We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 19 MCQ Questions – Yathasamay Rochte Vishvam Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 19 MCQ Questions Antra – यथास्मै रोचते विश्वम् Class 12 MCQ
पठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए –
1. कवि जब विधाता पर साहित्य रचता है, तब उसे भी मानव-संबंधों की परिधि में खींच लाता है। इन मानव-संबंधों की दीवाल में ही हैमलेट की कवि सुलभ सहानुभूति टकराती है और शेक्सपीयर एक महान ट्रेजेडी की सृष्टि करता है। ऐसे समय जब समाज के बहुसंख्यक लोगों का जीवन इन मानव-संबंधों के पिंजरे में पंख फड़फड़ाने लगे, सींकचे तोड़कर बाहर उड़न के लिए आतुर हो उठे, उस समय कवि का प्रजापति रूप और भी स्पष्ट हो उठता है। वह समाज के द्रष्टा और नियामक के मानव-विहग से क्षुब्ध और रुद्ध स्वर को वाणी देता है। वह मुक्त गगन के गीत गाकर उस विहग के परों में नयी शक्ति भर देता है। साहत्व जीवन का प्रतिबिंबित रहकर उसे समेटने, संगठित करने और उसे परिवर्तन करने का अजेय अस्त्र बन जाता है।
Question 1.
प्रस्तुत गद्यांश के लेखक का नाम चुनिए-
(क) ममता कालिया
(ख) भीष्म साहनी
(ग) रामविलास शर्मा
(घ) निर्मल वर्मा
Answer:
(ग) रामविलास शर्मा
Question 2.
गद्यांश में किसके बारे में बताया गया है?
(क) विधाता के बारे में
(ख) साहित्य रचना के बारे में
(ग) विहगों के बारे में
(घ) मानव-संबंधों के बारे में
Answer:
(ख) साहित्य रचना के बारे में
Question 3.
मानव संबंधों की दीवार से किसकी कवि सुलभ सहानुभूति संधर्ष करती है?
(क) अलेक्जेंडर
(ख) डेसियस
(ग) बूट्स
(घ) हेमलेट
Answer:
(घ) हेमलेट
Question 4.
लेखक मानव को कैसी शक्ति प्रदान करता है?
(क) स्वतंत्र जीवन जीने की
(ख) विलासिता का जीवन देने की
(ग) एकांत जीवन जीने की
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(क) स्वतंत्र जीवन जीने की
Question 5.
कवि का कौन-सा रूप स्पष्ट हो जाता है?
(क) अभिभावक
(ख) शिक्षक का
(ग) पिता का
(घ) प्रजापति का
Answer:
(घ) प्रजापति का
2. साहित्य का पांचजन्य समर भूमि में उदासीनता का राग नहीं सुनाता। वह मनुष्य को भाग्य के आसंरे बैठने और पिंजड़े में पंख फड़फड़ाने की प्रेरणा नहीं देता। इस तरह की प्रेरणा देने वालों के वह पंख कतर देता है। वह कायरों और पराभव-प्रेमियों को ललकारता हुआ एक बार उन्हें भी समरभूमि में उतरने के लिए बुलावा देता है।
Question 1.
प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से अवतरित किया गया है?
(क) यथास्मै रोचते विश्वम्
(ख) जहाँ कोई वापसी नहीं
(ग) संवदिया
(घ) कुटज
Answer:
(क) यथास्मै रोचते विश्वम्
Question 2.
साहित्य पांचजन्य युद्धभूमि में किसका गीत नहीं सुनाता?
(क) वीरता
(ख) साहस
(ग) पराक्रम
(घ) उदासीनता
Answer:
(घ) उदासीनता
Question 3.
साहित्य मनुष्य को किस चीज़ की प्रेरणा नहीं देता?
(क) भाग्य के सहारे बैठने की
(ख) पिंजरे में पंख फड़फड़ाने की
(ग) युद्धभूमि में न जाने की
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(घ) ये सभी विकल्प
Question 4.
लेखक किन लोगों में प्राणशक्ति डालकर जीवन संग्राम में लड़ने की प्रेरणा देता है?
(क) कायरों में
(ख) साहसियों में
(ग) युवाओं में
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(क) कायरों में
Question 5.
साहित्य किन लोगों में जान फूँक देता है?
(क) जो अस्वस्थ हैं।
(ख) जो सफल हैं।
(ग) जो जीवन में हार गए हैं।
(घ) जो प्रसन्नचित्त हैं।
Answer:
(ग) जो जीवन में हार गए हैं।