Avyay Ya Avikari Shabd Class 6 (अव्यय), a chapter from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the four types of indeclinables with examples and a free worksheet with MCQ practice questions.
Avyay Ya Avikari Shabd Class 6 with Answers
अय्यय-वह शब्द जिसका रूप हमेशा एक जैसा ही रहता है तथा उसमें कभी किसी कारण से कोई परिवर्तन या विकार नहीं उत्पन्न होता, उसे अव्यय या अविकारी शब्द कहते हैं।
अव्यय के मेद-
अव्यय के चार मुख्य भेद हैं-

क्रियाविशेषण-क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-धीरे-धीरे, आजकल, तेजी से आदि।
क्रियाविशेषण के चार भेद हैं-
1. कानवाचक क्रियाविशेषण-जिस क्रियाविशेषण से क्रिया के होने के समय का पता चले, उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे-
मैं आज घर जाए़गी।
नेहा कल आने वाली है।
वह अब खेलने जाएगा।
2. स्थाननाचक क्रियाविशेषण-जिस क्रियाविशेषण से क्रिया के होने के स्थान या दिशा का पता चले, उसे स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे- राधा ऊपर जा रही है।
नेहा यहाँ पुस्तकें दूँढ़ रही है।
मोहन किधर गया?
![]()
3. गीनियाचक क्रियाविशेषण-जिस क्रियाविशेषण से क्रिया के होने की रीति या ढंग का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं; जैसे- कार तेज़ दौड़ती है।
बैलगाड़ी धीरे-धीरे चलती है।
मेरे मित्र अचानक चले आए।
4. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण-जिस क्रियाविशेषण से क्रिया की मात्रा या नाप-तौल का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं;
जैसे- हमें अधिक नहीं खाना चाहिए।
मोहन बहुत मेहनत करता है।
मेरा कुछ सामान रखा है।
संबंधवोंक-ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के बाद आते हैं और उनका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ जोड़ते हैं, उन्हें संबंधबोधक कहते हैं;
जैसे-
मोहन के कारण सोहन को डाँट पड़ी।
वह पेड़ के. नीचे खेल रहा था।
मोहन के साथ राधा भी जाएगी।
घर के पीछे मंदिर है।
समुच्चयवांथक- दो शब्दों, वाक्यांशों या वाक्यों को जोड़ने वाले शब्द योजक या समुच्चयबोधक कहलाते हैं;
जैसे- राम और श्याम भाई हैं।
वह आया तो राम चला गया।
तुम चय लोगे या कॉफ़ी?
समुच्चयबोधक के दो उपभेद हैं-
1. समानाधिकरण समुच्चयवोधक-दो या दो से अधिक शब्दों, वाक्यांशों या उपवाक्यों को जोड़ने वाले शब्द समानाधिकरण समुच्चयबोधक कहलाते हैं;
जैसे- सुबह हुई और वह चला गया।
तुम स्वयं जाओ या किसी को भेजो।
![]()
2. ब्यधिकरण समुच्चयवोधक-किसी वाक्य के एक या अधिक आश्रित उपवाक्यों को जोड़ने वाले शब्द व्यधिकरण समुच्चयबोधक कहलाते हैं; जैसे- मैं घर जाना चाहती हूँ क्योंकि मेरी माँ बीमार है।
बहुत से लोग आ गए फिर भी काम पूरा नहीं हुआ।
– विस्मयादिवोधक-जिन शब्दों से हर्ष, शोक, व्यथा, घृणा या आश्चर्य आदि भाव प्रकट हों, उन्हें विस्मयादिबोधक कहते हैं; जैसे-हाय! मेरा पैर फिसल गया। (व्यथा)
सावधान! वहाँ जंगली जानवर हैं। (चेतावनी)
शाबाश! तुमने देश का नाम रोशन कर दिया। (प्रशंसा)
छि:! कितनी बुरी बात है। (घृणा)
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
अव्यय वह शब्द है, जिसका रूप ________ रहता है।
(क) हमेशा बदलसा
(ख) कभी-कभी बदलता
(ग) हमेशा एक-सा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) हमेशा एक-सा
प्रश्न 2.
अव्यय शब्दों का दूसरा नाम __________ शब्द भी है।
(क) तत्सम
(ख) अविकारी
(ग) उपकारी
(घ) भारी
उत्तर:
(ख) अविकारी
प्रश्न 3.
अव्यय शब्द के मुख्यतया कितने भेद माने जाते हैं?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) छह
उत्तर:
(ख) चार
![]()
प्रश्न 4.
‘मुंबई में मूसलाधार वर्षा हो रही है।’-में अव्यय शब्द है _______ ।
(क) मुंबई
(ख) वर्षा
(ग) हो रही है
(घ) मूसलाधार
उत्तर:
(घ) मूसलाधार
प्रश्न 5.
‘मेरा मोबाइल फोन यहीं खोया था।’-रेखांकित अंश में अव्यय-भेद क्या है?)
(क) कालवाचक क्रियाविशेषण
(ख) रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(ग) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
(घ) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
उत्तर:
(ग) स्थानवाचक क्रियाविशेषण
प्रश्न 6.
‘यह मज़दूर बहुत मेहनत करता है।’-रेखांकित अंश में अव्यय-भेद बताइए।)
(क) कालवाचक
(ख) परिमाणवाचक
(ग) स्थानवाचक
(घ) रीतिवाचक
उत्तर:
(ख) परिमाणवाचक
प्रश्न 7.
‘मनोरमा पेड़ के पीछे बैठी है ।'(रेखांकित अंश में अव्यय-भेद क्या है?)
(क) संबंधबोधक
(ख) विस्मयादिबोधक
(ग) समुच्चयबोधक
(घ) क्रियाविशेषण
उत्तर:
(क) संबंधबोधक
प्रश्न 8.
किस वाक्य में समुच्चयबोधक अव्यय प्रयुक्त है?
(क) वाह! कितना सुंदर फूल है
(ख) सुमन, तुम चाय लोगी या कॉफ़ीं
(ग) विद्यालय के सामने मंदिर है
(घ) धीरे-धीरे हवा चल रही है
उत्तर:
(ख) सुमन, तुम चाय लोगी या कॉफ़ीं
![]()
प्रश्न 9.
दो शब्दों, वाक्याशों या वाक्यों को जोड़ने वाले शब्दों को ________
कहते हैं।
(क) क्रियाविशेषण
(ख) संबंधबोधक.
(ग) समुच्चयबोधक
(घ) विस्मयादिबोधक
उत्तर:
(ग) समुच्चयबोधक
प्रश्न 10.
विस्मयादिबोधक शब्दों से कौन-सा भाव प्रकट होता है?
(क) आश्चर्य
(ख) घृणा
(ग) शोक
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
We hope this guide on Avyay Class 6 helps you understand indeclinables in Hindi grammar better and prepare well for your exams.