CBSE Class 6 Hindi रचना संवाद लेखन
विचारों के आदान-प्रदान के मौखिक रूप को लिखित रूप में प्रकट करना ही ‘संवाद-लेखन’ कहलाता है। इसको आप दिए गए उदाहरणों द्वारा समझ सकते हैं।
1. दुकानदार और अर्णव की बातचीत
दुकानदार : आइए बाबू जी! बताइए क्या चाहिए?
अर्णव : i मुझे एक कमीज़ चाहिए।
दुकानदार : अच्छा जी।
(दुकानदार कमीज़ दिखाता है।)
दुकानदार : ये देखिए बाबू जी! बाज़ार में एकदम नई आई है।
अर्णव : भाई साहब, मुझे सूती कमीज़ चाहिए, आधी आस्तीन की ही चाहिए।
दुकानदार : अच्छा बाबू जी! अभी दिखाता हूँ।
दुकानदार : बाबू जी! कुछ मूल्य बताएँगे। आपको कितने तक की चाहिए।
अर्णव : 700-800 ₹ तक की।
दुकानदार : ठीक है। देखिए बाबू जी, यह सूती कमीज़ है। आस्तीन भी आधी है।
अर्णव : यह ठीक नहीं लग रही। कुछ और दिखाइए।
दुकानदार : यह देखिए बाबू जी, यह बहुत अच्छी कमीज़ है। आपके मूल्य में भी आ जाएगी और इसमें रंग भी बहुत सारे हैं। आप पर बहुत अच्छी लगेगी।
अर्णव : इसके रंग दिखाइए।
दुकानदार : ये देखिए बाबू जी, ये नीला, काला, कत्थई, सफ़ेद और हल्का गुलाबी।
अर्णव : अच्छा यह काली वाली दिखाइए।
(अर्णव कमीज़ को छूकर तथा उलट-पलटकर देखता है।)
अर्णव : यह कितने की है?
दुकानदार : बाबू जी, वैसे तो यह कमीज़ 1000 रुपये की बेची है, पर आपको 900 ₹ की लगा दूँगा।
अर्णव इ इतनी महँगी नहीं लग रही है, यह। मैं इसके इतने रुपये नहीं दूँगा । मैं इसके 700 रुपए दूँगा।
दुकानदार : नहीं बाबू जी! इतने कम में तो नहीं दे पाऊँगा। ये 800 तक की दे दूँगा।
अर्णव : चलिए ठीक है भइया, दे दीजिए।
(दुकानदार रुपये लेता है और अर्णव कमीज़ लंकर चला जाता है।)
![]()
2. प्रिया और दामिनी की बातचीत
(दामिनी प्रिया के घर आती है।)
दामिनी : आंटी जी नमस्ते! प्रिया घर पर है क्या?
प्रिया की मम्मी : हाँ बेटा, प्रिया ऊपर अपने कमरे में है। बहुत दिनों बाद आई हो तुम, सब ठीक है न।
दामिनी : हाँ आंटी जी, सब ठीक है। समय नहीं मिल पाया आने का।
प्रिया की मम्मी : अभी बुलाती हूँ प्रिया को, तुम बैठो।
(प्रिया की मम्मी प्रिया को बुलाती हैं और स्वयं रसोईघर में चली जाती हैं।)
प्रिया : हाय दामिनी! कैसी हो? आज स्कूल क्यों नहीं आई तुम?
दामिनी : मुझे कल रात तेज़ बुखार हो गया, तो कमज़ोरी के कारण मम्मी ने मुझे स्कूल नहीं जाने दिया।
प्रिया : अच्छा दामिनी, अब तुम्हारी तबियत कैसी है ?
दामिनी : अब ठीक हूँ। मैं पूछने आई थी कि आज कक्षा में क्या-क्या कराया गया तथा क्या-क्या गृह-कार्य दिया गया?
प्रिया : स्कूल में 26 जनवरी की तैयारियाँ चल रही हैं तो कक्षा में कुछ्छ अधिक नहीं कराया गया। हाँ कल अंग्रेज़ी का टेस्ट ज़रूर है, उसमें अध्याय 8 से 12 तक के प्रश्न पूछे जाएँगे, उन्हें अवश्य याद कर लेना।
दामिनों : ठीक है प्रिया! धन्यवाद!
(तब तक प्रिया की मम्मी चाय लेकर आती हैं। दामिनी चाय पीकर आंटी को नमस्ते और प्रिया को बाय-बाय क्रके घर चली जाती है।)