Class 2 Hindi Chapter 6 चींटा Question Answer
Chinta Question Answer
Chinta Class 2 Question Answer
चित्रकारी
कविता में चींटे को कुछ काम करने के लिए कहा गया है। वे क्या-क्या काम हैं? चित्रों की सहायता से बताइए और कुछ वाक्य भी लिखिए।

उत्तर-
वाक्यों के अनुसार स्वयं चित्र बनाएँ।
- चींटे को दूध लाना है।
- चींटे को गन्ना लाना है।
- चींटे को शक्कर बनाना है।
- चींटे को घर बनाना है।
- चींटे को बाज़ार जाना है।
![]()
आइए कुछ बनाएँ
परिवार के सदस्य या अपने किसी मित्र के लिए ‘धन्यवाद कार्ड’ बनाइए । इस धन्यवाद कार्ड पर आप लिख सकते हैं कि आप यह धन्यवाद कार्ड उन्हें क्यों देना चाह रहे हैं।
उत्तर-
माँ!
परीक्षा की तैयारी में
आपने मेरी बहुत
सहायता की है।
सादर धन्यवाद।

चींटा पाठ का सारांश
इस खेल गीत में चींटा और चींटी के माध्यम से बहुत उपयोगी जानकारियाँ दी गई हैं; जैसे- दूध से दही, गन्ने से शक्कर और शक्कर से शरबत बनाया जाता है। इसके साथ-साथ यह भी बताया गया है कि घर क्यों ज़रूरी है और घर में एक-दूसरे के प्रति प्यार कैसे पनपता है। अंत में एक-दूसरे की परवाह करने के गुण को सबका आधार बताया गया है।


चींटा काव्यांशों की व्याख्या
1. चींटा-चींटा दूध लो,
दूध लाकर दही जमा,
बढ़िया-बढ़िया दही जमा,
खट्टा-मीठा दही जमा।
चींटा-चींटा गन्ना ला,
गन्ना लाकर शक्कर बना,
चींटी भूखी आएगी,
झटपट वो खा जाएगी।
शब्दार्थ- बढ़िया-बढ़िया – अच्छा-अच्छा, शक्कर – चीनी, झटपट – तुरंत।
प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक सारंगी भाग-2 में संकलित खेल गीत चींटा से ली गई हैं। इस खेल गीत को ‘एकलव्य’ से संकलित किया गया है। इस खेल गीत में चींटे से कुछ आवश्यक काम करने के लिए कहा गया है।
व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों में कहा जा रहा है कि चींटा-चींटा जाओ और दूध लाओ, फिर अच्छा-अच्छा, खट्टा-मीठा दही जमाओ। चींटा-चींटा जाओ, गन्ना लेकर आओ और चीनी बनाओ, चींटी बाहर गई है। लौटेगी तो उसे भूख लगी होगी, वह जल्दी से चीनी खा लेगी।
2. चींटा-चींटा शक्कर ला
शक्कर लाकर शरबत बना,
चींटी प्यासी आएगी,
झटपट वो पी जाएगी।
चींटा-चींटा घर बना,
चींटी धूप से आएगी,
देख के खुश हो जाएगी,
झट से रुक जाएगी।
शब्दार्थ- शरबत – मीठा ठंडा पानी।
प्रसंग- पूर्ववत।
व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों में चींटे से शक्कर लाकर शरबत बनाने के लिए कहा जा रहा। क्योंकि बाहर से चींटी प्यासी आएगी और शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाएगी। फिर चींटे से घर बनाने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि चींटी धूप से आएगी तो थकी होगी, बना हुआ घर देखेगी तो खुश हो जाएगी और यहीं पर रुक कर वह आराम करेगी।
![]()
3. चींटा-चींटा बाज़ार जा,
शक्कर ला, चावल ला,
रोटी ला, पानी ला,
झटपट जा, झटपट आ।
चींटी जब घर आएगी,
देख के खुश हो जाएगी,
तेरे ही गुण गाएगी,
तेरे ही गुण गाएगी।
शब्दार्थ- गुण गान – प्रशंसा करना।
प्रसंग- पूर्ववत।
व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों में कहा जा रहा है कि चींटा तुम बाज़ार जाओ, वहाँ से चीनी, चावल और रोटी लाओ। पानी लाओ। जल्दी जाओ। चीटीं जब घर आएगी तो यह सब देखकर खुश हो जाएगी और सब जगह तुम्हारी ही प्रशंसा करेगी।
चींटा के प्रश्न उत्तर



