Understanding the question and answering patterns through Geography Practical Book Class 11 Solutions Chapter 2 मानचित्र मापनी will prepare you exam-ready.
Class 11 Geography Practical Chapter 2 Question Answer in मानचित्र मापनी
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(i) निम्नलिखित में से कौनसी विधि मापनी की सार्वत्रिक विधि है?
(क) साधारण प्रकथन
(ख) निरूपक भिन्न
(ग) आलेखी विधि
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) निरूपक भिन्न
(ii) मानचित्र की दूरी को मापनी में किस रूप में जाना जाता है?
(क) अंश
(ख) हर
(ग) मापनी का प्रकथन
(घ) निरूपक भिन्न
उत्तर:
(क) अंश
(iii) मापनी में ‘अंश’ व्यक्त करता है-
(क) धरातल की दूरी
(ख) मानचित्र पर दूरी
(ग) दोनों दूरियाँ
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) मानचित्र पर दूरी
प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें-
(i) मापक की दो विभिन्न प्रणालियाँ कौन-कौनसी हैं?
उत्तर:
मापक की दो विभिन्न प्रणालियाँ निम्न हैं-
(1) मेट्रिक ( मीटरीय प्रणाली)
(2) अंग्रेजी प्रणाली।
माप की मेट्रिक प्रणाली
1 कि.मी. = 1000 मीटर
1 मीटर = 100 से.मी.
1 से.मी. = 10 मिलीमीटर
माप की अंग्रेजी प्रणाली
1 मील = 8 फर्लांग
1 फर्लांग = 220 यार्ड
1 यार्ड = 3 फुट
1 फुट = 12 इंच
(ii) मेट्रिक एवं अंग्रेजी प्रणाली में मापनी के एक-एक उदाहरण दें।
उत्तर:
मेट्रिक प्रणाली :
1 कि.मी. = 1000 मीटर
1 मीटर = 100 से.मी.
अंग्रेजी प्रणाली
1 मील = 8 फर्लांग
1 फर्लांग = 220 गज (यार्ड)
(iii) निरूपक भिन्न विधि को सार्वत्रिक विधि क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
निरूपक भिन्न विधि मानचित्र पर दी गई दूरी तथा धरातल पर उन्हीं दूरियों के बीच के अनुपात को व्यक्त करती है। इसमें अंश सर्वदा 1 होता है। उदाहरणार्थ 1 : 25,000 इसको किसी भी इकाई में पढ़ा जा सकता है। जैसे-मेट्रिक प्रणाली से परिचित व्यक्ति दी गई इकाइयों को से. मी. में बदलकर पढ़ेगा, यानि मानचित्र पर 1 इकाई दूरी को 1 सेन्टीमीटर तथा 25,000 इकाइयों की दूरी को धरातल के 25,000 से.मी. के रूप में पढ़ेगा। अंग्रेजी प्रणाली से परिचित व्यक्ति इसे अपनी सुविधानुसार इंच में पढ़ सकता है। यानि मानचित्र पर 1 इंच की दूरी बराबर धरातल पर 25,000 इंच। निरूपक भिन्न की इसी विशेषता के कारण इसे सार्वत्रिक विधि कहते हैं।
(iv) आलेखी विधि के मुख्य उपयोग क्या हैं?
उत्तर:
आलेखी विधि में मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी एवं धरातल पर उन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी को एक क्षैतिज मापनी के द्वारा दिखाया जाता है। जिस पर प्राथमिक एवं द्वितीयक विभाजक चिन्ह होते हैं। आलेखी विधि उन्हीं के लिए उपयुक्त है, जो मापनी में प्रयुक्त विशिष्ट इकाई से परिचित हो। मानचित्र को छोटा या बड़ा करने पर भी आलेखी विधि मान्य रहती है। आलेखी विधि की यह प्रमुख विशेषता है।
प्रश्न 3.
निम्न मापनी के प्रकथन को निरूपक भिन्न में बदलो।
(i) 5 सेन्टीमीटर, 10 किलोमीटर को व्यक्त करता है।
उत्तर:
चूँकि 1 किलोमीटर = 1,00,000 सेन्टीमीटर
इसलिए 10 किलोमीटर = 10,00,000 सेन्टीमीटर
प्रकथन के अनुसार:
5 सेन्टीमीटर = 10,00,000 सेन्टीमीटर (10 कि.मी. = 10,00,000 से.मी.)
1 सेन्टीमीटर = \(\frac{10,00,000}{5}\) 2,00,000 सेन्टीमीटर
इस प्रकार, 1 सेन्टीमीटर = 2,00,000 सेन्टीमीटर
निरूपक भिन्न = 1: 2,00,000
(ii) 2 इंच के द्वारा 4 मील व्यक्त होता है।
उत्तर:
1 मील = 63,360 इंच
4 मील = 63,360 × 4 = 2,53,440 इंच
प्रकथन के अनुसार –
2 इंच = 2,53,440 इंच
1 इंच = \(\frac{253440}{2}\) = 1,26,720 इंच
इस प्रकार निरूपक भिन्न = 1: 1,26,720
(iii) 1 इंच के द्वारा 1 गज व्यक्त होता है।
उत्तर:
∵ 1 गज = 36 इंच
∴ 1 इंच = 36 इंच
अतः निरूपक भिन्न
(iv) 1 सेन्टीमीटर, 100 मीटर को व्यक्त करता है।
उत्तर:
1 सेन्टीमीटर = 10,000 सेन्टीमीटर
(चूँकि 1 मीटर = 100 सेमी ∴ 100 मीटर = 10,000 सेमी.)
निरूपक भिन्न = 1 : 10,000
प्रश्न 4.
निरूपक भिन्न को कोष्ठक में दी गई माप प्रणाली के अनुसार मापनी के प्रकथन में परिवर्तित करें-
(i) 1 : 1,00,000 (किलोमीटर में)
उत्तर:
1 सेन्टीमीटर, 1 किलोमीटर को व्यक्त करता है।
क्योंकि 1 किलोमीटर = 1,00,000 से.मी.
(ii) 1 : 31,680 (फर्लांग में )
उत्तर:
1 इंच, 4 फर्लांग को व्यक्त करता है। क्योंकि 1 फर्लांग = 7,920 इंच, इसलिए 31,680 इंच = 4 फर्लांग।
(iii) 1 : 1,26,720 ( मील में )
उत्तर:
1 इंच, 2 मील को व्यक्त करता है। क्योंकि 1 मील = 63, 360 इंच, इसलिए 1, 26, 720 इंच = 2 मील।
(iv) 1 : 50,000 (मीटर में)
उत्तर:
1 सेन्टीमीटर, 500 मीटर को व्यक्त करता है। क्योंकि 1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर। अतः 50,000 सेन्टीमीटर = 500 मीटर।
प्रश्न 5.
1 : 50,000 मापक पर एक आलेखी मापनी की रचना कीजिए, जिसमें किलोमीटर एवं मीटर पढ़े जा सकें।
उत्तर:
निम्न चरणों में आलेखी मापनी की लम्बाई ज्ञात की जाती है-
1: 50,000 का अर्थ है मानचित्र की एक इकाई दूरी धरातल की 50,000 इकाइयों को व्यक्त करती है।
अर्थात् 1 सेंटीमीटर, 50,000 सेंटीमीटर को व्यक्त करता है।
या, 15 सेंटीमीटर = 50,000 × 15/1,00,000 किलोमीटर को व्यक्त करता है ।
या, 15 सेंटीमीटर = 7.5 कि.मी.
चूँकि, 7.5 (किलोमीटर) एक पूर्णांक नहीं है, इसलिए हम 5 या 10 ( किलोमीटर) को पूर्णांक के रूप में ले सकते हैं। इस प्रश्न में 7.5 का निकटतम मान 5 को पूर्णांक के रूप में लेते हैं।
इस प्रकार 5 किलोमीटर को रेखा की लम्बाई में व्यक्त करने के लिए निम्नलिखित गणनाएँ करेंगे :
– 7.5 किलोमीटर को 15 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाता है।
– 5 कि.मी. को 15 x 5/7.5 की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा।
अर्थात्, 5 किलोमीटर को 10 सेंटीमीटर की रेखा के द्वारा व्यक्त किया जाएगा।
आलेखी मापनी को निम्नलिखित चरणों में बनाया जा सकता है :
सर्वप्रथम 10 सेंटीमीटर की एक सीधी रेखा खींचें तथा इसे 5 बराबर मुख्य भागों में विभाजित करें। बायें काले एक मुख्य भाग को छोड़कर 0 से दायीं ओर प्रत्येक भाग को 1 कि.मी. का मान प्रदान कर देते हैं । अब रेखा के बायें भाग को 10 बराबर भागों में विभाजित करें तथा 0 से शुरू करते हुए प्रत्येक भाग को 100 मीटर के मान के द्वारा चिह्नित करें। (आप इसे 2, 4 या 5 भागों में भी विभाजित कर सकते हैं तथा प्रत्येक उपभागों के लिए 500, 250 या 200 मीटर के मान रख सकते हैं।)
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. एक मील में इंच होते हैं-
(अ) 63,360 इंच
(ब) 7,920 इंच
(स) 64,360 इंच
(द) 220 इंच
उत्तर:
(अ) 63,360 इंच
2. मापक की अंग्रेजी प्रणाली प्रचलित है—
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका व इंग्लैण्ड में
(ब) चीन में
(स) भारत में
(द) जापान में
उत्तर:
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका व इंग्लैण्ड में
3. निरूपक भिन्न का अंश सदैव होता है–
(अ) 12 इकाई में
(ब) 63,360 इकाई में
(स) 1 इकाई में
(द) 8 इकाई में
उत्तर:
(स) 1 इकाई में
4. अन्तर्राष्ट्रीय या प्राकृतिक मापक होता है—
(अ) निरूपक भिन्न
(ब) कथनात्मक मापक
(स) आलेखी मापक
(द) निम्न में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) निरूपक भिन्न
5. 1 फर्लांग में गज होते हैं-
(अ) 120 गज
(ब) 420 गज
(स) 230 गज
(द) 220 गज
उत्तर:
(द) 220 गज
6. माप की अंग्रेजी प्रणाली के अनुसार 1 यार्ड में कितने फुट होते हैं?
(अ) 9 फुट
(ब) 6 फुट
(स) 3 फुट
(द) 2 फुट
उत्तर:
(स) 3 फुट
7. अंग्रेजी प्रणाली के अनुसार एक फुट में कितने इंच होते हैं?
(अ) 38 इंच
(ब) 12 इंच
(स) 9 इंच
(द) 3 इंच
उत्तर:
(ब) 12 इंच
8. मेट्रिक प्रणाली के अनुसार 1 सेमी. में कितने मिलीमीटर होते हैं?
(अ) 1000
(ब) 100
(स) 10
(द) 6
उत्तर:
(स) 10
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
निरूपक भिन्न में अंश एवं हर किसको प्रदर्शित करते हैं?
उत्तर:
निरूपक भिन्न में अंश मानचित्र की दूरी या प्रदर्शित दूरी को बताता है एवं हर वास्तविक दूरी या धरातलीय दूरी को बताता है।
प्रश्न 2.
मापक कितने एवं कौन-कौनसे रूपों में प्रदर्शित किये जाते हैं?
उत्तर:
मापक को 3 रूपों में प्रदर्शित किया जा सकता है-
- कथनात्मक या शाब्दिक मापक
- प्रदर्शक भिन्न, निरूपक भिन्न या संख्यात्मक मापक
- रैखिक या रेखात्मक मापक।
प्रश्न 3.
मापनी का प्रकथन किसे कहते हैं?
उत्तर:
मानचित्र की मापनी को जब लिखित प्रकथन में व्यक्त किया जाता है तो उसे मापनी का प्रकथन कहते हैं उदाहरणार्थ—मानचित्र पर 1 से.मी. = 10 किलोमीटर लिखा हो तो इसका अर्थ है मानचित्र पर 1 से.मी. की दूरी धरातल की 10 किलोमीटर के बराबर है।
प्रश्न 4.
निरूपक भिन्न क्या है?
उत्तर:
मानचित्र की मापनी को प्रदर्शित करने की ऐसी विधि जिसमें मानचित्र पर दिखाई गई दूरी तथा धरातल की.. वास्तविक दूरी के बीच के अनुपात को भिन्न के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कथनात्मक मापक 1 इंच = 100 गज को निरूपक भिन्न में बदलें।
उत्तर:
चूँकि 1 गज = 36 इंच
अतः 100 गज = 3600 इंच
इस प्रकार मौलिक मापक = 1 इंच = 3600 इंच
अतः निरूपक भिन्न = 1: 3600
प्रश्न 2.
कथनात्मक मापक 1 से.मी. = 500 मीटर को निरूपक भिन्न में बदलिए।
उत्तर:
चूँकि 1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 500 मीटर = 50,000 से.मी.
इस प्रकार मौलिक मापक = 1 से.मी. 50,000 से.मी.
अतः निरूपक भिन्न = 1 : 50,000
प्रश्न 3.
निरूपक भिन्न 1 : 1800 से गज में पढ़ने के लिए कथनात्मक मापक ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
1 इंच = 1800 इंच
∴ 1 इंच = \(\frac{1800}{36}\) (∴ 1 गज = 36 इंच)
∴ 1 इंच = 50 गज
कथनात्मक मापक = 1 इंच = 50 गज
प्रश्न 4.
निरूपक भिन्न 1 : 1,90,080 से मील में पढ़ने के लिए कथनात्मक मापक ज्ञात कीजिए ।
उत्तर:
1 इंच = 1,90,080 इंच
∴ 1 इंच = \(\frac{190080}{63360}\) (∴ 1 मील = 63,360 इंच)
∴ 1 इंच = 3 मील
कथनात्मक मापक 1 इंच = 3 मील
प्रश्न 5.
निरूपक भिन्न 1 : 20,000,000 को किलोमीटर के कथनात्मक मापक में परिवर्तित कीजिए। 1 से.मी. = 20,000,000 इंच
उत्तर:
1 से.मी. = 20,000,000 इंच
∴ 1 से.मी. = \(\frac{20,000,000}{1,00,000}\) (∴ 1 कि.मी. = 1,00,000 सेमी. )
∴ 1 से.मी. = 200 से.मी.
कथनात्मक मापक = 1 कि.मी. = 200 कि.मी.
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
निरूपक भिन्न 1 : 72 पर गज एवं फुट पढ़ने के लिए एक रैखिक मापक की रचना कीजिए ।
उत्तर:
निरूपक भिन्न = 1 : 72
1 इंच = 72 इंच
1 इंच = \(\frac{72}{36}\) (∴ 1 गज = 36 इंच)
1 इंच = 2 गज
∵ 1 इंच प्रदर्शित करता है = 2 गज को
∴ 6 इंच प्रदर्शित करेगा = 6 × 2 = 12 गज को
प्र. भि. = 1 : 72
रचना:
6 इंच की एक सरल रेखा खींचकर उसे 12 समान भागों में विभाजित करेंगे। प्रत्येक भाग 1 गज को दर्शायेगा। बायें से प्रथम भाग को छोड़कर क्रमश: 0, 1, 2, 3… गज अंकित करेंगे। अन्त में इकाई का नाम अर्थात् गज लिख देंगे। प्रथम भाग उपविभाग करने के लिए उसके 3 समान भाग करेंगे क्योंकि 1 गज 3 फुट होते हैं। प्रत्येक भाग 1 फुट की दूरी व्यक्त करेगा। 0 से बायीं ओर प्रत्येक उपविभाग पर क्रमश: 1, 2, 3 अंकित कर ऊपर इकाई अर्थात् फुट का नाम लिख देंगे। मापक के बीच में ऊपर निरूपक भिन्न लिख देंगे।