Students revise important topics using Class 8 SST Important Questions and Class 8 SST Part 1 Chapter 5 सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Extra Questions before exams.
सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Question Answer
Class 8 SST Chapter 5 Extra Question Answer in Hindi सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
चुनाव के समय आदर्श आचार संहिता की क्या भूमिका होती है?
उत्तर:
यह सुनिश्चित करती है कि चुनाव निष्पक्ष रूप से संचालित हो और राजनीतिक दल नैतिक प्रथाओं का पालन करें।
प्रश्न 2.
2024 में घर से मतदान जैसी विशेष मतदान सुविधाएँ क्यों शुरू की गई?
उत्तर:
बुजुर्गों और विशेष रूप से विकलांग नागरिकों के लिए मतदान को सुलभ बनाने के लिए यह सुविधाएँ शुरू की गई।
प्रश्न 3.
राज्यसभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
राज्यसभा के सभी सदस्य 6 वर्ष के लिए चुने जाते हैं। जिनमें से एक तिहाई हर दो वर्ष के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं, तथा नए सदस्य सम्मिलित होते जाते हैं, जिससे यह पूर्णतः भंग नहीं होता है।
![]()
प्रश्न 4.
भारत में चुनाव आयोग की स्थापना क्यों की गई थी?
उत्तर:
भारत में स्वतंत्र, निष्पक्ष और तटस्थ चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए चुनाव आयोग की स्थापना की गई थी।
प्रश्न 5.
वी.वी. पैट का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर:
‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ चुनावी प्रणाली क्या है?
उत्तर:
यह चुनावी प्रणाली भारत और अन्य कई देशों में इस्तेमाल की जाने वाली मतदान की एक विधि है। इस प्रणाली में जिस उम्मीदवार को एक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक वोट मिलते हैं, वह चुनाव जीत जाता है, भले ही उसे पूर्ण बहुमत (50 % से अधिक वोट) न मिले हों।
प्रश्न 2.
सांसद और विधायक के बीच क्या अंतर है?
उत्तर:
सांसद और विधायक दोनों ही चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं, लेकिन वे सरकार के विभिन्न स्तरों पर काम करते हैं। सांसद भारत की संसद में काम करता है, एक संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे देश के लिए कानून बनाता है। जबकि, एक विधायक राज्य विधानसभा में कार्य करता है, एक राज्य विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और राज्य के लिए कानून बनाता है।
प्रश्न 3.
उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर:
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक एकल वोट प्रणाली के माध्यंम से किया जाता है, जिसमें संसद का प्रत्येक सदस्य अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए अपना वोट डालता है। प्रत्येक केवल एक उम्मीदवार को वोट देता है और जिस उम्मीदवार को अधिकतम वोट मिलते हैं, उसे ही उपराष्ट्रपति चुना जाता है।
प्रश्न 4.
भारत के चुनाव आयोग के मुख्य कार्य क्या-क्या हैं?
उत्तर:
भारत के चुनाव आयोग के मुख्य कार्यों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना, मतदाता सूचियाँ तैयार करना और उनमें समय-समय पर संशोधन करना, चुनाव अभियानों की निगरानी करना, आदर्श आचार संहिता लागू करना, राजनीतिक दलों को विनियमित और पंजीकृत करना और परिणाम घोषित करना शामिल है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
भारत में चुनावी प्रक्रिया का प्रबंधन एक विशाल कार्य क्यों माना जाता है? समझाइए। लोकसभा चुनाव 2024 को एक उदाहरण के रूप में उपयोग करते हुए, इसमें शामिल संचालन के पैमाने और चुनाव कराने में भारत के चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
भारत में चुनावी प्रक्रिया का प्रबंधन, इसमें शामिल बड़े पैमाने और जटिलता के कारण एक विशाल कार्य माना जाता है। भारत का चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है कि चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संचालित हों, साथ ही आधुनिक भारत की जरूरतों को भी पूरा किया जाए। इस प्रक्रिया के लिए अपनी प्रणालियों और संचालन के नए सुधारों की आवश्यकता होती है। (चित्र 5.7, पृष्ठ 122 देखें।)
2024 के लोकसभा चुनाव में 98 कंरोड़ मतदाता, 543 संसदीय क्षेत्र और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए। इसमें बड़ी संख्या में कुशल समन्वय और व्यापक जनशक्ति की आवश्यकता होती हैं। इसके अतिरिक्त भारत में चुनाव एक साथ नहीं होते हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर विभिन्न चरणों में होते हैं। जिससे प्रक्रिया और जटिल हो जाती है।
भारत के क्षेत्रों का भूगोल भी बहुत अलग-अलग है, जिसके लिए विशेष संसाधनों की आवश्यकता होती है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में सहायता के लिए शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। भारत में 543 लोकसभा क्षेत्रों में से 84 अनुसूचित जातियों और 47 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं, जो चुनावी प्रक्रिया की समावेशी प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता आवश्यक है, क्योंकि यह चुनाव अवधि के दौरान नैतिक और अनुशासित व्यवहार सुनिश्चित करती है। आदर्श आचार संहिता के अनुसार, राजनीतिक दल उपहार वितरित करके मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकते हैं, न ही उन्हें चुनाव अवधि के दौरान नई परियोजनाओं या योजनाओं की घोषणा करने की अनुमति है। यह सरकारी शक्ति और मशीनरी के दुरुपयोग को रोकता है, घृणास्पद भाषणों और व्यक्तिगत हमलों पर रोक लगाता है और सभी प्रतिभागियों के लिए एक समान अवसर को बढ़ावा देता है। इन नियमों को लागू करके चुनाव आयोग सुनिश्चित करता है कि चुनाव पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित हो।
प्रश्न 3.
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाता है?
उत्तर:
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक अप्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वांचित सदस्य और दिल्ली व और पांडुचेरी के केंद्रशासित प्रदेशों सहित सभी राज्यों के विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। चुनाव एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। मतदान गुप्त मतपत्र द्वारा किया जाता है।
अभियोग्यता आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
आप क्यों सोचते हैं कि भारत के राष्ट्रपति का चुनाव आम जनता के द्वारा नहीं किया जाता है, जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में होता है?
उत्तर:
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव आम जनता द्वारा नहीं किया जाता है, क्योंकि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह अध्यक्षीय प्रणाली की बजाय एक संसदीय प्रणाली का पालन करता है। भारत में, राष्ट्रपति राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है, जबकि प्रधानमंत्री के पास कार्यकारी शक्तियाँ होती हैं। इसलिए, राष्ट्र के संघीय ढाँचे को प्रतिबिम्बित करने तथा केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। यह तरीका यह भी सुनिश्चित करता है कि राष्ट्रपति एक तटस्थ और गैर-पक्षपातपूर्ण व्यक्ति बना रहे।
प्रश्न 2.
भारत में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या एक राज्य से दूसरे राज्य में क्यों भिन्न-भिन्न होती है?
उत्तर:
भारत में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न हो जाती है, क्योंकि यह प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित होती है। बड़ी आबादी वाले राज्यों में संसद में निष्पक्ष और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए अधिक निर्वाचन क्षेत्र होते हैं। यह प्रणाली भारत जैसे विविधता और भीड़-भाड़ वाले देश में आनुपातिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत को बनाए रखते हुए हर नागरिक के वोट को लोकतांत्रिक मज़बूती बनाए रखना सुनिश्चित करता है।
कौशल आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
यदि आपको भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाता है, तो आप चुनाव प्रक्रिया में क्या बदलाव करना चाहेंगे?
उत्तर:
यदि मुझे भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जाता है, तो मैं चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, कुशल और समावेशी बनाने पर ध्यान केंद्रित करूँगा। मैं चुनावी धोखाधड़ी को रोकने और मतों की गिनती में तेज़ी लाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को मज़बूत करूँगा। मैं विशेष रूप से दूरंस्थ और अप्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में अधिक मतदाता जागरूकता और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी काम करूँगा। इसके अतिरिक्त, मैं आदर्श आचार संहिता के सख्त कानून लागू करने पर जोर दूँगा और चुनावों के दौरान धन और बाहुबल उपयोग को रोकने के लिए मज़बूत उपाय करने का प्रयास करूँगा।
केस/स्रोत आधारित प्रश्नोत्तर
भारत की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) और मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पी.ए.टी.) प्रणाली का उपयोग नामीबिया और भूटान जैसे देशों में भारत निर्वाचन आयोग की सहायता से किया जाता है। अन्य देशों ने भी इस प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया है और अपने देशों में इसे अपनाने के लिए भारत से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पी.ए. टी.) एक ऐसी प्रणाली है जो मतदाता के वोट की पर्ची निकालती है, जिससे मतदाता यह जान लेते हैं कि उनका इलेक्ट्रॉनिक वोट सही से दर्ज हो गया है। यह पर्ची विवाद की स्थिति में सत्यापन और पुनः गणना के लिए एक बैकअप प्रमाण के रूप में उपलब्ध कराती है, विशेषतः उस स्थिति में जब इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में कोई त्रुटि उत्पन्न हो।

चित्र 5.18. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
प्रश्न 1.
वी.वी. पैट क्या है?
उत्तर:
वी.वी. पैट का मतलब ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर’ ऑडिट ट्रेल है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो एक भौतिक रिकार्ड बनाती है, जिससे मतदाता यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनके इलेक्ट्रॉनिक वोट सही ढंग से डाले गए थे।
प्रश्न 2.
चुनावों में वी.वी. पैट का उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
वी.वी. पैट विवादों या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की विफलताओं के मामले में सत्यापन और पुनर्गणना उद्देश्यों के लिए एक बैकअप प्रदान करता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ता है।
प्रश्न 3.
भारत के समर्थन से किन देशों ने ई.वी.एम. और वी.वी. पैट प्रणालियाँ अपनाई हैं?
उत्तर:
नामीबिया और भूटान जैसे देशों ने भारत निर्वाचन आयोम के समर्थन से ई.वी.एम. और वी.वी. पैट प्रणालियाँ अपनाई हैं। अन्य देशों ने भी इस तकनीक का अध्ययन किया है और भारत से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
![]()
प्रश्न 4.
क्या आपको लगता है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मतपत्रों से बेहतर है? एक कारण बताइए।
उत्तर:
हाँ, ई.वी.एम. आमतौर पर मतपत्रों से बेहतर है, क्योंकि वे तेज़ हैं, अमान्य वोटों की संभावना को कम करती है और पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है। जब वी.वी. पैट के साथ जोड़ा जाता है, तो वे सत्यापन भी करते हैं कि जिस उम्मीदवार को हमने वोट किया है, वह उसी को गया है।
चित्र आधारित प्रश्नोत्तर
चित्र को ध्यानपूर्वक देखे और प्रश्नों के उत्तर दें-

चित्र 5.19
प्रश्न 1.
चित्र में क्या दिखाया गया है?
उत्तर:
चित्र में भारत निर्वाचन आयोग का भवन दिखाया गया है।
प्रश्न 2.
इस निकाय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर:
इस निकाय की स्थापना सन् 1950 में हुई थी?
प्रश्न 3.
इस निकाय की मुख्य भूमिका क्या है?
उत्तर:
भारतीय निर्वाचन आयोग की मुख्य भूमिका संसद, राज्य विधानसभाओं और भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के कार्यालयों के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना है।
प्रश्न 4.
भारत निर्वाचन आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
भारत निर्वाचन आयोग का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली से स्थित है।
सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 MCQ
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार’ का क्या अर्थ है?
(i) शिक्षित लोगों के लिए मतदान का अधिकार
(ii) जाति, धर्म या लिंग के भेदभाव के बिना सभी वयस्कों के लिए मतदान का अधिकार
(iii) 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए मतदान का अधिकार
(iv) केवल राष्ट्रीय चुनाव के समय मतदान का अधिकार
उत्तर:
(ii) जाति, धर्म या लिंग के भेदभाव के बिना सभी वयस्कों के लिए मतदान का अधिकार।
प्रश्न 2.
भारतीय नागरिक किस उम्र में मतदान कर सकते हैं?
(i) 21 वर्ष और उससे अधिक
(ii) 25 वर्ष और उससे अधिक
(iii) 18 वर्ष और उससे अधिक
(iv) 30 वर्ष और उससे अधिक
उत्तर:
(iii) 18 वर्ष और उससे अधिक
प्रश्न 3.
भारत में चुनाव करने वाली संस्था है-
(i) संसद
(ii) सर्वोच्च न्यायालय
(iii) भारत के राष्ट्रपति
(iv) भारत का चुनाव आयोग
उत्तर:
(iv) भारत का चुनाव आयोग
प्रश्न 4.
भारत में किसी व्यक्ति को मतदान करने से कौन-सा अयोग्य नहीं ठहराता है?
(i) 18 वर्ष से कम आयु का होना।
(ii) विकृत दिमाग का होना।
(iii) दूसरे देश का नागरिक होना।
(iv) किसी राजनीतिक दल का सदस्य होना।
उत्तर:
(iv) किसी राजनीतिक दल का सदस्य होना।
![]()
प्रश्न 5.
‘मतदाता’ शब्द का क्या अर्थ है?
(i) चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का समूह
(ii) चुनाव आयोग के सदस्य
(iii) एक देश के सभी पात्र मतदाता
(iv) संसद के सदस्य
उत्तर:
(iii) एक देश के सभी पात्र मतदाता
प्रश्न 6.
उम्मीदवारों को चुनने के लिए भारतीय चुनावों में कौन-सी प्रणाली अपनाई जाती है?
(i) 50 % से अधिक वोट हासिल करने वाला व्यक्ति
(ii) सर्वाधिक मत प्राप्त व्यक्ति
(iii) वरीयता आधारित मतदान
(iv) सीधा चयन
उत्तर:
(ii) सर्वाधिक मत प्राप्त व्यक्ति
प्रश्न 7.
चुनाव आयोग की क्या भूमिका है?
(i) चुनावों के लिए कानून बनाना
(ii) राजनीतिक उम्मीदवारों का चयन करना
(iii) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करना
(iv) संयुक्त राष्ट्र संघ चुनावों में भारत का प्रतिनिधि त्व करना
उत्तर:
(iii) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करना
प्रश्न 8.
लोकसभा में वर्तमान में कितनी सीटें हैं?
(i) 543
(ii) 534
(iii) 435
(iv) 453
उत्तर:
(i) 543
प्रश्न 9.
अनुसूचित जातियों के व्यक्तियों के लिए लोकसभा में कितनी सीटें आरक्षित हैं?
(i) 48
(ii) 72
(iii) 64
(iv) 84
उत्तर:
(iv) 84
प्रश्न 10.
अनुसूचित जनजातियों के व्यक्तियों के लिए लोकसभा में कितनी सीटे आरक्षित हैं?
(i) 74
(ii) 67
(iii) 47
(iv) 52
उत्तर:
(iii) 47
रिक्त स्थान भरें-
1. भारत में सभी वोटों का __________ मूल्य होता है।
उत्तर: समान
2. भारत में वोट ________ नहीं है।
उत्तर: हस्तांतरणीय
3. स्वतंत्रता से पहले _______ प्रतिशत भारतीयों को वोट देने की अनुमति थी।
उत्तर: 13
4. 1947 में _______ प्रतिशत ही भारत की साक्षरता दर थी।
उत्तर: 12
5. 1971 में ________ में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।
उत्तर: स्विट्जरलैण्ड
6. भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना ________ में हुई थी।
उत्तर: 1950
![]()
7. भारत में वोट देने का अधिकार संविधान के ________ अनुच्छेद के तहत दिया गया है।
उत्तर: 326
8. राज्यसभा को ________ सदन भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी भंग नहीं होता।
उत्तर: स्थायी
9. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक ________ मंडल द्वारा होता है।
उत्तर: निर्वाचक
10. राष्ट्रपति चुनाव में केवल ________ निर्वाचित प्रतिनिधि ही मतदान करते हैं।
उत्तर: प्रत्यक्ष/सीधे।
सत्य कथन पर (✓) और असत्य कथन पर (×) का चिह्न लगाइए-
1. केवल 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिक ही वोट देने के पात्र हैं। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-भारत में न्यूनतम मतदान आयु 18 वर्ष है, 21 वर्ष नहीं।
2. भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-यह एक संवैधानिक निकाय है, जो निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए उत्तरदायी है।
3. लोकसभा में 543 निर्वाचित सदस्य होते हैं। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-लोकसभा चुनाव के लिए भारत को 543 निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है।
4. भारत में मतदान के लिए वोटर आई.डी. कार्ड जरूरी नहीं है। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान सत्यापित करने के लिए वोटर आई.डी. कार्ड आवश्यक है, इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेजों को भी वोट डालने के लिए वैध माना जाता है।
5. भारत में महिलाओं को केवल 1971 में मतदान का अधिकार मिला। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-भारत में 1950 के शुरुआत से ही महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया था। 1971 में स्विट्जरलैण्ड में महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया था।
6. गंभीर अपराधों का दोषी पाए गए व्यक्ति को मतदान से वंचित किया जा सकता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-कानून गंभीर अपराधों के दोषी ठहराए गए लोगों के लिए मतदान के अधिकार को प्रतिबंधित करता है।
![]()
7. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद सदस्यों द्वारा एकल मत प्रणाली के माध्यम से किया जाता है।
8. राज्यसभा सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष चुनाव पद्धति से होता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-राज्यसभा के सदस्य विधायकों द्वारा चुने जाते हैं, आम जनता अप्रत्यक्ष रूप से भागीदार होती है।
9. आदर्श आचार संहिता केवल चुनाव खत्म होने के बाद लागू होती है। [ ]
उत्तर:
असत्य
कारण-आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा की तिथि से परिणाम घोषित होने तक लागू रहती है।
10. भारतीय चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है। [ ]
उत्तर:
सत्य
कारण-ई.वी.एम. का व्यापक रूप से चुनावों में कुशलतापूर्वक वोट डालने और गिनने के लिए उपयोग किया जाता है।
कॉलम-I का कॉलम-II से सही मिलान कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. सुश्री उषा | (i) सहपाठी-अनुशिक्षण और पारस्परिक सहायता |
| 2. सुश्री शीबा | (ii) निर्वाचन अधिकारी |
| 3. अहमद | (iii) संगीत, नाटक और दृश्य कला |
| 4. गुरमत | (iv) मतगणना प्रक्रिया के साक्षी |
| 5. रवि | (v) स्वच्छता |
उत्तर:
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. सुश्री उषा | (ii) निर्वाचन अधिकारी |
| 2. सुश्री शीबा | (iv) मतगणना प्रक्रिया के साक्षी |
| 3. अहमद | (v) स्वच्छता |
| 4. गुरमत | (i) सहपाठी-अनुशिक्षण और पारस्परिक सहायता |
| 5. रवि | (iii) संगीत, नाटक और दृश्य कला |
अभिकथन और कारण से संबंधित प्रश्नोत्तरनीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और विकल्प के अनुसार उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): भारत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांत का पालन करता है।
कारण (R): भारत में केवल साक्षर नागरिकों को ही वोट देने की अनुमति है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) अभिकथन ( A) सत्य है, लेकिन कारण ( R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(iii) अभिकथन (A) सत्य है लेकिन कारण (R) असत्य है।
स्पष्टीकरण: भारत 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को साक्षरता की परवाह किए बिना मतदान करने की अनुमति देता है। यह कारण असत्य है।
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है।
कारण (R): यह भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करता है।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरण: चुनाव आयोग स्वतंत्र है और उसे विशेष रूप से निष्पक्ष चुनाव कराने का कार्य सौंपा गया है, इसलिए यह कारण एक सही स्पष्टीकरण है।
![]()
प्रश्न 3.
अभिकथन (A): राज्यसभा को एक स्थायी सदन कहा जाता है।
कारण (R): इसके एक तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानि वृत्त होते हैं।
विकल्प:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ii) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(iii) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(iv) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
उत्तर:
(i) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
स्पष्टीकरणः राज्यसभा कभी भंग नहीं होती क्योंकि इसके केवल एक तिहाई सदस्य ही हर दो साल में सेवानिवृत्त होते हैं, जिससे निरंतरता सुनिश्चित होती है।
सार्वभौमिक मताधिकार और भारत की निर्वाचन प्रणाली Class 8 Extra Questions for Practice
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
चुनावी प्रक्रिया में क्या नहीं आता?
(i) मतदान
(ii) वोटों की गिनती
(iii) रिटर्न दाखिल करना
(iv) परिणामों की घोषणा
प्रश्न 2.
चुनावों के दौरान अनुचित प्रथाओं को रोकने में क्या मदद करता है?
(i) राजनीतिक रैलियाँ
(ii) समाचार-पत्र विज्ञापन
(iii) पार्टी घोषणा पत्र
(iv) आदर्श आचार संहिता
प्रश्न 3.
भारत में चुनाव का कार्यक्रम कौन-सा निकाय तय करता है?
(i) भारतीय-सर्वेक्षण
(ii) भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
(iii) भारत का चुनाव आयोग
(iv) भारतीय सांख्यिकी सोसायटी
प्रश्न 4.
शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव किसके द्वारा आयोजित किए जाते हैं?
(i) भारत का चुनाव आयोग
(ii) राज्य चुनाव आयोग
(iii) राज्य विधानसभा
(iv) राज्य के राज्यपाल
प्रश्न 5.
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल कितना होता है?
(i) 2 साल
(ii) 4 साल
(iii) 5 साल
(iv) 6 साल
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
संकेतः प्रधानमंत्री, अप्रत्यक्ष, (NOTA) उपरोक्त में से कोई नहीं, मुख्यमंत्री, एकल वोट
(क) ________ वह मतदान विकल्प है जो मतदाताओं को असंतुष्ट होने पर सभी उम्मीदवारों को अस्वीकार करने की अनुमति देता है।
(ख) भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव ________ वोट प्रणाली का उपयोग करके किया जाता है।
(ग) राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव ________ चुनाव के माध्यम से किया जाता है।
(घ) लोकसभा में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी का नेता ________ बनता है।
(ङ) राज्य विधानसभा में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी का नेता ________ बनता है।
सही-गलत बताइए-
1. आज़ादी के बाद भारत में पहले आम चुनाव 1947-48 में हुए थे। [ ]
2. लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया समान है। [ ]
3. मतदाता की पहचान की रक्षा के लिए उनका वोट गुप्त रखा जाता है। [ ]
![]()
4. ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ का मतलब है कि उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 51% या अधिक वोट हासिल करने होंगे। [ ]
5. राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों को आम चुनावों में वोट देने का अधिकार नहीं होता है। [ ]
कॉलम-I का कॉलम-II से सही मिलान कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार | (i) 47 लोकसभा सीटें आरक्षित |
| 2. वोट देने का अधिकार | (ii) 12 राज्यसभा सीटें |
| 3. अनुसूचित जातियाँ | (iii) संविधान का अनुच्छेद- 326 |
| 4. अनुसूचित जनजातियाँ | (iv) 84 लोकसभा सीटें आरक्षित |
| 5. राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत | (v) 18 वर्ष और उससे अधिक |
विकल्प:
1. 1 (ii), 2 (i), 3 (iii), 4 (iv), 5 (v)
2. 1 (i), 2 (ii), 3 (iii), 4 (iv), 5 (v)
3. 1 (i), 2 (ii), 3 (iv), 4 (iii), 5 (v)
4. 1 (iv), 2 (i), 3 (ii), 4 (iii), 5 (v)
अभिकथन और कारण संबंधी प्रश्न
नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) को ध्यान से पढ़ें और सही विकल्प चुनें-
प्रश्न 1.
अभिकथन (A): NOTA उपरोक्त में से कोई नहीं, मतदाताओं को सभी उम्मीदवारों को अस्वीकार करने का विकल्प देता है।
कारण (R): नोटा (NOTA) वोटों की गिनती होती है और वे चुनाव के परिणाम को बदल सकते हैं।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, और अभिकथन (A), कारण (R) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन अभिकथन (A), कारण (R) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
![]()
प्रश्न 2.
अभिकथन (A): भारत में चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (E.V.M.) का उपयोग करके आयोजित किये जाते हैं।
कारण (R): ई.वी.एम. (E.V.M.) कागज़ के उपयोंग को कम करते हैं और गिनती की गति बढ़ाते हैं।
विकल्प:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, और अभिकथन (A), कारण (R) का सही स्पष्टीकरण है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन अभिकथन (A), कारण (R) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पोस्टल बैलेट का क्या उपयोग है?
प्रश्न 2.
वोटर पहचान-पत्र क्यों पेश किए गए?
प्रश्न 3.
उस मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम बताइए जिन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिशिचत करने के लिए सुधार किए?
प्रश्न 4.
राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कौन करता हैं?
प्रश्न 5.
नोटा (NOTA) क्यों पेश किया गया था?
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारत की चुनावी प्रणाली के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?
प्रश्न 2.
उत्तरमेरूर शिलालेख क्या वर्णन करता है?
![]()
प्रश्न 3.
भारत में, किसे वोट देने का अधिकार है?
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
लोगों का कौन-सा समूह भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में शामिल नहीं होता है?
प्रश्न 2.
सरकार गठन की प्रक्रिया क्या है?
प्रश्न 3.
भारत के राष्ट्रपति को अप्रत्यक्ष रूप से क्यों चुना जाता है? आज भारत की चुनावी प्रणाली के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?