Gire Taal Me Chanda Mama Class 2 Worksheet
Gire Taal Me Chanda Mama Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों से कविता की पंक्तियों को पूरा कीजिए ।
![]()
(i) गिरे ताल में ___________ मामा।
(ii) सबने देखा ___________ देखा।
(iii) फँसे ___________ में चंदा मामा।
(iv) सबने ___________ सबने देखा ।
(v) सबने देखा एक ___________।
(vi) ___________ ने जाल समेटा ।
(vii) ___________ नहीं थे चंदा मामा |
(viii) ___________ गए जी चंदा मामा
उत्तर :
(i) चंदा
(ii) सबने
(iii) जाल
(iv) देखा
(v) अचंभा
(vi) मछुआरे
(vii) कहीं
(viii) कहाँ
प्रश्न 2.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) चंदा मामा कहाँ गिरे ?
उत्तर :
चंदा मामा ताल में गिरे ।
(ii) चंदा मामा किसमें फँसे ?
उत्तर :
चंदा मामा जाल में फँसे ।
(iii) जाल किसने समेटा ?
उत्तर :
जाल मछुआरे ने समेटा ।
(iv) कविता में अचंभा का अर्थ क्या है?
उत्तर :
कविता में अचंभा का अर्थ आश्चर्य की बात या हैरानी है।
(v) कविता में ताल का अर्थ क्या है?
उत्तर :
कविता में ताल का अर्थ तालाब है।
![]()
शब्दों का खेल
प्रश्न 3.
कविता की सहायता से शुद्ध शब्दों पर (✓) का निशान लगाइए।

उत्तर :
(i) चंदा
(ii) फँसे
(iii) सबने
(iv) अचंभा
प्रश्न 4.
नीचे दिए हुए किस वाक्य में ‘ अचंभा’ शब्द का सही प्रयोग हुआ है। सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) यह देखकर अचंभा हुआ कि मुर्गा अंडा देता है।
उत्तर :
✗
(ii) यह देखकर अचंभा हुआ कि चलती ट्रेन के सामने आने पर भी व्यक्ति को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।
उत्तर :
✓
(iii) यह देखकर अचंभा हुआ कि गाय दूध देती है।
उत्तर :
✗
(iv) यह देखकर अचंभा हुआ कि रात में तारे दिखते हैं।
उत्तर :
✗
प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की सहायता से वाक्य बनाइए ।
(i) फँसे ____________________________
(ii) मछुआरे ____________________________
(iii) समेटा ____________________________
(iv) मामा ____________________________
उत्तर :
प्रश्न 6.
जो मूर्ति बनाता है उसे मूर्तिकार कहते हैं। इन्हें क्या कहते हैं? सोचकर बताइए ।
(i) जो सोने के आभूषण बनाता है।
उत्तर :
सुनार
(ii) जो लोहे की चीजें बनाता है।
उत्तर :
लोहार
(iii) जो मिट्टी के बर्तन बनाता है।
उत्तर :
कुम्हार
(iv) जो लकड़ी के सामान बनाता है।
उत्तर :
बढ़ई
(v) जो मकान बनाता है।
उत्तर :
मिस्त्री
(vi) जो शिकार करता है।
उत्तर :
शिकारी
![]()
मिलकर पढ़िए
प्रश्न 7.
चाँद की रोटी,
पानी में आई,
मछली फिर भी,
खान पाई।
(i) चाँद की रोटी कहाँ आई ?
____________________________
उत्तर :
चाँद की रोटी पानी में आई।
(ii) चाँद की रोटी कौन नहीं खा पाई ?
____________________________
उत्तर :
चाँद की रोटी मछली नहीं खा पाई।
(iii) चाँद की रोटी किसे कहा गया है ?
____________________________
उत्तर :
चाँद की रोटी पानी में दिख रही चाँद की परछाई को कहा गया है।
गिरे ताल में चंदा मामा Worksheet


