By going through these Sanskrit Class 6 Notes and NCERT Class 6 Sanskrit Chapter 4 Hindi Translation Summary Explanation Notes अहं प्रातः उत्तिष्ठामि students can clarify the meanings of complex texts.
Class 6 Sanskrit Chapter 4 Summary Notes अहं प्रातः उत्तिष्ठामि
अहं प्रातः उत्तिष्ठामि Class 6 Summary
प्रस्तुत पाठ में बालकों की दिनचर्या के माध्यम से संस्कृत में समय लेखन को बताया गया है। संस्कृत में ‘बजे’ के लिए ‘वादनम्’ आधे के लिए ‘सार्धं’, ‘चतुर्थ भाग’ (\(\frac{1}{4}\)) के लिए ‘सपाद’ तथा ‘पौने’ के लिए ‘पादोन’ शब्द का प्रयोग किया जाता है; जैसे- पाँच बजे के लिए ‘पञ्चवादनम्, सवा पाँच बजे के लिए ‘सपाद पञ्चवादनम्’, साढ़े पाँच बजे के लिए ‘सार्ध पञ्चवादनम्’ तथा पौने छः बजे के लिए ‘पादोन षड्वादनम्’ का प्रयोग किया जाता है।
इस पाठ में बालक की दिनचर्या के बारे में बताया गया है । बच्चा स्वयं अपना नाम बताकर अपनी दिनचर्या के बारे में बता रहा है। इसमें उसकी सुबह से रात तक की दैनिक गतिविधियों को शामिल किया गया है; जैसे कि वह कितने बजे उठता है और सारा दिन क्या-क्या करता है? इस पाठ में एक से लेकर बारह तक की संख्याएँ भी सिखाई गई हैं। इस पाठ में घड़ी के माध्यम से समय; जैसे – पाँच बजे, सवा पाँच बजे, साढ़े पाँच बजे और पौने छः बजे आदि को देखना भी सिखाया गया है।
अहं प्रातः उत्तिष्ठामि Class 6 Notes
पाठ – शब्दार्थ एवं सरलार्थ
(1)

नमो नमः । मम नाम सन्दीपः । अहं मम दिनचर्यां वदामि।
नमो नमः । मम नाम खुशी । अहम् अपि मम दिनचर्यां वदामि ।
अहं प्रतिदिनं प्रातः पञ्चवादने (५:००) उत्तिष्ठामि ।
ततः उष:पानं करोमि, यत्र कवोष्णं जलं पिबामि ।
प्रथमं भूमेः वन्दनं करोमि, मातापितरौ च नमामि ।
अहं सपाद – पञ्चवादने (५:१५) शौचं करोमि,
तदनन्तरं मुखप्रक्षालनं दन्तधावनं च करोमि।
![]()
शब्दार्थाः (Word Meanings) :
दिनचर्याम् – दैनिक कार्य (Daily routine),
वदामि – बोल रहा / रही हूँ (I speak ),
प्रतिदिनम् – हर दिन (Daily),
उत्तिष्ठामि – जागता / जागती हूँ (I wake up),
भूमेः – भूमि का (Of the earth),
वन्दनम् – अभिवादन (Salutation),
मुखप्रक्षालनम् -मुँह धोना (Facewash),
तदनन्तरम् – उसके पश्चात् (After that),
दन्तधावनम् – दाँतों का मञ्जन (Brushing teeth),
उष:पानम् – सुबह गुनगुना जल पीना (Drinking warm Water in morning)।
सरलार्थ-
नमस्कार। मेरा नाम संदीप है । मैं अपनी दिनचर्या बताता हूँ।
नमस्कार। मेरा नाम खुशी है। मैं भी मेरी (अपनी) दिनचर्या बताती हूँ।
मैं रोजाना सुबह पाँच बजे (5:00) उठती हूँ।
उसके बाद थोड़ा गुनगुना पानी पीती हूँ ।
सबसे पहले भूमि की वंदना करता हूँ और माता-पिता
को नमस्कार करता हूँ।
मैं सवा पाँच बजे (5:15 ) शौच के लिए जाती हूँ ।
उसके बाद मुँह धोकर दन्तमंजन करती हूँ ।
(2)


अहं षड्वादने (६:००) स्वाध्यायं करोमि।
ततः पादोन- सप्तवादने (६:४५) स्नानं करोमि ।
तदनन्तरं मातुः पितुः च चरणवन्दनं करोमि ।
तत्पश्चात् अष्टवादने (८:००) विद्यालयं गच्छामि।
अहं सार्ध-पञ्चवादने (५:३०) सूर्य नमस्कारं योगासनं च करोमि ।
अहं सार्ध – षड्वादने (६ : ३० ) मम परिसर स्वच्छं करोमि ।
अहं सप्तवादने (७:००) प्रार्थनां करोमि, गीतापाठं च करोमि ।
अहं सार्ध – सप्तवादने (७:३०) प्रातराशं करोमि ।
शब्दार्थाः (Word Meanings) :
योगासनम् – योगासन (Yogasana),
स्वाध्यायम् – स्वयं अध्ययन (Self-study),
परिसरः – परिसर (Premises),
स्नानम् – नहाना (Bath),
प्रातराशम् – अल्पाहार (Breakfast),
तत्पश्चात् – उसके बाद (After that),
विद्यालयम् – विद्यालय (To the school),
गच्छामि – जाता / जाती हूँ (I go)।
सरलार्थ-
मैं साढ़े पाँच (5:30) बजे सूर्य – नमस्कार और योगासन करती हूँ। साढ़े छः बजे (6:30) मैं अपने आँगन को साफ़ करता हूँ । सात बजे (7:00) मैं प्रार्थना करता हूँ और गीता का पाठ करता हूँ। मैं साढ़े सात बजे (7:30 ) सुबह का नाश्ता करती हूँ ।
मैं छः बजे ( 6:00) अपनी पढ़ाई करता हूँ।
उसके बाद पौने सात बजे ( 6:45 ) स्नान करता हूँ। उसके बाद माता और पिता की चरण वंदना (चरणस्पर्श) करता हूँ। उसके बाद आठ बजे ( 8:00) विद्यालय जाती हूँ ।
![]()
संख्या

1 – १ – एकम्
2 – २ – द्वे
3 – ३ – त्रीणि
4 – ४ – चत्वारि
5 – ५ – पञ्च
6 – ६ – षट्
7 – ७ – सप्त
8 – ८ – अष्ट
9 – ९ – नव
10 – १० – दश
11 – ११ – एकादश
12 – १२ – द्वादश



वयं शब्दार्थान् जानीम:
