We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 16 MCQ Questions – Gandhi Nehru Aur Yasser Arafat Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 16 MCQ Questions Antra – गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफ़ात Class 12 MCQ
पठित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए –
1. उन्हीं दिनों सेवाग्राम में अनेक जाने-माने देशभक्त देखने को मिले। पृथ्वी सिंह आज्ञाद आए हुए थे, जिनके मुँह से वह सारा किस्ता सुनने को मिला कि कैसे उन्होंने हथककड़ियों समेत, भागती रेलगाड़ी में से छलाँग लगाई और निकल भागने में सफल हुए और फिर गुमनाम रहकर बरसों तक एक जगह अध्यापन कार्य करते रहे। उन्हीं दिनों वहाँ पर मीरा बेन थीं, खान अब्दुल गफ़फफार खान आए हुए थे। कुछ दिन के लिए राजेंद्र बाबू भी आए थे। उनके रहते यह नहीं लगता था कि सेवाग्राम दूर पार का कस्बा हो।
Question 1.
प्रस्तुत अवतरण के लेखक कौन हैं?
(क) ब्रजमोहन व्यास
(ख) भीष्म साहनी
(ग) निर्मल वर्मा
(घ) हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
Answer:
(ख) भीष्म साहनी
Question 2.
लेखक ने किनके साथ बिताए क्षणों का शब्द चित्र प्रस्तुत किया है ?
(क) परिवार के साथ
(ख) मित्रों के साथ
(ग) गांधी, नेहरू व अराफ़ात के साथ
(घ) शास्त्री, इंदिरा व पटेल के साथ
Answer:
(ग) गांधी, नेहरू व अराफ़ात के साथ
Question 3.
गांधी का आश्रम कहाँ स्थित था?
(क) सेवाग्राम
(ख) नौगाँच
(ग) पंचगाँव
(घ) सभापुर गाँव
Answer:
(क) सेवाग्राम
Question 4.
लेखक कितने सप्ताह सेवाग्राम में रहा था?
(क) एक सप्ताह
(ख) दो सप्ताह
(ग) तीन सप्ताह
(घ) चार सप्ताह
Answer:
(ग) तीन सप्ताह
Question 5.
पृथ्वी सिंह आज्ञाद अंग्रेज़ों के कैद से किस प्रकार आज्ञाद हुए थे?
(क) रेलगाड़ी से छलाँग लगाकर
(ख) कुएँ में दूप्पर
(ग) पेड़ पर चढ़कर
(घ) हाथी से छलाँ” संगाकर
Answer:
(क) रेलगाड़ी से छलाँग लगाकर
2. ट्यूनिस में ही उन दिनों फ़िलिस्तीन अस्थायी सरकार का सदरमुकाम हुआ करता था। उस समय तक फिलिस्तीन का मसला हल नहीं हुआ था और ट्यूनिस में ही, यास्सेर अराफ़ात के नेतृत्व में यह अस्थायी सरकार काम कर रही थी। लेखक संघ की गतिविधि में भी फ़िलिस्तीन लेखकों, बुद्धिजीवियों तथा अस्थायी सरकार का बड़ा योगदान था।
Question 1.
प्रस्तुत अवतरण के लेखक का नाम चुनिए-
(क) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
(ख) असगर वज़ाहत
(ग) भीष्म साहनी
(घ) रामविलास शर्मा
Answer:
(ग) भीष्म साहनी
Question 2.
फिलिस्तीन सरकार कहाँ से अपने देश का संचालन कर रही थी?
(क) बेजा
(ख) मेडेन
(ग) गैबेस
(घ) ट्यूनिस
Answer:
(घ) ट्यूनिस
Question 3.
लेखक किस संघ का कार्यकारी महामंत्री था?
(क) अफ्रो-एशियाई
(ख) एशिया यूरोपीय
(ग) अफ्रो-एंटार्कंटिका
(घ) यूरोप-अमेरिका
Answer:
(क) अफ्रो-एशियाई
Question 4.
फ़िलिस्तीन में किन शक्तियों का प्रभाव था?
(क) आंतरिक शक्तियों का
(ख) साम्राज्यवादी शक्तियों का
(ग) बुद्धिजीवी शक्तियों का
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(ख) साम्राज्यवादी शक्तियों का
Question 5.
अफ्रो-एशियाई लेखक संघ की गतिविधियों में किसका बहुत बड़ा योगदान था?
(क) लेखकों का
(ख) बुद्धिजीवियों का
(ग) अस्थायी सरकार का
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(घ) ये सभी विकल्प