Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 3 चाँद का कुर्ता कविता Chand Ka Kurta Kavita Poem Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Chand Ka Kurta Kavita Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 3 Extra Question Answer Chand Ka Kurta
NCERT Class 5 Hindi Chapter 3 Extra Questions Chand Ka Kurta
चाँद का कुर्ता कविता Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
कविता के अनुसार चाँद का कौन-सा गुण परेशान करता है?
(क) उसका रंग
(ख) उसका न दिखना
(ग) उसका बदलता आकार
(घ) उसका वजन
उत्तर:
(ग) उसका बदलता आकार
प्रश्न 2.
चाँद को किस मौसम में यात्रा करनी पड़ती थी ?
(क) गर्मी
(ख) वर्षा
(ग) वसंत
(घ) जाड़ा
उत्तर:
(घ) जाड़ा
प्रश्न 3.
ठंड से बचने के लिए चाँद ने भाड़े पर किस चीज़ को लाने का सुझाव दिया?
(क) रजाई
(ख) टोपी
(ग) कुर्ता
(घ) कंबल
उत्तर:
(ग) कुर्ता
प्रश्न 4.
माँ ने चाँद की बात सुनकर सबसे पहले क्या कहा?
(क) “मैं आज ही सिलवा दूँगी”
(ख) “तू हमेशा शिकायत करता है”
(ग) “अरे सलोने! कुशल करें भगवान, लगें मत तुझको जादू-टोने ।”
(घ) “तू बहुत प्यारा है”
उत्तर:
(ग) “अरे सलोने! कुशल करें भगवान, लगें मत तुझको जादू-टोने ।”
प्रश्न 5.
चाँद यात्रा कैसे करता था ?
(क) दौड़कर
(ख) ठिठुर – ठिठुरकर
(ग) उड़कर
(घ) मस्ती में
उत्तर:
(ख) ठिठुर – ठिठुरकर
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
झिंगोला, माता, भाड़े, जाड़े, करती
प्रश्न 1.
हठ कर बैठा चाँद एक दिन, _______ से यह बोला।
उत्तर:
माता
प्रश्न 2.
सिलवा दो माँ, मुझे ऊन का मोटा एक ______।
उत्तर:
झिंगोला
प्रश्न 3.
सन सन चलती हवा रात भर, _____ से मरता हूँ।
उत्तर:
जाड़े
प्रश्न 4.
न हो अगर तो ला दो कुर्ता ही कोई _____ का।
उत्तर:
भाड़े
प्रश्न 5.
एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा _____ हूँ।
उत्तर:
करती
काव्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
“जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूँ,
एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हूँ।
कभी एक अंगुल-भर चौड़ा, कभी एक फुट मोटा,
बड़ा किसी दिन हो जाता है और किसी दिन छोटा ।
घटता-बढ़ता रोज किसी दिन ऐसा भी करता है,
नहीं किसी की भी आँखों को दिखलाई पड़ता है।
अब तू ही तो बता, नाप तेरी किस रोज लिवाएँ,
सी दें एक झिंगोला जो हर रोज बदन में आए?”
प्रश्न 1.
चाँद को एक नाप में किसने नहीं देखा था?
(क) माँ ने
(ख) पिता ने
(ग) बच्चे ने
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) माँ ने
प्रश्न 2.
निम्न में से चाँद का समानार्थी शब्द कौन-सा है ?
(क) चंद्रमा
(ख) शशि
(ग) मयंक
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी
प्रश्न 3.
माँ को चाँद के लिए झिंगोला सिलवाने में क्या समस्या थी?
उत्तर:
माँ को चाँद के लिए झिंगोला सिलवाने में यह समस्या थी कि चाँद का आकार रोज़ बदलता है छोटा होता है, कभी बड़ा, इसलिए सही नाप लेना मुश्किल था।
प्रश्न 4.
माँ चाँद की किस बात से डरती हैं?
उत्तर:
माँ डरती हैं कि चाँद एक नाप में कभी नहीं रहता, इसलिए उसके लिए झिंगोला सिलना कठिन है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
चाँद ने हठ कर माँ से क्या माँग की ?
उत्तर:
चाँद ने हठ कर माँ से ऊन का मोटा झिंगोला सिलवाने की माँग की।
प्रश्न 2.
चाँद को किससे ठंड लगती थी?
उत्तर:
चाँद को रातभर चलने वाली सन -सन हवा से ठंड लगती थी।
![]()
प्रश्न 3.
माँ ने झिंगोला सिलवाने से पहले किस चीज़ की आवश्यकता बताई?
उत्तर:
माँ ने झिंगोला सिलवाने से पहले सही नाप जानने की आवश्यकता बताई।
प्रश्न 4.
माँ किस कारण से डर रही थीं?
उत्तर:
माँ को डर था कि वह चाँद का सही नाप नहीं जानतीं, क्योंकि चाँद घटता-बढ़ता रहता है, इसलिए कुर्ता चाँद को रोज़ फिट नहीं आएगा।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
लिंग बदलिए
(क) पिता ______
(ख) नर ______
(ग) पुरुष ______
(घ) सम्राट ______
(ङ) वर ______
उत्तर:
(क) माता
(ख) मादा
(ग) स्त्री
(घ) साम्राज्ञी
(ङ) वधू
प्रश्न 2.
वचन बदलिए
(क) कविता
(ख) अध्यापिका
(ग) माता
(घ) गुड़िया
(ङ) पहेली
उत्तर:
(क) कविताएँ
(ख) अध्यापिकाएँ
(घ) गुड़ियाँ
(ग) माताएँ
(ङ) पहेलियाँ
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
‘वर्षा ऋतु’ पर अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर:
वर्षा ऋतु वर्ष की सबसे प्यारी ऋतुओं में से एक है। यह गर्मी के बाद आती है और सभी को ठंडी हवा और पानी देती है। जब आकाश में काले-काले बादल छा जाते हैं, तो थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो जाती है।
बच्चे बारिश में नाचते हैं, कागज़ की नाव चलाते हैं और बहुत खुश होते हैं। पेड़-पौधे हरे हो जाते हैं और धरती सुंदर दिखने लगती है। खेतों में पानी आने से फसलें बढ़ती हैं और किसान खुश होते हैं। मेंढक टर्र-टर्र करते हैं और मोर नाचते हैं। बारिश से तालाब और नदियाँ भी भर जाती हैं।