Bhasha Lipi Aur Vyakaran Class 6 (भाषा लिपि और व्याकरण) Hindi Grammar Book Pdf with Answers covers complete Hindi grammar chapters with question answers, worksheets, and a free PDF download.
Bhasha Lipi Aur Vyakaran Class 6 Question Answer
Class 6 Hindi Grammar Book PDF with Answers
भाषा लिपि और व्याकरण – Hindi Grammar Class 6
भाषा-भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार या भाव दूसरों के सामने प्रकट करता है और दूसरों के विचार या भाव समझता है।
भाषा के दो रूप हैं-

मौखिक भाषा-मौखिक भाषा के द्वारा विचारों और भावों का आदान-प्रदान बोलकर होता है।
लिखित भाषा-लिखित भाषा के द्वारा विचारों और भावों का आदान-प्रदान लिखकर होता है।
भारत में अनेक भाषाएँ वोली जाती हैं; जैसे-हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कश्मीरी, बैंगला, उड़िया, तेतुगु, असमी, सिंधी, गुजराती, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तमिल।
संस्कृत भाषा से ही हिंदी भाषा का जन्म हुआ है। 14 सितम्बर, 1949 को संविधान में हिंदी भारत की राजभाषा स्वीकार की गई। भारत के अधिकांश हिस्सों में यह भाषा बोली और समझी जाती है। हिंदी मानक भाषा की पाँच उपभाषाएँ तथा अट्ठारह बोलियाँ हैं।
![]()
| उपभाषा | बोली |
| 1. पूर्वी हिंदी | अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी |
| 2. राजस्थानी हिंदी | जयपुरी, मारवाड़ी, मेवाती, मालवी |
| 3. पहाड़ी हिंदी | गढ़वाली, कुमायूँनी, हिमाचली |
| 4. बिहारी हिंदी | भोजपुरी, मैथिली, मगही |
| 5. पश्चिमी हिंदी | खड़ी बोली, हरियाणवी, कन्नौजी, ब्रजभाषा |
बोली-बोली भाषा का क्षेत्रीय रूप होती है। भाषा व्याकरण पर आधारित होती है, परंतु बोली नहीं। भाषा उच्च शिक्षा क़ा माध्यम होती है, परंतु बोली लोक-साहित्य, लोक-गीत एवं बोल-चाल तक ही सीमित रहती है।
लिपि-भाषा को लिखने के लिए निर्धारित किए गए चिह्न ‘लिपि’ कहलाते हैं। हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है।
ब्याकरण-व्याकरण वह विधा है जो हमें भाषा को शुद्ध रूप में पढ़ना, लिखना और बोलना सिखाती है।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से भाषा की परिभाषा कौन-सी है?
(क) मनुष्य के विचार प्रकट करने का साधन
(ख) पशुओं द्वारा भाव प्रकट करने का साधन
(ग) मनुष्य द्ववारा भाव प्रकट करने एवं समझने का साधन
(घ) पक्षियों दूवारा भाव प्रकट करने का साधन
उत्तर:
(ग) मनुष्य द्ववारा भाव प्रकट करने एवं समझने का साधन
प्रश्न 2.
बोलकर भाव एवं विचार प्रकट करने वाली भाषा को _______ कहते हैं।
(क) सांकेतिक भाषा
(ख) लिखित भाषा
(ग) मौखिक भाषा
(घ) वैदिक भाषा
उत्तर:
(ग) मौखिक भाषा
![]()
प्रश्न 3.
हिंदी का जन्म किस भाषा से हुआ?
(क) संस्कृत से
(ख) अंग्रेजी़ से
(ग) फ्रेंच से
(घ) उर्दू से
उत्तर:
(क) संस्कृत से
प्रश्न 4.
हिंदी भाषा की उपभाषाएँ हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(घ) पाँच
प्रश्न 5.
पूर्वीं हिंदी उपभाषा की इनमें से कौन-सी बोली नहीं है?
(क) अवधी
(ख) भोजपुरी
(ग) बघेली
(घ) छत्तीसगढ़ी
उत्तर:
(ख) भोजपुरी
प्रश्न 6.
पश्चिमी हिंदी उपभाषा की बोली कौन-सी है ?
(क) बघेली
(ख) जयपुरी
(ग) मगही
(घ) कन्नौजी
उत्तर:
(घ) कन्नौजी
प्रश्न 7.
भाषा के क्षेत्रीय रूप को ________ कहते हैं।
(क) उपभाषा
(ख) विभाषा
(ग) बोली
(घ) लिपि –
उत्तर:
(ग) बोली
![]()
प्रश्न 8.
बोली कहाँ तक सीमित रहती है?
(क) बोलचाल तक
(ख) लोक-साहित्य तक
(ग) लोकगीत तक
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 9.
भाषा को लिखित रूप प्रदान करने के लिए निर्धारित चिह्न ________ कहलाते हैं।
(क) उपभाषा
(ख) लिपि
(ग) वर्ण
(घ) शब्द
उत्तर:
(ख) लिपि
प्रश्न 10.
हिंदी भाषा की लिपि है।
(क) देवनागरी
(ख) रोमन
(ग) अरवी
(घ) गुरुमुखी
उत्तर:
(क) देवनागरी
We hope this post on Bhasha Lipi Aur Vyakaran Class 6 Question Answer helps with your Hindi grammar preparation — for more, check out Malhar Hindi Book Class 6 Solutions