Students revise important topics using Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 6 संसदीय प्रणाली विधायिका और कार्यपालिका Extra Questions before exams.
संसदीय प्रणाली विधायिका और कार्यपालिका Class 8 Extra Question Answer
Class 8 SST Chapter 6 Extra Question Answer in Hindi संसदीय प्रणाली विधायिका और कार्यपालिका
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘द्विसदनीय विधायिका’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
दो सदनों वाली व्यवस्था, जैसे भारत की संसद-लोकसभा और राज्यसभा।
प्रश्न 2.
ऊपरी सदन राज्यों के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व कैसे करता है?
उत्तर:
राज्यसभा राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है, जिसके सदस्य राज्य विधानसभाओं द्वारा चुने जाते हैं।
प्रश्न 3.
विधेयक क्या है?
उत्तर:
कानून बनाने का प्रारूप प्रस्ताव विधेयक कहलाता है।
![]()
प्रश्न 4.
वह संवैधानिक निकाय कौन-सा है जो कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करता है?
उत्तर:
संसद।
प्रश्न 5.
प्रश्नकाल का एक महत्व बताइए।
उत्तर:
यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है क्योंकि सांसद मंत्रियों से सरकारी कार्यों के बारे में प्रश्न पूछते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भारतीय विधायिका को प्रभावी ढंग से कार्य करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
भारतीय विधायिका की कई चुनौतियाँ हैं-सदस्यों का अनुपस्थित रहना, आपसी सहयोग की कमी, कमजोर संवाद आदि। बहस की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है और कभी-कभी महत्वपूर्ण सत्र (जैसे प्रश्नकाल) बाधित हो जाते हैं। इससे संसद की कुछ उत्पादकता घटती है। राज्य विधानसभाएँ भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करती है।
प्रश्न 2.
भारतीय संसद के तीन सत्र कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
- बंजट सत्र-फरवरी से मई तक, सबसे लंबा सत्र, मुख्यतः केंद्रीय बजट पारित करने पर केंद्रित।
- मानसून सत्र-जुलाई से सितंबर तक, महत्वपूर्ण विधेयकों और सरकारी मामलों पर चर्चा।
- शीतकालीन सत्र-नवंबर से दिसंबर तक, लम्बित कानूनों और तात्कालीन मुद्दों पर विचार।
प्रश्न 3.
संसदीय समितियों का महत्व बताइए।
उत्तर:
संसदीय समितियाँ विधेयकों, नीतियों और बजट की विस्तृत जाँच करके संसद को सुदृढ़ बनाती है। इनमें विभिन्न दलों के सदस्य शामिल होते हैं, जिसमें विशेषज्ञ विश्लेषण और सहयोगात्मक चर्चा संभव होती है। ये सरकारी कार्यों की समीक्षा करके उत्तरदायित्व सुनिश्चित करती है। उनका केंद्रित कार्य-विधान व्यवधानों को कम करता है और बेहतर तथा अधिक सूचित कानून निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
प्रश्न 4.
किन पारंपरिक भारतीय प्रथाओं ने भारतीय संविधान को प्रभावित किया?
उत्तर:
भारतीय संविधान स्थानीय परंपराओं से भी प्रभावित हुआ, जैसे प्राचीन गणराज्य (महाजनपद) और ग्राम पंचायतें जहाँ बुजुर्ग सामूहिक निर्णय लेते थे। ये प्रथाएँ भारतीय समाज में गहराई से निहित लोकतांत्रिक भावना को दर्शाती है।
![]()
प्रश्न 5.
2002 के 86 वें संविधान अधिनियम ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम में क्या भूमिका निभाई?
उत्तर:
2002 में पारित 86 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम में शिक्षा के अधिकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इसने संविधान में अनुच्छेद-21(क) जोड़ा, जिससे राज्य के लिए 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना अनिवार्य हो गया। इस संशोधन ने 2009 में पारित शिक्षा के अधिकार अधिनियम के लिए कानूनी आधार तैयार किया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘जब नागरिक जागरूक और सक्रिय रहते हैं तो हमारा लोकतंत्र अधिक सशक्त होता है।’ इस कथन की समालोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
यह कथन सत्य है, क्योंकि लोकतंत्र की शक्ति उसके नागरिकों की सक्रिय और जागरूक भागीदारी पर निर्भर करती है।
नागरिकों की भूमिका
- जो नागरिक समसामयिक घटनाओं और प्रमुख मुद्दों से अवगत रहते हैं, वे लोकतांत्रिक जवाबदेही को मजबूत करते हैं।
- प्रश्न पूछकर और अपने विचार साझा करके लोग वाद-विवाद व संवाद के माध्यम से बेहतर नीतियाँ बनाने में सहायता करते हैं।
- डिजिटल मंचों और सरकारी पोर्टलों के माध्यम से भागीदारी नागरिकों को रचनात्मक रूप से अपनी राय देने का अवसर देती है।
- सार्वजनिक जीवन में युवाओं और विविध आवाज़ों का स्वागत नई सोच लाता है और समावेशी शासन को बढ़ावा देता है।
- सक्रिय मतदाता के रूप में नागरिक उत्तरदायी संसद और राज्य विधानसभा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 2.
संविधान में वर्णित सरकार के तीन अंगों की भूमिकाएँ और कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत का संविधान सरकार की शक्तियों और उत्तरदायित्वों को तीन मुख्य अंगों में विभाजित करता है-
विधायिका
- यह देश के लिए कानून बनाती है।
- भारत में संसद (लोकसभा और राज्यसभा) मुख्य विधायी निकाय हैं।
- यह राष्ट्रीय मुद्दों और नीतियों पर चर्चा करती हैं।
कार्यपालिका
- यह विधायिका द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू और प्रवर्तित करती है।
- इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और सिविल सेवक शामिल होते हैं।
न्यायपालिका
- यह कानूनों की व्याख्या करती है और सुनिश्चित करती है कि उनका पालन हो।
- यह विवादों का निपटारा करती है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करती है।
- इसमें सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय शामिल होते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
“विधायिका को अपने प्रभावी कार्य-निष्पादन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं, कारण दीजिए।
उत्तर:
हाँ, यह कथन सत्य है। प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
- अनेक सदस्य, सत्रों के दौरान अनुपस्थित रहते हैं, जिससे महत्वपूर्ण विधायी कार्यों की प्रगति बाधित होती है।
- कुछ सदस्य अनुचित या अव्यवस्थित आचरण रखते हैं, जिससे कार्यवाही बाधित होती है और बहुमूल्य समय नष्ट होता है।
- सदन में चर्चा कभी-कभी गहन होने के बजाय शोरगुलपूर्ण और एकपक्षीय हो जाती है, जिससे रचनात्मक व संतुलित विचार-विमर्श प्रभावित होता है।
- प्रश्नकाल, जो सरकार के उत्तरदाई ठहराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अक्सर बाधित हो जाता है।
- कुछ निर्वाचित प्रतिनिधियों पर आपराधिक आरोप होने से विधायी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता उत्पन्न होती हैं।
दक्षता आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
युवाओं के लिए यह समझना क्यों महत्वपूर्ण है कि भारतीय संसद कैसे कार्य करती है?
उत्तर:
युवाओं के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि भारतीय संसद कैसे कार्य करती है, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। जब वे समझते हैं कि कानून कैसे बनते हैं और नेता निर्णय कैसे लेते हैं, तो वे अधिक जागरूक और जिम्मेदार बनते हैं। इससे वे स्पष्ट सोच पाते हैं, सही प्रश्न पूछते हैं और सार्वजनिक मामलों में भाग लेते हैं। यह उन्हें समझदारी से मतदान करने तथा भविष्य में सार्वजनिक सेवा में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करता है। सुशिक्षित और जागरूक युवा लोकतंत्र को अधिक मज़बूत करते हैं।
प्रश्न 2.
संघवाद के सिद्धांत से भारतीय संसद की संरचना और कार्यप्रणाली कैसे प्रभावित होती है?
उत्तर:
भारत में संघवाद का अर्थ है कि शक्ति केंद्र सरकार और राज्यों के बीच बाँटी जाती है। यह सिद्धांत संसद की संरचना को दो सदनों के रूप में प्रभावित करता है-लोकसभा सीधे जनता का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि राज्यसभा राज्यों का प्रतिनिधित्व करती है। इससे कानून बनाते समय राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों हितों पर विचार सुनिश्चित होता है। संघवाद का यह भी अर्थ है कि कुछ विषय केंद्र सरकार के अधिकार में होते हैं, कुछ राज्यों के और कुछ दोनों के-जिससे देश की एकता बनी रहती है और स्थानीय आवश्यकताओं का सम्मान भी होता है।
कौशल आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
आप भुवनेश्वर से नव-निर्वाचित सांसद हैं और जनवरी-फरवरी 2026 में होने वाले हॉकी विश्व कप की तैयारियों का आकलन करने हेतु ओडिशा गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने वाली संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अपना औपचारिक सुझाव तैयार कीजिए।
उत्तर:
भुवनेश्वर से नव-निर्वाचित सांसद के रूप में, मैं ओडिशा की हॉकी विश्व कप की तैयारियों की सराहना करती/ करता हूँ, क्योंकि वहाँ अच्छा अवसंरचना और व्यवस्थाएँ मौजूद हैं फिर भी, सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतु मेरे सुझाव हैं-
- सुचारु क्रियान्वयन के लिए केंद्र, राज्य और स्थानीय प्राधिकरणों के बीच बेहतर समन्वय।
- खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए सशक्त सुरक्षा व्यवस्था।
- जागरूकता और सहयोग बढ़ाने के लिए समुदाय की अधिक भागीदारी।
- पर्यावरण-अनुकूल उपायों के माध्यम से स्थिरता पर ध्यान।
- सभी के लिए सुगम पहुँच सुनिश्चित करना, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाता है।
- नियमित जाँच और स्पष्ट प्रतिवेदन संसद को भेजे जाएँ, जिससे विश्वास बढ़े और प्रतिबद्धता प्रदर्शित हो।
प्रकरण आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
2011 में लोकसभा में एक उत्साहपूर्ण वाद-विवाद के समय, सांसद सुषमा स्वराज ने सरकार की आलोचना करने के लिए एक काव्यात्मक पंक्ति उद्धत की-
“तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा, हमें रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।”
बात मत बदलो, बस ये बताओ कि कारवाँ क्यों लुटा। हमें लुटेरों से कोई शिकायत नहीं किंतु ये तुम्हारे नेतृत्व पर सवाल है।
तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शांतिपूर्वक एक अन्य काव्यात्मक पंक्ति के साथ प्रत्युत्तर दिया-
“माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूँ मैं, तू मेरा शौक देख, मेरा इंतजार देख।”
मैं मानता हूँ कि मैं आपकी दूष्टि के योग्य नहीं हूँ, आपको मेरे उत्साह और मेरे धैर्य को देखना चाहिए।
(क) सुषमा स्वराज की पंक्ति में नेतृत्व की जवाबदेही क्यों प्रमुख रूप से दिखाई देती है?
उत्तर:
इसमें नेतृत्व की जवाबदेही इसलिए उजागर होती है क्योंकि वह यह बताती है कि समस्याएँ हो सकती हैं, परंतु सुरक्षा और मार्गदर्शन देना नेता की जिम्मेदारी है, यदि वह इसमें असफल होता है तो उसके नेतृत्व पर प्रश्न उठते हैं।
![]()
(ख) सुषमा स्वराज और डॉ. मनमोहन सिंह के काव्यात्मक संवाद से राजनीतिक बहस के उनके दृष्टिकोण के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर:
यह दर्शाता है कि दोनों नेताओं ने अपने विचार शांत और सम्मानजनक ढंग से व्यक्त किए। कठोर शब्दों के स्थान पर उन्होंने कविता का सहारा लिया, जो संसद में विनम्र और विचारशील बहस की शैली को दर्शाता है।
चित्र आधारित प्रश्नोत्तर
(A)

चित्र 6.8. विधान सौध, कर्नाटक का विधानमंडल भवन। इस भवन की परिकल्पना केंगल हनुमंथैया ने की थी जो स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बाद में सांसद रहे।
प्रश्न 1.
इस भवन का नाम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
इस भवन का नाम विधान सौध है और इसका उद्देश्य कर्नाटक राज्य की विधानमंडल को स्थान प्रदान करना है।
प्रश्न 2.
इस भवन की परिकल्पना किसने की थी?
उत्तर:
केंगल हनुमंथैया ने विधान सौध की परिकल्पना की थी।
प्रश्न 3.
केंगल हनुमंथैया ने कौन-कौन से पद सँभाले थे?
उत्तर:
वे स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, कर्नाटक के मुख्यमंत्री तथा बाद में संसद सदस्य रहे।
(B)

चित्र 6.9. लाल बहादुर शास्त्री (रेल मंत्री और बाद में भारत के प्रधानमंत्री)
प्रश्न 1.
लाल बहादुर शास्त्री ने कौन-सा प्रसिद्ध नारा दिया था?
उत्तर:
‘जय जवान जय किसान’ (1965 के युद्ध में) नारा दिया था।
प्रश्न 2.
शास्त्री जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
उनका जन्म 02 अक्टूबर 1904 में, मुगलसराय उत्तर प्रदेश में हुआ था।
![]()
प्रश्न 3.
प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री जी ने किस युद्ध में भारत का नेतृत्व किया?
उत्तर:
1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में, देश का नेतृत्व किया।
संसदीय प्रणाली विधायिका और कार्यपालिका Class 8 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
उस अनुच्छेद की पहचान करें जिसने शिक्षा के अधिकार को हमारे संविधान में एक मौलिक अधिकार घोषित किया।
(i) अनुच्छेद 21(~A)
(ii) अनुच्छेद 12(~A)
(iii) अनुच्छेद 3(~A)
(iv) अनुच्छेद 19(~A)
उत्तर:
(i) अनुच्छेद 21(~A)
प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन भारत में संघ स्तर पर कार्यपालिका का हिस्सा है/हैं?
(i) लोकसभा और राज्यसभा
(ii) न्यायपालिका और प्रधानमंत्री
(iii) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सिविल सेवक
(iv) राज्यपाल और विधायक
(क) (i), (ii) और (iii)
(ख) केवल (iii)
(ग) (ii) और (iv)
(घ) केवल (i)
उत्तर:
(ii) न्यायपालिका और प्रधानमंत्री
प्रश्न 3.
संविधान के अनुसार लोकसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?
(i) 543
(ii) 552
(ii) 545
(iv) 550
उत्तर:
(i) 543
प्रश्न 4.
‘धन विधेयक’ में क्या होता है?
(i) यूपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित एक विधेयक।
(ii) मुद्रा के प्रकार से संबंधित एक विधेयक
(iii) कराधान, सरकारी व्यय और राजस्व से संबंधित एक विधेयक
(iv) एक विधेयक केवल राज्यसभा के पेश किया जा सकता है।
उत्तर:
(iii) कराधान, सरकारी व्यय और राजस्व से संबंधित एक विधेयक
प्रश्न 5.
संसद में प्रश्नकाल किससे संबंधित है?
(i) न्यायपालिका को जवाबदेह ठहराना
(ii) धन विधेयक का परिचय
(iii) सरकार के कार्यकारी विंग को जवाबदेह ठहराना
(iv) नव-निर्वाचित सांसदों का परिचय
उत्तर:
(iii) सरकार के कार्यकारी विंग को जवाबदेह ठहराना
![]()
प्रश्न 6.
न्यायपालिका की एक महत्वपूर्ण भूमिका की पहचान करें-
(i) यह कानून का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करता है।
(ii) कानून का संवैधानिक संरक्षक
(iii) प्रधानमंत्री का नाम सुझाएँ
(iv) मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ संस्था की रक्षा करता है।
उत्तर:
(ii) कानून का संवैधानिक संरक्षक
प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में द्विसदनीय विधायिका की विशेषताएँ नहीं हैं?
(क) यह सरकार के तीन स्तरों को सुनिश्चित करता है।
(ख) इसमें लोकसभा और राज्यसभा शामिल है।
(ग) संघीय संतुलन और विविधता को बढ़ावा देता है।
(घ) सभी राज्यों में पाया जाता है।
(i) (क), (ख) और (ग)
(ii) कवल (ग)
(iii) (क), (ख) और (घ)
(iv) (क) और (घ)
उत्तर:
(iv) (क) और (घ)
प्रश्न 8.
लोकसभा में सेंगोल किसका प्रतीक है?
(i) राजनीतिक सर्वोच्चता
(ii) आर्थिक शक्ति
(iii) न्यायपूर्ण और धर्मसम्मत
(iv) क्षेत्रीय एकता
उत्तर:
(iii) न्यायपूर्ण और धर्मसम्मत
प्रश्न 9.
किसी विधेयक को कानून बनने के लिए अंतिम चरण क्या है?
(i) राष्ट्रपति की सहमति
(ii) राज्यसभा द्वारा अनुमोदन
(iii) लोकसभा द्वारा अनुमोदन
(iv) संसद में बहस
उत्तर:
(i) राष्ट्रपति की सहमति
प्रश्न 10.
भारतीय संघवाद की महत्वपूर्ण विशेषता की पहचान करें।
(i) शक्तियाँ सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच वितरित की जाती हैं।
(ii) केंद्र और न्यायपालिका कानून बना सकते हैं।
(iii) राज्य समवर्ती सूची में केंद्रीय कानूनों को रद्द कर सकते हैं।
(iv) राज्यसभा के पास लोकसभा से अधिक शक्ति है।
उत्तर:
(i) शक्तियाँ सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच वितरित की जाती हैं।
रिक्त स्थान भरें-
संकेतक-राज्य विधानसभाएँ, केंगल हनुमंथैया, गठबंधन सरकार, संवैधानिक संशोधन प्रक्रिया, समवर्ती सूची, 18 वीं, वित्तीय, अधिनियम, आयुष, द्विसदनीय
1. _________ लोकसभा का गठन जून 2024 में हुआ, जो भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को जारी रखे हुए है।
उत्तर: 18 वाँ
2. एक विधेयक संसद में प्रस्तुत किया जाता है और कानून बनने से पहले एक विस्तृत प्रक्रिया से गुजरता है तब जाकर _________ बनता है।
उत्तर: अधिनियम
3. _________ जवाबदेही के अंतर्गत, संसद सरकारी व्यय पर नियंत्रण रखती है।
उत्तर: वित्तीय
![]()
4. संविधान विधायी शक्तियों को संघ और राज्य के बीच संघ सूची, राज्य सूची और ________ सूची के माध्यम से विभाजित करता है।
उत्तर: समवर्ती
5. राज्यसभा के सदस्य ________ के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।
उत्तर: राज्य विधानसभाएँ
6. ________ मंत्रालय भारत में पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने और विकसित करने के लिए जिम्मेदार एक सरकारी निकाय है।
उत्तर: आयुष
7. जब कोई एक राजनीतिक दल विधानमंडल में स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं करता, तो कई राजनीतिक दल मिलकर गठबंधन बनाते हैं और संयुक्त रूप से सरकार बनाते हैं। इस व्यवस्था को ________ कहा जाता है।
उत्तर: गठबंधन सरकार
8. ________ संविधान के प्रावधानों में किया गया औपचारिक परिवर्तन, जोड़ या घटाना है।
उत्तर: संवैधानिक संशोधन
9. कर्नाटक में स्थित विधान, सौधा कहा जाता है कि परिकल्पना ________ द्वारा की गई थी।
उत्तर: केंगल हनुमंथैया
10. भारत में राज्य विधानमंडल एकसदनीय या ________ हो सकती है।
उत्तर: द्विसदनीय
सत्य और असत्य बताइएसत्य कथन पर (✓) और असत्य कथन पर (×) का चिह्न लगाइए-
1. आर.टी.ई. अधिनियम 2019 में संसद् से पारित होकर और राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद कानून बना। [ ]
उत्तर: असत्य
कारण-शिक्षा का अधिकार 2009 में कानून बना।
2. भारतीय संविधान के कई पहलू अन्य देशों के संविधान से प्रेरित थे। [ ]
उत्तर: सत्य
3. संसद के सत्रों में बजट, मानसून और ग्रीष्मकालीन सत्र शामिल होते हैं। [ ]
उत्तर: असत्य
कारण-संसद के सत्रों में बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र शामिल होते हैं।
4. लोकसभा अध्यक्ष राज्यसभा का भी संचालन करते हैं। [ ]
उत्तर: सत्य
![]()
5. भारत का संविधान ब्रिटिश प्रणाली से प्रेरित था। [ ]
उत्तर: सत्य
कॉलम-I से कॉलम-II का सही मिलान कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. लोकसभा | (i) संघ स्तर पर राज्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है। |
| 2. राज्यसभा | (ii) राज्य स्तरीय विधायी निकाय |
| 3. विधानसभा | (iii) संसद का निचला सदन |
| 4. विधानपरिषद | (iv) संसद का उच्च सदन |
विकल्प-
(क) 1. (iii), 2. (iv), 3. (ii), 4. (i),
(ख) 1. (ii), 2. (i), 3. (iii), 4. (ii)
(ग) 1. (ii), 2. (ii), 3. (iii), 4. (iv)
(घ) 1. (i), 2. (iii), 3. (ii), 4. (iv)
उत्तर:
(क)
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. लोकसभा | (iii) संसद का निचला सदन |
| 2. राज्यसभा | (iv) संसद का उच्च सदन |
| 3. विधानसभा | (ii) राज्य स्तरीय विधायी निकाय |
| 4. विधानपरिषद | (i) संघ स्तर पर राज्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है। |
कथन और कारण संबंधी प्रश्नोत्तर
निम्नलिखित कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 1.
कथन (A): सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार एक विशिष्ट विशेषता है जो भारतीय विविधता को सशक्त बनाती है।
कारण (R): सभी वयस्कों को, चाहे उनकी जाति, लिंग या धर्म कुछ भी हो, मतदान का अधिकार है।
विकल्प:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 2.
कथन (A): न्यायपालिका यह सुनिश्चित करती है कि संसद द्वारा बनाए गए कानून देश के आदर्शों और संवैधानिक भावना का उल्लंघन न करे।
कारण (R): भारत में न्यायपालिका संसद से ऊपर एक कानून बनाने वाली संस्था है।
विकल्प:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(ग) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
![]()
प्रश्न 3.
कथन (A): प्रधानमंत्री देश का वास्तविक कार्यपालिका प्रमुख होता है।
कारण (R): राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की सलाह पर कार्य करता है।
विकल्प:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) कथन (A) सत्य है, पर कारण (R) असत्य है।
(घ) कथन (A) असत्य है, पर कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(क) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
संसदीय प्रणाली विधायिका और कार्यपालिका Class 8 Extra Questions for Practice
बहुवैकल्पीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मंत्रिपरिषद् का नेतृत्व कौन करता है?
(i) गृहमंत्री
(ii) लोकसभा अध्यक्ष
(iii) उपराष्ट्रपति
(iv) प्रधानमंत्री
प्रश्न 2.
इनमें से कौन-से संवैधानिक कार्य हैं?
(i) राष्ट्रपति का चुनाव
(ii) स्वतंत्र रूप से राज्य कानून पारित करना
(iii) मुख्यमंत्री की नियुक्ति
(iv) स्थानीय पंचायत नेताओं का चुनाव
प्रश्न 3.
संसद का कौन-सा सदन सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है?
(i) राज्यसभा
(ii) लोकसभा
(iii) विधानपरिषद् और राज्यसभा
(iv) विधानसभा और लोकसभा
प्रश्न 4.
उस संस्था की पहचान करें जो सुनिश्चित करती है कि संसद द्वारा पारित कानून संविधान का उल्लंघन न करें-
(i) कार्यपालिका
(ii) प्रधानमंत्री
(iii) न्यायपालिका
(iv) राष्ट्रपति
प्रश्न 5.
भारत में कार्यपालिका का नाममात्र प्रमुख कौन होता है?
(i) प्रधानमंत्री
(ii) राष्ट्रपति
(iii) मुख्य न्यायाधीश
(iv) लोकसभा अध्यक्ष
![]()
प्रश्न 6.
भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था है?
(i) राष्ट्रपति शासन
(ii) अधिनायक शासन
(iii) संसदीय शासन
(iv) राजशाही शासन
प्रश्न 7.
संसदीय प्रणाली का प्रमुख सिद्धांत क्या है?
(i) शक्तियों का पृथक्करण
(ii) शक्तियों का संलयन
(iii) न्यायिक सर्वोच्चता
(iv) राष्ट्रपति सर्वोच्चता
प्रश्न 8.
भारत में संसदीय प्रणाली किस देश से अपनाई है?
(i) अमेरिका
(ii) फ्रांस
(iii) ब्रिटेन
(iv) रूस
प्रश्न 9.
संसदीय प्रणाली में मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है?
(i) राष्ट्रपति
(ii) सर्वोच्च न्यायालय
(iii) लोकसभा
(iv) राज्यसभा
प्रश्न 10.
भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
(i) लोकसभा अध्यक्ष
(ii) राष्ट्रपति
(iii) मुख्य न्यायाधीश
(iv) राज्यपाल
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
1. भारत के उपराष्ट्रपति ________ के अध्यक्ष होते हैं।
2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक वयस्क नागरिकों को ________ का अधिकार है।
3. ________ सरकारी विभागों के कामकाज और नीतियों के कार्यान्वयन में मद्द करता है।
4. सेंगोल ________ द्वारा निर्देशित शासन को प्रदर्शित करता है।
5. ________ सेंगोल के शीर्ष पर बैठता है।
6. भारत की संसद के ________ सदन होते हैं।
7. संसद के निचले सदन को ________ कहते हैं।
![]()
8. संसदीय प्रणाली में राष्ट्रपति ________ का प्रधान होता है।
9. मंत्रिपरिषद् का गठन ________ करता है।
10. लोकसभा भंग करने की शक्ति ________ के पास है।
सत्य/असत्य छाँटिए
1. लोकसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव उसके सदस्यों द्वारा किया जाता है? [ ]
2. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से किया जाता है। [ ]
3. भारत में संघ स्तर पर द्विसदनीय विधायिका है। [ ]
4. स्थायी समितियाँ स्थायी प्रकृति की है। [ ]
5. संसद, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं को मजबूत और स्वंतत्र रहना चाहिए, जो लोगों की सच्ची इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। [ ]
6. आरटीई अधिनियम के अन्तर्गत 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा का प्रावधान है। [ ]
7. प्रधानमंत्री संसद का नेतृत्व करता है। [ ]
8. सेंगोल का अर्थ है शासन द्वारा निर्देशित नियम है। [ ]
9. राज्य कानूनों को स्वतंत्र रूप से पारित कर सकता है। [ ]
10. भारत का राष्ट्रपति लोकसभा का अध्यक्ष होता है। [ ]
कॉलम-I से कॉलम-II का सही मिलान कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. संसद का गठन | (i) 6 वर्ष |
| 2. लोकसभा | (ii) निम्न सदन |
| 3. लोकसभा के पहले अध्यक्ष | (iii) भारत के उपराष्ट्रपति |
| 4. राज्यसभा के पहले अध्यक्ष | (iv) जी.वी. मावलंकर |
| 5. राज्यसभा का कार्यकाल | (v) राष्ट्रपति + लोकसभा + राज्यसभा |
अभिकथन/कारण प्रश्न
निम्नलिखित अभिकथन (A) और कारण (R) को पढ़कर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करें-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): कानून बनाने की प्रक्रिया में लोकसभा और राज्यसभा दोनों शामिल होती हैं।
कारण (R): किसी विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजने से पहले दोनों सदन सीधे तौर पर उसे पारित करने में शामिल नहीं हो सकते।
विकल्पः
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): लाल बहादुर शास्त्री ने 1956 में रेल दुर्घटना के बाद रेलमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
कारण (R): उन्होंने एक राजनेता के रूप में उच्च आदर्श स्थापित किए और अपने मंत्रालय के अधीन हुई घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेने में विश्वास किया।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): राष्ट्रपति, राज्य का प्रमुख और कार्यपालिका का प्रधान होता है।
कारण (R): राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(घ) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
संसद के कोई दो कार्य लिखिए।
प्रश्न 2.
‘स्थायी समिति’ शब्द का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 3.
लोकसभा की दो विशेषताएँ बताइए।
प्रश्न 4.
राज्यसभा क्या है? इसका एक कार्य बताइए।
प्रश्न 5.
संसद की महत्वपूर्ण संस्थाओं का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 6.
लोकसभा का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
प्रश्न 7.
लोकसभा के सदस्यों का चुनाव कौन करता है?
प्रश्न 8.
भारत में संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है?
प्रश्न 9.
धन विधेयक किस सदन में प्रस्तुत किया जाता है?
प्रश्न 10.
संसद भवन कहाँ स्थित है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारतीय संसद् की संरचना का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 2.
लोकसभा और राज्यसभा में क्या अंतर है?
प्रश्न 3.
संसद में विधेयक कानून कैसे बनते हैं?
![]()
प्रश्न 4.
राज्यसभा के पास कौन-कौन सी शक्तियाँ हैं?
प्रश्न 5.
मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति कैसे उत्तरदायी होते हैं?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
संसद लोकतंत्र को कैसे मजबूत बनाती है?
प्रश्न 2.
संसद की समितियों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 3.
प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया तथा कार्यों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 4.
विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के कार्यों का विवरण दीजिए।
प्रश्न 5.
संघ और राज्य के बीच विधायी शक्तियों के विवरण की व्याख्या कीजिए।