We have compiled MCQ Questions for Class 12 Hindi Antra with Answers Class 12 Hindi Antra Chapter 10 MCQ Questions – Ramchandra Chandrika Class 12 MCQ to check students’ analytical skills.
Class 12 Hindi Chapter 10 MCQ Questions Antra – रामचंद्रचंद्रिका Class 12 MCQ
पंचवटी-वन-वर्णन
निम्नलिखित पठित काव्यांशों पर आधारित दिए गए सही उत्तर वाले विकल्प चुनिए-
1. सब जाति फटी दुख की दुपटी कपटी न रहै जहँ एक घटी।
निघटी रुचि मीचु घटी हूँ घटी जगजीव जतीन की छूटी तटी।
अघओघ की बेरी कटी बिकटी निकटी प्रकटी गुरुज्ञान-गटी।
चहुँ ओरनि नाचति मुक्तिनटी गुन धूरजटी बन पंचबटी॥
Question 1.
प्रस्तुत काव्यांश के रचयिता कौन हैं?
(क) सूरदास
(ख) घनानंद
(ग) केशवदास
(घ) तुलसीदास
Answer:
(ग) केशवदास
Question 2.
कवि ने किसके मुख से पंचवटी के महत्व को व्यक्त कराया है?
(क) श्रीराम के
(ख) लक्ष्मण के
(ग) भरत के
(घ) सीता के
Answer:
(ख) लक्ष्मण के
Question 3.
पंचवटी को किसके समान फलदायक बताया गया है?
(क) विष्णु दर्शन के समान
(ख) ब्रह्म दर्शन के समान
(ग) शिव दर्शन के समान
(घ) कृष्ण दर्शन के समान
Answer:
(ग) शिव दर्शन के समान
Question 4.
पंचवटी के दर्शन करने से-
(क) दुख की चादर फट जाती है।
(ख) कपटी व्यक्ति टिक नहीं पाता।
(ग) सात्विक भावों का उदय हो जाता है।
(घ) ये सभी विकल्प
Answer:
(घ) ये सभी विकल्प
Question 5.
यहाँ कवि ने मुक्ति को किस अवस्था में देखा है?
(क) हवा की
(ख) नर्तकी की
(ग) लतिका की
(घ) औषधि की
Answer:
(ख) नर्तकी की
अंगद
2. सिंधु तर्यो उनको बनरा तुम पै धनुरेख गई न तरी।
बाँधोई बाँधत सो न बन्यो उन बारिधि बाँधिके बाट करी।
श्रीरघुनाथ-प्रताप की बात तुम्हैं दसकंठ न जानि परी।
तेलनि तूलनि पूँछि जरी न जरी, जरी लंक जराइ-जरी॥
Question 1.
कविता का नाम चुनिए –
(क) रामचंद्रिका
(ख) रसिकप्रिया
(ग) रतन बावनी
(घ) जसचंद्रिका
Answer:
(क) रामचंद्रिका
Question 2.
श्रीराम ने किसे दूत बनाकर रावण के पास भेजा था?
(क) नील
(ख) नल
(ग) जामवंत
(घ) अंगद
Answer:
(घ) अंगद
Question 3.
अंगद रावण को क्या बताता है?
(क) अपने राज्य की विशेषता
(ख) श्रीराम की महिमा
(ग) सागर की महिमा
(घ) लक्ष्मण की मूच्छ्छा
Answer:
(ख) श्रीराम की महिमा
Question 4.
रावण किसकी पूँछ नहीं जला सका और उसकी लंका जल गई?
(क) अंगद
(ख) हनुमान
(ग) सुग्रीव
(घ) क्राथ
Answer:
(ख) हनुमान
Question 5.
‘दसकंठ’ किसे कहा गया है?
(क) विभीषण
(ख) कुंभकरण
(ग) मेघनाद
(घ) रावण
Answer:
(घ) रावण