Sarvanam in Hindi Class 6 (सर्वनाम), a chapter from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the definition, six types (bhed), examples, and a free worksheet with MCQ practice questions.
Sarvanam in Hindi Class 6 with Answers
सर्वनाम इन हिंदी – Sarvanam Ke Bhed Worksheet Class 6 With Answers Pdf
सर्वनाम-संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं; जैसे-हम, वे, यह, तुम, आप, कौन, उसका, उसकी इत्यादि।
सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ है- ‘सब का नाम’ अर्थात इनका प्रयोग सबके लिए होता है; जैसे-सीता एक सुंदर कन्या थी। सीता राजा जनक की पुत्री थीं। सीता का विवाह राम से हुआ था। इन वाक्यों में ‘सीता’ शब्द का प्रयोग बार-बार हुआ है जो सुनने या बोलने में अटपटा लगता है। यदि इसी वाक्य को हम इस प्रकार कहें सीता एक सुंदर कन्या थी। वह राजा जनक की पुत्री थी। उसका विवाह राम से हुआ था। यहाँ ‘वह’ और ‘उसका’ शब्द सीता के स्थान पर प्रयुक्त किया गया है। इससे वाक्य सुंदर बन गए हैं।
सर्वनाम के छह भेद होते हैं-

पुरुषवाचक सर्वनाम-बोलने वाले, सुनने वाले अथवा जिसके बारे में कुछ कहा जाए, इसके लिए जो सर्वनाम प्रयुक्त होते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-
(क) सीता ने कहा कि ‘मै’ अकेली जा रही हूँ।
(ख) राम ने श्याम से पूछा कि ‘तुम’ कहाँ जा रहे हो?
(ग) ‘वह’ प़टना जा रहा था।
पहले वाक्य में ‘मैं’ शब्द बोलने वाले के लिए, दूसरे वाक्य में ‘तुम’ शब्द सुनने वाले के लिए तथा तीसरे वाक्य में ‘वह’ शब्द उसके लिए प्रयुक्त हुआ है, जिसके बारे में बात की जा रही है।
इस प्रकार पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं-

उत्तम पुरुषवाचक-सर्वनाम का वह रूप, जिससे किसी बात के कहने वाले का बोध हो, उसे उत्तम पुरुष कहते हैं; जैसे-मैं, हम, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि।
मध्यम पुरुषवाचक-सर्वनाम का वह रूप, जिससे सुनने वाले का बोध हो, उसे मध्यम पुरुष कहते हैं; जैसे-तुम, तू, आप, तेरा, तुम्हारा इ़त्यादि।
अन्य पुरुषवाचक-सर्वनाम का वहु रूप, जिससे किसी अन्य व्यक्ति अर्थात जिसके बारे में बात को जाती है, का बोध होता है, उसे अन्यू पुरुष कहते हैं; जैसे-वह, वे, यह, ये, उनका, उसका इत्यादि।
निश्चयवाचक सर्वनाम-जो सर्वनाम किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु आदि का बोध कराए, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-वह मेरा घर है। वे सब पढ़ रहे हैं। ये सब खेल रहे हैं। यहाँ ‘वह’, ‘वे’, ‘ये’ निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
![]()
अनिश्चयवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-कोई आ रहा है। भिखारी को कुछ दो। यहाँ पर ‘कोई’, ‘कुछ’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं।
संबंधवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम का प्रयोग संबंध प्रकट करने के लिए किया जाता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-जो करेगा, वह भरेगा। जो सोता है, वह खोता है। जिसकी लाठी, उसकी भैंस। यहाँ पर ‘जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’ ये शब्द परस्पर दो के बीच संबंध जोड़ रहे हैं, अतः ये संबंधबोधक सर्वनाम हैं।
प्रश्नवाचक सर्वनाम-जिस सर्वनाम से किसी प्रश्न का बोध हो, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं; जैसे-चहाँ कौन खड़ा है? आप कहाँ जा रहे हैं ? तुम कैसे हो? आपने मुझे क्यों बुलाया ? यहाँ कौन, कहाँ, कैसे, क्यों प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।
निजवाचक सर्वनाम-निज अर्थात अपना। जो सर्वनाम स्वयं के लिए प्रयुक्त होते हैं, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं; जैसे-आप आइए, मैं खाना स्वयं ही लगा लूँगा। वह वहाँ आप ही पहुँच जाएगा। यहाँ ‘स्वय’’ तथा ‘आप’ निजवाचक सर्वनाम शब्द हैं।
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना-सर्वनाम भी विकारी शब्द हैं। इसमें परिवर्तन केवल वचन एवं कारक के कारण ही होता है क्योंकि दोनों लिंगों में इसके समान रूप ही प्रयुक्त होते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम :

उत्तम पुरुष

मध्यम पुरुष

अन्य पुरुष

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

संबंधवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम

सर्वनाम शब्दों का संबोधन नहीं होता।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
सर्वनाम की परिभाषा वाला विकल्प कौन-सा है ?
(क) किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि का नाम
(ख) सभी के नाम के स्थान पर प्रयुक्त शब्द को
(ग) शब्दों का सार्थक मेल
(घ) वाक्य में प्रयुक्त शब्द
उत्तर:
(ख) सभी के नाम के स्थान पर प्रयुक्त शब्द को
प्रश्न 2.
सर्वनाम के _____ भेद हैं।
(क) पाँच
(ख) सात
(ग) छह
(घ) आठ
उत्तर:
(ग) छह
![]()
प्रश्न 3.
इनमें से कौन-सा सर्वनाम का भेद नहीं है?
(क) पुरुषवाचक
(ख) निजवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) गुणवाचक
उत्तर:
(घ) गुणवाचक
प्रश्न 4.
पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ख) तीन
प्रश्न 5.
पुरुषवाचक सर्वनाम का भेद इनमें से कौन-सा नहीं है?
(क) उत्तम पुरुषवाचक
(ख) निम्न पुरुषवाचक
(ग) अन्य पुरुषवाचक
(घ) मध्यम पुरुषवाचक
उत्तर:
(ख) निम्न पुरुषवाचक
प्रश्न 6.
उत्तम पुरुष से संबंधित सर्वनाम कौन-सा है ?
(क) आप
(ख) वह
(ग) हम
(घ) तुम
उत्तर:
(ग) हम
![]()
प्रश्न 7.
अन्य पुरुष सर्वनाम इनमें से कौन-सा है?
(क) उसका
(ख) तुम्हारा
(ग) हमारा
(घ) हमें
उत्तर:
(क) उसका
प्रश्न 8.
‘दरवाज़े पर कोई खड़ा है।’ रेखांकित अंश के सर्वनाम का भेद कौन-सा है?
(क) पुरुषवाचक
(ख) अनिश्चियवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) निश्चयवाचक
उत्तर:
(ख) अनिश्चियवाचक
प्रश्न 9.
‘संवेदना अपना काम स्वयं करती है।’ रेखांकित अंश का सर्वनाम-भेद चुनिए।
(क) संबंधवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(ग) निश्वयवाचक
(घ) निजवाचक
उत्तर:
(घ) निजवाचक
![]()
प्रश्न 10.
‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ रेखांकित अंश में सर्वनाम-भेद कौन-सा है?
(क) निजवाचक
(ख) निश्चयवाचक
(ग) संबंधवाचक
(घ) अनिश्चयवाचक
उत्तर:
(ग) संबंधवाचक
We hope this guide on Sarvanam Class 6 with Answers helps you understand pronouns in Hindi grammar better and prepare well for your exams.