We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 4 MCQ Questions – Banaras, Disha Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 4 MCQ Questions Antra – बनारस, दिशा Class 12 MCQ
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए –
1. जो है वह सुगबुगाता है
जो नहीं है वह फेंकने लगता है पचखियाँ
आदमी दशाश्वमेध पर जाता है
और पाता है घाट का आखिरी पत्थर
कुछ और मुलायम हो गया है
सीढ़ियों पर बैठे बंदरों की आँखों में
एक अजीब-सी नमी है
और एक अजीब-सी चमक से भर उठा है
भिखारियों के कटोरों का निचाट खालीपन
Question 1.
कविता का नाम चुनिए –
(क) दिशा
(ख) बनारस
(ग) सत्य
(घ) एक कम
Answer:
(ख) बनारस
Question 2.
कविता में किस परिवेश का चित्रण हुआ है?
(क) सांस्कृतिक-सामाजिक
(ख) प्राकृतिक
(ग) आधुनिक
(घ) पुरातन
Answer:
(क) सांस्कृतिक-सामाजिक
Question 3.
दशाश्वमेध घाट पर पड़े अंतिम पत्थर की क्या स्थिति है?
(क) सखत हो गया है।
(ख) चमक चली गई है।
(ग) खुरदुरा हो गया है।
(घ) मुलायम हो गया है।
Answer:
(घ) मुलायम हो गया है।
Question 4.
घाट पर बैठे बंदरों की क्या दशा है?
(क) आँखों में विचित्र-सी नमी दिखाई देती है।
(ख) मुँह पिचकाए समाधिस्थ दिखाई देते हैं।
(ग) उछल-कूद कर तांडव कर रहे हैं।
(घ) चंचलता का भाव दिखाई दे रहा है।
Answer:
(क) आँखों में विचित्र-सी नमी दिखाई देती है।
Question 5.
‘एक अजीब-सी नमी है।’ पंक्ति में अलंकार है –
(क) यमक अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) रूपक अलंकार
Answer:
(ख) उपमा अलंकार
2. जो हैं बह खड़ा है
बिना किसी स्तंभ के
जो नही है उस्े थामे है
राख और रोशनी के ऊँचे-ऊँचे स्तंभ
आग के स्तंभ
और पानी के स्तंभ
धुएँ के
खुशबू के
आदमी के उठे हुए हाथों के स्तंभ
किसी अलक्षित सूर्य को
देता हुआ अर्ष्य
शताबिद्यों से इसी तरह
गंगा के जल में
अपनी एक टाँग पर खड़ा है यह शहर
अपनी दूसरी टाँग से
बिलकुल बेखबर।
Question 1.
प्रस्तुत काव्यांश के रचनाकार कौन हैं?
(क) रखुवीर सहाय
(ख) विष्णु खरे
(ग) केदारनाथ
(घ) निराला
Answer:
(ग) केदारनाथ
Question 2.
किस शहर की विशेषताओं को उजागर किया जा रहा है?
(क) बनारस
(ख) उज्जैन
(ग) द्वारिका
(घ) अयोध्या
Answer:
(क) बनारस
Question 3.
कवि ने बनारस को किसका शहर माना है?
(क) श्रद्धा
(ख) भक्ति
(ग) आस्था
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(घ) ये सभी विकल्प
Question 4.
ज्योति की लपटों और धुएँ से गंगा-जल में क्या बन जाते हैं?
(क) स्तंभ
(ख) फूल के गुच्छे
(ग) गोले
(घ) छण्पर
Answer:
(क) स्तंभ
Question 5.
चारों ओर किसकी सुगंध आती है?
(क) मलयानल की
(ख) आरती की
(ग) औषधि की
(घ) जल की
Answer:
(ख) आरती की
(ii) दिशा
निम्नलिखित पठित काव्यांशों पर आधारित दिए गए सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए –
1. हिमालय किधर है ?
मैंने उस बच्चे से पूछा जो स्कूल के बाहर
पतंग उड़ा रहा था
उधर-उधर-उसने कहा
जिधर उसकी पतंग भागी जा रही थी
मैं स्वीकार करूँ
मैंने पहली बार जाना
हिमालय किधर है!
Question 1.
प्रस्तुत काव्यांश के रचनाकार कौन हैं?
(क) केदारनाथ
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) विष्णु खरे
(घ) निराला
Answer:
(क) केदारनाथ
Question 2.
कवि ने इन पंक्तियों में क्या व्यक्त किया है?
(क) हिमालय की उदारता
(ख) बच्चों की सहजता
(ग) पतंग की उड़ान
(घ) स्कूल की महत्ता
Answer:
(ख) बच्चों की सहजता
Question 3.
बच्चा स्कूल के बाहर क्या कर रहा था?
(क) पौधे लगा रहा था।
(ख) खेल रहा था।
(ग) पंतग उड़ा रहा था।
(घ) पढ़ रहा था।
Answer:
(ग) पंतग उड़ा रहा था।
Question 4.
कवि ने किस आधार पर अपने प्रश्न का उत्तर जानने की कोशिश की है?
(क) सामाजिक विज्ञान के आधार पर
(ख) बाल-मनोविज्ञान के आधार पर
(ग) हिमालय की दिशा के आधार पर
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(ख) बाल-मनोविज्ञान के आधार पर
Question 5.
‘उधर-उधर उसने कहा’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) अतिशयोक्ति अलंकार
(घ) श्लेष अलंकार
Answer:
(क) अनुप्रास अलंकार