Students revise important topics using Class 7 SST Extra Questions Chapter 4 नवारंभ नगर एवं राज्य Extra Questions before exams.
नवारंभ नगर एवं राज्य Class 7 Extra Question Answer
Class 7 SST Chapter 4 Extra Question Answer in Hindi नवारंभ नगर एवं राज्य
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारतीय समाज में असमानता के कारण क्या हैं?
उत्तर:
असमानता का मुख्य कारण जाति और वर्ण व्यवस्था का कठोर होना है।
- कुछ समूहों को अधिक संपत्ति और शक्ति प्राप्त होती है।
- सामाजिक और आर्थिक अवसरों में भेदभाव भी असमानता को बढ़ाता है।
प्रश्न 2.
वर्ण व्यवस्था का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
- वर्ण व्यवस्था ने समाज को एक संरचना दी. जिससे कार्य विभाजन हुआ।
- इससे कुछ समूहों को विशेषाधिकार मिला, जबकि अन्य को भेदभाव का सामना करना पड़ा।
- समय के साथ यह व्यवस्था कठोर हो गई, जिससं असमानता बढ़ी।
![]()
प्रश्न 3.
कैसे प्राकृतिक आपदाएँ समाज की संरचना को प्रभावित करती हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक आपदाएँ जैसे-अकाल, कृषक समुदाय को पलायन करने के लिए मजबूर करती हैं।
- इससे लांग नए व्यवसाय अपनाने को बाध्य होते हैं।
- यह सामाजिक गतिशीलता और आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
भारतीय समाज में जाति और व्यवसाय का संबंध क्या है?
उत्तर:
जाति व्यवस्था में सदस्य किसी विशेष पेशे से जुड़े होते हैं, जैसे कृषि, शिल्प आदि।
- यह कौशल पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होता है, जिससे व्यवसाय की निरंतरता बनी रहती है।
- कुछ जातियाँ विशेष व्यवसायों में अधिक दक्ष होती हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत बनती हैं।
- जाति के आधार पर व्यवसायों में भेदभाव भी होता है।
- यह समाज में असमानता और भेदभाव को बढ़ाता है।
प्रश्न 2.
समाज में समानता की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
समानता से सभी व्यक्तियों को समान अवसर मिलते हैं, जिससे विकास संभव होता है।
- यह सामाजिक समरसता और शांति को बढ़ावा देती है।
- असमानता से संघर्ष और तनाव उत्पन्न होते हैं, जो समाज को कमजोर करते हैं।
- समानता से सभी वर्गों के बीच सहयोग और समर्पण बढ़ता है।
- यह एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए आवश्यक है।
स्थिति अध्ययन
I. राजा का पद् सामान्यतः वंशानुगत होता था, अर्थात् वर्तमान राजा साधारणतः पूर्ववर्ती राजा का पुत्र होता था। राजा के प्रमुख उत्तरदायित्व होते थे-कर (राजस्व) संग्रह करना, शासन व विधि व्यवस्था बनाए रखना, राजधानी में सुदृढ़ प्राचीरें (दुर्ग) और परिखाएँ बनवाना तथा अपने राज्य की रक्षा हेतु सैन्य-बल का संचालन करना या परिस्थिति अनुसार समीपवर्ती राज्यों से युद्ध करना। मगध (जो वर्तमान बिहार में स्थित था), कोसल (वर्तमान उत्तर प्रदेश का भाग) तथा अवंति (वर्तमान मध्य प्रदेश का भाग), ये सब उस काल के शक्तिशाली महाजनपद् थे।
प्रश्न 1.
राजा का पद सामान्यतः किस प्रकार का होता था?
उत्तर:
वशानुगत
प्रश्न 2.
मगध, कोसल और अवंति किस प्रकार के महाजनपद थे?
उत्तर:
शक्तिशाली
![]()
प्रश्न 3.
महाजनपदों के शासन प्रणाली में राजा की क्या प्रमुख जिम्मेदारियाँ होती थीं?
उत्तर:
- राजा को कर (राजस्व) संग्रह करना और शासन व विधि व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक था।
- राजा को राजधानी में सुदृढ़ प्राचीर और परिखाएँ बनवाने के साथ-साथ अपने राज्य की रक्षा हेतु सैन्य बल का संचालन करना भी आवश्यक था।
नवारंभ नगर एवं राज्य Class 7 MCQ
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
द्वितीय सहस्त्राब्दी सा.संपू. के उत्तरार्ध में भारत में किस प्रकार का नगरीकरण प्रारंभ हुआ?
(क) प्राचीन नगरीकरण
(ख) द्वितीय नगरीकरण
(ग) तृतीय नगरीकरण
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ख) द्वितीय नगरीकरण
प्रश्न 2.
महाजनपदों की शासन प्रणाली में राजा का चयन किसके द्वारा किया जाता था?
(क) केवल राजा द्वारा
(ख) सभा या समिति द्वारा
(ग) जनसंख्या द्वारा
(घ) बाहरी आक्रमणकारियों द्वारा
उत्तर:
(ख) सभा या समिति द्वारा
प्रश्न 3.
‘जनपद’ का अर्थ क्या है?
(क) जहाँ लोग यात्रा करते हैं
(ख) जहाँ लोग निवास करते हैं
(ग) जहाँ केवल व्यापार होता है
(घ) जहाँ युद्ध होते हैं
उत्तर:
(ख) जहाँ लोग निवास करते हैं
प्रश्न 4.
द्वितीय नगरीकरण में लौह धातु का उपयोग किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण था?
(क) कृषि
(ख) चिकित्सा
(ग) वास्तुकला
(घ) संगीत
उत्तर: (क) कृषि
कथन आधारित प्रश्न
प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : द्वितीय नगरीकरण के दौरान लोग कुलों और वंशों के रूप में संगठित होने लगे।
कथन II : हड़प्पा सभ्यता के लोग केवल ताम्र और कांस्य की धातु कला में दक्ष थे।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
![]()
प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : महाजनपदों में राजा का पद हमेशा वंशानुगत होता था।
कथन II : वज्ज़ि और मल्ल महाजनपदों में राजा का चयन सभा द्वारा किया जाता था।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : द्वितीय सहस्ताब्दी सा.सं.पू. में लौह धातु का उपयोग कृषि में होने लगा था।
कथन II : महाजनपदों की राजधानियाँ आज भी नगरों के रूप में विद्यमान हैं।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
प्रश्न 8.
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:
कथन I : जनपदों का विकास व्यापारिक मागों के विस्तार के साथ हुआ।
कथन II : हड़प्पा सभ्यता के बाद भारत में नगरीय जीवन का पूर्णतः अंत हो गया था।
विकल्प:
(क) कथन (I) सही है और (II) गलत है।
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
(ग) दोनों (I) और (II) गलत हैं।
(घ) दोनों (I) और (II) सही हैं।
उत्तर:
(ख) कथन (I) गलत है और (II) सही है।
अभिकथन-कारण प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में, अभिकथन (A) के बाद कारण
(R) दिया गया है। सही विकल्प का चयन इस रूप में करें-
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(ग) अभिकथन (A) सही है परंतु कारण (R) गलत है।
(घ) अभिकथन (A) गलत है परंतु कारण (R) सही है।
प्रश्न 1.
(A) : भारतीय समाज में वर्ण-जाति व्यवस्था ने सामाजिक असमानताओं को जन्म दिया है।
(R) : वर्ण-जाति व्यवस्था के अंतर्गत कुछ समूहों को अधिक संपत्ति और शक्ति प्राप्त होती है।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 2.
(A) : जाति व्यवस्था में कौशल पीढ़ी-दर-पीढ़ा हस्तांतरित होता है।
(R) : जाति के भीतर उप-जातियाँ होती हैं. जिनके अपनं रीति-खिाज होते हैं।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 3.
(A) : चर्ण व्यवस्था केवल चार प्रकार की होती है।
(R) : र्ण व्यवस्था में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, और शूद्र शामिल हत्ते हैं।
उत्तर:
(ख) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परंतु कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
![]()
प्रश्न 4.
(A): भार ोय समाज में समय के माथ वर्ण-जाति व्यवस्था कठोर हो गई।
(R) : ब्रिटिश शासनकाल के दौरान सामाजिक संरचना में पारवतन हुए।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
प्रश्न 5.
(A) : समाज में समानता एक आदर्श है जिसे मानव ने कल्पना की है।
(R) : भारतीय समाज में विभिन्न समूहों के बीच असमानताएँ पाई जाती हैं।
उत्तर:
(क) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
रिक्त स्थान भरिए
1. महाजनपदों में राजा का पद सामान्यत: होता था।
उत्तर: वंशानुगत
2. भारत के प्रारंभिक सिक्के के बने होते थे।
उत्तर: चाँदी
3. इस नवीन नगरीकरण के साक्ष्य हमें दो प्रमुख स्रोतों से प्राप्त होते हैं-(1) (2) प्राचीन साहित्य।
उत्तर: पुरातात्विक उत्खनन
4. का अर्थ है-“जहाँ ‘जन’ ने अपने पद (पग या चरण) रखे हों।”
उत्तर: जनपद
5. द्वितीय नगरीकरण की प्रक्रिया में लौह धातुकर्म की तकनीक का प्रयोग एक परिवर्तन था।
उत्तर: महत्वपूर्ण
कॉलम मिलाएँ
I.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. मगध | (क) राजधानी पाटलिपुत्र |
| 2. कोसल | (ख) शक्तिशाली महाजनपद |
| 3. वत्स | (ग) राजधानी कौशांबी |
| 4. अवंति | (घ) राजधानी उज्जयिनी |
| 5. वज्जि | (ङ) राजधानी वैशाली |
विकल्प :
1. 1.-(ख), 2.-(क), 3.-(घ), 4.-(ग ग), 5.-(ङ)
2. 1.-(क), 2.-(ख), 3.-(ग), 4.-(घ), 5.-(ङ)
3. 1.-(ग), 2.-(घ), 3.-(क), 4.-(ख), 5.-(ड)
4. 1.-(क), 2.-(ग), 3.-(ङ), 4.-(ख), 5.-(घ)
उत्तर:
2.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. मगध | (क) राजधानी पाटलिपुत्र |
| 2. कोसल | (ख) शक्तिशाली महाजनपद |
| 3. वत्स | (ग) राजधानी कौशांबी |
| 4. अवंति | (घ) राजधानी उज्जयिनी |
| 5. वज्जि | (ङ) राजधानी वैशाली |
![]()
II.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. नंद वंश | (क) चाणक्य का गुरु |
| 2. मौर्य वंश | (ख) सम्राट चंद्रगुप्त |
| 3. बौद्ध धर्म | (ग) महात्मा बुद्ध का धर्म |
| 4. जैन धर्म | (घ) महावीर का धर्म |
| 5. चाणक्य | (ङ) राजनीति का विद्वान |
विकल्प :
1. 1.-(ख), 2.-(क), 3.-(घ), 4.-(ग), 5.-(ङ)
2. 1.-(क), 2.-(ख), 3.-(ग), 4.-(घ), 5.-(ङ)
3. 1.-(ग), 2.-(घ), 3.-(क), 4.-(ख), 5.-(ड)
4. 1.-(क), 2.-(ग), 3.-(ङ), 4.-(ख), 5.-(घ)
उत्तर:
2.
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. नंद वंश | (क) चाणक्य का गुरु |
| 2. मौर्य वंश | (ख) सम्राट चंद्रगुप्त |
| 3. बौद्ध धर्म | (ग) महात्मा बुद्ध का धर्म |
| 4. जैन धर्म | (घ) महावीर का धर्म |
| 5. चाणक्य | (ङ) राजनीति का विद्वान |
सत्य/असत्य संबंधी प्रश्न
1. द्वितीय सहस्त्राब्दी सामान्य संवत पूर्व (सा.सं.पू.) के आरंभ में भारत की पहली नगरीय सभ्यता हड़प्पा सभ्यता का विघटन हो गया था।
उत्तर: सत्य
2. द्वितीय नगरीकरण के साक्ष्य केवल पुरातात्विक उत्खनन से प्राप्त होते हैं।
उत्तर: असत्य
3. जनपद का अर्थ है ‘जहाँ जन ने अपने पद रखे हों।’
उत्तर: सत्य
4. महाजनपदों में राजा का चयन सभा या समिति द्वारा किया जाता था।
उत्तर: असत्य
![]()
5. भारतः में सिक्कों का प्रयोग एक नवाचार था जो व्यापार के विस्तार के कारण हुआ।
उत्तर: सत्य।