Use our Class 3 Hindi Veena Worksheet and Class 3 Hindi Chapter 13 पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ Pedon Ki Amma Thimmakka Worksheet with Answers Pdf to boost your exam preparation.
Class 3 Hindi Chapter 13 Worksheet Pedon Ki Amma Thimmakka
Class 3 Hindi Pedon Ki Amma Thimmakka Worksheet
पेड़ों की अम्मा ‘थिमक्का’ Worksheet – Pedo Ki Amma Thimakka Class 3 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए ।
(i) थिमक्का कितने वर्षों से पौधे लगा रही हैं ?
(क) 70 वर्षों से
(ख) 50 वर्षों से
(ग) 80 वर्षों से
(घ) 20 वर्षों से
उत्तर :
(ग) 80 वर्षों से
(ii) थिमक्का पहले कहाँ काम करती थी ?
(क) बाग में
(ख) घर में
(ग) संस्था में
(घ) खान में
उत्तर :
(घ) खान में
(iii) ‘सालूमरदा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(क) वृक्षारोपण
(ख) पेड़ों की पंक्ति
(ग) पेड़ों के प्रकार
(घ) पेड़ों से लाभ
उत्तर :
(ख) पेड़ों की पंक्ति
(iv) थिमक्का कितने वर्ष की हैं?
(क) 103 वर्ष
(ख) 108 वर्ष
(ग) 105 वर्ष
(घ) 107 वर्ष
उत्तर :
(घ) 107 वर्ष
![]()
प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए।
(i) थिमक्का राजमार्ग पर आम के पेड़ लगाने के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर :
(✗)
(ii) थिमक्का ने अपने जीवन में अनेक कष्ट उठाए।
उत्तर :
(✓)
(iii) थिमक्का का जन्म कर्नाटक में हुआ ।
उत्तर :
(✓)
(iv) थिमक्का ने श्रमिक के रूप में काम किया था।
उत्तर :
(✓)
(v) थिमक्का समाज के लिए अनुपयोगी कार्य करती है।
उत्तर :
(✗)
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए ।
पैसों, कर्नाटक, अच्छे, आदर्श, पर्यावरण
(i) थिमक्का _________ में रहती हैं।
(ii) _________ की कमी के कारण अम्मा ने खान में काम किया।
(iii) थिमक्का का व्यक्तित्व सभी के लिए _________ है।
(iv) पेड़ लगाने से _________ को बहुत लाभ हुआ।
(v) थिमक्का आज भी _________ कार्यों में सक्रिय हैं।
उत्तर :
(i) कर्नाटक
(ii) पैसों
(iii) आदर्श
(iv) पर्यावरण
(v) अच्छे
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(i) थिमक्का को किन नामों से जाना जाता है?
__________________________________
उत्तर :
थिमक्का को ‘अम्मा’, ‘वृक्षमाता’, ‘सालूमरदा थिमक्का’ के नाम से भी जाना जाता है।
(ii) थिमक्का को किससे सम्मानित किया गया ?
__________________________________
उत्तर :
थिमक्का को भारत सरकार ने वर्ष 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया।
(iii) थिमक्का को किन कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाता है ?
__________________________________
उत्तर :
थिमक्का को भारत के कई वनीकरण कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाता है।
(iv) पेड़ लगाने के कार्य में थिमक्का को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा ?
__________________________________
उत्तर :
पेड़ लगाने के कार्य में थिमक्का को पैसों का अभाव जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
![]()
प्रश्न 5.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
थिमक्का हुलिकल और कुदुर के बीच स्थित ४५ किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर लगभग ३७४ बरगद के पेड़ लगाने के लिए विख्यात हैं। इन पेड़ों के कारण राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक स्थानों पर पेड़ लगाए, जिनकी संख्या ८००० से अधिक है। इनसे पर्यावरण को बहुत लाभ हुआ। इस कार्य में उन्हें उनके पति ने भी पूरा सहयोग दिया।
(i) थिमक्का ने कहाँ पेड़ लगाने का कार्य किया?
__________________________________
उत्तर :
थिमक्का ने हुलिकल और कुदुर के बीच लंबे राजमार्ग पर पेड़ लगाने का कार्य किया।
(ii) पेड़ लगाने के कार्य में उन्हें किसका सहयोग प्राप्त हुआ ?
__________________________________
उत्तर :
पेड़ लगाने के कार्य में उन्हें अपने पति का सहयोग प्राप्त हुआ।
(iii) पेड़ लगाने से राजमार्ग कैसा हो गया ?
__________________________________
उत्तर :
पेड़ लगाने से राजमार्ग अत्यंत रमणीय और सुसज्जित लगने लगा।
(iv) पेड़ लगाने से पर्यावरण को होने वाले दो लाभ लिखिए ।
(क) _________
(ख) _________
उत्तर :
(क) पेड़ लगाने से वातावरण स्वच्छ होता है।
(ख) हमें शुद्ध वायु मिलती है।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों में उनकी मात्रा हटाकर दूसरा शब्द बनाओ; जैसे- लगा – लग ।
(i) कमी _________
(ii) नाम _________
(iii) पाना _________
(iv) जानी _________
उत्तर :
(i) कम
(ii) नम
(iii) पन
(iv) जन
प्रश्न 2.
‘थिमक्का’ में ‘क्का’ आया है। ऐसे व्यंजनों को द्वित्व व्यंजन कहते हैं। ऐसे और शब्द नीचे दिए गए द्वित्व व्यंजनों से बनाइए ।
(i) ल्ली _________ _________
(ii) च्ची _________ _________
(iii) त्ता _________ _________
(iv) क्का _________ _________
(v) ल्ला _________ _________
उत्तर :
(i) दिल्ली, बिल्ली
(ii) कच्ची, बच्ची
(iii) पत्ता, गत्ता
(iv) मक्का, पक्का
(v) हल्ला, छल्ला
प्रश्न 3.
कई बार, हम वर्ण और एक अक्षर को मिलाकर एक नया ‘संयुक्त अक्षर’ बनाते हैं;
जैसे-

उपर्युक्त उदाहरणों के आधार पर नीचे दिए गए चित्रों को देखकर शब्द पूरे कीजिए ।

उत्तर :
(i) वृक्ष
(ii) नेत्र
(iii) कक्षा
(iv) श्रमिक
![]()
देखिए और पहचानिए
प्रश्न 1.
दिए गए पेड़ों के चित्र को पहचानिए और सही नाम पर गोला लगाइए।

उत्तर :
(i) सेब
(ii) आम
(iii) बरगद
(iv) केला
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
नीचे दी गई पहेलियों का उत्तर दीजिए ।
(i) तीन अक्षर से लिखूँ अपना नाम, उल्टा सीधा एक समान

उत्तर :
चम्मच
(ii) हरी-हरी मछली के हरे-हरे अंडे । जल्दी से बूझो पहेली नहीं तो पड़ेंगे डंडे ।

उत्तर :
मटर
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
यदि आपको ‘थिमक्का’ जैसी अम्मा के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हो, तो कैसे काम करेंगे? लिखिए।
(i) ________________________________________________
(ii) ________________________________________________
(iii) ________________________________________________
(iv) ________________________________________________
उत्तर :
![]()
चित्रकारी
प्रश्न 1.
पेड़ों से प्राप्त होने वाली वस्तुओं के चित्र बनाकर उनमें रंग भरिए ।

उत्तर :