Reena Ka Din Class 1 Worksheet
Reena Ka Din Class 1 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) रीना किस दातुन से अपने दाँत साफ करती है ?
(क) नीम की
(ख) जामुन की
(ग) अमरूद की
(घ) पीपल की
उत्तर :
(क) नीम की
(ii) साबुन से नहाकर रीना क्या पहनती है?
(क) जूते
(ख) हेलमेट
(ग) गहने
(घ) स्वच्छ कपड़े
उत्तर :
(घ) स्वच्छ कपड़े
(iii) रीना किसके गले लगती है?
(क) माँ के
(ख) दादी के
(ग) पिता के
(घ) बहन के
उत्तर :
(क) माँ के
प्रश्न 2.
दिए गए खाली स्थान को उचित शब्द लिखकर भरिए ।

(i) रीना माँ के बनाए _______ और _______ आनंद के साथ खाती है।
(ii) स्कूल के रास्ते में रीना अपनी सहेली _______ से मिलती है।
(iii) _______ में प्रार्थना के बाद रीना अपनी कक्षा में जाती है।
उत्तर :
(i) रीना माँ के बनाए पराठे और सब्जी आनंद के साथ खाती है।
(ii) स्कूल के रास्ते में रीना अपनी सहेली दीपा से मिलती है।
(iii) स्कूल में प्रार्थना के बाद रीना अपनी कक्षा में जाती है।
![]()
प्रश्न 3.
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) रीना स्कूल में मन लगाकर पढ़ाई करती है।
उत्तर :
✓
(ii) रीना घर आकर मुँह – हाथ नहीं धोती है।
उत्तर :
✗
(iii) रीना अपने माता – पिता का आदर करती है।
उत्तर :
✓
(iv) रीना अपने छोटे भाई के साथ नहीं खेलती है।
उत्तर :
✗
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(i) दादी प्यार से रीना को क्या कहकर सुला देती है ?
______________________________________________________
______________________________________________________
उत्तर :
दादी प्यार से रीना को शुभ रात्रि कहकर सुला देती है।
(ii) रीना अपने बाल में तेल लगाकर क्या करती है?
______________________________________________________
______________________________________________________
उत्तर :
रीना अपने बाल में तेल लगाकर कंघी करती है।
(iii) रीना कब उठती है?
______________________________________________________
______________________________________________________
उत्तर :
रीना सुबह जल्दी उठती है।
(iv) रीना अपनी सहेली से क्या कहती है ?
______________________________________________________
______________________________________________________
उत्तर :
रीना अपनी सहेली से सुप्रभात कहती है ।
(v) अध्यापिका के कक्षा में आने पर सभी बच्चे क्या करते हैं?
______________________________________________________
______________________________________________________
उत्तर :
अध्यापिका के कक्षा में आने पर सभी बच्चे खड़े होकर उन्हें नमस्ते करते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
रीना स्कूल जाने से पहले क्या-क्या काम करती है और उसके बाद क्या-क्या करती है? नीचे दी गई बातों को 1, 2, 3 के क्रम से दर्शाइए ।
(i) रीना नीम की दातुन से अपने दाँत साफ करती है।
(ii) साबुन से नहाकर रीना स्वच्छ कपड़े पहनती है।
(iii) हर दिन रीना सुबह जल्दी उठती है।
(iv) रीना माँ के गले लगती है।
(v) रीना बाल में तेल लगाकर कंघी करती है।
(vi) माँ के बनाए पराठे और सब्जी आनंद के साथ खाती है।
(vii) स्कूल में प्रार्थना के बाद रीना अपनी कक्षा में जाती है।
(viii) रीना उठकर बिस्तर ठीक से लगाती है।
उत्तर :
(i) 3
(ii) 4
(iii) 1
(iv) 7
(v) 5
(vi) 6.
(vii) 8
(viii) 2
शब्दों का खेल
प्रश्न 6.
दिए गए अक्षरों वाले दो-दो शब्द कहानी में से छाँटकर लिखिए।

उत्तर :
| (i) दातुन | दाँत |
| (ii) शरारत | शुभ |
| (iii) कपड़े | कंघी |
| (iv) सहेली | सुप्रभात |
प्रश्न 7.
शब्दों को जोड़कर लिखिए।
(i) सु + प्रभात = _______
(ii) नहा + कर = _______
(iii) उठ + कर = _______
(iv) कह + कर = _______
उत्तर :
(i) सुप्रभात
(ii) नहाकर
(iii) उठकर
(iv) कहकर
रचनात्मक प्रश्न
प्रश्न 8.
अब आप बताइए ।
(i) आप क्या कहकर बड़ों का अभिवादन करते हैं?
______________________________________________________
उत्तर :
मैं बड़ों को नमस्ते या प्रणाम करके उनका अभिवादन करता हूँ।
(ii) आपकी माताजी सुबह – सुबह आपके लिए क्या-क्या करती हैं?
______________________________________________________
उत्तर :
मेरी माताजी सुबह मेरे लिए नाश्ता बनाती, टिफिन लगाती, मेरे कपड़ों पर प्रेस करती हैं।
(iii) घर पर जब कोई अतिथि आते हैं, तो आप क्या कहकर उनका स्वागत करते हैं?
______________________________________________________
उत्तर :
मैं अतिथि को नमस्ते करके उनको घर के अंदर बुलाता हूँ, उन्हें आदर के साथ कुर्सी पर बिठाता हूँ।
(iv) अगर आपको रास्ते में कोई परिचित जन मिल जाएँ, तो आप क्या कहते हैं ?
______________________________________________________
उत्तर :
मुझे रास्ते में कोई परिचित मिल जाता है, तो मैं प्रणाम करता हूँ और उन्हें घर चलने का निमंत्रण देता हूँ।
(v) आप अपने दाँतों को किससे साफ करते हैं?
______________________________________________________
उत्तर :
मैं अपने दाँत ‘ब्रश’ और ‘पेस्ट’ से साफ करता हूँ।
(vi) आपको पराठे के साथ क्या खाना पसंद है ?
______________________________________________________
उत्तर :
मुझे पराठे के साथ दही खाना पसंद है।
(vii) आपको अपने परिवार में सबसे अच्छा कौन लगता है / लगती है और क्यों ?
______________________________________________________
उत्तर :
मुझे मेरे परिवार में सबसे अच्छी ‘माताजी’ लगती हैं, क्योंकि वे मुझे बहुत प्यार करती हैं और मेरे लिए अच्छा-अच्छा खाना बनाती हैं।
![]()
प्रश्न 9.
स्कूल में आप क्या-क्या करते हैं? सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए।
(i) अध्यापिका से नमस्ते करते हैं।
उत्तर :
✓
(ii) मन लगाकर पढ़ाई करते हैं।
उत्तर :
✓
(iii) स्कूल में प्रार्थना नहीं करते हैं।
उत्तर :
✗
(iv) सहपाठियों के साथ खेलते हैं।
उत्तर :
✓
रीना का दिन Worksheet