Reading Class 4 Hindi Notes Veena Chapter 5 आसमान गिरा Aasman Gira Summary in Hindi helps students understand the main plot quickly.
Aasman Gira Class 4 Summary in Hindi
Aasman Gira Class 4 Hindi Summary
आसमान गिरा का सारांश – Aasman Gira Summary in Hindi
यह कहानी एक खरगोश की है, जो एक पेड़ के नीचे सो रहा था। अचानक एक बड़ा सा फल पेड़ से गिरता है और ‘धम्म’ की आवाज होती है। खरगोश समझता है कि आसमान गिर रहा है और वह भागने लगता है। रास्ते में उसे एक लोमड़ी मिलती है पूछने पर बताया कि आसमान गिर रहा है। यह सुनकर लोमड़ी भी भागने लगी । इस तरह क्रमशः भालू, हाथी भी सुनी-सुनाई बातों में आकर भागने लगे।
अंत में उन सबको एक शेर मिलता है जब शेर ने दहाड़कर भागने का कारण पूछा तब सबने एक-दूसरे की सुनी-सुनाई बातें बताई। फिर शेर ने कहा कि- मुझे चलकर दिखाओ ” कहाँ गिरा है?” वे सब मिलकर पेड़ के पास गए और पेड़ के नीचे देखा । उस स्थान पर एक बड़ा सा फल गिरा पड़ा था, तब शेर ने कहा- “यही तुम्हारा आसमान था।” यह देखकर सब हँसने लगे। विशेष – हमें किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए ।

एक दिन खरगोश पेड़ के नीचे सो रहा था। तभी एक फल गिरा और आवाज हुई ‘धम्म !’ खरगोश डर गया और सोचा कि आसमान गिर रहा है। वह भागने लगा। रास्ते में उसे लोमड़ी मिली। उसने पूछा, ‘क्यों भाग रहे हो ?’ खरगोश बोला, ‘आसमान गिर रहा है!’ लोमड़ी भी उसके साथ भागने लगी । फिर उन्हें भालू मिला। उसने भी वही बात सुनी और साथ भागने लगा।

इसके बाद हाथी मिला, वह भी डरकर भागने लगा। आखिर में सबको शेर मिला। शेर ने सबकी बात सुनी और पूछा कि किसने कहा? सबने एक-दूसरे पर बात टाल दी और अंत में खरगोश ने कहा कि पेड़ के नीचे सोते वक्त उसे आवाज सुनाई दी थी। शेर सबको पेड़ के पास ले गया। वहाँ देखा कि एक फल गिरा था, जिससे आवाज हुई थी। सब समझ गए कि डरना बेकार था और हँसने लगे।
आसमान गिरा बगीचे का घोंघा शब्दार्थ
धम्म – ऊपर से भारी चीज़ के गिरने की आवाज़।
चौंकना – अचानक घबरा जाना ।
ठहरो – रुको।

दहाड़कर – ऊँची आवाज़ में।
अचानक – बिना किसी पूर्व सूचना या पूर्व संकेत के, एकदम से
चौंककर – डर या हैरानी के साथ प्रतिक्रिया करना ।