Our free Class 4 Hindi Veena Worksheet and Class 4 Hindi Chapter 6 जयपुर से पत्र Jayapur Se Patra Worksheet with Answers Pdf make learning easier and fun.
Class 4 Hindi Chapter 6 Worksheet Jayapur Se Patra
Class 4 Hindi Jayapur Se Patra Worksheet
जयपुर से पत्र Worksheet – Jayapur Se Patra Class 4 Hindi Worksheet
पाठ पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही (✓) का निशान लगाइए।
(i) आमेर का दुर्ग कहाँ स्थित है?
(क) जयपुर के बीच
(ख) हवामहल के पास
(ग) जयपुर से 14 किलोमीटर दूर
(घ) उदयपुर के पास
उत्तर :
(ग) जयपुर से 14 किलोमीटर दूर
(ii) अमर ने पत्र किसे लिखा ?
(क) माँ को
(ख) मित्र को
(ग) बहन को
(घ) पिताजी को
उत्तर :
(घ) पिताजी को
(iii) जयपुर के किस स्थान पर राजा-महाराजा की वस्तुएँ रखी गई हैं?
(क) हवामहल
(ख) आमेर का किला
(ग) कला संग्रहालय
(घ) शीशमहल
उत्तर :
(ग) कला संग्रहालय
![]()
(iv) अमर ने कौन – सा राजस्थानी व्यंजन खाया?
(क) गट्टे की सब्जी
(ख) दाल-बाटी चूरमा
(ग) बाजरे की रोटी
(घ) पनीर टिक्का
उत्तर :
(ख) दाल-बाटी चूरमा
प्रश्न 2.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का निशान लगाइए ।
(i) अमर ने अपनी माँ को पत्र लिखा।
उत्तर :
✗
(ii) आमेर में शीशमहल स्थित है।
उत्तर :
✓
(iii) पत्र में मौसम की जानकारी नहीं दी गई है।
उत्तर :
✗
(iv) पत्र केवल दोस्तों को ही लिखा जा सकता है।
उत्तर :
✗
प्रश्न 3.
आपने देखा कि अमर ने अपने पिता को पत्र में ‘सादर प्रणाम’ लिखकर पत्र की शुरुआत की है। इसी तरह वह निम्नलिखित लोगों के लिए क्या लिखेगा?
(i) मित्र को पत्र में लिखा जाएगा
उत्तर :
प्रिय मित्र
(ii) बहन को पत्र में लिखा जाएगा
उत्तर :
प्रिय बहन
(iii) माँ को पत्र में लिखा जाएगा
उत्तर :
पूज्य माताजी
(iv) अध्यापक को पत्र में लिखा जाएगा
उत्तर :
आदरणीय शिक्षक
प्रश्न 4.
नीचे दिए गए चित्र को पहचानकर उसका नाम और वह किस स्थान पर है? लिखिए ।

उत्तर :
| चित्र का नाम | चित्र का स्थान |
| हवामहल | जयपुर |
| शीशमहल | आमेर किला |
| रामनिवास बाग | कला संग्रहालय |
| जंतर-मंतर | वेधशाला |
प्रश्न 5.
बॉक्स में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
यात्रा, शीशमहल, पिताजी, जंतर-मंतर
(i) अमर ने अपने _________ को पत्र लिखा।
(ii) _________ आमेर के किले में है।
(iii) अमर की _________ बहुत अच्छी रही।
(iv) जयपुर के पास _________ एक वेधशाला है।
उत्तर :
(i) पिताजी
(ii) शीशमहल
(iii) यात्रा
(iv) जंतर-मंतर
प्रश्न 6.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
“अमर ने अपने पिताजी को पत्र लिखा। उसने बताया कि वह अपने स्कूल के साथ जयपुर की यात्रा पर गया है । वहाँ उसने हवामहल, जंतर-मंतर, आमेर का किला और शीशमहल देखा। उसने रामनिवास बाग स्थित कला संग्रहालय की भी यात्रा की। संग्रहालय में राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और चित्र थे। रात को उन्होंने राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया।”
(i) अमर ने अपनी यात्रा का विवरण किसके साथ साझा किया?
(ii) अमर ने जयपुर में कौन-कौन से स्थान देखे ?
(iii) रामनिवास बाग में क्या खास था ?
(iv) अमर ने रात को कौन – सा व्यंजन खाया?
(v) अमर जयपुर किसके साथ गया था?
उत्तर :
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जंतर-मंतर क्या है?
_______________________________________
प्रश्न 2.
अमर जयपुर के किस स्थान से अगला पत्र लिखने वाला था?
_______________________________________
प्रश्न 3.
आमेर का किला कैसा है?
_______________________________________
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अमर ने कला संग्रहालय को दर्शनीय क्यों बताया?
_______________________________________
प्रश्न 2.
जयपुर से उदयपुर की यात्रा क्यों की जा रही थी?
_______________________________________
प्रश्न 3.
शीशमहल कैसा होता है?
_______________________________________
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पत्र लिखने के क्या लाभ हैं? विस्तार से लिखिए।
_______________________________________
प्रश्न 2.
अमर की यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
_______________________________________
प्रश्न 3.
आमेर के किले की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
_______________________________________
![]()
भाषा आधारित प्रश्न
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए मूल शब्दों में उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए

उत्तर :
| उपसर्ग | मूल शब्द | नया शब्द |
| अनु | शासन | अनुशासन |
| प्र | योग | प्रयोग |
| भर | पेट | भरपेट |
प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द प्रयोग किया जा सकता है? खाली स्थान पर लिखिए।
(i) सूरज – रवि
(ii) सैर – _________
(iii) मजेदार – _________
(iv) बालक – _________
(v) जल – _________
(vi) पृथ्वी – _________
उत्तर :
(ii) सैर – घूमना
(iii) मजेदार – रोचक
(iv) बालक – शिशु
(v) जल – पानी
(vi) पृथ्वी – धरती ।
प्रश्न 3.
नीचे कुछ दोहराव वाले क्रिया शब्द दिए गए हैं इन्हें वाक्य में प्रयोग कर लिखिए।
(i) झूम-झूमकर
(ii) कूद-कूदकर
(iii) उलट-पुलटकर
उत्तर :
(i) झूम-झूमकर हमने झूम-झूमकर नृत्य किया।
(ii) कूद-कूदकर बच्चे कूद कूदकर खेल रहे थे।
(iii) उलट-पुलटकर कमला ने कपड़े उलट-पुलटकर देखे।
पाठ के आस-पास
प्रश्न 1.
डाक पेटी का क्या कार्य है?
_______________________________________
प्रश्न 2.
पिन कोड का क्या महत्त्व है?
_______________________________________
प्रश्न 3.
पत्र को डाकघर तक कैसे पहुँचाया जाता है?
_______________________________________
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
यदि आपको उदयपुर जाने का अवसर मिले, तो आप वहाँ क्या देखना चाहेंगे?
_______________________________________
प्रश्न 2.
यदि आप जयपुर में होते, तो और क्या देखना पसंद करते?
_______________________________________
प्रश्न 3.
क्या आपने कभी किसी को पत्र लिखा है? किसे और क्यों ?
_______________________________________
![]()
रचनात्मक लेखन
प्रश्न 1.
अपनी किसी यात्रा का वर्णन करें – कहाँ गए, क्या देखा, क्या सीखा?
_______________________________________