Well-organized NCERT Class 11 Geography Notes in Hindi and Class 11 Geography Chapter 1 Notes in Hindi भारत-स्थिति can aid in exam preparation and quick revision.
Geography Class 11 Chapter 1 Notes in Hindi भारत-स्थिति
भारत की मुख्य भूमि उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक फैली हुई है। भारत की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6°45′ उत्तर अक्षांश के साथ निर्धारित होती है भारत की उत्तर से दक्षिण तक वास्तविक दूरी 3,214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम तक दूरी 2,933 किलोमीटर है।
→ क्षेत्रफल:
भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो कि विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है। इस प्रकार भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।
→ आकार:
भारत के आकार ने इसे विशिष्ट भौतिक विविधता प्रदान की है। उत्तर में ऊँचे पर्वत, गंगा, ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी जैसी बड़ी नदियाँ हैं, उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी भारत में वनाच्छादित पहाड़ियाँ हैं,। जबकि मरुस्थली में रेत के विस्तृत जमाव हैं। उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिन्दूकुश व सुलेमान श्रेणियों, उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियों तथा दक्षिण में विशाल हिन्द महासागर से सीमांकित एक वृहत् भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के नाम से जाना जाता है। भारत का प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर की तरफ उभरा हुआ है। भारत की सम्पूर्ण तट रेखा द्वीप समूहों सहित 7,517 किलोमीटर लम्बी है। अतः एक देश के रूप में भारत भौतिक दृष्टि से विविधता वाला भू-भाग है जिसमें अलग-अलग प्रकार के संसाधन पाए जाते हैं।
→ भारत एवं उसके पड़ोसी:
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में विस्तृत इसकी दोनों भुजाएँ हिन्द महासागर के साथ सीमा बनाती हैं। श्रीलंका और मालदीव, हिन्द महासागर में स्थित दो द्वीपीय देश हैं जो कि भारत के पड़ोसी हैं। श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी और पाक जल संधि के द्वारा अलग हुआ है।
→ भौगोलिक शब्दावली:
- उपमहाद्वीप : एक बड़ी भौगोलिक इकाई जो कि शेष महाद्वीप से अलग एक विशिष्ट पहचान रखती है।
- जल संधि : दो बड़ी जल राशियों को जोड़ने वाले जलीय संकड़े भाग।
- खाड़ी : एक वृहद् निवेशिका जो कि स्थलीय भाग में अन्दर दूर तक चली जाती है और उसके तीनों तरफ विस्तृत तट रेखाई जाती है।
- याम्योत्तर : एक वृहद् वृत्त जो कि उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को स्पर्श करता हुआ गुजरता है जिस पर 0° से पूर्व तथा पश्चिम में 180° तक संख्या लिखी जाती है।
- देशान्तर : कोणीय दूरी जो कि प्रधान याम्योत्तर 0°के पूर्व व पश्चिम में होती है।