Students revise important topics using Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 2 भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Extra Questions before exams.
भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Class 8 Extra Question Answer
Class 8 SST Chapter 2 Extra Question Answer in Hindi भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
1526 में मुगल साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर:
बाबर ने 1526 में मुगल साम्राज्य की स्थापना की।
प्रश्न 2.
कुछ सुल्तानों द्वारा गैर-मुसलमानों पर लगाए गए कर का नाम क्या था?
उत्तर:
जजिया कर।
प्रश्न 3.
किस विजयनगर शासक ने तेलुगु महाकाव्य ‘अमुक्तमाल्यदा’ की रचना की?
उत्तर:
कृष्णदेवराय ने तेलुगु महाकाव्य ‘अमुक्तमाल्यदा’ की रचना की।
प्रश्न 4.
राणा कुंभा द्वारा 36 कि.मी. लंबी दीवार वाला कौन-सा किला बनवाया गया?
उत्तर:
कुम्भलगढ़ किला राणा कुंभा द्वारा बनवाया गया था, जिसकी दीवार 36 कि.मी. लंबी है।
प्रश्न 5.
1699 में खालसा की स्थापना किसने की?
उत्तर:
गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में खालसा की स्थापना की।
प्रश्न 6.
दिल्ली सल्तनत की स्थापना किसने की थी?
उत्तर:
कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1206 में दिल्ली सल्तनत की स्थापना की।
![]()
प्रश्न 7.
पानीपत का प्रथम युद्ध कब और किनके बीच हुआ?
उत्तर:
1526 में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच हुआ।
प्रश्न 8.
विजयनगर साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी।
उत्तर:
हंपी।
प्रश्न 9.
तालीकोटा का युद्ध कब हुआ?
उत्तर:
1565 में।
प्रश्न 10.
क्षेत्रीय शक्तियों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
वे स्थानीय या प्रादेशिक राज्य जो केंद्रीय सत्ता से स्वतंत्र होकर शासन करते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
दिल्ली सल्तनत में इक्त प्रणाली का उपयोग किसलिए किया जाता था?
उत्तर:
‘इक्ता प्रणाली’ दिल्ली सल्तनत की भूमि के प्रबंधन की एक व्यवस्था थी। इक्तादार नामक सरदारों को क्षेत्र दिए जाते थे ताकि वे कर वसूल करें और उससे सेना का खर्च चलाया जा सके। ये पद वंशानुगत नहीं थे, जिससे सुल्तान के प्रति निष्ठा बनी रहती थी, पर कभी-कभी भ्रष्टाचार भी होता था।
प्रश्न 2.
अहोम राज्य ने मुगल आक्रमणों का विरोध करने के लिए पाइक प्रणाली का उपयोग कैसे किया?
उत्तर:
पाइक प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक सक्षम पुरुष को भूमि के बदले श्रम या सैनिक सेवा देनी होती थी। इससे बिना स्थायी खर्च के लिए एक लचीली सेना तैयार होती थी। सन् 1671 के सराईघाट के युद्ध में सेना ने असम के भू-भाग का उपयोग गुरिल्ला युद्ध में किया।
प्रश्न 3.
अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त किया?
उत्तर:
अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए अपनी सुलह-ए-कुल नीति के अंतर्गत जजिया समाप्त किया। वह हिंदुओं, मुसलमानों और अन्य समुदायों के साथ समान व्यवहार कर अपने साम्राज्य में एकता स्थापित करना चाहता था तथा संघर्ष कम करना चाहता था।
प्रश्न 4.
इस काल में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापार की क्या भूमिका थी?
उत्तर:
व्यापार अत्यंत महत्त्वपूर्ण था। सूरत और कालीकट जैसे बंदरगाह वस्त्र, मसाले और आभूषण फारस और यूरोप को निर्यात करते थे। हुण्डी प्रणाली से सुरक्षित धन हस्तांतरण संभव हुआ। मारवाड़ी जैसे व्यापारी समृद्ध हुए, जिससे राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद भारत सम्पन्न बना रहा।
प्रश्न 5.
रानी दुर्गावती कौन थी और उन्होंने मुगलों का विरोध कैसे किया?
उत्तर:
रानी दुर्गावती मध्य भारत के गोंड राज्य गढ़ की रानी थी। 1564 में उन्होंने अकबर के सेनापति से वीरता से युद्ध किया। घायल होने के बाद बंदी बनाने से बचने के लिए उन्होंने आत्मबलिदान दिया और वे प्रतिरोध तथा क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बनीं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
विजयनगर साम्राज्य दक्षिण भारत की एक प्रमुख शक्ति कैसे बना और उसकी सांस्कृतिक उपलब्धियाँ क्या थीं?
उत्तर:
14 वीं शताब्दी में हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापित विजयनगर साम्राज्य ने दिल्ली सल्तनत का सफल प्रतिरोध किया। इसके साम्राज्य को दक्षिण भारत की प्रमुख शक्ति बनने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं-
(क) प्राकृतिक सुरक्षा हंपी की भौगोलिक स्थिति
- राजधानी हंपी पहाड़ियों और तुंगभद्रा नदी से घिरी थी।
- चट्टानी भू-भाग ने दुश्मनों के लिए आक्रमण कठिन बना दिया।
- प्राकृतिक किलाबंदी के कारण लंबे समय तक सुरक्षा मिली।
(ख) शक्तिशाली शासक और सेना
- कृष्णदेवराय के समय साम्राज्य अपने चरम पर था।
- मज़बूत पैदल, घुड़सवार और हाथी सेना।
- विदेशी व्यापारियों (विशेषकर पुर्तगालियों) से घोड़े खरीदे जाते थे।
- सुव्यवस्थित प्रशासन और नायक व्यवस्था।
![]()
(ग) आर्थिक समृद्धि और व्यापार
- हंपी एक बड़ा व्यापारिक केंद्र था।
- मसाले, वस्त्र, हीरे और कीमती पत्थरों का निर्यात।
- विदेशी यात्रियों ने इसकी समृद्ध की प्रशंसा की। विजयनगर की सांस्कृतिक उपलब्धियाँ

चित्र 2.31. विट्ठल मंदिर के महामंडप की वास्तुकला की भव्यता तथा जटिलता पर ध्यान दें, विशेष रूप से सूक्ष्म नक्काशीदार अखंड स्तंभों पर, जब उनके छोटे स्तंभों पर प्रहार किया जाता है, तो वे अलग-अलग संगीतमय स्वर निकालते हैं, इसीलिए उसका नाम ‘संगीत स्तंभ’ रखा गया है।
(क) भव्य मंदिर और स्थापत्य कला
- विट्ठल मंदिर अपने संगीतमय स्तंभों के लिए प्रसिद्ध है।
- पत्थर का रथ विश्व प्रसिद्ध कला का प्रतीक है।
- ऊँचे गोपुरम और सुंदर नक्काशीदार स्तंभ कला के अद्भुत नमूने हैं।
(ख) साहित्य और कला
- तेलुगु, कन्नड़ और संस्कृत साहित्य को संरक्षण।
- कृष्णदेवराय ने अमुक्तमाल्यदा की रचना की।
- संगीत, नृत्य और मूर्तिकला का विकास हुआ।
निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि विजयनगर साम्राज्य मजबूत नेतृत्व, भौगोलिक सुरक्षा सैन्य शक्ति और आर्थिक समृद्धि के कारण दक्षिण भारत की प्रमुख शक्ति बना। साथ ही उसकी भव्य मंदिर स्थापत्य कला, साहित्य और कला ने उसे सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली बनाया।
प्रश्न 2.
बाबरनामा से बाबर के व्यक्तित्व और भारत के प्रति उसके दृष्टिकोण के बारे में क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
बाबरनामा से बाबर के व्यक्तित्व के बारे में निम्न तथ्य पता चलते हैं-
- साहित्य-प्रेमी और विद्वान-बाबर ने अपनी आत्मकथा तुर्की (चगताई) भाषा में लिखी। उस कविता, बागवानी और प्रकृति से प्रेम था।
- प्रकृति-प्रेमी-उसने पेड़-पौधों, फलों, पक्षियों और जानवरों का विस्तृत वर्णन किया।
- संस्कृतिप्रिय-बाबर को सुंदरभवन, बाग और कला पसंद थे। भारत में उसने कई बाग बनवाए।
- साहसी और महत्वाकांक्षी योद्धा-वह एक कुशल सेनानायक था जिसने कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष किया।
- कठोर विजेता-युद्धों में वह निर्दय भी था, उसने पराजित शत्रुओं के प्रति कठोर व्यवहार किया।
![]()
भारत के प्रति उसका दृष्टिकोण
- भारत की सम्पन्नता की प्रशंसा-उसने यहाँ की धन सम्पदा, उपजाऊ भूमि और विशाल जनसंख्या का उल्लेख किया।
- जलवायु और जीवन-शैली से असंतोष-बाबर, भारत की गर्म जलवायु और यहाँ के रीतिरिवाज पसंद नहीं थे।
- मध्य एशिया से लगाव-बाबर अपने जन्म स्थान फरगना और समरकंद को बहुत याद करता था।
- बागों और इमारतों का निर्माण-बाबर ने भारत को सुंदर बनाने के लिए बाग-बगीचे इमारतें बनवाई।
निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि बाबर एक संवेदनशील, प्रकृति-प्रेमी और साहित्यिक रुचि वाला व्यक्ति था, लेकिन साथ ही वह एक महत्वाकांक्षी और कभी-कभी कठोर विजेता भी था। भारत के प्रति उसका दृष्टिकोण मिश्रित था। वह इसकी समृद्धि से प्रभावित था, पर जलवायु और कुछ सामाजिक परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं था।
प्रश्न 3.
सिख समुदाय ने मुगल उत्पीड़न का कैसे सामना किया और उन्होंने किन मूल्यों को बढ़ावा दिया?
उत्तर:
मुगल अत्याचारों का सामना करते हुए सिख समुदाय गुरु अर्जन देव को जहाँगीर द्वारा फाँसी के बाद गुरु हरगोबिंद के नेतृत्व में सैन्य रूप से संगठित हुआ। 1675 में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करते हुए गुरु तेग बहादुर के बलिदान के बाद गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में खालसा की स्थापना की, जो न्याय और समानता के लिए समर्पित समूह था और मुगलों से लड़े। सिखों का पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब, जिसे गुरु अर्जन देव ने संकलित किया और बाद में समृद्ध किया गया, समानता (सभी ईश्वर के सामने बराबर हैं), सेवा (नि:स्वार्थ सेवा), करुणा और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को बढ़ावा देता है। इन शिक्षाओं ने सिखों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की नैतिक शक्ति दी और आज भी लोगों को एकता और दया की ओर प्रेरित करती है।
सैन्य संगठन (भिरी-पीरी सिद्धांत)-गुरु हरगोबिंद ने आध्यात्यिक (पीरी) के साथ सांसारिक/सैन्य (मिरी) शक्ति को जोड़ा और सिखों को शस्त्र धारण करने के लिए प्रेरित किया।
बलिदान और प्रतिरोध-गुरु तेग बहादुर ने 1675 में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए बलिदान दिया, जिससे समुदाय में साहस और एकता बढ़ी।
खालसा-गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की, जो न्याय, समानता और अत्याचार के विरोध के लिए संगठित योद्धा-समुदाय था।
सिखों द्वारा बढ़ाए गए प्रमुख मूल्य
- समानता-सभी मनुष्य ईश्वर के सामने समान है, जाति-भेद का विरोध।
- सेवा-नि:स्वार्थ सेवा-लंगर परंपरा इसका उदाहरण है।
- न्याय और साहस-अन्याय के विरुद्ध खड़े होना और कमजोरों की रक्षा करना।
- सत्य और करुणा-सत्यनिष्ठ जीवन, दया और भाईचारा।
- एकता और अनुशासन-खालसा के नियमों के माध्यम से सामूहिक पहचान और नैतिक आचरण।
निष्कर्षतः मुगल उत्पीड़न के समय सिख समुदाय ने आध्यात्मिक शक्ति के साथ सैन्य संगठन अपनाया और बलिदान व साहस के माध्यम से संघर्ष किया। साथ ही, उन्होंने समानता, सेवा, न्याय और करुणा जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को बढ़ावा दिया, जो आज भी समाज की प्रेरित करते हैं।
कौशल आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
1192 से 1699 तक की पाँच प्रमुख घटनाओं की समय-रेखा बनाइए और प्रथम पानीपत युद्ध का महत्त्व संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
1192 से 1699 तक की पाँच प्रमुख घटनाओं की समय-रेखा-
- 1192-तराइन का द्वितीय युद्ध-मुहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया। इससे भारत में मुस्लिम सत्ता की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ।
- 1206-दिल्ली सल्तनत की स्थापना-कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली सल्तनत की स्थापना कीं।
- 1526-प्रथम पानीपत का युद्ध-बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया और मुगल साम्राज्य की नींव रखीं।
- 1565-तालीकोटा का युद्ध-विजयनगर साम्राज्य की पराजय हुई जिससे दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा परिवर्तन आया।
- 1699-खालसा पंथ की स्थापना-गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ का स्थापना की, जिससे सिख समुदाय एक संगठित सैन्य शक्ति बना।
प्रथम पानीपत के युद्ध का महत्त्व
- इस युद्ध ने भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना की।
- दिल्ली सल्तनत के लोदी वंश का अंत हुआ।
- बाबर ने तोपखाने और नई युद्ध तकनीक का उपयोग किया, जिससे भारतीय युद्ध पद्धति में बदलाव आया।
- इससे उत्तर भारत की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई।
![]()
प्रश्न 2.
कल्पना कीजिए कि आप कृष्णदेवराय के दरबार में एक कलाकार हैं और आपको विट्ठल मंदिर के लिए एक पैनल बनाने का कार्य दिया गया है। विजयनगर के दैनिक जीवन का एक दृश्य वर्णित कीजिए, जिसमें कम-से-कम तीन तत्व (जैसे लोग, गतिविधियाँ, वस्तुएँ) शामिल हों। यह भी समझाइए कि आपका चित्र साम्राज्य की संस्कृति और समृद्धि को कैसे दर्शाता है?
उत्तर:
यदि मैं कृष्णदेवराय के दरबार में एक कलाकार होता और मुझे विट्ठल मंदिर के लिए एक पैनल बनाने का कार्य मिलता, तो मैं विजयनगर के दैनिक जीवन का एक जीवंत और भव्य दृश्य प्रस्तुत करता।
मेरे पैनल का दृश्य
- व्यस्त बाजार का दृश्य (लोग और गतिविधियाँ) चित्र के मध्य में एक बड़ा बाजार दिखाऊँगा, जहाँ व्यापारी मसाले, रेशम और कीमती पत्थरों का व्यापार कर रहे हों। विदेशी व्यापारी भी दिखाई दें जो घोड़ों और बहुमूल्य वस्तुओं का लेन-देन कर रहे हों। इससे साम्राज्य के समृद्ध व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का संकेत मिलेगा।
- कारीगर और कलाकर (वस्तुएँ और कार्य) एक ओर शिल्पकार पत्थरों पर सुंदर नक्काशी करते हुए दिखाई देंगे। कुछ संगीतकार वीणा और मृदंग बजा रहे होंगे, इससे कला, संगीत और स्थापत्य कला के विकास का चित्रण होगा।
- कृषि और ग्रामीण जीवन-पृष्ठभूमि में किसान बैलों के साथ खेत जोतते हुए और महिलाएँ फसल की टोकरी लेकर जाती हुई दिखाई देंगी। इससे कृषि की उन्नति और जनता के परिश्रम का प्रदर्शन होगा।
चित्र से संस्कृति और समृद्धि का प्रदर्शन-
- यह दृश्य दिखाएगा कि विजयनगर केवल सैन्य शक्ति ही नहीं, बल्कि व्यापार, कला और कृषि में भी अग्रणी था।
- मंदिर की भव्यता और नक्काशी धार्मिक आस्था और स्थापत्य कौशल को दर्शाएगी।
- बाजार की चहल-पहल आर्थिक समृद्धि का प्रतीक होगी।
- संगीत और नृत्य सांस्कृतिक उन्नति को प्रकट करेंगे।
इस प्रकार मेरा पैनल विजयनगर, साम्राज्य की शक्ति, सांस्कृतिक वैभव और समृद्ध जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।
प्रश्न 3.
यदि आप उस समय शासक होते, तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए जौहर के स्थान पर क्या उपाय करते?
उत्तर:
यदि मैं उस समय का शासक होता, तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए जौहर जैसी प्रथा के स्थान पर निम्न उपाय करता-
- मज़बूत सैन्य सुरक्षा-किलों की दीवारें, सुरक्षा प्रबंध और प्रशिक्षित सेना को सशक्त करता ताकि शत्रु अंदर प्रवेश ही न कर सके।
- सुरक्षित आश्रय स्थल-किले के भीतर गुप्त सुरंगे और सुरक्षित स्थान बनवाता, जहाँ महिलाएँ और बच्चे संकट के समय सुरक्षित रह सकें।
- निकासी योजना-युद्ध की स्थिति में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहले ही भेजने की व्यवस्था करता।
- कूटनीति और संधियाँ-पड़ोसी राज्यों से मित्रता और संधि कर युद्ध की संभावना को कम करता।
- महिला सशक्तिकरण-महिलाओं को आत्मरक्षा और युद्धकला का प्रशिक्षण देता, ताकि वे स्वयं अपनी रक्षा कर सके।
- कानूनी और नैतिक संहिता-शत्रु के साथ युद्ध के नियम तय करने का प्रयास करता, जिससे आम जनता को हानि न पहुँचे।
इस प्रकार मेरा प्रयास होता कि महिलाओं की गरिमा और जीवन दोनों सुरक्षित रहे और जौहर जैसी कठोर प्रथा की आवश्यकता ही न पड़े।
स्रोत आधारित प्रश्नोत्तर
बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा लिखी, जो ऐतिहासिक दुष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें वह स्वयं को संस्कारी, बौद्धिक एवं जिज्ञासु व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है, जिसे वास्तुकला, कविता, पशुओं (विशेषकर पक्षियों, जिनमें से कई को उसने कुछ विवरणों में सूचीबद्ध किया है) तथा वनस्पति (विशेषकर फलदार वृक्षों) की गहरी समझ थी। किंतु वह एक निर्दयी विजेता भी था। कई नगरों के निवासियों की हत्या, महिलाओं तथा बच्चों को दास बनाना तथा लूटे गए नगरों के हंत निवासियों के मृत शरीरों से ‘खोपड़ियों की मीनारें’ बनवाना, इसमें उसे गर्व का अनुभव होता था। बाबर मध्य एशिया से अतिशय जुड़ाव रखता था और भारत को ‘अल्प आकर्षणों का देश’ मानते हुए भी लिखता है कि “हिंदुस्तान विशाल देश है एवं इसमें सोना-चाँदी बहुतायत में है…. वर्षा ऋतु के समय यहाँ की हवा अत्यंत शुद्ध एवं स्वास्थ्यप्रद है… हिंदुस्तान में हर प्रकार के शिल्पकार तथा कारीगर अनगिनत संख्या में उपलब्ध हैं।” शायद भारत की समृद्धि तथा संसाधनों को देखकर उसने मध्य एशिया वापस जाने के स्थान पर यहीं अपनी सत्ता बनाए रखने का निर्णय लिया।
(क) बाबरनामा क्या है और यह बाबर के बारे में क्या बताता है?
उत्तर:
बाबरनामा बाबर की आत्मकथा है, जिसमें उसने अपने विजय अभियानों और अनुभवों का वर्णन किया है। इससे उसके कविता, वास्तुकला और प्रकृति के प्रति प्रेम का पता चलता है तथा उसके व्यक्तित्व का सांस्कृतिक पक्ष उजागर होता है।
(ख) यह स्रोत बाबर के व्यक्तित्व के द्वैत स्वरूप को कैसे दर्शाता है?
उत्तर:
यह स्रोत दिखाता है कि एक ओर बाबर बौद्धिक और सुसंस्कृत था, जबकि दूसरी ओर वह क्रूर विजेता भी था, जिसने लोगों की हत्या और दासता की घटनाएँ कीं।
![]()
(ग) मध्य एशिया की तुलना में भारत कम आकर्षक लगने के बावजूद बाबर भारत में क्यों रुका?
उत्तर:
बाबर भारत की अपार संपत्ति, विशाल संसाधनों और कुशल कारीगरों के कारण यहाँ रुका और यहीं अपना साम्राज्य स्थापित किया।
चित्र आधारित प्रश्नोत्तर
दिए गए चित्र का अध्ययन कीजिए, जो प्रथम पानीपत के युद्ध को दर्शाता है। चित्र में दिखाई देने वाले तीन तत्वों का वर्णन कीजिए और समझाइए कि वे उस समय की सैन्य प्रगति को कैसे दर्शाते हैं?
नोट-चित्र 2.11, पृष्ठ सं. 34 देखें।
उत्तर:
प्रथम पानीपत के युद्ध के चित्र में तीन मुख्य तत्व दिखाई देते हैं। पहला, अग्रभूमि में बड़ी तोपे और तोपखाना दिखाई देता है, जो बारूद आधारित हथियारों के उपयोग को दर्शाता है। इसका बाबर की विजय में महत्वपूर्ण योगदान था। युद्ध मुख्यतः
बंदूकों (माचलॉक) के कारण जीता गया, जो उस समय के प्रारंभिक आग्नेयास्त्र थे। दूसरा, सैनिकों को कवच पहने हाथियों और घोड़ों का सवार दिखाया गया है। यह दर्शाता है कि युद्ध में सुरक्षा और गतिशीलता के लिए इन पशुओं का उपयोग किया जाता था।
तीसरा, सैनिक तलवार, ढाल और धनुष-बाण से लैस हैं, जो पारंपरिक हथियारों के साथ नए आग्नेयास्त्रों के मिश्रण को दर्शाता है ये सभी तत्व मिलकर यह दिखाते हैं कि उस समय सैन्य तकनीक एक परिवर्तनशील दौर में थी, जहाँ पुरानी और नई रणनीतियाँ साथ-साथ उपयोग की जा रही थी।
भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Class 8 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
किस घटना से दिल्ली सल्तनत की शुरुआत कही जा सकती है?
(i) पृथ्वीराज चौहान की हार (1192)
(ii) पानीपत का प्रथम युद्ध (1526)
(iii) तालीकोटा का युद्ध (1565)
(iv) खालसा की स्थापना (1699)
उत्तर:
(i) पृथ्वीराज चौहान की हार (1192)
प्रश्न 2.
भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना किसने की?
(i) अकबर
(ii) औरंगजेब
(iii) बाबर
(iv) शेरशाह सूरी
उत्तर:
(iii) बाबर
प्रश्न 3.
11 वीं शताब्दी के दौरान भारत पर मध्य एशियाई आक्रमणों का मुख्य कारण क्या था?
(i) शिक्षा का प्रसार करना
(ii) मंदिर बनाना
(iii) भारत की संपत्ति प्राप्त करना और धर्म का प्रचार करना
(iv) केवल व्यापार को बढ़ावा देना।
उत्तर:
(iii) भारत की सम्पत्ति प्राप्त करना और धर्म का प्रचार करना।
![]()
प्रश्न 4.
किस विजयनगर शासक को तेलुगु महाकाव्य ‘अमुक्तमाल्यदा’ की रचना के लिए जाना जाता है?
(i) हरिहर
(ii) कृष्णदेवराय
(iii) बुक्का
(iv) राणा कुंभा
उत्तर:
(ii) कृष्णदेवराय
प्रश्न 5.
अकबर की धार्मिक सहिष्णुता की नीति का क्या नाम था?
(i) जजिया
(ii) सुलह-ए-कुल
(iii) इक्ता
(iv) मनसबदारी
उत्तर:
(ii) सुलह-ए-कुल
प्रश्न 6.
राणा कुंभा द्वारा बनवाया गया कौन-सा किला अपनी 36 कि.मी. लंबी दीवार के लिए प्रसिद्ध है?
(i) चित्तौड़गढ़
(ii) लाल किला
(iii) कुम्भलगढ़ किला
(iv) दौलताबाद
उत्तर:
(iii) कुम्भलगढ़ किला
प्रश्न 7.
1699 में मुगल अत्याचारों का विरोध करने के लिए खालसा की स्थापना किसने की थी?
(i) गुरु नानक
(ii) गुरु अर्जन देव
(iii) गुरु तेग बहादुर
(iv) गुरु गोबिंद सिंह
उत्तर:
(iv) गुरु गोबिंद सिंह
प्रश्न 8.
1565 में किस युद्ध ने विजयनगर साम्राज्य के प्रभुत्व का अंत किया?
(i) हल्दीघाटी का युद्ध
(ii) तालीकोटा का युद्ध
(iii) सरायघाट का युद्ध
(iv) पानीपत का द्वितीय युद्ध
उत्तर:
(ii) तालीकोटा का युद्ध
प्रश्न 9.
अहोमों ने सैनिक और श्रम कार्यों के लिए लोगों को संगठित करने हेतु, कौन-सी व्यवस्था अपनाई।
(i) पाइक व्यवस्था
(ii) इक्ता व्यवस्था
(iii) मनसबदारी व्यवस्था
(iv) जजिया कर व्यवस्था
उत्तर:
(i) पाइक व्यवस्था
प्रश्न 10.
दिल्ली के सुल्तानों और मुगल सम्राटों के लिए धन का मुख्य स्रोत क्या था?
(i) यूरोप के साथ व्यापार
(ii) जहाज निर्माण
(iii) मंदिरों से प्राप्त दान
(iv) लूट और कर
उत्तर:
(iv) लूट और कर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. 1192 में ________ की हार के बाद दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई।
उत्तर: पृथ्वीराज चौहान
2. 1526 में प्रथम पानीपत युद्ध के बाद मुगल साम्राज्य की स्थापना ________ के द्वारा की गई।
उत्तर: बाबर
3. विजयनगर साम्राज्य की राजधानी ________ में स्थित थी, जो अपने भव्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध थी।
उत्तर: हम्पी
![]()
4. ________ गैर-मुसलमानों पर लगाया जाने वाला एक कर था, जिसे अकबर ने समाप्त कर दिया था, लेकिन औरंगजेब ने पुनः लागू किया।
उत्तर: जजिया
5. ________ प्रणाली के अंतर्गत दिल्ली सल्तनत की सेना के लिए कर संग्रह करते हेतु अमीरों को नियुक्त किया गया था।
उत्तर: इक्ता
6. अकबर के वित्त मंत्री ________ ने एक प्रभावी भू-राजस्व प्रणाली लागू की।
उत्तर: टोडरमल
7. असम का ________ राज्य ने 1671 में सरायघाट के युद्ध में मुगलों को हराने के लिए नदियों और वनों का उपयोग किया।
उत्तर: अहोम
8. ________ एक तेलुगु सरदार, ने वारंगल से दिल्ली सल्तनत को बाहर निकालने के लिए एक संघ का नेतृत्व किया।
उत्तर: मुसुनुरी नायको
9. कोणार्क का ________ मंदिर नरसिंह देव प्रथम द्वारा विजय के उपलक्ष में बनवाया गया था।
उत्तर: सूर्य
10. गुरु ________ का 1675 में चाँदनी चौक में औरंगजेब द्वारा सिर कलम कर दिया गया।
उत्तर: गुरु तेग बहादुर
सत्य कथन पर (✓) और असत्य प्रश्न पर (×) का चिह्न लगाइए-
1. दिल्ली सल्तनत लंबे समय तक शासन करने वाले सुल्तानों के कारण स्थिर थी। [ ]
उत्तर:
असत्य
स्पष्टीकरण-दिल्ली सल्तनत अस्थिर थी। सुल्तानों का औसत शासनकाल लगभग 9 वर्ष था, क्योंकि उत्तराधिकार के लिए हिंसक संषर्घ होते थे और दो-तिहाई शासकों ने अपने पूर्ववर्तियों को हटाकर सत्ता प्राप्त की।
2. अकबर की ‘सुलह-ए-कुल’ नीति ने धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा दिया। [ ]
उत्तर:
सत्य
स्पष्टीकरण-अकबर की सुलह-ए-कुल (सर्वधर्म समभाव) नीति के अंतर्गत जजिया समाप्त किया गया, विभिन्न धर्मों के बीच संवाद का बढ़ावा दिया गया और राजपूतों को दरबार में स्थान दिया गया, जिससे धार्मिक एकता को बढ़ावा मिला।
3. विजयनगर साम्राज्य प्रथम पानीपत के युद्ध के बाद नष्ट हो गया। [ ]
उत्तर:
असत्य
स्पष्टीकरण-विजयनगर साम्राज्य 1565 में तीलीकोटा के युद्ध के बाद दक्कन के सुल्तानों द्वारा पराजित हुआ, न कि पानीपत के युद्ध में, जो मुगल साम्राज्य के उदय से जुड़ा था।
4. अहोम राज्य ने स्थायी सेना बनाए रखने के लिए ‘पाइक प्रणाली’ का उपयोग किया। [ ]
उत्तर:
असत्य
स्पष्टीकरण-पाइक व्यवस्था में प्रत्येक सक्षम पुरुष को भूमि के बदले श्रम या सैनिक सेवा देनी होती थी, जिससे बिना स्थायी सेना के एक लचीली सेना तैयार होती थी।
![]()
5. औरंगजेब के शासनकाल में मुगल साम्राज्य का क्षेत्रफल सबसे अधिक था। [ ]
उत्तर:
सत्य
स्पष्टीकरण-औरंगजेब ने मुगल साम्राज्य का सबसे अधिक विस्तार किया और दक्कन के बड़े भागों को जीत लिया, लेकिन उसके निरंतर अभियानों से संसाधनों पर दबाव पड़ा, जिससे साम्राज्य का पतन शुरू हो गया।
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
| स्तम्भ ‘A’ | स्तम्भ ‘B’ |
| 1. पानीपत का प्रथम युद्ध | (i) खालसा की स्थापना की |
| 2. कृष्णदेवराय | (ii) राजधानी दौलताबाद स्थानांतरित की |
| 3. गुरु गोबिंद सिंह | (iii) मुगल साम्राज्य की शुरुआत |
| 4. राणा कुंभा | (iv) अमुक्तमाल्यदा की रचना की |
| 5. मुहम्मद बिन तुगलक | (v) कुंभल |
उत्तर:
| स्तम्भ ‘A’ | स्तम्भ ‘B’ |
| 1. पानीपत का प्रथम युद्ध | (iii) मुगल साम्राज्य की शुरुआत |
| 2. कृष्णदेवराय | (iv) अमुक्तमाल्यदा की रचना की |
| 3. गुरु गोबिंद सिंह | (i) खालसा की स्थापना की |
| 4. राणा कुंभा | (v) कुंभल |
| 5. मुहम्मद बिन तुगलक | (ii) राजधानी दौलताबाद स्थानांतरित की |
कथन और कारण से संबंधित प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1.
कथन (A): विजयनगर साम्राज्य ने दिल्ली सल्तनत के विस्तार का सदियों तक विरोध किया।
कारण (R): हंपी की सामरिक स्थिति, कृष्णदेवराय जैसे शासकों के अधीन मजबूत सेना और सांस्कृतिक एकता ने इसे स्वतंत्र बनाए रखने में सहायता की।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण-विजयनगर साम्राज्य ने दिल्ली सल्तनत का सफलतापूर्वक सामना किया और 1565 के तालीकोटा युद्ध तक स्वतंत्र रहा। हंपी का पहाड़ी क्षेत्र प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता था। कृष्णदेवराय की सेना मज़बूत थी और सांस्कृतिक संरक्षण ने समाज को एकजुट रखा।
![]()
प्रश्न 2.
कथन (A): अकबर का शासन दिल्ली सल्तनतों की तुलना में अधिक स्थिर था।
कारण (R): अकबर ने वैवाहिक संबंधों और सुलह-ए-कुल जैसी कूटनीतिक नीतियों का उपयोग किया, जबकि दिल्ली सल्तनत के शासक सैन्य विजय पर अधिक निर्भर थे और बार-बार हिंसक उत्तराधिकार संघर्षों का सामना करते थे।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है
(iv) कथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण-अकबर का शासन (15561605) अधिक स्थिर था। उसकी सुलह-ए-कुल नीति और राजपूतों से वैवाहिक संबंधों ने एकता को बढ़ावा दिया, जबकि दिल्ली सल्तनत में बल प्रयोग और अस्थिर उत्तराधिकार के कारण संघर्ष होते रहे।
प्रश्न 3.
कथन (A): अहोम राज्य ने 17 वीं शताब्दी में मुगल विस्तार का सफलतापूर्वक विरोध किया।
कारण (R): अहोमों ने असम के जंगलों, पहाड़ियों और नदियों के अपने ज्ञान का उपयोग पाइक प्रणाली के साथ मिलकर किया और सराईघाट जैसे युद्धों में मुगलों को पराजित किया।
विकल्प:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) कथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) कथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) कथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
स्पष्टीकरण-अहोम राज्य ने मुगलों के विस्तार का विरोध किया, विशेषकर 1671 के सराईघाट के युद्ध में जहाँ लचित बरफुकन की सेना ने बड़ी मुगल सेना को पराजित किया। उनकी सफलता असम के भौगोलिक क्षेत्र (वन, पहाड़, नदियों) और पाइक व्यवस्था पर आधारित है।
मानचित्र आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित कीजिए-
(i) दिल्ली
(ii) दौलताबाद
(iii) हालेबिदु
(iv) जाजनगर
(v) कोणार्क
उत्तर:

प्रश्न 2.
दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित कीजिए-
(i) दिल्ली
(ii) जयपुर
(iii) आगरा
(iv) गुवाहाटी
(v) मेवाड़
उत्तर:

भारत के राजनैतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण Class 8 Extra Questions for Practice
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा की स्थापना का मुख्य कारण क्या था?
(i) व्यापार को बढ़ावा देना
(ii) मंदिरों का निर्माण करना
(iii) नए क्षेत्रों को जीतना
(iv) उत्पीड़न के विरुद्ध सिख धर्म की रक्षा करना
प्रश्न 2.
मुगल प्रशासन में मनसबदारी प्रथा किस शासक ने शुरू की?
(i) बाबर
(ii) अकबर
(iii) औरंगजेब
(iv) शाहजहाँ
प्रश्न 3.
दिल्ली सल्तनत और मुगल काल में जजिया कर किस पर लगाया जाता था?
(i) मुसलमान प्रजा
(ii) व्यापारी
(iii) गैर-मुस्लिम प्रजा
(iv) किसान
![]()
प्रश्न 4.
किस युद्ध ने विजयनगर साम्राज्य के अंत को संभावी बनाया?
(i) तालीकोटा का युद्ध
(ii) पानीपत का युद्ध
(iii) हल्दीघाटी का युद्ध
(iv) सरायघाट का युद्ध
प्रश्न 5.
अहोम राज्य में पैक प्रणाली क्या थी?
(i) कर वसूली की पद्धति
(ii) सैन्य और श्रमसेवा प्रणाली
(iii) व्यापारिक जाल
(iv) धार्मिक अनुष्ठान
प्रश्न 6.
बाबर किस क्षेत्र से भारत आया था?
(i) अरब
(ii) चीन
(iii) मध्य एशिया
(iv) अफ्रीका
प्रश्न 7.
दिल्ली सल्तनत के पतन का मुख्य कारण क्या था?
(i) आर्थिक समृद्धि
(ii) आंतरिक संघर्ष
(iii) विदेशी सहायता
(iv) सांस्कृतिक विकास
प्रश्न 8.
अहोमों के द्वारा मुगलों का सामना सफलतापूर्वक किया, क्योंकि
(i) विदेशी सहायता के कारण
(ii) समुद्री शक्ति के कारण
(iii) स्थानीय भौगोलिक ज्ञान के कारण
(iv) यूरोपीय समर्थन के कारण
प्रश्न 9.
मारवाड़ी व्यापारी प्रसिद्ध थे-
(i) कृषि उत्पादन में
(ii) व्यापारिक जगहों में पहुँच
(iii) युद्ध कौशल में
(iv) प्रशासन में
प्रश्न 10.
दिल्ली सल्तनत के शासकों ने प्रशासन को मजबूत करने के लिए क्या किया?
(i) स्थानीय सरदारों को पूर्ण स्वतंत्रता दी
(ii) मजबूत केंद्रीकृत प्रशासन स्थापित किया
(iii) केवल व्यापार पर ध्यान दिया
(iv) विदेशी सहायता ली
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
1. औरंगजेब वह मुगल सम्राट था, जिसने गैर-मुसलमानों पर ________ कर पुनः लगाया।
2. ________ प्रणाली ने व्यापारियों को बिना मुद्रा साथ लिए धन स्थानांतरित करने में सक्षम बनाया।
3. ________ में अहोमों और मुगलों के बीच युद्ध लड़ा गया।
4. गुरु तेग बहादुर को इस्लाम धर्म स्वीकार करने से इंकार करने पर ________ द्वारा मृत्युद्ण्ड दिया गया।
5. ________ ने दक्षिण में अपने राज्य का विस्तार करना शुरू किया जिसमें गुलाम सेनानायक मलिक काफूर का अहम योगदान रहा।
6. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना ________ और ________ ने की थी।
7. मराठा शासकों को ________ कहा जाता था।
8. सुलह-ए-कुल ________ की देन थी।
9. पंचमहल ________ में है।
10. हुमायूँ का मकबरा ________ में है।
![]()
सही (✓) या गलत (×) का चिह्न लगाएँ-
1. दिल्ली सल्तनत पर तुर्क-अफगान मूल के पाँच क्रमिक वंशों ने शासन किया। [ ]
2. अकबर ने जजिया कर समाप्त किया और धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा दिया। [ ]
3. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कृष्णदेवराय ने की थी। [ ]
4. हुंडी प्रणाली आधुनिक बैंकिंग की पूर्ववर्ती थी। [ ]
5. रानी दुर्गावती ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध किया।
6. मध्य एशिया से आए, कई आक्रमणकारी तुर्की या अफगानी थे। [ ]
7. हरिहर और बुक्का ने आरंभ में मुहम्मद बिन तुगलक के अधीन राज्यपाल के रूप में सेवाएँ दी। [ ]
8. महाकाव्य ‘आमुक्तमाल्यदा’ राजनीति पर आधारित है। [ ]
9. बाबर एक तुर्क-मंगोल शासक तथा सैन्य रणनीतिकार था। [ ]
10. शाहजहाँ मृत्युपर्यन्त दाराशिकोह को गद्दी पर बैठाना चाहता था। [ ]
कॉलम ‘A’ में दिए गए शब्दों को कॉलम ‘B’ में दिए गए अर्थों से मिलान करें-
| कॉलम ‘A’ | कॉलम ‘B’ |
| 1. अलाउद्दीन खिलजी | (i) मनसबदारी प्रणाली शुरू की |
| 2. अकबर | (ii) स्वयं को ‘सिकंदर सानी’ कहा |
| 3. गुरु गोबिंद सिंह | (iii) अहोम सैन्य कमांडर |
| 4. टोडरमल | (iv) खालसा पंथ की स्थापना की |
| 5. लचित बरफुकन | (v) राजस्व व्यवस्था में सुधार |
(क) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv), 5-(v)
(ख) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i), 4-(v), 5-(iv)
(ग) 1-(iv), 2-(v), 3-(ii), 4-(i), 5-(iii)
(घ) 1-(ii), 2-(i), 3-(v), 4-(iii), 5-(iv)
(ङ) 1-(i), 2-(ii), 3-(v), 4-(iv), 5-(iii)
कथन और कारण संबंधी प्रश्न
निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R), को पढ़कर सही विकल्प चुनें-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): इक्ता प्रणाली ने दिल्ली सल्तनत को अपनी सेना बनाए रखने में सहायता की।
कारण (R): कुलीनों ने कर वसूला और उसका एक भाग सुल्तान के खजाने में भेजा।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): औरंगजेब की नीतियों ने मुगल साम्राज्य के पतन में योगदान दिया।
कारण (R): उसके लंबे दक्कन अभियानों ने खजाने को खाली कर दिया।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): मुगल शासन केवल बल प्रयोग पर आधारित था।
कारण (R): उन्होंने प्रशासनिक सुधार नहीं किए।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 4.
अभिकथन (A): हुंडी प्रणाली ने व्यापारिक विश्वास बढ़ाया।
कारण (R): यह लिखित भुगतान प्रणाली थी। विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण सत्य है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1. दिल्ली सल्तनत के पाँच वंशों के नाम लिखिए।
2. 1526 के पानीपत के युद्ध का क्या महत्व था?
3. कुंभलगढ़ किले का निर्माण किसने करवाया?
4. ‘सुलह-ए-कुल’ का क्या अर्थ है?
5. उन सिख गुरु का नाम बताइए जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किया।
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. मनसबदारी प्रणाली ने मुगल प्रशासन को किस प्रकार सुदृढ़ किया?
2. मध्यकालीन भारत में मंदिरों की आर्थिक भूमिका का वर्णन कीजिए।
3. मुहम्मद बिन तुगलक की सांकेतिक मुद्रा क्यों असफल हुई?
4. सरायघाट के युद्ध के महत्त्व की व्याख्या कीजिए।
5. अकबर की नीतियाँ औरगजेब की नीतियों से किस प्रकार भिन्न थी?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. उन कारणों का विश्लेषण कीजिए जिनसे दिल्ली सल्तनत के पतन में योगदान हुआ। राजनीतिक, आर्थिक तथा सैन्य पहुलओं पर चर्चा कीजिए।
2. मुगलों के विरुद्ध अहोमों और राजपूतों की प्रतिरोध रणनीतियों की तुलना कीजिए। भौगोलिक परिस्थितियों ने उनकी युद्ध पद्धतियों को किस प्रकार प्रभावित किया?
स्रोत आधारित प्रश्न
“सुल्तान ने अपने साम्राज्य को सुदृढ़ करने के लिए इक्ता प्रणाली लागू की, जिसमें अधिकारियों को भूमि से कर वसूलने का अधिकार दिया गया।”
(क) इक्ता प्रणाली का उद्देश्य क्या था?
(ख) इक्ता प्रणाली से सेना को किस प्रकार लाभ मिला?
(ग) यदि इक्तादार कर का दुरुपयोग करें, तो प्रशासन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
अभियोग्यता आधारित प्रश्न
कल्पना कीजिए कि आप एक सुल्तान के सलाहकार हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में विद्रोह हो रहे हैं, तो (क) विद्रोह रोकने के लिए आप कौन-से प्रशासनिक उपाय सुझाएँगे? (ख) सेना और राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
मानचित्र पर आधारित प्रश्न

(क) अरावली की पहाड़ियों में स्थित 36 कि.मी. लंबी दीवार वाले किले स्थान।
(ख) वह स्थान जहाँ पर दिल्ली से राजधानी स्थानांतरित की गई।
(ग) वह स्थान जहाँ विट्ठल मंदिर स्थापित किया गया।
(घ) वह स्थान जहाँ शीशगंज गुरुद्वारा स्थित है।