Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 6 चतुर चित्रकार कविता Chatur Chitrakar Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Chatur Chitrakar Kavita Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 6 Extra Question Answer Chatur Chitrakar
NCERT Class 5 Hindi Chapter 6 Extra Questions चतुर चित्रकार
चतुर चित्रकार कविता Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
शेर बहुत देर तक क्या करता रहा ?
(क) सोता रहा
(ख) चित्र बनाता रहा
(ग) आँखें मूँदकर बैठा रहा
(घ) इधर-उधर घूमता रहा
उत्तर:
(ग) आँखें मूँदकर बैठा रहा
प्रश्न 2.
किसे धोखा दिया गया था?
(क) चित्रकार
(ख) शेर
(ग) हाथी
(घ) मगरमच्छ
उत्तर:
(ख) शेर
प्रश्न 3.
चित्रकार ने किस बहाने से शेर को बैठाया?
(क) खेल खेलने के लिए
(ख) भोजन देने के लिए
(ग) चित्र बनाने के लिए
(घ) गाना सुनाने के लिए
उत्तर:
(ग) चित्र बनाने के लिए
प्रश्न 4.
चित्रकार किसके सहारे भाग निकला?
(क) गाड़ी से
(ख) नाव और बाँस के
(ग) पेड़ पर चढ़कर
(घ) उड़कर
उत्तर:
(ख) नाव और बाँस के
प्रश्न 5.
शेर ने चित्रकार को क्या कहा ?
(क) बहादुर
(ख) राजा
(ग) डरपोक
(घ) मित्र
उत्तर:
(ग) डरपोक
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
उकडू, साँस, कलम, आगे, अभ्यास
प्रश्न 1.
चित्रकार ने कहा- हो गया, ______ का तैयार।
उत्तर:
आगे
प्रश्न 2.
शेर _____ मुकडू बैठ गया।
उत्तर:
उकडू
प्रश्न 3.
चित्रकार ने नाव पकड़कर, ली जी भर, के ______।
उत्तर:
साँस
प्रश्न 4.
शेर ने चित्रकार को कहा- ‘_______ और कागज़ तो ले जा।’
उत्तर:
कलम
प्रश्न 5.
चित्रकार ने कहा- ‘चित्रकला का आप कीजिए, जंगल में ______।
उत्तर:
अभ्यास
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
चित्रकार ने कहा- हो गया, आगे का तैयार,
अब मुँह आप उधर तो करिए, जंगल के सरदार |
बैठ गया पीठ फिराकर, चित्रकार की ओर,
चित्रकार चुपके से खिसका, जैसे कोई चोर।
बहुत देर तक आँख मूँदकर, पीठ घुमाकर शेर,
बैठे-बैठे लगा सोचने, इधर हुई क्यों देर?
झील किनारे नाव थी, एक रखा था बाँस,
चित्रकार ने नाव पकड़कर, ली जी भर के साँस ।
प्रश्न 1.
चित्रकार ने किसे कहा कि ‘मुँह उधर करिए’ ?
(क) शेर को
(ख) मगरमच्छ को
(ग) हाथी को
(घ) भालू को
उत्तर:
(क) शेर को
प्रश्न 2.
झील किनारे निम्न में से क्या था ?
(क) नाव
(ख) बाँस
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
(घ) कपड़े
उत्तर:
(ग) ‘क’ और ‘ख’ दोनों
प्रश्न 3.
चित्रकार ने क्यों कहा कि मुँह उधर करिए ?
उत्तर:
चित्रकार ने ऐसा इसलिए कहा, ताकि वह खुद वहाँ से भाग सके।
प्रश्न 4.
चित्रकार ने कैसे भागने की योजना बनाई ?
उत्तर:
चित्रकार ने शेर को पीठ फिराकर बैठाया और चुपके से वहाँ से खिसक गया।
![]()
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
चित्रकार को देखकर शेर ने क्या किया?
उत्तर:
चित्रकार को देखकर शेर चुपचाप बैठ गया और ध्यान से चित्रकार को देखने लगा।
प्रश्न 2.
चित्रकार ने शेर को क्या कहा ?
उत्तर:
चित्रकार ने शेर से कहा- सुंदर चित्र बना दूँ, बैठ जाइए आप।
प्रश्न 3.
चित्रकार कहाँ भाग गया?
उत्तर:
चित्रकार झील किनारे रखी नाव लेकर भाग गया।
प्रश्न 4.
चित्रकार ने शेर को क्या कहकर संबोधित किया?
उत्तर:
चित्रकार ने शेर को जंगल का सरदार कहकर संबोधित किया।
प्रश्न 5.
चित्रकार ने जी भर के साँस कब ली?
उत्तर:
चित्रकार ने जी भर के साँस तब ली, जब उसने नाव पकड़ ली।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को छाँटिए ।
प्रश्न 1.
मेरा नाम पवन है।
उत्तर:
मेरा
प्रश्न 2.
मैं कक्षा पाँच में पढ़ता हूँ ।
उत्तर:
मैं
प्रश्न 3.
मेरे चार दोस्त हैं।
उत्तर:
मेरे
प्रश्न 4.
हमारे घर के पास एक बड़ा मैदान है।
उत्तर:
हमारे
प्रश्न 5.
मुझे अपने मित्र के साथ खेलना पसंद है।
उत्तर:
मुझे
प्रश्न 6.
मुझे घूमना अच्छा लगता है।
उत्तर:
मुझे
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द लिखिए।
प्रश्न 1.
जो दूसरों की बातों को जल्दी समझ जाए
उत्तर:
चतुर
प्रश्न 2.
जो जंगल का राजा हो
उत्तर:
शेर
![]()
प्रश्न 3.
जो डर के कारण भाग जाए
उत्तर:
डरपोक
प्रश्न 4.
चित्र बनाने वाला व्यक्ति
उत्तर:
चित्रकार
प्रश्न 5.
जो बिना कुछ बोले धीरे से चला जाए
उत्तर:
फरार
प्रश्न 6.
जहाँ कोई न हो
उत्तर:
सुनसान
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘प्रकृति’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए ।
उत्तर:
प्रकृति हमारे चारों ओर है। इसमें पेड़-पौधे, नदियाँ, पर्वत, हवा और जानवर शामिल हैं। यह हमारे जीने के लिए बहुत आवश्यक चीज़ें; जैसे – हवा, पानी, भोजन और लकड़ी सब देती है।
हरे-भरे पेड़-पौधे हमें साफ़ हवा और सुकून भरा वातावरण देते हैं। नदियाँ हमें ताज़ा पानी देती हैं, जो कृषि के लिए सहायक होता है। लेकिन वनों की कटाई और पानी जैसे संसाधनों का बेवजह उपयोग हमारी प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहा है।
हमें अपने चारों ओर पेड़ लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए और कूड़े-करकटों को नदियों या जमीनों पर नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने से धरती का संतुलन बना रहेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ और सुंदर धरती का आनंद ले सकेंगी। प्रकृति हमारी माँ की तरह है। हमें उसकी सेवा करनी चाहिए ।