Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 5 आसमान गिरा के प्रश्न उत्तर Aasman Gira Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Aasman Gira Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Aasman Gira Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 5 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 5 Aasman Gira Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
खरगोश को ऐसा क्यों लगा कि आसमान गिर रहा है? यदि आप खरगोश के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर:
पेड़ के नीचे सोए हुए खरगोश ने जब ‘धम्म!’ की आवाज अचानक सुनी, तो वह समझा कि आसमान गिर रहा है। यदि कोई भी खरगोश के स्थान पर होता, तो चौंककर वह भी घबराहट में भागने की कोशिश करता।
प्रश्न 2.
क्या आपने कभी आसमान से किसी वस्तु को गिरते हुए देखा है? अपने-अपने अनुभव साझा कीजिए।
उत्तर:
जी हाँ, मैंने बरसात में आसमान से ‘ओले’ गिरते हुए देखें हैं।
![]()
प्रश्न 3.
यदि आप शेर के स्थान पर होते तो खरगोश को किस प्रकार समझाते ? कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
यदि मैं शेर के स्थान पर होता तो खरगोश को समझाता कि बिना देखे और समझे ‘ सुनी-सुनाई आवाज’ पर गलत निर्णय नहीं लेना चाहिए।
प्रश्न 4.
इस कहानी से मिलती-जुलती कोई दूसरी घटना या कहानी कक्षा में सुनाइए ।
उत्तर:
अध्यापक/अध्यापिका स्वयं अपनी कक्षा के छात्रों को इसी तरह की दूसरी कहानी सुनाएँ ।
पाठ के भीतर
निम्नलिखित प्रश्नों के उचित उत्तर पर सही का चिह्न (✓) लगाइए-
(क) डरकर भागते हुए खरगोश को सबसे पहले कौन मिला?
(i) लोमड़ी
(ii) शेर
(iii) भालू
(iv) हाथी
उत्तर:
(i) लोमड़ी
(ख) हाथी ने जब शेर से कहा कि आसमान गिर रहा है, तब शेर ने क्या किया?
(i) बात सुनकर चला गया।
(ii) वह मुस्कुराने लगा ।
(iii) वह भी सबके साथ भागने लगा।
(iv) उसने सबको रोककर प्रश्न पूछा ।
उत्तर:
(iv) उसने सबको रोककर प्रश्न पूछा ।
(ग) “ तो यही तुम्हारा आसमान था । लो फिर आसमान गिरा। भागो!” यह कथन किसके द्वारा कहा गया है?
(i) हाथी
(ii) लोमड़ी
(iii) भालू
(iv) शेर
उत्तर:
(iv) शेर
(घ) आपके अनुसार खरगोश के आस-पास कौन सा फल गिरा होगा ?
(i) कद्दू
(ii) कटहल
(iii) तरबूज
(iv) पपीता
उत्तर:
(ii) कटहल
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
इस कहानी में किन-किन पात्रों का उल्लेख हुआ है? उनके नाम क्रम से लिखिए।
उत्तर:
इस कहानी में निम्न पात्रों का उल्लेख हुआ है-
- खरगोश,
- लोमड़ी,
- भालू,
- हाथी,
- शेर
प्रश्न 2.
“आसमान गिर रहा है, भागो! भागो! जल्दी भागो!” खरगोश की यह बात सुनकर आपके अनुसार पशुओं को क्या करना चाहिए था?
उत्तर:
मेरे अनुसार – ” आसमान गिर रहा है, भागो! भागो! जल्दी भागो । ” खरगोश की बात सुनकर पशुओं को भागने की बजाय वहाँ जाना चाहिए था जहाँ ‘धम्म’ की आवाज आयी थी और सही निर्णय लेना चाहिए था।
![]()
प्रश्न 3.
कहानी में आपको कौन-सा पात्र सबसे अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर:
कहानी में मुझे सबसे अच्छा पात्र ‘शेर’ लगा, क्योंकि उसने सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करके वह वहाँ गया जहाँ पर ‘धम्म’ की आवाज हुई थी।
प्रश्न 4.
यदि शेर भी भगदड़ में शामिल हो जाता और प्रश्न न पूछता तो क्या होता?
उत्तर:
भगदड़ में शामिल होकर और प्रश्न न पूछने पर शेर भी पागल बन जाता।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
निम्नलिखित पंक्तियों को नीचे दिए गए उचित विराम चिह्नों की सहायता से पूरा कीजिए-

(क) अरे इतना बड़ा हाथी
(ख) मैंने खरगोश लोमड़ी भालू हाथी और शेर जंगल में देखे हैं
(ग) ये पुस्तकें किसकी हैं
(घ) वाह कितने सुंदर फूल हैं
उत्तर:
(क) अरे ! इतना बड़ा हाथी ।
(ख) मैंने खरगोश, लोमड़ी, भालू, हाथी और शेर जंगल में देखे हैं।
(ग) ये पुस्तकें किसकी हैं?
(घ) वाह ! कितने सुंदर फूल हैं?
प्रश्न 2.
कहानी में एक कथन आया है-
“भागते-भागते उसे एक लोमड़ी मिली।” इस वाक्य में ‘भागते-भागते’ शब्द-युग्म का प्रयोग हुआ है।
अब निम्नलिखित शब्द-युग्मों की सहायता से एक-एक वाक्य लिखिए-
उत्तर:
(क) इधर-उधर – खरगोश ने इधर-उधर देखा ।
(ख) कभी-कभी – कभी-कभी हम भूल जाते हैं।
(ग) टेढ़ी-मेढ़ी – टेढ़ी-मेढ़ी गलियों से मत जाओ ।
(घ) लंबे-चौड़े – लंबे-चौड़े उत्तर याद नहीं होते।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और दिए गए उदाहरण के अनुसार प्रश्न बनाइए-
उदाहरण – भागते-भागते उन्हें शेर मिला।
यहाँ ‘कौन’ का प्रयोग करते हुए प्रश्न बनेगा- भागते-भागते उन्हें कौन मिला?
(क) खरगोश पेड़ के नीचे सो रहा था । कौन
………………………………………………….
(ख) खरगोश भागते-भागते बोला । कहाँ
………………………………………………….
(ग) वहीं धम्म से आसमान गिरा। कब
………………………………………………….
(घ) खरगोश ने लोमड़ी से कहा, “मैं पेड़ के नीचे सो रहा था। वहीं धम्म से आसमान गिरा।” क्या
………………………………………………….
उत्तर:
(क) खरगोश कहाँ सो रहा था ?
(ख) खरगोश कब बोला ?
(ग) वहीं आसमान कैसे गिरा ?
(घ) क्या खरगोश ने लोमड़ी से कहा, “मैं पेड़ के नीचे सो रहा था। वहीं धम्म से आसमान गिरा ?’
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों में मात्रा लगाकर और हटाकर नए-नए शब्द बनाइए। उदाहरण के अनुसार इन शब्दों से वाक्य बनाकर अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।

उत्तर:

![]()
प्रश्न 5.
आसमान पर आधारित कुछ मुहावरे नीचे दिए गए हैं। इन मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
(क) आसमान छूना
(ख) आसमान गिरना
(ग) आसमान सिर पर उठाना
(घ) जमीन-आसमान एक करना
उत्तर:

प्रश्न 6.
चित्र देखकर वाक्य लिखिए-

उत्तर:

अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
कल्पना कीजिए कि यदि खरगोश के स्थान पर शेर और शेर के स्थान पर खरगोश होता तो क्या होता। अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सहपाठियों को सुनाइए ।
उत्तर:
यदि खरगोश के स्थान पर शेर होता तो, वह पहले दहाड़ता, क्योंकि शंकालु और भयभीत होने वाला जानवर किसी अनहोनी को सोचकर ही डर जाता है।
नोट- अध्यापक/अध्यापिका स्वयं कोई कहानी छात्रों को सुनाएँ ।
प्रश्न 2.
कहानी में खरगोश कुछ गिरने की ध्वनि सुनकर घबरा गया। यदि ऐसी ही ध्वनि हाथी ने सुनी होती तो क्या वह भी इतना घबराता ? सोचिए और अपनी बात सहपाठियों को सुनाइए ।
उत्तर:
यदि खरगोश के बजाय हाथी ने ऐसी ध्वनि सुनी होती तो वह कभी न घबराता ।
प्रश्न 3.
यदि खरगोश के स्थान पर कौआ चौंक जाता और उड़ने लगता तो उसे रास्ते में कौन-कौन मिलता और उससे क्या-क्या पूछता ? कल्पना कीजिए और एक कहानी सुनाइए ।
उत्तर:
यदि खरगोश के स्थान पर कौआ चौंक जाता तो काँव-काँव करते हुए उड़ जाता और किसी से कुछ न पूछता।
ढूँढ़िए और गिनिए
नीचे दिखाए गए चित्र में पात्रों की संख्या गिनकर रिक्त स्थान पर लिखिए-

उत्तर:

कलाकारी
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र में रंग भरिए –

उत्तर:
छात्र स्वयं रंग भरें।
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार शिक्षक की सहायता से कागज की पुतलियाँ बनाकर इस कहानी का अभिनय कक्षा में कीजिए।

उत्तर:
अध्यापक/अध्यापिका द्वारा स्वयं यह कार्य छात्रों को कागज पर बनाकर दिखाएँ!
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार शिक्षक / अभिभावक की सहायता से कागज की छतरी बनाइए

उत्तर:
शिक्षक के अलावा अभिभावक भी कागज की छतरी बनाकर बच्चों को दिखाएँ।