Our free Class 7 Hindi Malhar Worksheet and Class 7 Hindi Chapter 5 नहीं होना बीमार Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 7 Hindi Chapter 5 Worksheet नहीं होना बीमार
Class 7 Hindi नहीं होना बीमार Worksheet
नहीं होना बीमार Worksheet – नहीं होना बीमार Class 7 Hindi Worksheet
पाठ पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ध्यान से दीजिए ।
प्रश्न 1.
सही उत्तर के सामने ‘✓’ का चिह्न लगाइए।
(क) बीमार सुधाकर काका को अस्पताल में देखने जाना नानी के किस चारित्रिक गुण का लक्षण है?
(i) सहानुभूति का
(iii) परोपकारिता का
(ii) दयालुता का
(iv) उपर्युक्त सभी
(ख) इनमें से अभिवादन का कौन-सा तरीका भारतीय परंपरा से संबंधित नहीं है?
(i) प्रणाम करना
(ii) हाथ मिलाना
(iii) नमस्कार करना
(iv) नमस्ते करना
(ग) निम्नलिखित क्रियाकलापों का सही क्रम है-
(अ) छोटे मामा ने साइकिल उठाई।
(ब) मुन्नू अपना जूता ढूँढ़ रहा है।
(स) कुसुम मौसी बस पकड़ने भागीं ।
(द) छोटे मामा नहाकर निकले।
(i) (अ), (ब), (स), (द)
(ii) (द), (स), (ब), (अ)
(iii) (ब), (स), (अ), (द)
(iv) (स), (द), (अ), (ब)
(घ) बच्चे को नींद क्यों नहीं आ रही थी?
(i) बुखार की वजह से
(ii) सिर में दर्द होने की वजह से
(iii) भूख की वजह से
(iv) उपर्युक्त सभी
![]()
(ङ) बच्चा बीमारी का बहाना दोबारा नहीं बनाना चाहता । इसका क्या कारण था?
(i) उसे दिनभर उपवास रखना पड़ा।
(ii) वह दिनभर बंधन में रहा ।
(iii) उसकी खूब आवभगत हुई थी।
(iv) विकल्प (i) तथा (ii) दोनों
प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
(क) अस्पताल का माहौल कैसा था ? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ख) सुधाकर काका खुश क्यों हो गए थे?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ग) किन-किन बातों से आकर्षित होकर बच्चे ने बीमार पड़ने की योजना बनाई ?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(घ) बच्चा गली में घूमकर क्या देखना चाहता था और क्यों ?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ङ) पाठ के आधार पर बच्चे की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(च) इस कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है ?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों का भाव स्पष्ट कीजिए ।
(क) मैं पता नहीं कब नींद में गुडुप हो गया।
_______________________________________________
_______________________________________________
(ख) उम्मीदों की तो सुबह ही हत्या हो चुकी थी।
_______________________________________________
_______________________________________________
(ग) इससे सारे विकार निकल गए।
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 4.
कहानी की घटनाओं को क्रम (1, 2, 3… ) दीजिए।
(क) बच्चे के द्वारा बीमार होने की बात सोचना।
(ख) बच्चे का घर में अकेले रहना, ऊबना और भूख से परेशान होना ।
(ग) बच्चे को एहसास होना कि बीमार होने में कोई मज़ा नहीं है।
(घ) बच्चे द्वारा घर में बनने वाले खाने का अनुमान लगाना।
(ङ) मुन्नू का आम खाना।
(च) बच्चे द्वारा भविष्य में कभी झूठ न बोलने का निश्चय करना ।
(छ) बच्चे का नानी के साथ अस्पताल जाना और वहाँ का शांत वातावरण देखना।
प्रश्न 5.
कोष्ठक में दिए शब्दों में से उचित शब्दों को चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) _________ ने चम्मच से धीरे-धीरे साबूदाने की खीर खिलाई। (नानी / नर्स)
(ख) बहुत ढूँढ़ा गया पर _________ मिला( ही नहीं। (चम्मच/ थर्मामीटर)
(ग) मुझे कड़वी _________ खानी पड़ी। (दवाई / पुड़िया)
(घ) _________ पूर्णिमा के दिन बनाई जाती है। (पंजीरी / गुझिया)
(ङ) जब रहा नहीं गया तो मैं _________ फेंककर खड़ा हो गया। (रजाई/मलाई)
प्रश्न 6.
किसने कहा, किससे कहा ?
| किसने कहा ? | किससे कहा ? | |
| (क) “मैं आज बीमार हूँ। “ | ||
| (ख) ” क्या हो गया?” | ||
| (ग) “बुखार तो नहीं है। “ | ||
| (घ) “आपको पता नहीं चल रहा। थर्मामीटर लगाकर देखिए । “ | ||
| (ङ) “ आज इसे कुछ खाने को मत देना । “ | ||
| (च) “ अब कैसा है सिरदर्द ?” |
प्रश्न 7.
निम्नलिखित पाठांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
हे भगवान! यह तो अच्छी खासी बोरियत हो गई । पूरा दिन कोई कैसे लेटा रहे? और शाम को… । . क्या शाम को भी नानाजी बाहर जाने देंगे? सारे बच्चे हल्ला मचाते हुए आँगन में खेल रहे होंगे और मैं बिस्तर में पड़ा झख मार रहा होऊँगा । अक्लमन्द ! और बनो बीमार । और आज दिया गया होमवर्क ! किससे कॉपी माँगोगे? मैं रुआँसा हो गया।
(क) बच्चे को बोरियत महसूस होने के क्या कारण थे?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ख) बच्चा रुआँसा क्यों हो गया?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ग) बच्चा शाम के बारे में क्या सोचता है ?
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
![]()
(घ) बच्चा स्वयं को ‘अक्लमंद’ किस अर्थ में कह रहा है ? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
(ङ) प्रस्तुत गद्यांश में आने वाले विराम चिह्नों के नाम और उनके प्रयोग संबंधी नियम लिखिए।
_______________________________________________
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 8.
आगत शब्द से आप क्या समझते हैं?
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 9.
पाठ में से पाँच आगत शब्द छाँटकर लिखिए और उन्हें अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
| शब्द | वाक्य-प्रयोग |
| (क) | |
| (ख) | |
| (ग) | |
| (घ) | |
| (ङ) |
प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग / प्रत्यय अलग करके लिखिए।
(क) मजबूरी – _________
(ग) अक्लमंद – _________
(ख) उपवास – _________
(ङ) अभाव – _________
(छ) परिणाम – _________
(घ) भुलक्कड़ – _________
(च) अधिकार – _________
(ज) पाठक – _________
प्रश्न 11.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद लिखिए।
(क) अस्पताल जाने का पहला अवसर था। _________
(ख) एक दिन स्कूल जाने का मन नहीं किया। _________
(ग) मुझे कड़वी पुड़िया खानी पड़ी। _________
(घ) तो क्या एक बज गया? _________
(ङ) यह अच्छी-खासी बोरियत हो गई । _________
प्रश्न 12.
निम्नलिखित वाक्यों में से क्रियाविशेषण शब्द छाँटकर लिखिए।
(क) नानी ने काका को साबूदाने की खीर धीरे-धीरे खिलाई। _________
(ख) मैंने कराहते हुए कहा । _________
(ग) तो क्या एक बज गया ? _________
(घ) आया भी होगा तो दबे पाँव आया होगा । _________
(ङ) इस बीमार को भी थोड़ा-सा दे दो । _________
प्रश्न 13.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
(क) सिर पर हाथ फेरना – _______________________________________________
(ख) दबे पाँव आना – _______________________________________________
(ग) अक्ल के घोड़े दौड़ाना – _______________________________________________
(घ ) अपने पैरों पर खड़ा होना – _______________________________________________
(ङ) नाक में दम करना – _______________________________________________
(च) पानी फेर देना – _______________________________________________
(छ) आँखों का पानी सूख जाना – _______________________________________________
सोच-समझकर उत्तर दीजिए ।
प्रश्न 14.
आपके किसी मित्र ने सालभर खूब मस्ती की और परीक्षा में कम अंक आने की वजह वह शिक्षक को बता रहा हो तो उसे आप क्या समझाना चाहेंगे?
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 15.
आप बहाने बनाते हैं या नहीं? यदि बनाते हैं तो क्यों और नहीं बनाते हैं तो क्यों नहीं? अपने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरण देते हुए समझाइए |
_______________________________________________
_______________________________________________
![]()
अपने विचार साझा कीजिए ।
प्रश्न 16.
अपने छोटे भाई / बहन को पत्र लिखकर समझाइए कि बहाने बनाना जीवन में रुकावट का कारण बनते हैं।
_______________________________________________
_______________________________________________
प्रश्न 17.
विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर को साफ़-सुथरा रखने के लिए कुछ आवश्यक निर्देशों का पालन कराने हेतु एक सूचना लिखिए और उसे विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाइए।
_______________________________________________
_______________________________________________