Kaal Class 6 (काल), a chapter from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the definition, types of tense (bhutkaal, vartaman kaal, bhavishya kaal), examples, and a free worksheet with MCQ practice questions.
Kaal Class 6 Hindi Question Answer
काल-काल का अर्थ है ‘समय’।
क्रिया के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं।
भंद-काल के तीन भेद होते हैं-

भृतकाल-क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो, उसे भूतकाल कहते हैं; जैसे-राम ने पत्र लिखा। भूतकाल के छह भेद होते हैंसामान्य भृतकाल-क्रिया के जिस रूप से साधारणतः क्रिया का बीते समय में होना पाया जाए उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं; जैसे-अर्पिता ने गीत गाया।
आसन्न भृतकाल-आसन्न भूतकाल से यह जाना जाता है कि काम भूतकाल से शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुआ है; जैसे-राधा ने अभी खाना खाया है। मैं खाना खा चुका हूँ।
पृण भृतकाल-क्रिया के जिस रूप में काम का बहुत समय पहले बीत जाने का बोध होता है, उसे पूर्णभूत काल कहते हैं; जैसे-डॉ० रोगी को देख चुका था। रोगी ठीक हो चुका था।
अपृण भूतकाल-क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि काम बीते समय में शुरू हुआ था, किंतु समाप्त भूतकाल में सूचित न हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। अरुण झूठ बोल रहा था। पक्षी वृक्षों पर चहचहा रहे थे।
संदिग्य भूतकाल-क्रिया के जिस रूप से बीते समय में काम होने में संदेह पाया जाए, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं; जैसे-श्रावणी ने पुस्तक पढ़ ली होगी। वह चला गया होगा।
हेतुहुतुमदू भूतकाल-जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो, वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है; जैसे-यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती। यदि डॉक्टर समय पर आता तो मरीज़ नहीं मरता।
बर्तमान काल-क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी चल रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-वह खेल रहा है। राधा सो रही है। मैं लिखती हूँ।
![]()
वर्तमान काल के तीन उपभेद होते हैं-(क) सामान्य वर्तमान (ख) अपूर्ण वर्तमान (ग) संदिग्ध वर्तमान।
सामान्य बतंन-क्रिया के जिस रूप से उसका वर्तमान में होना ज्ञात हो, वह सामान्य वर्तमान होता है; जैसे-माँ अच्छा खाना बनाती है। अतुल पढ़ता है।
अपृर्ण बर्तमान-क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि काम अभी चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं; जैसे-मैं लिख रेंही हूँ। तुम खेल रहे हो। वह सो रही है।
संदिग्ध वर्तमान-क्रिया के जिस रूप से बीत रहे समय में किसी काम के होने में संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध वर्तमान कहते हैं; जैसे-साधवी पढ़ रही होगी। सीता गीत गा रही होगी। अतुल सो रहा होगा।
भविप्यत काल-क्रिया के जिस रूप से उसके आने वाले समय में होने का पता चले, उसे भविष्यत काल कहते हैं; जैसे-वह पटना नहीं जाएगा। कल मोहन बाज़ार जाएगा। हम मैच देखेंगे। इत्यादि।
भविष्यत काल के दो भेद होते हैं-
सामान्य भविप्यत-क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय में काम करना या होना पाया जाए, उसे सामान्य भविष्यत कहते हैं; जैसे-आज वर्षा होगी। हम खेलने जाएँगे।
संभाव्य भविप्यन-वैसी क्रिया जिसमें किसी काम के करने या होने की संभावना पायी जाए, उसे संभाव्य भविष्यत कहते हैं; जैसे-हो सकता है, आज वर्षा हो। शायद वह पास हो जाए।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
…….. के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का पता चले, उसे काल कहते हैं।
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) क्रिया
(घ) विशेषण
उत्तर:
(ग) क्रिया
प्रश्न 2.
काल के कितने भेद होते हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ख) तीन
![]()
प्रश्न 3.
क्रिया के जिस रूप से काम के होने का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
(क) मौजूदा समय में
(ख) बीते समय में
(ग) आने वाले समय में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) मौजूदा समय में
प्रश्न 4.
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी हो रहा है, उसे ……….. कहते हैं।
(क) सामान्य वर्तमान काल
(ख) अपूर्ण वर्तमान काल
(ग) पूर्ण वर्तमान काल
(घ) संदिग्ध वर्तमान काल
उत्तर:
(ख) अपूर्ण वर्तमान काल
प्रश्न 5.
संदिग्ध वर्तमान काल का उदाहरण है-
(क) अर्णव पढ़ता है
(ख) अर्णव पढ़ रहा होगा
(ग) अर्णव पढ़ रहा है
(घ) अर्णव ने पढ़ा
उत्तर:
(ख) अर्णव पढ़ रहा होगा
प्रश्न 6.
‘मोहन पत्र लिख रहा है।’ यह ……… काल का उदाहरण है।
(क) पूर्ण वर्तमान
(ख) सामान्य वर्तमान
(ग) अपूर्ण वर्तमान
(घ) संदिग्ध वर्तमान
उत्तर:
(ग) अपूर्ण वर्तमान
प्रश्न 7.
जब क्रिया का बीते समय में होना पाया जाए तो उसे कहते हैं।
(क) वर्तमान काल
(ख) भूतकाल
(ग) भविष्यत काल
(घ) अपूर्ण वर्तमान काल
उत्तर:
(ख) भूतकाल
![]()
प्रश्न 8.
‘तालाब में बतखें तैर रही होंगी।’ यह किस काल का उदाहरण है?
(क) संदिग्ध वर्तमान
(ख) पूर्ण भूतकाल
(ग) संभाव्य भविष्यत
(घ) अपूर्ण भूतकाल
उत्तर:
(क) संदिग्ध वर्तमान
प्रश्न 9.
आसन्न भूतकाल का उदाहरण इनमें से कौन-सा है?
(क) रमा ने खाना खाया
(ख) सुमन अभी-अभी गई है
(ग) प्रतिमा खाना खा चुकी है
(घ) संभावना चित्र बना रही है
उत्तर:
(ख) सुमन अभी-अभी गई है
प्रश्न 10.
‘शायद आज वर्षा हो।’ यह किस काल का उदाहरण है?
(क) भूतकाल
(ख) सामान्य भविष्यत
(ग) वर्तमान काल
(घ) संभवव्य भविष्यत
उत्तर:
(घ) संभवव्य भविष्यत
We hope this page on Kaal Class 6 helps you understand tenses in Hindi grammar better and prepare well for your exams.