य में पड़ना |
| (iii) दाँतों तले उँगली दबाना | (ग) प्रसन्न होना |
| (iv) पेट में चूहे कूदना | (घ) एकमात्र सहारा |
| (v) लाल-पीला होना | (ङ) अच्छी तरह याद रखना |
| (vi) चेहरा खिल उठना | (च) बहुत गुस्सा होना |
| (vii) गाँठ बाँधना | (छ) भड़काना |
उत्तर :
(i) (छ) भड़काना
(ii) (घ) एकमात्र सहारा
(iii) (ख) आश्चर्य में पड़ना
(iv) (क) बहुत भूख लगना
(v) (च) बहुत गुस्सा होना
(vi) (ग) प्रसन्न होना
(vii) (ङ) अच्छी तरह याद रखना
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उपयुक्त मुहावरों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(i) चोरी पकड़े जाने पर उसका
(क) मुँह नीला पड़ गया
(ख) मुँह उतर गया
(ग) मुँह लाल हो गया
(घ) मुँह पीला हो गया
उत्तर :
(ख) मुँह उतर गया
(ii) रवि मक्कार है । वह तुम्हें बातों ही बातों में
(क) गधा बना देगा
(ख) कठपुतली बना देगा
(ग) उल्लू बना देगा
(घ) रगड़ देगा
उत्तर :
(ग) उल्लू बना देगा
(iii) टी. वी. देखते-देखते मेरी
(क) आँख लग गई
(ख) आँख बंद हो गई
(ग) झपकी लग गई
(घ) नींद लग गई
उत्तर :
(क) आँख लग गई
(iv) गरम-गरम समोसे बनते देखकर मेरे
(क) मुख में पानी-पानी हो गया
(ख) मुँह में मज़ा आ गया
(ग) मुँह में पानी आ गया
(घ) मुँह में जल आ गया
उत्तर :
(ग) मुँह में पानी आ गया
(v) परीक्षा खत्म होते ही अविनाश
(क) सपने में घोड़े बेचने लगा
(ख) निश्चित हो गया
(ग) घोड़े बेचकर सो गया
(घ) गहरी नींद में सो गया
उत्तर :
(ग) घोड़े बेचकर सो गया।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
| मुहावरे | वाक्य |
| (i) कान भरना | |
| (ii) खून पसीना एक करना | |
| (iii) कमर कसना | |
| (iv) हाथ साफ़ करना | |
| (v) आँख का तारा होना |
उत्तर :
![]()
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए अर्थ को प्रकट करने के लिए कौन-सा मुहावरा उपयुक्त है? उस पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) बुरी तरह हारना
(क) मुँह उतरना
(ख) मुँह तोड़ जवाब देना
(ग) मुँह में खून लगना
(घ) मुँह की खाना
उत्तर :
(घ) मुँह की खाना
(ii) बहुत गुस्से में आना
(क) लाल गुलाल होना
(ख) नीला – पीला होना
(ग) भृकुटी तनना
(घ) आग बबूला होना
उत्तर :
(घ) आग बबूला होना
(iii) बहुत कोशिश करना
(क) आसमान सिर पर उठाना
(ख) कोहराम मचाना
(ग) एड़ी चोटी का जोर लगाना
(घ) चोटी खड़ी करना
उत्तर :
(ग) एड़ी चोटी का जोर लगाना
(iv) पुरानी बातों को कुरेदना
(क) गड़े मुर्दे उखाड़ना
(ख) जाँच-परख करना
(ग) फिर से जाँच करना
(घ) श्मशान उजाड़ना
उत्तर :
(क) गड़े मुर्दे उखाड़ना
प्रश्न 5.
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए।
| मुहावरे | अर्थ |
| (i) कोल्हू का बैल | |
| (ii) चिकना घड़ा होना | |
| (iii) मुँह तोड़ जवाब देना | |
| (iv) आँख में धूल झोंकना | |
| (v) अपना उल्लू सीधा करना | |
| (vi) ईद का चाँद होना | |
| (vii) घुटने टेकना | |
| (viii) नाक में दम करना | |
| (ix) वीरगति पाना | |
| (x) सन्न रह जाना |
उत्तर :
(i) बहुत परिश्रम करना
(ii) असर न होना
(iii) करारा उत्तर देना
(iv) धोखा देना
(v) स्वार्थ सिद्ध करना
(vi) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
(vii) हार मानना
(viii) परेशान करना
(ix) युद्ध में मारा जाना
(x) हैरान हो जाना
प्रश्न 6.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसमें से मुहावरों को छाँटकर, उनका अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए ।
| आसमान को शरारत सूझी। इस बार उसने झाड़ पकड़ ली। उधर अम्मा भी झाड़ पकड़े थी। रस्साकशी शुरू हो गई। झाड़ू का ऊपर वाला हिस्सा आसमान पकड़े हुए था तो नीचे वाला अम्मा, दोनों छोड़ने को तैयार नहीं थे। |

उत्तर :