Parents use Class 6 Science Important Questions and Class 6 Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi प्रकृति की अमूल्य संपदा to help their children understand concepts.
Class 6 Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi Medium प्रकृति की अमूल्य संपदा
(अ) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
वायुमंडल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर:
ऑक्सीजन।
प्रश्न 2:
हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ……………………………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड।
प्रश्न 3.
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ……………………….. कहलाती है।
उत्तर:
वायुमंडल।
प्रश्न 4.
वायु में पाई जाने वाली दो मुख्य गैसों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- नाइट्रोजन
- ऑक्सीजन।
![]()
प्रश्न 5.
पानी में रहने वाले जीवों को ऑक्सीजन कैसे मिलती है?
उत्तर:
जलीय प्राणी श्वसन के लिए जल में घुली ऑक्सीजन प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 6.
वायुमंडल किसे कहते है ?
उत्तर:
वायु का वह आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, उसे वायुमंडल कहते हैं।
(ब) लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1:
वायु क्या है?
उत्तर:
वायु नाइट्रोजन ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा कुछ अन्य गैसों व कुछ धूल के कणों का मिश्रण है।
प्रश्न 2.
वायु की संरचना का वर्णन करो।
उत्तर:
वायु में प्रमुखतया नाइट्रोजन (78.03%) और ऑक्सीजन (20.99%) मिली होती है शेष 1% में आर्गन (93.4%), कार्बन डाइऑक्साइड (0.33%) तथा दूसरी गैसें हैं। नाइट्रोजन और गंधक के ऑक्साइड भी घटते क्रम में हैं।
प्रश्न 3.
वर्षा जल संचयन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
जल संरक्षण के लिए जल संचयन एक विधि है। बहुत से भवनों में वर्षा के जल को बाद में उपयोग करने के लिए बड़ी मात्रा में एकत्रित एवं संग्राहित किया जाता है। इसे वर्षा जल संचयन कहा जाता है।
प्रश्न 4.
जीवाश्म ईंधन के सीमित होने के कारण हमें किस प्रकार की ऊर्जा के विकल्पों का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
जीवाश्म ईंधन सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और इनके खत्म होने का खतरा है। अतः हमें ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का प्रयोग करना चाहिए।
जैसे-
- पवन ऊर्जा
- जल विद्युत ऊर्जा
- सौर ऊर्जा
- जैव ऊर्जा (बायोमास )
- परमाणु ऊर्जा
प्रश्न 5.
नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों में क्या अंतर है?
उत्तर:
नवीकरणीय संसाधन वे हैं जिन्हें प्रकृति द्वारा पुन: उत्पन्न किया जा सकता है। जैसे – हवा, जल और सूर्य की ऊर्जा आदि।
अनवीकरणीय संसाधन वे हैं जिन्हें पुन: उत्पन्न नहीं किया जा सकता या उन्हें बनने में लाखों वर्ष लगते हैं। जैसे – खनिज और जीवाश्म आदि।
प्रश्न 6.
वनों का क्या महत्व है और वन संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
वनों का महत्व निम्नलिखित कारणों से है-
- वन हमें शुद्ध वायु औषधियाँ, लकड़ी और खाद्य पदार्थ प्रदान करते हैं।
- वनों से जलवायु नियंत्रित होती है और वर्षा होती है।
- वन जंगली जानवरों और पक्षियों को आश्रय और भोजन प्रदान करते हैं।
वन संरक्षण इसलिए आवश्यक है क्योंकि वनों के कटने से पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे जैव विविधता को नुकसान हो सकता है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है।
![]()
प्रश्न 7.
प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए हम क्या कदम उठा सकते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए हमें निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए।
- जल का मितव्ययी उपयोग करना।
- पेड़ों को काटने से रोकना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना।
- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग बढ़ाना।
- जीवाश्म ईंधनों का कम-से-कम उपयोग . करना और प्रदूषण को नियंत्रित करना।
- अपशिष्ट पदार्थों को सही तरीके से निपटाना ताकि मिट्टी, जल और वायु प्रदूषित न हो।
प्रश्न 8.
जल संकट क्या है और इसे कैसे दूर – किया जा सकता है?
उत्तर:
जल संकट वह स्थिति है जब पीने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होता।
इसे निम्नलिखित तरीकों से दूर
किया जा सकता है-
- जल संचयन (वर्षा जल संचयन) को बढ़ावा – देना।
- जल के अनावश्यक उपयोग से बचना।
- जल संसाधनों का सही तरीके से प्रबंधन करना।
- उद्योगों और कृषि में जल का मितव्ययी उपयोग करना।
- जलाशयों और नदियों की स्वच्छता और संरक्षण करना।
प्रश्न 9.
मिट्टी के घटक क्या हैं और वे किस प्रकार बनते हैं?
उत्तर:
मिट्टी में मुख्यतः निम्नलिखित घटक होते हैं-
- वायु मिट्टी के ये घटक चट्टानों के टूटने, सड़ने – गलने और जैविक पदार्थों के विघटन से बनते हैं। इस प्रक्रिया में हजारों साल लगते हैं।
- जैविक पदार्थ (सड़ी-गली पत्तियाँ, जीवों के अवशेष)।
- खनिज कण (रेत, सिल्ट और मिट्टी के कण)
- पानी
प्रश्न 10.
मिट्टी का महत्व क्या है और इसे संरक्षित क्यों किया जाना चाहिए?
उत्तर:
मिट्टी पौधों को पोषण प्रदान करती है और उन्हें उगने के लिए आधार देती है। मिट्टी में पौधों की जड़े फैलती हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करती हैं। इसे संरक्षित करना इसलिए जरूरी है क्योंकि मिट्टी का क्षरण होने से कृषि उत्पादन में कमी आ सकती है और पर्यावरणीय असंतुलन हो सकता है।
प्रश्न 11.
हमें पेड़ों को क्यों बचाना चाहिए और उन्हें काटने के क्या परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर:
हमें पेड़ों को इसलिए बचाना चाहिए क्योंकि वे हमें शुद्ध हवा, छाया और भोजन प्रदान करते हैं। पेड़ मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं और जलवायु को नियंत्रित करते हैं। पेड़ों को काटने से पर्यावरण में असंतुलन हो सकता है, जिससे मिट्टी का क्षरण, जलवायु परिवर्तन और कई जीव-जंतुओं का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।
प्रश्न 12.
सूर्य की ऊर्जा का उपयोग कौन-कौन से कार्यों में किया जा सकता है?
उत्तर:
सूर्य की ऊर्जा का उपयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जा सकता है।
- सौर जल ऊष्मक में पानी गर्म करने के लिए।
- सौर कुकर में खाना पकाने के लिए।
- कपड़े, अन्न और अन्य वस्त्रों को सुखाने के लिए।
- सौर पैनल के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए।
- पौधों द्वारा भोजन बनाने ( प्रकाश संश्लेषण) के लिए।
(स) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव है।
उत्तर:
पाँच ऐसे क्रियाकलापों, जो वायु की उपस्थिति के कारण ही संभव है की सूची इस प्रकार है-
- नावों को खेना, ग्लाइडर, पैराशूट व हवाई जहाज का उड़ना।
- पवन चक्की का चलना।
- पक्षी, चमगादड़ तथा कीड़ों का उड़ना।
- हमारे द्वारा एक-दूसरे की आवाज सुनना।
- निष्पावन विधि से मिश्रण के अवयवों को पृथक करना।

![]()
प्रश्न 2.
जीवों के लिए अति आवश्यक भाग वायु का कौन-सा है ? इसका महत्त्व भी बताओ।
उत्तर:
ऑक्सीजन को वायु का अति महत्त्वपूर्ण तथा सजीवों के लिए उपयोगी बताया है। जीव श्वाँस क्रिया से ऑक्सीजन लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। प्रकाश संश्लेषण द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलते रहते हैं। इस प्रकार वायु में ऑक्सीजन की मात्रा (सांद्रता) बनी रहती है। इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है।
प्रश्न 3.
सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग कौन-कौन से कार्यों में किया जा सकता है?
उत्तर:
सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जाता है।
- सौर पैनल के माध्यम से बिजली उत्पादन के लिए।
- पौधों द्वारा भोजन बनाने ( प्रकाश संश्लेषण) के लिए।
- सौर कूकर में खाना पकाने के लिए।