Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 2 बगीचे का घोंघा के प्रश्न उत्तर Bagiche Ka Ghogha Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Bagiche Ka Ghogha Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Bagiche Ka Ghogha Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 2 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 2 Bagiche Ka Ghogha Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
घोंघे को बगीचे (उद्यान) के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुँचने में दो दिन क्यों लगते थे?
उत्तर:
घोघा रेंगकर चलता है, इसलिए बगीचे के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुँचने में दो दिन लगते थे।
प्रश्न 2.
आप अपने विद्यालय कैसे जाते हैं और आपको कितना समय लगता है ?
उत्तर:
मैं विद्यालय बस से जाता हूँ । मुझे विद्यालय जाने में आधा घंटा लगता है।
![]()
प्रश्न 3.
घोंघा उद्यान से बाहर क्यों जाना चाहता था ?
उत्तर:
घोंघा उद्यान से बाहर की दुनिया देखने के लिए जाना चाहता था, क्योंकि उसकी सोच थी कि बगीचे के बाहर क्या होता होगा ?
प्रश्न 4.
आपका कहाँ-कहाँ जाने का मन करता है?
उत्तर:
मेरा मन अच्छी जगह जाने का करता है।
प्रश्न 5.
आप घूमने के लिए कहाँ-कहाँ जाते हैं और किसके साथ जाते हैं?
उत्तर:
मैं अपनी माताजी और पिताजी के साथ घूमने के लिए चिड़िया घर और लाल किला जाता हूँ।
पाठ के भीतर
नीचे दिए गए प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (
) बनाइए-
प्रश्न 1.
घोंघा उद्यान से बाहर क्यों जाना चाहता था ? ____
(क) उसे उद्यान में अच्छा नहीं लगता था। ____
(ख) वह बाहर का जीवन देखना चाहता था । ____
(ग) उसे उद्यान सुंदर नहीं लगता था । ____
(घ) उसे उद्यान बहुत छोटा लगता था । ____
उत्तर:
(ख) वह बाहर का जीवन देखना चाहता था । (
)
प्रश्न 2.
घोंघे को बड़ा-सा पत्थर पहाड़ जैसा क्यों लगा होगा ?
(क) पत्थर पहाड़ की तरह बहुत ही बड़ा था। ____
(ख) घोंघे ने उद्यान में पत्थर जैसी बड़ी वस्तु कभी नहीं देखी थी। ____
(ग) घोंघे को पत्थर पर चढ़कर दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। ____
(घ) पत्थर की आकृति पहाड़ जैसी थी । ____
उत्तर:
(ग) घोंघे को पत्थर पर चढ़कर दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। (
)
प्रश्न 3.
घोंघे ने अपने जीवन में पहली बार क्या देखा?
(क) अपने लंबे – पतले पाँवों से आ-जा रहे लाल चींटें ____
(ख) अपना शंख ____
(ग) पीपल का पेड़ ____
(घ) हरी-हरी घास ____
उत्तर:
(क) अपने लंबे – पतले पाँवों से आ-जा रहे लाल चींटें (
)
प्रश्न 4.
घोंघे की आँखें आश्चर्य से क्यों खुली रह गईं?
(क) उसके ऊपर एक बड़ा पत्ता गिरा । ____
(ख) वह उद्यान में एक नए कीट से मिला। ____
(ग) उसने पहली बार एक तालाब देखा । ____
(घ) उसने बड़ का एक पेड़ देखा । ____
उत्तर:
(घ) उसने बड़ का एक पेड़ देखा । (
)
प्रश्न 5.
छेद से बाहर निकलते ही घोंघे का जिन वस्तुओं से सामना हुआ, उनमें से कुछ वस्तुएँ छूट गई हैं। उन्हें पूरा कीजिए-

उत्तर:

सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
उद्यान की दीवार में छेद देखकर घोंघे को कौन-सी बात याद आती थी?
उत्तर:
घोंघे को उसकी माँ की बात याद आती थी, जो उसे कहा करती थी कि – ” वहाँ कभी मत जाना। वह दुनिया हमारी दुनिया से बहुत अलग है ।”
![]()
प्रश्न 2.
छेद के दूसरी ओर जाते ही घोंघा चकित क्यों रह गया ?
उत्तर:
छेद के दूसरी ओर जाते ही घोंघा खेल का मैदान देखकर चकित हो गया, जो बहुत बड़ा, लंबा और चौड़ा था।

प्रश्न 3.
घोंघे ने ऐसा क्यों कहा होगा कि उद्यान में सब कुछ धीरे-धीरे चलता है ?
उत्तर:
गिलहरी का फुदक-फुदककर पेड़ पर चढ़ना और लुढ़कती गेंद के पीछे कुत्ते का भागना देखकर घोंघे ने सोचा होगा कि उद्यान में सब कुछ धीरे-धीरे चलता है।
प्रश्न 4.
घोंघे की तरह आपको अपने घर, विद्यालय तथा आस-पास क्या – क्या अद्भुत लगता है और क्यों?
उत्तर:
छात्र स्वयं अपने घर और विद्यालय के आस-पास देखकर अनुभव करें और लिखें।
प्रश्न 5.
घोंघे ने उद्यान के भीतर और बाहर क्या-क्या देखा? नीचे लिखिए-

उत्तर:
| उद्यान के भीतर | उद्यान के बाहर |
| • बगीचा बहुत छोटा और सुंदर था । | • बगीचे के बाहर खेल का एक बड़ा मैदान था। |
| • एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचने में दो दिन लगते थे। | • बगीचे के बाहर एक बड़ा-सा पत्थर था। |
| • बगीचे का कोना-कोना पहचान गया था। | • बगीचे के बाहर उसने एक खजूर का लंबा पेड़ देखा । |
| • बगीचे की दीवार में एक छेद था। | • बगीचे के बाहर बड़ का एक पेड़ था। |
भाषा की बात
प्रश्न 1.
कहानी में आए निम्न शब्दों के आधार पर वाक्य बनाकर लिखिए-
आश्चर्य – …………………………………..
अद्भुत – …………………………………..
अचानक – …………………………………..
छोर – …………………………………..
उत्तर:
आश्चर्य – घोंघे को बड़ का बहुत बड़ा पेड़ देखकर आश्चर्य हुआ ।
अद्भुत – घोंघे ने उद्यान से बाहर निकलकर देखा और बोला- “वाह दुनिया कितनी अद्भुत है।”
अचानक – अचानक खजूर का पेड़ देखकर घोंघे का सर चकरा गया।
छोर – बगीचे में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुँचने में घोंघे को दो दिन लगते थे।
प्रश्न 2.
जब घोंघे के ऊपर सूखा पत्ता गिरा, तब उसने ‘वाह ! ‘ न कहकर ‘उई ! ‘ कहा। आपके मुँह से कब ‘वाह’ और ‘उई’ जैसे शब्द निकलते हैं?
वाह! कितना सुंदर फूल है।
उत्तर:
डर के मारे हमारे मुँह से ‘उई’ शब्द निकलते हैं।
प्रश्न 3.
घोंघे ने अपने शंख में कौन-कौन सा सामान बाँधा होगा?
फल, पत्ता, ……………..
उत्तर:
चित्रानुसार छात्र स्वयं उत्तर दें।
मिलान कीजिए
नीचे लिखी बातें घोंघे ने कब-कब कहीं? मिलान कीजिए-

उत्तर:

विभिन्न ध्वनियाँ
“ उसी समय खड़-खड़ की ध्वनि आई। ” यहाँ सूखे पत्तों के गिरने की ध्वनि ‘खड़ खड़’ जैसी है। इनकी ध्वनियाँ कैसी होंगी-

उत्तर:

![]()
अपनी-अपनी विशेषताएँ
घोंघे ने उद्यान से बाहर आकर जो भी देखा, वह किसी-न-किसी रूप में विशेष था। पाठ के आधार पर उनकी विशेषताएँ लिखिए-
जो देखा

उत्तर:

![]()
अनुमान और कल्पना
इतने समय तक वहाँ रहने के कारण घोंघा उद्यान का कोना-कोना पहचान गया था।
प्रश्न 1.
अनुमान लगाकर बताइए कि घोंघा उद्यान में कब से रह रहा होगा।
उत्तर:
कई सालों से ।
प्रश्न 2.
घोंघे को उद्यान के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में दो दिन लगते थे और उसे वापस लौटने में 48 घंटे लगते थे। ऐसा क्यों ?
उत्तर:
क्योंकि जाने में 24 घंटे (दो दिन) लगते थे, तो वापस आने में भी 24 घंटे लगेंगे, अर्थात् 24 घंटे + 24 घंटे = 48 घंटे।
प्रश्न 3.
आप अपने विद्यालय में कितने वर्षों से पढ़ रहे हैं? आपने वहाँ अब तक क्या-क्या देखा है?
उत्तर:
मैं अपने विद्यालय में छः वर्षों से पढ़ रहा हूँ। मैंने वहाँ अनुशासन, समय की पाबंदी और गुरुजनों के प्रति श्रद्धा का भाव तथा कक्षा के सभी सहपाठियों में मित्रतापूर्ण व्यवहार देखा है।
प्रश्न 4.
आपको अपनी कक्षा से पेयजल के स्थान और विद्यालय के मुख्य द्वार तक जाने में कितना समय लगता है?
उत्तर:
छात्र स्वयं देखकर और अनुभव प्राप्त कर लिखें।
घोंघे से आपकी भेंट
घोंघे को सबसे पहले बच्चों के खेलने का स्थान दिखाई दिया। कल्पना कीजिए कि बच्चों ने घोंघे को देखा और उससे बातें कीं ।

उत्तर:
