Kriya Class 6 (क्रिया), a Grammar part from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the definition, types of verbs, examples, and a free worksheet with MCQ practice questions.
Kriya in Hindi Class 6 Question Answer
क्रिया-जिन शब्दों से किसी काम के होने या करने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-खेलना, खाना, पढ़ना, रोना, सोना, हँसना इत्यादि।
धातु – क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं; जैसे-उठ, बैठ, चल, लिख, खा, पी, सो इत्यादि।
भेद-कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं-

अकर्मक क्रिया-जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्ता पर जाएँ, उन्हें अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-शेर दहाड़ता है। अनिल रोता है। वह हँस रहा है।
सकर्मक क्रिया-जिन क्रियाओं के व्यापार का फल कर्म पर पड़ता है, उन्हें सकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे-मैंने आम खाया। बिल्ली दूध पीती है। बच्चे घर जाते हैं।
प्रयोग की दुष्टि से क्रिया के पाँच भेद होते हैं-

सामान्य क्रिया-जहाँ किसी एक क्रिया का प्रयोग किया जाता है, उसे सामान्य क्रिया कहते हैं; जैसे-राम गया। मैंने खाया। उसने पत्र लिखा। संयुक्त क्रिया-दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनने वाली क्रिया संयुक्त क्रिया कहलाती है; जैसे-गाड़ी निकल चुकी थी। वह खा चुका था।
नामधानु क्रिया-संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण आदि शब्दों से बनने वाले क्रियापदों को नामधातु क्रिया कहते हैं; जैसे-बात से बतियाना, अपना से अपनाना, ठोकर से ठुकराना, साठ से सठियाना, नरम से नरमाना।
प्रेरणार्थक क्रिया-जिस क्रिया से यह पता चले कि कर्ता स्वयं कार्य न करके उसे किसी और से करवाता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं; जैसे-पीना-पिलाना, पढ़ना-पढ़ाना, लिखना-लिखाना, सुनना-सुनाना इत्यादि।
पूर्वकालिक क्रिया-मुख्य क्रिया से पूर्व आने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं; जैसे-वह खाकर चला गया। बच्चा रोकर सो गया।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
क्रिया की परिभाषा इनमें से किस विकल्प में है?
(क) जो किसी काम को करता है
(ख) जिस शब्द से किसी काम के होने या करने का पता चले
(ग) संज्ञा के स्थान पर बोले जाने वाले शब्द
(घ) विशेषण, जिसकी विशेषता बताते हैं
उत्तर:
(ख) जिस शब्द से किसी काम के होने या करने का पता चले
![]()
प्रश्न 2.
क्रिया का मूल रूप
कहलाता है।
(क) रूप
(ख) धातु
(ग) क्रियाविशेषण
(घ) अव्यय
उत्तर:
(ख) धातु
प्रश्न 3.
कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(क) दो
प्रश्न 4.
प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के कितने भेद होते हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(घ) पाँच
प्रश्न 5.
इनमें से कौन-सा प्रयोग की दृष्टि से क्रिया का भेद नहीं है?
(क) सामान्य क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया
(ग) प्रयुक्त क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर:
(ग) प्रयुक्त क्रिया
![]()
प्रश्न 6.
संयुक्त क्रिया का उदाहरण इनमें से कौन-सा है?
(क) पढ़
(ख) पढ़ो
(ग) पढ़ना
(घ) पढ़ता रहा
उत्तर:
(घ) पढ़ता रहा
प्रश्न 7.
सुमन से मिलकर मैं घंटों बतियाता रहा। यहाँ क्रिया भेद है ……….
(क) सामान्य क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) संयुक्त क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर:
(ख) नामधातु क्रिया
प्रश्न 8.
मज़दूर खाकर सो गया। रेखांकित अंश का क्रिया-भेद है।
(क) प्रेरणार्थक क्रिया
(ख) नामधातु क्रिया
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
(घ) सामान्य क्रिया
उत्तर:
(ग) पूर्वकालिक क्रिया
![]()
प्रश्न 9.
‘बिकना’ शब्द से बनी प्रेरणार्थक क्रिया है।
(क) बिकाऊ
(ख) बिक गए
(ग) बिकेंगे
(घ) बिकवाना
उत्तर:
(घ) बिकवाना
प्रश्न 10.
‘अपना’ शब्द से बनी नामधातु क्रिया कौन-सी है ?
(क) अपनत्व
(ख) अपनापन
(ग) अपने
(घ) अपनाना
उत्तर:
(घ) अपनाना
We hope this guide on Kriya Class 6 helps you understand verbs in Hindi grammar better and prepare well for your exams.