Students prefer Class 4 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 12 शतरंज में मात Shatranj Me Maat Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 4 Hindi Shatranj Me Maat Extra Question Answer
Class 4 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer Shatranj Me Maat
NCERT Class 4 Hindi Chapter 12 Extra Questions शतरंज में मात
शतरंज में मात Class 4 MCQ
प्रश्न 1.
नाटक की शुरुआत में कौन-से दो आसन खाली थे?
(क) दरबारियों और सेवकों के
(ख) राजा और तेनालीराम के
(ग) तेनालीराम और सेवक के
(घ) मंत्री और सेवक के
उत्तर:
(ख) राजा और तेनालीराम के
प्रश्न 2.
दरबारी तेनालीराम से क्यों जलते थे?
(क) क्योंकि वह राजकाज में हस्तक्षेप करता था
(ख) क्योंकि राजा हमेशा उसकी प्रशंसा करते थे
(ग) क्योंकि वह राजमहल में नहीं आता था
(घ) क्योंकि वह गरीब था
उत्तर:
(ख) क्योंकि राजा हमेशा उसकी प्रशंसा करते थे
![]()
प्रश्न 3.
दरबारी तेनालीराम से पीछा छुड़ाने के लिए क्या योजना बनाते हैं?
(क) उसे जेल भेजने की
(ख) उसे राज्य से बाहर करने की
(ग) उसे शतरंज में हराने की
(घ) उसे युद्ध में भेजने की
उत्तर:
(ग) उसे शतरंज में हराने की
प्रश्न 4.
राजा तेनाली को किस खेल में ललकारते हैं?
(क) कबड्डी
(ख) लुका-छिपी
(ग) शतरंज
(घ) कुश्ती
उत्तर:
(ग) शतरंज
प्रश्न 5.
तेनालीराम शतरंज के बारे में क्या कहता है ?
(क) उसे बहुत अच्छा खेलता है
(ख) वह रोज़ खेलता है
(ग) वह सिखाता भी है
(घ) उसे शतरंज खेलना नहीं आता
उत्तर:
(घ) उसे शतरंज खेलना नहीं आता
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
गद्यांश
तेनाली शतरंज खेलना नहीं जानता, लेकिन फिर भी वह राजा के साथ खेल में भाग लेता है । तेनाली जान-बूझकर गलत चालें चलता है, ताकि यह साबित कर सके कि वह खेल नहीं जानता। राजा इसे अपमान समझते हैं और क्रोधित होकर तेनाली को सजा देने का निर्णय लेते हैं कि उसका दरबार में मुंडन (सिर मुंडवाना) किया जाएगा।
मुंडन के समय तेनाली अपनी चतुराई से स्थिति को सँभालता है। वह धार्मिक भावनाओं का सहारा लेता है। उसकी बातें राजा और दरबारियों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। अंत में राजा तेनाली की चतुराई से प्रसन्न होकर उसका दंड माफ कर देते हैं और उसे इनाम भी देते हैं।
प्रश्न 1.
तेनाली शतरंज में कैसी चालें चलता है?
(क) बहुत तेज़
(ख) जीतने वाली
(ग) गलत
(घ) सबसे अच्छी
उत्तर:
(ग) गलत
प्रश्न 2.
तेनाली सजा से कैसे बचता है?
(क) दरबार से भाग जाता है
(ख) राजा से माफ़ी माँगता है
(ग) दंड को स्वीकार कर लेता है
(घ) धार्मिक कारण बताकर मुंडन रोकता है
उत्तर:
(घ) धार्मिक कारण बताकर मुंडन रोकता है
![]()
प्रश्न 3.
राजा तेनाली को क्या सज़ा देने का निर्णय लेते हैं?
उत्तर:
राजा तेनाली का मुंडन करने की सजा देने का निर्णय लेते हैं।
प्रश्न 4.
अंत में राजा तेनाली को इनाम क्यों देते हैं?
उत्तर:
अंत में राजा तेनाली को इनाम इसलिए देते हैं, क्योंकि तेनाली अपनी चतुराई से राजा को प्रभावित कर देता है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
तेनालीराम को दरबारी क्यों पसंद नहीं करते थे?
उत्तर:
तेनालीराम को दरबारी इसलिए पसंद नहीं करते थे, क्योंकि राजा उसकी बहुत प्रशंसा करते थे।
प्रश्न 2.
दरबार में किसके आने पर नगाड़े बजते हैं?
उत्तर:
राजा के आने पर दरबार में नगाड़े बजते हैं।
प्रश्न 3.
दरबारियों ने तेनाली को हराने के लिए कौन-सा खेल चुना?
उत्तर:
दरबारियों ने तेनाली को हराने के लिए शतरंज का खेल चुना।
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
पाठ पर आधारित पाँच विशेषण शब्द लिखिए।
उत्तर:
चतुर, क्रोधित, दयालु, झूठा, अद्भुत
![]()
प्रश्न 2.
विलोम शब्द लिखिए।
- चतुर
- क्रोधित
- दयालु
- झूठा –
- धार्मिक
उत्तर:
- चतुर – मूर्ख
- क्रोधित – शांत
- दयालु – निर्दयी
- झूठा – सच्चा
- धार्मिक – अधार्मिक
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र का वर्णन लगभग 50-60 शब्दों में कीजिए।

उत्तर:
इस चित्र में एक महिला मिट्टी के घड़े पर सुंदर डिजाइन बना रही है। वह हरे रंग की साड़ी पहनकर मुस्कुरा रही है। उसके चारों तरफ कई घड़े रखे हुए हैं। कुछ घड़ों पर सुंदर सजावट की गई है और कुछ खाली हैं। महिला बड़े ध्यान से घड़े को सजा रही है। पीछे नीले रंग की आकृति चित्र को और भी सुंदर बना रही है। यह चित्र हमें मेहनत और कला का महत्त्व सिखाता है। यह ग्रामीण जीवन और लोककला का एक सुंदर उदाहरण है, जो बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।