Class 2 Hindi Chapter 8 तीन दोस्त Question Answer
Tin Question Answer
Teen Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
क्या रंगों की तरह आप भी अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर रहते हैं?
उत्तर-
जी हाँ! हम भी रंगों की तरह अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर रहते हैं।
प्रश्न 2.
आप अपने रूठे मित्रों को कैसे मनाते हैं?
उत्तर-
उनके घर जाकर, साथ खेलकूद कर, उपहार देकर और ज़रूरत पड़े तो माफ़ी माँगकर भी हम अपने मित्रों को मनाते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
क्या आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है? क्या सूरज हमेशा पीला होता है? क्या पत्ते हमेशा हरे होते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।
उत्तर-
नहीं, कभी-कभी आसमान सफ़ेद, काला, भूरा और रंगीन भी दिखाई देता है। सूरज भी दोपहर के समय चमकदार दिखाई देता है। उगते समय और डूबते समय सूरज का रंग लाल या नारंगी जैसा होता है। सूख जाने पर या मौसम बदलने पर पत्तों के रंग भी बदल जाते हैं।
प्रश्न 4.
आप नए मित्र कैसे बनाते हैं?
उत्तर-
उनके साथ खेल कर पढ़ाई करके, बातें करके तथा साथ में खा-पीकर हम दोस्त बनाते हैं।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
प्रश्न 1.
कहानी में आए रंगों के नाम लिखिए।
उत्तर-
लाल, पीला, नीला, नारंगी, हरा, बैंगनी।
प्रश्न 2.
वाक्य पूरा करें- तीनों रंग पक्के दोस्त थे, फिर भी उन्होंने नए दोस्त बनाए, क्योंकि-
____________________________________________
____________________________________________
उत्तर-
तीनों रंग पक्के दोस्त थे, फिर भी उन्होंने नए दोस्त बनाए क्योंकि उन्हें और दोस्त चाहिए थे।
![]()
प्रश्न 3.
विद्यालय में नारंगी, हरी और बैंगनी रंग की वस्तुओं को खोजिए। उनके नाम भी लिखिए।

उत्तर-
| नारंगी वस्तुओं के नाम | हरी वस्तुओं के नाम | बैंगनी वस्तुओं के नाम |
| संतरा | पत्तियाँ | बैंगनी फूल |
| खेल-खिलौने | रिबन | खाने का डिब्बा (लंच बॉक्स) |
| झूले | स्कूल | पानी की बोतल |
| पर्दे | मोज़े | पेन, पेंसिल |
आइए, कुछ बनाएँ
- मेज़ पर अखबार बिछा दीजिए।
- अलग-अलग ग्लास/कप में तीन रंगों को पानी में घोलिए – लाल, पीला और नीला।
- ड्रॉपर की सहायता से रंग की बूँदों को अखबार पर छिड़किए।
- अलग-अलग रंगों की बूँदों को एक-दूसरे के ऊपर और आस-पास छिड़किए तथा नए रंग बनाइए। आप रंग की बूँदों से डिज़ाइन भी बना सकते हैं।
- सभी रंगों को मिलाकर देखिए। कौन-सा रंग बना?

उत्तर-
इस क्रियाकलाप को स्वयं करके रंगों की पहचान कीजिए।
शब्दों का खेल
रंगों के नाम लिखिए।

उत्तर-
| ‘आ’ की मात्रा वाले रंग | बिना ‘आ’ की मात्रा वाले रंग |
| लाल | बैंगनी |
| नारंगी | सफ़ेद |
चित्रकारी और लेखन
अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचिए। वह रंग आपको किन वस्तुओं की याद दिलाता है? उनके चित्र बनाइए। कुछ वाक्य भी लिखिए।

उत्तर-
नीचे दिए गए वाक्यों की सहायता से छात्र स्वयं चित्र बनाएँ।
- हरा रंग हमें पेड़-पौधों की याद दिलाता है।
- हरा रंग हमें तोते की याद दिलाता है।
- हरा रंग हमें सब्ज़ियों की याद दिलाता है।
- हरा रंग हमें मम्मी की चूड़ियों की याद दिलाता है।
![]()
तीन दोस्त पाठ का सारांश
लेखिका इंदु हरिकुमार ने इस पाठ में रंगों की दुनिया के बारे में बहुत सुंदर ढंग से बताया है। कौन से रंग आपस में मिलकर किस रंग की छटा बिखेरते हैं, इसकी जानकारी बातों-बातों में हो जाती है। अंत में उन्होंने इस पाठ के माध्यम से यह भी सीख देने की कोशिश की है कि मिलजुल कर ही दुनिया को खुशनुमा बनाया जा सकता है।


तीन दोस्त के प्रश्न उत्तर



