We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 15 MCQ Questions – Samvadiya Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 15 MCQ Questions Antra – संवदिया Class 12 MCQ
पठित गद्यांशों पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए –
1. हरगोबिन संवदिया!…संवाद पहुँचाने का काम सभी नहीं कर सकते। आदमी भगवान के घर से संवदिया बनकर आता है। संवाद के प्रत्येक शब्द को याद रखना, जिस सुर और स्वर में संवाद सुनाया गया है, ठीक उसी बंग से जाकर सुनाना सहज काम नहीं। गाँव के लोगों की गलत धारणा है कि निठल्ला, कामचोर और पेटू आदमी ही संवदिया का काम करता है। न आगे नाथ, न पीछे पगहा। बिना मज़दूरी लिए ही जो गाँव-गाँव संबाद पहुँचावे, उसको और क्या कहेंगे?… औरतों का गुलाम। ज़रा-सी मीठी बोली सुनकर ही नशे में आ जाए, ऐसे मर्व को भी भला मर्द कहेंगे? किंतु, गाँव में कौन ऐसा है, जिसके घर की माँ-बहू-बेटी का संवाद हरगोबिन ने नहीं पहुँचाया है?.. लेकिन ऐसा संवाद पहली बार ले जा रहा है वह।
Question 1.
लेखक के अनुसार संवदिया कहाँ से बनकर आता है?
(क) घर-परिवार से
(ख) भगवान के यहाँ से
(ग) अज्ञात स्थान से
(घ) पत्रकारिता से
Answer:
(ख) भगवान के यहाँ से
Question 2.
संवदिया के बारे में गाँव वालों की क्या धारणा थी?
(क) ये बिना मज़दरी लिए काम करते हैं।
(ख) ये औरतों की मीठी बातें सुनकर नशे में आ जाते हैं।
(ग) ये निठल्ले, कामचोर तथा पेट्दू होते हैं।
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
Answer:
(घ) उपरोक्त सभी विकल्प।
Question 3.
“न आगे नाथ, न पीछे पगहा।” पंक्ति का क्या अर्थ है?
(क) जो आज़ाद् न हो।
(ख) जो समस्याओं से घिरा हो।
(ग) जो हमेशा खुश रहता हो।
(घ) जिसके आगे-पीछे कोई नियंत्रण न हो।
Answer:
(घ) जिसके आगे-पीछे कोई नियंत्रण न हो।
Question 4.
प्रस्तुत गद्यांश के लेखक कौन हैं?
(क) चंद्रधर शर्मा गुलेरी
(ख) रामचंद्र शुक्ल
(ग) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
(घ) प्रेमचंद
Answer:
(ग) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
Question 5.
संवदिया के अनुसार क्या सहज नहीं है?
(क) संवदिया द्वारा वातावरण के अनुसार संदेश को कहना
(ख) संबदिया द्वारा संदेश को छुपाना
(ग) संवदिया द्वारा संदेश लेकर आना-जाना
(घ) संवदिया द्वारा संदेश को उसी सुर और स्वर में सुनाना जैसा सुनाया गया हो
Answer:
(घ) संवदिया द्वारा संदेश को उसी सुर और स्वर में सुनाना जैसा सुनाया गया हो
2. बड़ी हवेली की बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को पीढ़ी दी और आँख के इशारे से कुछ देर चुपचाप बैठने को कहा। बड़ी हवेली अब नाममात्र की ही बड़ी हवेली है। जहाँ दिन-रात नौकर-नौकरानियों और जन-मज़दूरों की भीड़ लगी रहती थी, वहाँ आज हवेली की बड़ी बहुरिया अपने हाथ से सूपा में अनाज लेकर फटक रही है। इन हाथों में सिर्फ मेंहदी लगाकर ही गाँव की नाइन परिवार पालती थी। कहाँ गए वे दिन? हरगोबिन ने लंबी साँस ली।
Question 1.
हरगोबिन ने लंबी साँस क्यों ली?
(क) अपने को सामान्य करने के लिए
(ख) सोच से बाहर आने के लिए
(ग) अफ़सोस व्यक्त करने के लिए
(घ) यादों की वेदना से निकलने के लिए
Answer:
(घ) यादों की वेदना से निकलने के लिए
Question 2.
हाथों में मेंहदी लगाकर परिवार पालने से किस प्रकार का अर्थ ध्वनित हो रहा है?
(क) बड़ी बहुरिया के शौक का
(ख) बड़ी बहुरिया की समृद्धि का
(ग) बड़ी हवेली की समृद्धि का
(घ) बड़ी हवेली की कमज़ोरी का
Answer:
(ग) बड़ी हवेली की समृद्धि का
Question 3.
बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को बैठने के लिए पीढ़ी क्यों दी होगी?
(क) अपनी संस्कृति के कारण
(ख) बैठने के लिए
(ग) हरगोबिन से काम होने से
(घ) कुछ देर रोकने के लिए
Answer:
(घ) कुछ देर रोकने के लिए
Question 4.
बड़ी हवेली अब नाममात्र की ही बड़ी हवेली है”- का आशय हो सकता है-
(क) अब नाम ही रह गया है।
(ख) अब बड़ी हवेली नहीं रह गई।
(ग) अब वह शान नहीं रही।
(घ) अब वह संपन्नता नहीं रही।
Answer:
(घ) अब वह संपन्नता नहीं रही।
Question 5.
बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को आँख के इशारे से थोड़ी देर चुप बैठने के लिए क्यों कहा होगा?
(क) महत्वपूर्ण बात होने के कारण
(ख) हिम्मत जुटाने के लिए
(ग) संवाद की गंभीरता के कारण
(घ) किसी अन्य के होने के कारण
Answer:
(ख) हिम्मत जुटाने के लिए