By going through these Sanskrit Class 6 Notes and NCERT Class 6 Sanskrit Chapter 3 Hindi Translation Summary Explanation Notes अहं च त्वं च students can clarify the meanings of complex texts.
Class 6 Sanskrit Chapter 3 Summary Notes अहं च त्वं च
अहं च त्वं च Class 6 Summary
प्रस्तुत पाठ में मध्यम पुरुष व उत्तम पुरुष में सर्वनाम शब्दों का परिचय कराया गया है। मध्यम पुरुष में आने वाले सर्वनाम शब्द त्वम्, युवाम्, यूयम् व उत्तम पुरुष में आने वाले सर्वनाम शब्द अहम्, आवाम्, वयम् हैं। सर्वनाम शब्दों के साथ प्रयुक्त होने वाले ‘अस्’ धातु के रूपों को चित्रों के माध्यम से समझाया गया है; जैसे – त्वं असि, युवां स्थः, आवाम् स्वः आदि ।
वे व्यक्ति जो संवाद के समय सहभागी होते हैं, उन्हें ‘पुरुष’ कहा जाता है । संस्कृत में तीन पुरुष होते हैं- प्रथम पुरुष (वक्ता एवं श्रोता से भिन्न), मध्यम पुरुष (श्रोता) और उत्तम पुरुष (वक्ता) । इस पाठ में मध्यम पुरुष – ‘त्वम् (तुम), युवाम् (तुम दोनों), यूयम् (तुम सब) ‘और उत्तम पुरुष’ अहम् (मैं), आवाम् (हम दोनों), वयम् (हम सब) के बारे में बताया गया है।
अहं च त्वं च Class 6 Notes
पाठ- शब्दार्थ एवं सरलार्थ


मम नाम भरतः। अहं छात्रः ।
मम नाम गणेशः । अहं शिक्षकः ।
मम नाम गौतमः । अहं चिकित्सकः ।
मम नाम राघवः । अहं कृषकः ।
मम नाम मेनका । अहं छात्रा ।
मम नाम प्रियंवदा । अहं शिक्षिका ।
मम नाम सुमित्रा । अहं चिकित्सिका।
मम नाम राधिका । अहं सैनिकी ।
![]()
शब्दार्था: (Word Meanings) :
मम – मेरा / मेरी (Mine),
नाम – नाम (Name),
अहम् – मैं (I),
छात्रः – विद्यार्थी (Student),
शिक्षकः-अध्यापक (Teacher),
चिकित्सक: – वैद्य (Doctor),
कृषक:- किसान (Farmer),
सैनिकी – सैनिक (Female soldier)।
सरलार्थ-
मेरा नाम भरत है। मैं छात्र हूँ।
मेरा नाम गणेश है। मैं अध्यापक हूँ ।
मेरा नाम गौतम है। मैं वैद्य हूँ।
मेरा नाम राघव है। मैं किसान हूँ ।
मेरा नाम मेनका है। मैं लड़की हूँ।
मेरा नाम प्रियंवदा है। मैं अध्यापिका हूँ ।
मेरा नाम सुमित्रा है। मैं वैद्या हूँ।
मेरा नाम राधिका है। मैं सैनिक हूँ।
पुंलिङ्गम्


त्वं क: ? अहं सैनिकः ।
त्वं क: ? अहं गायकः ।
त्वं क: ? अहं पत्रकारः ।
त्वं क: ? अहं पाचकः ।
युवां कौ? आवां सैनिकौ ।
युवां कौ? आवां गायकौ ।
युवां कौ? आवां पत्रकारौ।
युवां कौ? आवां पाचकौ ।
यूयं के? वयं सैनिकाः ।
यूयं के? वयं गायकाः ।
यूयं के? वयं पत्रकाराः ।
यूयं के? वयं पाचकाः ।
शब्दार्था: (Word Meanings) :
त्वम् – तुम ( You),
गायक: – गायक (Singer),
पत्रकार: – पत्रकार (Journalist),
पाचकः – रसोइया (Cook),
युवाम् – तुम दोनों (You both),
आवाम् – हम दोनों (We both),
यूयम् – तुम लोग (You all),
वयम् – हम लोग (We all)।
सरलार्थ-
तुम कौन हो? मैं सैनिक हूँ।
तुम कौन हो ? मैं गायक हूँ।
तुम कौन हो ? मैं पत्रकार हूँ।
तुम कौन हो ? मैं रसोइया हूँ ।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों सैनिक हैं।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों गायक हैं।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों पत्रकार हैं।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों रसोइए हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब सैनिक हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब गायक हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब पत्रकार हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब रसोइए हैं।
स्त्रीलिङ्गम्



त्वं का? अहं गायिका ।
त्वं का ? अहं तन्त्रज्ञा ।
त्वं का? अहं नर्तकी ।
त्वं का ? अहं पाचिका ।
त्वं चित्रकारः असि ।
अहम् आरक्षकः अस्मि ।
त्वं गायिका असि ।
अहं चिकित्सिका अस्मि ।
युवां के? आवां गायिके ।
युवां के? आवां तन्त्रज्ञे ।
युवां के? आवां नर्तक्यौ ।
युवां के? आवां पाचिके।
युवां चित्रकारौ स्थः।
आवाम् आरक्षकौ स्वः।
युवां गायिके स्थः।
आवां चिकित्सिके स्वः ।
यूयं का? वयं गायिकाः ।
यूयं का: ? वयं तन्त्रज्ञाः ।
यूयं का: ? वयं नर्तक्यः ।
यूयं काः? वयं पाचिकाः ।
यूयं चित्रकाराः स्थ।
वयम् आरक्षकाः स्मः ।
यूयं गायिकाः स्थ।
वयं चिकित्सिकाः स्मः ।
![]()
शब्दार्था: (Word Meanings) :
तन्त्रज्ञा – तन्त्रज्ञ (Engineer),
नर्तकी – नर्तकी (Female dancer),
पाचिका – पाचिका (Female cook),
चित्रकार: – चित्रकार (Illustrator),
आरक्षक: – आरक्षक (Policeman),
गायिका – गायिका (Female singer),
चिकित्सिका – वैद्या (Female doctor),
अस्मि – हूँ (Am) ।
सरलार्थ-
तुम कौन हो ? मैं गायिका हूँ।
तुम कौन हो? मैं तन्त्रज्ञा (इंजीनियर) हूँ।
तुम कौन हो? मैं नर्तकी हूँ।
तुम कौन हो? मैं रसोइया हूँ।
तुम चित्रकार हो ।
मैं पुलिस हूँ।
तुम गायिका हो ।
मैं वैद्या हूँ।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों गायिकाएँ हैं ।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों तन्त्रज्ञाएँ हैं।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों नर्तकियाँ हैं।
तुम दोनों कौन हो? हम दोनों रसोइए हैं।
तुम दोनों चित्रकार हो ।
हम दोनों पुलिस हैं।
तुम दोनों गायिकाएँ हो ।
हम दोनों वैद्या हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब गायिकाएँ हैं ।
तुम सब कौन हो? हम सब तन्त्रज्ञाएँ हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब नर्तकियाँ हैं।
तुम सब कौन हो? हम सब रसोइए हैं।
तुम सब चित्रकार हो ।
हम सब पुलिस हैं।
तुम सब गायिकाएँ हो ।
हम सब वैद्या हैं।
‘मकार’ और अनुस्वार लिखने का नियम
व्यञ्जन वर्ण से पहले पदान्त मकार के स्थान पर अनुस्वार लिखना चाहिए; जैसे- पुस्तकं नास्ति । पुस्तकम् अस्ति ।

