Understanding the question and answering patterns through Geography Practical Book Class 11 Solutions Chapter 3 अक्षांश, देशांतर और समय will prepare you exam-ready.
Class 11 Geography Practical Chapter 3 Question Answer in अक्षांश, देशांतर और समय
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें-
(i) पृथ्वी पर दो प्राकृतिक सन्दर्भ बिन्दु कौनसे हैं?
उत्तर:
पृथ्वी पर दो प्राकृतिक सन्दर्भ बिन्दु उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव हैं। ये पृथ्वी के अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर भ्रमण करने के कारण प्राप्त होते हैं।
(ii) वृहद् वृत्त क्या है?
उत्तर:
उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव के मध्य खींची गई रेखा को विषुवत वृत्त कहा जाता है। यह सबसे बड़ा वृत्त होता है अत: इसे वृहद् वृत्त भी कहा जाता है। यह पृथ्वी को 2 बराबर भागों में बाँटता है।
(iii) निर्देशांक क्या है?
उत्तर:
अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं को भौगोलिक निर्देशांक कहा जाता है क्योंकि ये रेखाएँ जाल का एक तन्त्र बनाती हैं जिस पर हम धरातल के विभिन्न लक्षणों की स्थिति को प्रदर्शित कर सकते हैं। इन निर्देशांकों की सहायता से विभिन्न बिन्दुओं की अवस्थिति, दूरी, दिशा को निर्धारित किया जा सकता है।
(iv) सूर्य पूर्व से पश्चिम जाता हुआ क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है अत: सूर्य पूर्व से पश्चिम की ओर जाता दिखाई देता है।
(v) स्थानीय समय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
स्थानीय समय वह है जो स्थानीय रूप से सूर्य के मध्यान्ह होने पर ज्ञात किया जाता है। किसी क्षेत्र के स्थानीय समय का निर्धारण प्रमुख याम्योत्तर पर होने वाले समय के सापेक्ष किया जाता है। प्रति देशान्तर समय में 4 मिनिट का अन्तर पड़ता है। इस प्रकार 15° देशान्तर पर समय में 1 घण्टे का अन्तर आ जाता है। पूर्व की ओर बढ़ने पर समय बढ़ता है तथा पश्चिम की ओर बढ़ने पर समय घटता जाता है।
प्रश्न 2.
अक्षांशों एवं देशान्तरों के बीच अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
अक्षांशों एवं देशान्तरों में निम्न अन्तर हैं-
अक्षांश समान्तर | देशान्तर याम्योत्तर |
1. अक्षांश, विषुवत वृत्त के उत्तर या दक्षिण में स्थित किसी बिन्दु की कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री में मापा जाता है। | देशान्तर, विषुवत वृत्त के साथ बनी वह कोणीय दूरी है, जिसे डिग्री में मापा जाता है। इसे ग्रीनविच के पूर्व या पश्चिम 0° से 180° तक मापा जाता है। |
2. सभी अक्षांश विषुवत वृत्त के समान्तर होते हैं। | देशान्तर के सभी याम्योत्तर ध्रुवों पर मिलते है। |
3. ग्लोब पर अक्षांश समान्तर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं। | सभी याम्योत्तर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं, जो ध्रुवों से गुजरते हैं। |
4. दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है। | याम्योत्तरों के बीच की दूरी विषुवत वृत्त पर अधिकतम ( 111.3 किलोमीटर) तथा ध्रुवों पर न्यूनतम (0) किलोमीटर होती है। मध्य में अर्थात् 45° अक्षांश पर यह 79 किलोमीटर होती है। |
5. 0° अक्षांश को विषुवत वृत्त एवं 90° को ध्रुव कहा जाता है। | देशान्तर 360° के होते हैं, जो प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व एवं पश्चिम दोनों ओर 180° में बँटे होते हैं। |
6. विषुवत वृत्त से ध्रुव की ओर अक्षांशों का उपयोग तापमण्डलों के निर्धारण में होता है। जैसे, 0° से 23½° तक उत्तर या दक्षिण उष्ण कटिबन्ध, 23½° से 66½° तक शीतोष्ण कटिबन्ध तथा 66½° से 90° तक शीत कटिबन्ध। | देशान्तरों का उपयोग प्रमुख याम्योत्तर के सापेक्ष स्थानीय समय को निर्धारित करने में किया जाता है। |
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. विषुवत वृत्त का मान कितना है?
(अ) 0°
(ब) 20°
(स) 40°
(द) 60°
उत्तर:
(अ) 0°
2. 0° से 23½° अक्षांशों के मध्य कौनसा कटिबंध है?
(अ) शीतोष्ण कटिबन्ध
(ब) शीत कटिबन्ध
(स) उष्ण कटिबन्ध
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) उष्ण कटिबन्ध
3. भारतीय मानक समय ग्रिनिच माध्य समय से कितना आगे है?
(अ) 4.30 घण्टे
(ब) 5.30 घण्टे
(स) 6.30 घण्टे
(द) 7.30 घण्टे
उत्तर:
(ब) 5.30 घण्टे
4. प्रमुख याम्योत्तर के पूर्व में 1° देशान्तर पर समय कितने मिनट की दर से बढ़ता है?
(अ) 4 मिनट
(ब) 9 मिनट
(स) 15 मिनट
(द) 20 मिनट
उत्तर:
(अ) 4 मिनट
5. अक्षांश एवं देशान्तरों को मापते हैं-
(अ) डिग्री में
(ब) किलोमीटर में
(स) मील में
(द) फर्लांग में
उत्तर:
(अ) डिग्री में
6. 1 डिग्री में मिनिट होते हैं-
(अ) 30 मिनिट
(ब) 60 मिनिट
(स) 10 मिनिट
(द) 120 मिनिट
उत्तर:
(ब) 60 मिनिट
7. दो अक्षांशों के मध्य दूरी लगभग होती है—
(अ) 60 कि.मी.
(ब) 112 कि.मी.
(स) 113 कि.मी.
(द) 111 कि.मी.
उत्तर:
(द) 111 कि.मी.
8. भारत के मानक समय का निर्धारण किया जाता है—
(अ) 81° 30′ पूर्वी देशान्तर से
(ब) 80° 30′ पूर्वी देशान्तर से
(स) 82°30′ पूर्वी देशान्तर से
(द) 82°30′ प. देशान्तर से
उत्तर:
(स) 82°30′ पूर्वी देशान्तर से
9. 82°30′ पू. मानक समय रेखा गुजरती है—
(अ) रायपुर से
(ब) दिल्ली से
(स) पंजाब से
(द) मिर्जापुर से
उत्तर:
(द) मिर्जापुर से
10. विश्व को कितने टाइम जोन में विभाजित किया गया है?
(अ) 12
(ब) 24
(स) 36
(द) 16
उत्तर:
(ब) 24
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
किसी स्थान के अक्षांश का निर्धारण किससे किया जाता है?
उत्तर:
किसी स्थान का अक्षांश निर्धारण सूर्य की तुंगता या ध्रुवतारे की सहायता से किया जाता है.
प्रश्न 2.
प्रमुख याम्योत्तर क्या है?
उत्तर:
0° देशान्तर याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर कहा गया है। ग्रीनविच वेधशाला (लंदन के निकट) से गुजरने वाली देशान्तरीय याम्योत्तर को अन्तर्राष्ट्रीय समझौते के द्वारा प्रमुख याम्योत्तर मान दिया गया है।
प्रश्न 3.
प्रति 1° देशान्तर पर कितने समय का अन्तर होता है?
उत्तर:
4 मिनट।
प्रश्न 4.
भारतीय मानक समय (IST) ग्रीनवीच माध्य समय (GMT) से कितना घण्टे आगे है?
उत्तर:
5.30 घण्टे।
प्रश्न 5.
लघु वृत्त क्या है?
उत्तर:
अक्षांश समान्तर विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आनुपातिक रूप से आकार में छोटी होती जाती है तथा ये पृथ्वी को दो असमान भागों में बाँटती है, इन्हें लघु वृत्त कहते हैं।
प्रश्न 6.
देशान्तरीय याम्योत्तरों के बीच की दूरी सर्वाधिक एवं सबसे कम कहाँ होती है?
उत्तर:
देशान्तरीय याम्योत्तरों के बीच सर्वाधिक दूरी विषुवत वृत्त पर तथा सबसे कम ध्रुवों पर होती है क्योंकि ये ध्रुवों पर एक बिन्दु पर मिल जाती है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अक्षांश समान्तर पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
अक्षांश समान्तर : ग्लोब पर पूर्व से पश्चिम की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश समान्तर कहते हैं। भूपृष्ठ पर किसी स्थान का अक्षांश उस स्थान की वह कोणीय दूरी है, जो विषुवत वृत्त के उत्तर या दक्षिण याम्योत्तर पर पृथ्वी के केन्द्र से मापी जाती है। एक ही अक्षांश पर स्थित स्थानों को मिलाने वाली रेखा समान्तर कहलाती है। विषुवत वृत्त का मान 0° है एवं ध्रुवों के अक्षांश 90° उ. एवं 90° द. हैं (चित्र)। यदि अक्षांश समान्तरों को 1° के अन्तराल पर खींचते हैं, तो उत्तरी एवं दक्षिणी दोनों गोलार्द्ध में 89 अक्षांश समान्तर होंगे। इस प्रकार, विषुवत वृत्त को लेकर अक्षांश समान्तरों की कुल संख्या 179 होगी। किसी स्थान की अवस्थिति विषुवत वृत्त के उत्तर या दक्षिण में होने के आधार पर अक्षांशों के मान के साथ उ. (N) या द. (S) लिखते हैं।
प्रश्न 2.
देशान्तर याम्योत्तर पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
देशान्तर याम्योत्तर:
ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाली लम्बवत् रेखाएँ जो दोनों ध्रुवों को जोड़ती है, देशान्तरीय याम्योत्तर कहलाती है। किसी स्थान का देशान्तर उस स्थान के प्रमुख याम्योत्तर के पूर्व या पश्चिम में उस स्थान की कोणीय दूरी होती है। इसे डिग्री में भी मापा जाता है। देशान्तरों का मान प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व तथा पश्चिम में 0° से 180° तक होता है।
याम्योत्तर विषुव वृत्त को समकोण पर काटते हैं। अक्षांश समान्तर के विपरीत इनकी लम्बाई समान होती है। सुविधाजनक गणना के लिए ग्रीनविच वेधशाला (लंदन के निकट) से गुजरने वाली देशान्तरीय याम्योत्तर को अन्तर्राष्ट्रीय समझौते के द्वारा प्रमुख याम्योत्तर माना गया है तथा इसे 0° का मान दिया गया है। पृथ्वी का वह भाग जो प्रमुख याम्योत्तर के पूर्व में है, उसे पूर्वी गोलार्द्ध तथा जो पश्चिम में है, उसे पश्चिमी गोलार्द्ध कहा जाता है।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा एवं इससे सम्बन्धित समय, तिथि परिवर्तन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पूर्व एवं पश्चिमी देशान्तर के मिलने वाला बिन्दु होता है जहाँ 24 घण्टे का अर्थात् 1 दिन का अन्तर हो जाता है। यह 180° देशान्तरी रेखा है जो तिथि निर्धारण के काम में आती है। विश्व को 24 टाइम जोन में विभाजित किया गया है, वहीं एक स्थान तो ऐसा होगा जहाँ ग्रीनविच समय से पूरे दिन का अन्तर होगा, अर्थात् ऐसा स्थान, जहाँ से पृथ्वी पर सचमुच दिन का प्रारम्भ होता है। 180° देशान्तर रेखा लगभग उसी स्थान पर स्थित है, जहाँ से अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है। इस देशान्तर के समय में 0° देशान्तर से ठीक 12 घण्टे का अन्तर होता है, चाहे प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व जाएँ या पश्चिम।
हम जानते हैं कि प्रमुख याम्योत्तर के पूर्व में समय घटता है तथा पश्चिम में बढ़ता है। इसलिए, जब कोई व्यक्ति प्रमुख याम्योत्तर से पूर्व दिशा की ओर जाता है, तो वहाँ का समय 0° देशान्तर से 12 घण्टे कम होगा और पश्चिम दिशा में जाने वाले दूसरे व्यक्ति के लिए समय 12 घण्टे अधिक होगा। उदाहरण के लिए, मंगलवार को पूर्व दिशा में जाने वाले व्यक्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पार कर लेने पर बुधवार का दिन हो जाएगा। इसी प्रकार उसी दिन अपनी यात्रा शुरू करने वाले, लेकिन पश्चिम दिशा में जाने वाले व्यक्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पार कर लेने के बाद सोमवार का दिन हो जाएगा।
क्रियाकलाप
प्रश्न 1.
एटलस की सहायता से निम्नलिखित स्थानों को खोजकर उनके अक्षांश एवं देशान्तर लिखिए-
उत्तर:
स्थान | अक्षांश | देशान्तर |
मुम्बई | 18°58’N | 72°49’E |
वलादिवोस्तोंक | 43°08’N | 131°54′ E |
कैरो | 30°3′ N | 31°14′ E |
न्यूयार्क | 40°43’N | 74°W |
ओटावा | 45°25’N | 75°41’W |
जेनेवा | 46°12’N | 6°09’E |
जोहान्सबर्ग | 26°12’S | 28°3’E |
सिडनी | 33°52’S | 151°13’E |
प्रश्न 2.
जब प्रमुख याम्योत्तर (0°) पर दिन के 10 बजे हों तो निम्नलिखित शहरों में क्या समय होगा—
(i) दिल्ली
(ii) लंदन
(iii) टोकियो
(iv) पेरिस
(v) कैरो
(vi) मास्को
उत्तर:
(1) दिल्ली
ग्रीनविच पर समय (0°)= सुबह 10 बज
दिल्ली का देशान्तर = 77°E
दिल्ली एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 77°
समय का अंतर = 77 x 4 minutes
= 308 minutes या
= 5 घंटे 8 मिनट
= (5 घंटे 8 मिनट)
इस प्रकार दिल्ली का समय ग्रीनविच के समय से 5 घंटे 8 मिनट आगे होगा क्योंकि दिल्ली ग्रीनविच के पूर्व में है।
अतः दिल्ली का समय = 10 + 5 घंटे 8 मिनट
= 3 बजकर 8 मिनट
(2) लंदन-
ग्रीनविच पर समय (0°) = सुबह 10 बजे
लंदन की देशान्तरीय स्थिति = 0°5′W
लंदन एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 0°5′
समय का अंतर = 20 सैकण्ड
इस प्रकार लंदन का समय ग्रीनविच के समय से 20 सैकण्ड कम होगा। क्योंकि लंदन ग्रीनविच के पश्चिम में स्थित है।
अतः लंदन का समय = 9 बजकर 59 मिनट और 40 सैकण्ड सुबह के (am)
(3) टोकियो:
ग्रीनविच पर समय (0°) = 10 बजे सुबह
टोकियो का देशान्तर = 140°E
टोकियो एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 140°
अतः समय में अन्तर = 140 × 4 मिनट = 560 मिनट या 9 घंटे 20 मिनट।
इस प्रकार टोकियो का समय ग्रीनविच के समय से 9 घंटे 20 मिनट आगे होगा क्योंकि टोकियो ग्रीनविच के पूर्व में स्थित है।
अतः टोकियो का समय = 10 + 9 घंटे 20 मिनट
= 7 बजकर 20 मिनट (शाम के ) ( pm)
(4) पेरिस-
ग्रीनविच पर समय (0°) = 10.00 am 10.00 am (प्रात: के)
पेरिस की देशान्तरीय स्थिति = 2°20′E
पेरिस एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 2°20
पेरिस एवं ग्रीनविच के बीच समय का अंतर = 2°20 × 4 = 9 मिनट 20 सैकण्ड
अतः पेरिस का समय ग्रीनविच के समय से 9 मिनट 20 सैकण्ड आगे होगा। क्योंकि पेरिस ग्रीनविच के पूर्व में स्थित है।
अत: पेरिस में समय = 10.00 + 9 मिनट 20 सैकण्ड
= 10 बजकर 9 मिनट 20 सैकण्ड (प्रात: के)
(5) कैरो-
ग्रीनविच पर समय (0°) = सुबह 10 बजे
कैरो की देशान्तरीय स्थिति = 31°14’E
कैरो एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 31°14′
कैरो एवं ग्रीनविच के बीच समय का अंतर = 31°14′ × 4
= 124 मिनट + 56 सैकण्ड
= 124 मिनट 56 सैकण्ड
या 2 घंटे 4 मिनट 56 सैकण्ड
कैरो ग्रीनविच से पूर्व में स्थित है अतः कैरो का समय ग्रीनविच के समय से 2 घंटे 4 मिनट 56 सैकण्ड आगे होगा। अतः कैरो का समय 10 + 2 घंटे 4 मिनट 56 सैकण्ड
= 12 बजकर 4 मिनट 56 सैकण्ड ( pm)
(6) मास्को-
ग्रीनविच पर समय (0°) = सुबह 10 बजे
मास्को की देशान्तरीय स्थिति = 37°30′E
मास्को एवं ग्रीनविच के बीच देशान्तरीय अंतर = 37°30′
समय का अंतर = 37°30′ × 4 मिनट
= 148 + 2 = 150 मिनट
या
= 2 घंटे 30 मिनट
इस प्रकार मास्को का समय ग्रीनविच समय से 2 घंटे 30 मिनट आगे होगा। क्योंकि मास्को ग्रीनविच के पूर्व में स्थित है।
अतः मास्को का समय = सुबह 10 बजे + 2 घंटे 30 मिनट
= 12 बजकर 30 मिनट (pm)