Visheshan Class 6 (विशेषण), a Grammar part from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the definition, four types (bhed), comparison degrees, and a free worksheet with MCQ practice questions.
Visheshan In Hindi Class 6 with Answers
विशेषण – संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं; जैसे-ेंद गोल है। लड़की सुंदर है। उसकी साड़ी लाल है। मेरा कुत्ता काला है। इत्यादि।
ऊपर के वाक्यों में ‘गोल’, शब्द गेंद की, ‘सुंदर’ शब्द लड़की की, ‘लाल’ शब्द साड़ी की तथा ‘काला’ शब्द कुत्ते की विशेषता बता रहे हैं। इन्हीं शब्दों को विशेषण कहते हैं।
विशेष्य-विशेषण शब्द जिस शब्द की विशेषता प्रकट करता है, उसे विशेष्य कहते हैं। विशेषण प्रायः विशेष्य से पहले लगाया जाता है, लेकिन कभी-कभी विशेष्य के बाद भी इसका प्रयोग होता है। जो विशेष्य के पहले लगाए जाते हैं, उन्हें विशेष्य-विशेषण तथा जो बाद में लगाए जाते हैं, उन्हें विधेय-विशेषण कहते हैं; जैसे-काला कुत्ता सोया है। बच्चे शरारती हैं।
विशेषण चार प्रकार के होते हैं-

गुणबाचक विशेषण-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण-दोष, रूप-रंग, आकार-दशा आदि का बोध कराते हैं उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-
गुण – ईमानदार, अच्छा, सच्चा, दयालु, बुद्धिमान।
दोष – बुरा, झूठा, पापी, कपटी, नीच इत्यादि।
रंग – लाल, काला, नीला, हरा, पीला, सफ़ेद इत्यादि।
आकार – छोटा, बड़ा, गोल, चौड़ा, लंबा इत्यादि।
दशा – पतला, मोटा, बीमार, अमीर, गरीब इत्यादि।
संख्यावाधक विशेषण-जिस विशेषण से वस्तु की संख्या का पता चले, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-चार, पाँच, आठ, दस इत्यादि। संख्यायाचक विशेषण के दो उपभेद होते हैं-
(i) निश्चित संख्यावाचक (ii) अनिश्चित संख्यावाचक।
निश्चित संख्यावाचक-निश्चित संख्या का बोध कराने वाले शब्द को निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-दो केले, चार लड़के।
अनिश्चित संख्यावाचक-जिस विशेषण से निश्चित संख्या का बोध न हो, उसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं; जैसे-कुछ केले, कई लड़के।
– परिमाणवाधक विशेषण-जिस विशेषण शब्दों के द्वारा किसी वस्तु की माप-तौल का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेष्ण कहते हैं। इसके भी दो उपभेद होते हैं-
(i) निश्चित परिमाणवायक विशेषण (ii) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
![]()
निश्चित परिमाणयाधक विशेषण-जो विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चित परिमाणवाचंक विशेषण कहते हैं; जैसे-चार किलो घी, पाँच मीटर कपड़ा, दो लीटर दूध इत्यादि।
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेष्य-जो विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम के निश्चित परिमाण का बोध नहीं कराते, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं; जैसे -कुछ घी, थोड़ा दूध, बहुत पानी इत्यादि।
सार्वनामिक या संकेतबाचक विशेषण-जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं; जैसे-यह पुस्तक मेरी है। वह लड़की अच्छी है। यहाँ ‘यह’, ‘वह’ सार्वनामिक विशेषण हैं।
विशेषणों की तुलना-किसी व्यक्ति, वस्तु के गुणन्दोष की तुलना अन्य व्यक्ति, वस्तु के साथ करने की अवस्था को विशेषण की तुलना कहते हैं। तुलना की दृष्टि से विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं-
मूलावस्या-मूलावस्था में किसी से तुलना नहीं की जाती, केबल सामान्य विशेषता बताई जाती है; जैसे-राम मोटा है। राधा सुंदर है।
![]()
उत्तराबस्था-जब किसी विशेषण द्वारा दो व्यक्तियों या वस्तुओं में तुलना करके एक को अधिक अच्छा या बुरा बताया जता है, तो उसे उत्तरावस्था कहते हैं, जैसे-राम मोहन से अच्छा है। मुकेश राजन से मोटा है।
उत्तमाबस्था-इसमें दो से अधिक व्यक्तियों या पदार्थों की विशेषता की तुलना की जाती है तथा उनमें से किसी एक को सबसे अच्छा या बुरा बताया जाता है। जैसे -मेरा घर सबसे ऊँचा है। राधा सबसे लंबी लड़की है। सचिन सबसे अच्छा खेलता है। हिंदी में तुलनात्मक विशेषता बताने के लिए ‘तर’ तथा ‘तम’ प्रत्यय लगाए जाते हैं; जैसे-

विशेषणों की रचना

सर्वनाम से-

क्रिया से-

अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
विशेषण की परिभाषा बताने वाला विकल्प इनमें से कौन-सा है ?
(क) जिस शब्द की विशेषता बताई जाए
(ख) क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द
(ग) संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द
प्रश्न 2.
विशेषण शब्द जिन शब्दों की विशेषता बताते हैं, उन्हें ________ कहते हैं।
(क) विशेषण
(ख) विशेष्य
(ग) प्रविशेषण
(घ) संज्ञा
उत्तर:
(ख) विशेष्य
![]()
प्रश्न 3.
विशेषण के कितने भेद होते हैं?
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) चार
(घ) 8 ह
उत्तर:
(ग) चार
प्रश्न 4.
सार्वनामिक विशेषण का दूसरा नाम इनमें से कौन-सा है?
(क) गुणवाचक विशेषण
(ख) संख्यावाचक विशेषण
(ग) परिमाणवाचक विशेषण
(घ) संकेतवाचक विशेषण
उत्तर:
(घ) संकेतवाचक विशेषण
प्रश्न 5.
गुणयाचक विशेषण, संज्ञा और सर्वनाम के ________ का बोध कराते हैं।
(क) गुण-दोष
(ख) आकार-दशा
(ग) रूप-रंग
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 6.
इस कक्षा में प्रितीस छात्र हैं। रेखांकित शब्द का विशेषण भेद बताइए।
(क) गुणवाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) संख्यावाचक
उत्तर:
(घ) संख्यावाचक
प्रश्न 7.
इस जग में थोड़ा पानी है। रेखांकित शब्द का विशेषण भेद बताइए।
(क) परिमाणवाचक
(ख) अनिश्चित संख्यावाचक
(ग) निश्चित संख्यावाचक
(घ) गुणवाचक
उत्तर:
(क) परिमाणवाचक
![]()
प्रश्न 8.
यही पुस्तक तो मैं कब से खोज रहा था। रेखांकित शब्द का विशेषण भेद बताइए।
(क) निश्चित परिमाणवाचक
(ख) सार्वनामिक विशेषण
(ग) गुणवाचक
(घ) संख्यावाचक
उत्तर:
(ख) सार्वनामिक विशेषण
प्रश्न 9.
प्रभु-भक्ति से ________ सौंदर्य बढ़ता है। (अंतर शब्द का विशेषण बनाकर भरिए 1)
(क) अंत
(ख) आंतरिकता
(ग) आंतरिक
(घ) अंदरूनी
उत्तर:
(ग) आंतरिक
प्रश्न 10.
वह कक्षा में सबसे लंबा लड़का है।-वाक्य में प्रविशेषण है।
(क) वह
(ख) सबसे
(ग) लंबा
(घ) लड़का
उत्तर:
(ख) सबसे
We hope this guide on Visheshan Class 6 helps you understand adjectives in Hindi grammar better and prepare well for your exams.