Students prefer NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 7 नकली हीरे के प्रश्न उत्तर Nakli Heere Question Answer Pdf that are written in simple and clear language.
Nakli Heere Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Nakli Heere Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 7 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 7 Nakli Heere Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
राजा ने अपने पुत्र का सलाहकार किसे और क्यों चुना?
उत्तर:
राजा ने अपने पुत्र का सलाहकार उस सीधे-सादे नौजवान को चुना, जो विश्वस्त था ।
प्रश्न 2.
दरबारियों ने राजा के उपहार की जौहरी से तुरंत जाँच करवाई। इससे उनके बारे में कौन-कौन सी बातें पता चलती हैं?
उत्तर:
दरबारियों ने उपहार में दी गई हीरे की जौहरी से जाँच कराई, जो पता चला कि सारे हीरे नकली थे।
![]()
प्रश्न 3.
नवयुवक दरबारी राजा का प्रश्न सुनकर भी चुपचाप क्यों खड़ा था?
उत्तर:
नवयुवक दरबारी राजा का प्रश्न सुनकर भी चुपचाप इसलिए खड़ा था क्योंकि वह चापलूस नहीं था और उसने कह दिया था कि आपसे बुद्धिमत्ता और ईमानदारी में भी श्रेष्ठ राजा हो चुके हैं।
प्रश्न 4.
चित्रकथा के अनुसार काननपुर का राजा बहुत बुद्धिमान था। क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपको ऐसा क्यों लगता है?
उत्तर:
चित्रकथा के अनुसार काननपुर का राजा बहुत बुद्धिमान था, इस बात से मैं सहमत हूँ। क्योंकि नवयुवक को ईमानदारी के कारण ही असली हीरा मिला था।
प्रश्न 5.
जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार की घोषणा की, तब सभी दरबारियों को कैसा लगा होगा? उन्होंने क्या – क्या सोचा होगा ?
उत्तर:
जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार की घोषणा की तो सभी दरबारियों को अच्छा नहीं लगा होगा, क्योंकि सभी सलाहकार बनना चाहते थे। ऐसी उनकी सोच थी।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
चित्रकथा के दिए गए अंश को ध्यान से देखिए –

इस अंश के बारे में अपने समूह में चर्चा कीजिए। अब नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन- पुस्तिका में लिखिए-
- चित्रकथा के इस अंश में कुल कितने चित्र – खंड हैं?
- यहाँ मुख्य पात्र कौन-कौन हैं ?
- बीच वाले चित्र-खंड में क्या हो रहा है?
- यहाँ केवल चित्रों को देखकर कौन-कौन सी बातें पता चल रही हैं?
उत्तर:
- इस चित्रकथा में कुल दो चित्र – खंड हैं।
- यहाँ मुख्य पात्र स्वयं राजा और ईमानदार नौजवान है।
- बीच वाले चित्र- खंड में नकली हीरे की शिकायत हो रही है।
- यहाँ केवल चित्रों को देखकर ईमानदार नौजवान के ईमानदारी की बातें पता चल रही हैं।
प्रश्न 2.
इस चित्रकथा का नाम ‘नकली हीरे’ क्यों रखा गया है? आप भी इस चित्रकथा का कोई उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर:
असत्य बातों के सुनने और दिए गए यथोचित ईनाम के कारण चित्रकथा का नाम ‘नकली हीरे’ रखा गया है। इस चित्रकथा का उपयुक्त शीर्षक ‘झूठा समर्थन’ भी हो सकता है।
प्रश्न 3.
राजा ने नकली हीरों का पुरस्कार किन्हें और क्यों दिया ?
उत्तर:
राजा ने नकली हीरों का पुरस्कार राजदरबारियों को दिया, क्योंकि उनके जवाब सही नहीं थे।
प्रश्न 4.
राजा ने एक को छोड़कर अन्य सभी दरबारियों को नकली हीरे क्यों दिए? अपने उत्तर का कारण भी लिखिए।
उत्तर:
राजा ने एक को छोड़कर अन्य सभी दरबारियों को नकली हीरे इसलिए दिए क्योंकि उनके उत्तर सिर्फ राजा को खुश करने के लिए थे।
![]()
शब्दों से मित्रता
नीचे दिए गए शब्दों को उनके उपयुक्त अर्थों के साथ रेखाएँ खींचकर मिलाइए-

उत्तर:

हमारी समझ
इन प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर पर सूरज का चित्र (
) बनाइए-
(क) नवयुवक दरबारी का उत्तर सुनकर राजा-
(i) प्रसन्न हो गया।
(iii) भयभीत हो गया।
(ii) अप्रसन्न हो गया।
(iv) चिंतित हो गया।
उत्तर:
(i) प्रसन्न हो गया। (
)
(ख) सबसे अलग उत्तर देने वाले दरबारी के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सही है?
(i) वह सदैव झूठ बोलता था।
(ii) वह राजा के पुत्र का सलाहकार बनना चाहता था।
(iii) वह अन्य दरबारियों से अलग दिखना चाहता था।
(iv) वह एक विनम्र नवयुवक था ।
उत्तर:
(iv) वह एक विनम्र नवयुवक था । (
)
भाषा की बात
प्रश्न 1.
‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक बेटा था।’ ‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक ही बेटा था।
(क) इन दोनों पंक्तियों को ध्यान से देखिए । दोनों में क्या अंतर है?
(ख) आप भी कक्षा में पाँच-पाँच के समूह बनाकर ‘ही’ शब्द वाले चार वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर:
(क) दोनों पंक्तियों में ‘एक बेटा’ और ‘एक ही बेटा’ में अंतर है।
(ख)
- वह बुद्धिमान ही है।
- वह सच बोलता ही है।
- वह भाइयों में सबसे बड़ा ही है।
- वह पढ़ने में तेज ही है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में से जो आपको अपने लिए सबसे उपयुक्त लगते हैं, उनके सामने सही का चिह्न (✓) लगाइए-
- मुझे कहानियाँ और कविताएँ पढ़ना पसंद है। [ ]
- मुझे रोचक कहानियाँ सुनाना या लिखना पसंद है। [ ]
- मुझे पहेलियाँ हल करना पसंद है। [ ]
- मुझे गणित के खेल और प्रश्न हल करना रुचिकर लगता है। [ ]
- मुझे चित्रकारी करना पसंद है। [ ]
- मुझे घूमने-फिरने और खेलने में आनंद आता है। [ ]
- मुझे अभिनय या नृत्य करना पसंद है [ ]
- मुझे गीत गाना या वाद्ययंत्र बजाना अच्छा लगता है। [ ]
- मुझे संगीत सुनना पसंद है। [ ]
- मुझे दूसरों के साथ काम करना और मित्र बनाना पसंद है। [ ]
- मुझे अपने सहपाठियों की सहायता करना अच्छा लगता है। [ ]
- मुझे प्रकृति और जानवरों के बारे में जानना पसंद है। [ ]
- मुझे बागवानी पसंद है। [ ]
उत्तर:
छात्र इसे स्वयं समझकर करें।
प्रश्न 3.
अब ऊपर दी गई सूची में से अपनी मनभावन गतिविधि को चुनकर उस पर एक अनुच्छेद लिखिए। आप एक से अधिक गतिविधियाँ भी चुन सकते हैं।
उत्तर:
मुझे चित्रकारी करना पसंद है।
चित्र बनाना मेरा शौक रहा है। क्योंकि इसे बनाते समय ध्यान केवल चित्र वाले सादे कागज या ड्राइंग-कॉपी पर ही होता है। फुर्सत के क्षणों में मैं अक्सर चित्र बनाने बैठ जाता हूँ। इससे मेरे खाली समय का उपयोग भी हो जाता है और चित्रकारी में निखार भी आ जाता है। इसलिए चित्र बनाना मुझे बहुत ही अच्छा लगता है। विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाएँ मेरी चित्रकारी की तारीफ़ करते हैं।
प्रश्न 4.
“ सब दरबारियों ने बारी-बारी से यही उत्तर दिया।”
उपर्युक्त पंक्ति में ‘बारी’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। आप भी नीचे दिए ऐसे शब्दों से वाक्य बनाइए –
- धीरे-धीरे – …………………..
- भिन्न-भिन्न – …………………..
- साथ-साथ – …………………..
- बार-बार – …………………..
उत्तर:
- धीरे-धीरे – वह धीरे-धीरे चलता है।
- भिन्न-भिन्न – बगीचे में भिन्न-भिन्न प्रकार के फूल खिले हैं।
- साथ-साथ – हम सब साथ-साथ पढ़ते हैं।
- बार-बार – बार-बार भूलने की आदत है क्या?
प्रश्न 5.
“कृपा करके स्पष्ट उत्तर दीजिएगा । ” कृपा जैसे शब्दों का प्रयोग विनम्रता दर्शाने के लिए किया जाता है। नीचे दिए गए ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और अपने समूह में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए उनका प्रयोग कीजिए-
- कृपया – …………….
- धन्यवाद – …………….
- क्षमा कीजिए – …………….
- आपका आभार – …………….
उत्तर:
- कृपया – कृपया अंदर आइए ।
- धन्यवाद – आपको धन्यवाद।
- क्षमा कीजिए – क्षमा कीजिए, कल मैं समय पर नहीं आ सका।
- आपका आभार – इस कार्य हेतु मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ ।
पाठ की विशेषताएँ
नीचे इस चित्रकथा की कुछ विशेषताएँ दी गई हैं। आप भी इस पाठ्यपुस्तक में से किसी कहानी अथवा कविता की विशेषताएँ लिखिए-

उत्तर:

आपकी चित्रकथा
नीचे दी गई चित्रकथा के संवाद लिखिए। इसके लिए आप अपनी मातृभाषा का प्रयोग भी कर सकते हैं।

उत्तर:
केला क्या भाव है?
चौबीस रुपए दर्जन।
केला छीलते हुए जाता है।
केले का छिलका सड़क पर फेंक देता है।
कुत्ता केले का छिलका मुँह से उठाकर डस्टबीन में डाल देता है।
![]()
खोजिए और आनंद लीजिए
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए एक जैसे चित्रों में पाँच अंतर खोजिए-

उत्तर:
एक जैसे चित्रों में अंतर-
| ऊपर का चित्र | नीचे का चित्र |
| 1. दो पेड़ | 1.एक पेड़ |
| 2. बिल्ली के नीचे कुछ है। | 2. इसमें कुछ नहीं है। |
| 3. दरवाजे के ऊपर रोशनदान है। | 3. रोशनदान नहीं है। |
| 4. तीन पत्ते हैं। | 4. एक भी पत्ता नहीं है। |
| 5. लड़की के टी-शर्ट के पीले वाले भाग में दो धारियाँ हैं। | 5. लड़की के टी-शर्ट में पीले वाले भाग में कोई धारियाँ नहीं हैं। |
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्र में पाठ में आए पाँच शब्द छिपे हैं। खोजकर लिखिए-

उत्तर:
- जाँच
- ईमानदारी
- हीरा
- राज
- चुप