Vachya Class 6 (वाच्य), a grammar part from Malhar Class 6 Hindi Book Solutions, covers the three types of voice (Kartrivachya, Karmvachya, Bhavvachya) with examples and a free worksheet with MCQ practice questions.
Vachya in Hindi Class 6 with Answers
वाच्य-वाच्य का अर्थ है-बोलने का विषय। क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि क्रिया के व्यापार का प्रधान विषय कर्ता है, कर्म है या भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।
वाच्य के भेद-वाच्य के तीन भेद होते हैं-

वाच्य-परिवर्तन
- कर्तृवाच्य
- गीता पत्र लिखती है।
- बच्चा दूध पी रहा है।
- माता खाना पकाएगी।
- सोहन ने पुस्तक पढ़ी।
- राम ने रावण को मारा।
- सिपाही ने चोर को पकड़ा।
कर्तृवाच्य
- राधा रोती है।
- माला नहीं खेलती है।
- लड़के नहीं दौड़ते हैं।
- बकरी दौड़ती है।
![]()
कर्मवाच्य
- गीता के द्वारा पत्र लिखा जाता है।
- बच्चे के द्वारा दूध पिया जा रहा है।
- माता के द्वारा खाना पकाया जाएगा।
- सोहन के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
- राम के द्वारा रावण मारा गया।
- सिपाही के द्वारा चोर पकड़ा गया।
भाववाच्य
- राधा से रोया जाता है।
- माला से नहीं खेला जाता है।
- लड़कों से नहीं दौड़ा जाता है।
- बकरी से दौड़ा जाता है।
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
वाच्य के कितने भेद होते हैं?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर:
(ख) तीन
प्रश्न 2.
इनमें कौन-सा वाच्य का भेद नहीं है?
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) अभाववाच्य
उत्तर:
(घ) अभाववाच्य
प्रश्न 3.
इनमें कौन-से वाक्य में कर्तृवाच्य है?
(क) अमित से पत्र लिखा जाता है।
(ख) दादी जी द्वारा आम खाया जाता है।
(ग) मज़दूर काम करता है।
(घ) माँ से उठा नहीं जाता है।
उत्तर:
(ग) मज़दूर काम करता है।
![]()
प्रश्न 4.
‘सैनिकों द्वारा गोलियाँ चलाई जाती हैं ‘-वाच्य का नाम बताइए।
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) कर्मवाच्य
प्रश्न 5.
‘माँ खाना पकाती है।’ -वाच्य का नाम बताइए।
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) कर्तृवाच्य
प्रश्न 6.
‘मरीज़ से उठा नहीं जाता।’-वाच्य का नाम बताइए।
(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) भाववाच्य
![]()
प्रश्न 7.
‘चिड़िया का यह बच्चा उड़ नहीं पाता है।’-सही वाच्य-परिवर्तन वाला विकल्प चुनिए।
(क) चिड़िया का यह बच्चा उड़ना नहीं जानता
(ख) चिड़िया के इस बच्चे से उड़ा नहीं जाता
(ग) चिड़िया के इस बच्चे को उड़ना सीखना है
(घ) चिड़िया का यह बच्चा उड़ नहीं सकता है।
उत्तर:
(ख) चिड़िया के इस बच्चे से उड़ा नहीं जाता
We hope this guide on Vachya Class 6 helps you understand voice in Hindi grammar better and prepare well for your exams.