Students prefer Class 5 Hindi Extra Question Answer Veena Chapter 10 तीन मछलियाँ Teen Machliya Extra Questions and Answers that are written in simple and clear language.
Class 5 Hindi Teen Machliya Extra Question Answer
Class 5 Hindi Chapter 10 Extra Question Answer Teen Machliya
NCERT Class 5 Hindi Chapter 10 Extra Questions तीन मछलियाँ
तीन मछलियाँ Class 5 MCQ
प्रश्न 1.
मछुआरों की बातें सुनकर प्रत्युत्पन्नमति ने क्या किया?
(क) भागकर सरोवर छोड़ दिया
(ख) मृत होने का अभिनय किया
(ग) मछुआरों से लड़ाई की
(घ) शोर मचाकर पीछे हट गई
उत्तर:
(ख) मृत होने का अभिनय किया
प्रश्न 2.
अनागतविधाता ने मछलियों को क्या सलाह दी ?
(क) सरोवर में छुपने की
(ख) दूसरे सरोवर में चले जाने की
(ग) जाल फाड़ने की
(घ) भागकर जंगल में छिप जाने की
उत्तर:
(ख) दूसरे सरोवर में चले जाने की
प्रश्न 3.
यद्भविष्य का दृष्टिकोण क्या था ?
(क) समय पर सोचना आवश्यक है।
(ख) सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना चाहिए
(ग) मेहनत से बचना चाहिए
(घ) दूसरों का अनुसरण करना चाहिए
उत्तर:
(ख) सब कुछ भाग्य पर छोड़ देना चाहिए
प्रश्न 4.
अनागतविधाता ने मछलियों को क्यों दूसरे सरोवर जाने की सलाह दी ?
(क) क्योंकि वहाँ खाने को ज्यादा था
(ख) क्योंकि वह वहाँ सुरक्षित महसूस करती थी
(ग) क्योंकि वहाँ जाल डालने का खतरा नहीं था
(घ) क्योंकि उसे वहाँ अकेले ही रहना था
उत्तर:
(ग) क्योंकि वहाँ जाल डालने का खतरा नहीं था
प्रश्न 5.
अंत में यद्भविष्य की स्थिति क्या हुई ?
(क) बच गई
(ख) पकड़ी गई और उसकी जान नहीं बच सकी
(ग) दूसरी मछलियों के साथ चली गई
(घ) पुन: पानी में मिल गई
उत्तर:
(ख) पकड़ी गई और उसकी जान नहीं बच सकी
![]()
रिक्त स्थान भरें
नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए ।
फँस, मृत, भाग्य, जाल, सँभालने
प्रश्न 1.
प्रत्युत्पन्नमति और यद्भविष्य भी जाल में गई थीं।
उत्तर:
फँस
प्रश्न 2.
मछुआरे मछलियों को ______ लगे।
उत्तर:
सँभालने
प्रश्न 3.
यद्भविष्य का मत था कि _____ पर भरोसा करना चाहिए।
उत्तर:
भाग्य
प्रश्न 4.
सुबह मछुआरों ने _____ फेंका और मछलियाँ पकड़ लीं।
उत्तर:
जाल
प्रश्न 5.
प्रत्युत्पन्नमति को ____ मानकर मछुआरे उसे छोड़ गए।
उत्तर:
मृत
गद्यांश पर आधारित प्रश्न
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
गद्यांश
अब प्रत्युत्पन्नमति अपने बचने का उपाय बड़ी तीव्रता से सोचने लगी और उसे तुरंत सूझ गया कि क्या करना चाहिए? मछुआरों की बातचीत से वह समझ गई कि उन्हें स्वस्थ और जीवित मछलियाँ ही चाहिए। उसने उसी क्षण अपना शरीर सिकोड़ लिया और आँखें बंद करके निर्जीव-सी बनकर पड़ गई। मछुआरे मछलियों को सँभालने लगे, तो देखा कि एक मरी हुई मछली है। उन्होंने तुरंत प्रत्युत्पन्नमति को जाल से निकालकर सरोवर में फेंक दिया और अपनी प्रत्युत्पन्न बुद्धि के कारण उसकी जान बच गई।
प्रश्न 1.
प्रत्युत्पन्नमति को जाल से निकालकर कहाँ फेंक दिया गया?
(क) कुएँ में
(ख) नदी में
(ग) सरोवर में
(घ) नहर में
उत्तर:
(ग) सरोवर में
प्रश्न 2.
प्रत्युत्पन्नमति की जान कैसे बची?
(क) बुद्धि के कारण
(ख) भाग्य के कारण
(ग) चालाकी के कारण
(घ) ये सभी
उत्तर:
(क) बुद्धि के कारण
प्रश्न 3.
प्रत्युत्पन्नमति ने क्या महसूस किया कि मछुआरे क्या चाहते हैं?
उत्तर:
प्रत्युत्पन्नमति ने महसूस कि मछुआरे स्वस्थ और जीवित मछलियाँ लेना चाहते हैं।
प्रश्न 4.
प्रत्युत्पन्नमति किस क्षण निर्जीव बनी ?
उत्तर:
प्रत्युत्पन्नमति उस क्षण निर्जीव बनी, जिस क्षण उसे मछुआरे की मंशा का पता चला।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
अनागतविधाता की विशेषता क्या थी?
उत्तर:
अनागतविधाता की विशेषता यह थी कि वह समय रहते संकट से बचने के उपाय सोच लेती थी।
प्रश्न 2.
यद्भविष्य किस कारण पकड़ी गई ?
उत्तर:
यद्भविष्य सब कुछ भाग्य पर छोड़ देती थी, इसलिए जाल में फँस गई।
प्रश्न 3.
मछुआरों ने सरोवर देखकर क्या सोचा?
उत्तर:
मछुआरों ने सरोवर देखकर सोचा कि यहाँ से बड़ी और अच्छी मछलियाँ पकड़ी जा सकती हैं।
प्रश्न 4.
यद्भविष्य की राय से सहमत मछलियाँ क्या मना रही थीं?
उत्तर:
यद्भविष्य की राय से सहमत मछलियाँ मना रही थीं कि सवेरे मछुआरे न आएँ।
प्रश्न 5.
इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि समय रहते सावधानी और बुद्धि से काम लेना चाहिए, क्योंकि भाग्य के भरोसे बैठने से बचाव नहीं होता ।
![]()
व्याकरण संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए कारक चिह्नों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए ।
के लिए, से, का, को, ने, कि
(क) सोनू _____ मोनू ____ मारा।
उत्तर:
ने, को
(ख) माँ गोलू _____ सेब लाईं।
उत्तर:
के लिए
(ग) किनारे ____ अकस्मात् दो मछुआरे निकले।
उत्तर:
से
(घ) यह महेश ____ भाई है।
उत्तर:
का
(ङ) प्रत्युत्पन्नमति ने कहा _____ मैं तो यहीं रहूँगी।
उत्तर:
कि
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों के वचन बदलिए ।
(क) जूता = ______
(ख) ______ = तारे
(ग) आँख = ______
(घ) अध्यापिका = _____
(ङ) _____ = मछुआरों
(च) मछली = _______
उत्तर:
(क) जूते
(ख) तारा
(ग) आँखें
(घ) अध्यापिकाएँ
(ङ) मछुआरे
(च) मछलियाँ
लेखन संबंधी प्रश्न
प्रश्न 1.
विवाह में शामिल होने के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को दो दिन के अवकाश हेतु पत्र लिखिए ।
उत्तर:
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
रामदेव विद्यालय
दिल्ली
दिनांक 25 जुलाई, 20XX
विषय विवाह में शामिल होने के लिए 2 दिन के अवकाश हेतु ।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय का पाँचवीं कक्षा का छात्र हूँ। मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि मेरे भाई का विवाह 2 अगस्त को होना तय हुआ है। इस शुभ अवसर पर मैं अपने परिवार के साथ इस विवाह में शामिल होना चाहता हूँ ।
इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि मुझे 2 से 3 अगस्त (दो दिन) तक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूँगा ।
धन्यवाद,
आपका आज्ञाकारी छात्र
पवन