Sabse Bada Chata Class 2 Worksheet
Sabse Bada Chata Class 2 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

(i) गीला हो गया ____________, अम्मा की ____________ और दादी का ____________ ।
(ii) गीला और सर्द हो गया पूरा ____________ ।
(iii) छाते के भीतर मैं और ____________। बिलकुल ____________ और ____________।
(iv) मैंने दयाल चाचू से बड़ा ____________ माँग लिया।
(v) बड़ा छाता पड़ गया ____________ ।
उत्तर :
(i) बिस्तर, साड़ी, कंबल
(ii) शहर
(iii) सलीम, सूखे, गरम
(iv) छाता
(v) छोटा
प्रश्न 2.
दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) छाते में सबसे पहले किसे बुलाया गया ?
___________________________________
उत्तर :
छाते में सबसे पहले टिल्लू को बुलाया गया।
(ii) बारिश से क्या – क्या गीला हो गया ?
___________________________________
उत्तर :
बारिश से बिस्तर, अम्मा की साड़ी, दादी का कंबल और पूरा शहर गीला ही गया।
(iii) छाता बार-बार किससे माँगा गया ?
___________________________________
उत्तर :
छाता छोटा पड़ने पर छाता बार-बार दयाल चाचू से माँगा गया।
![]()
प्रश्न 3.
दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) छाते के भीतर सलीम बिलकुल सूखा और गरम था।
___________________________________
उत्तर :
✓
(ii) बहुत बड़ा छाता भी छोटा पड़ गया था।
___________________________________
उत्तर :
✓
(iii) दयाल चाचू ने कहा, मैं दुनिया का सबसे बड़ा छाता बना दूँगा ।
___________________________________
उत्तर :
✗
(iv) बच्चों के पास अलग-अलग छाते थे।
___________________________________
उत्तर :
✗
शब्दों का खेल
प्रश्न 4.
दिए गए अक्षरों वाले दो-दो शब्द पाठ में से छाँटकर लिखिए ।

उत्तर :
(ii) बारिश – बिस्तर
(iii) गीला-गरम
(iv) सोनू – सलीम
(v) शलीन – शहर
प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों का क्रम बदलकर नए वाक्य बनाइए ।
(i) बुलाया भी को टिल्लू में छाते मैंने ।
___________________________________
उत्तर :
मैंने छाते में टिल्लू को भी बुलाया।
(ii) बड़ा छाता ले आए से चाचू दयाल ।
___________________________________
उत्तर :
दयाल चाचू से बड़ा छाता ले आए।
(iii) छाता बनाऊँगा सबसे बड़ा मैं दुनिया का।
___________________________________
उत्तर :
मैं दुनिया का सबसे बड़ा छाता बनाऊँगा।
(iv) छाते के अंदर सब अब गए आ।
___________________________________
उत्तर :
अब सब छाते के अंदर आ गए।
प्रश्न 6.
बहुत बड़ा छाता भी पड़ गया छोटा ।
‘बड़ा’ और ‘छोटा ‘- दोनों शब्द एक-दूसरे का विपरीत (उल्टा ) अर्थ दे रहे हैं।
नीचे दी गई तालिका में दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए।

(i) सूखा ____________
(ii) रात ____________
(iii) दूर ____________
(iv) नीचे ____________
(v) बाहर ____________
(vi) अनेक ____________
(vii) उजाला ____________
(viii) बाएँ ____________
उत्तर :
(i) गीला
(ii) दिन
(iii) पास
(iv) ऊपर
(v) अंदर
(vi) एक
(vii) अँधेरा
(viii) दाएँ
![]()
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों के समान अर्थ वाले दो-दो शब्द लिखिए।
(i) बारिश – ____________ ____________
(ii) लता – ____________ ____________
(iii) दुनिया – ____________ ____________
(iv) आसमान – ____________ ____________
उत्तर :
(i) वर्षा, बरखा
(ii) बेल, लतिका
(iii) संसार, जगत
(iv) गगन, आकाश
सबसे बड़ा छाता Worksheet


