NCERT Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
लेखक का रक्तचाप कब और क्यों बढ़ने लगा और इससे लेखक के व्यक्तित्व का कौन-सा पक्ष प्रकट होता है?
उत्तर :
लेखक नैरोबी नेशनल पार्क में सिंहों से मुलाकात करने आया था। बड़ी दूरी तय करने के बाद वह उस जगह पर पहुँचा था जहाँ सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे। कुछ समय पश्चात एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली और दूसरे ने शरीर ताना। इतने में उन्हें मील – भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। इतने में दो जवान सिंह उठे और दो दिशाओं में चल दिए। एक तो थोड़ा आगे बढ़कर बैठ गया, लेकिन दूसरा घास की ओट में छिपता हुआ हिरनों की तरफ बढ़ने लगा। हिरनों के झुंड ने भी दूर से देख लिया और इसकी मंशा को समझ लिया। सभी हिरन भागने की जगह गोल घेरे में खड़े हो गए। असहाय एवं आत्मसमपर्ण का भाव हिरनों की भाव-भंगिमा में स्पस्ट रूप से देखा जा सकता था। शिकारी और शिकार की इन गतिविधियों को देखते हुए लेखक का मानो रक्तचाप बढ़ने लगा । लेखक का रक्तचाप बढ़ना उनकी उदारता तथा जीवमात्र के प्रति उनकी करुणा का द्योतक है।
प्रश्न 2.
मॉरिशस के शिवालय और मंदिरों पर एक टिप्पणी लिखिए ।
उत्तर :
मॉरिशस के सभी प्रमुख गाँवों में एक शिवालय अवश्य होता है। वहाँ के हिंदू तुलसीकृत रामचरितमानस का पूरी भक्ति-भावना से पाठ करते हैं। भारतीय वाद्य यंत्र ढोलक एवं माँझ पर रामचरितमानस की चौपाइयों एवं दोहों का गायन देखते ही बनता है। वहाँ के शिवालय एवं मंदिर एकदम साफ एवं सुरम्य होते हैं। भारत के लोगों को इससे सीख ग्रहण करते हुए अपने तीर्थ स्थानों को इन्ही की तरह स्वच्छ और सुरम्य बनाना चाहिए।
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू क्या पहनते हैं?
उत्तर :
शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गांधी टोपी पहनते हैं ।
प्रश्न 2.
शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू क्या करते हैं?
उत्तर :
शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं। यहाँ से जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय में लौट आते हैं और वहाँ जल चढ़ाकर ही अपने-अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति – भावना से करते हैं।
प्रश्न 3.
मॉरिशस में बोली जाने वाली भोजपुरी बिहार में बोली जाने वाली भोजपुरी से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर :
मॉरिशस में रहने वाले सभी भारतीय भोजपुरी बोल या समझ लेते हैं। यहाँ तक कि उनके पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बोल लेते हैं। किंतु यहाँ की भोजपुरी वहाँ के लोगों से संप्रेषण स्थापित करने के लिए बिहार की भोजपुरी में फ्रेंच के संज्ञा में पदों का प्रयोग बहुतायत किया जाता है। इससे इसका स्वरूप बिहारी भोजपुरी से भिन्न हो जाता है।
![]()
प्रश्न 4.
नैरोबी नेशनल पार्क के बंदर और लंगूर पर्यटकों की गाड़ियों को क्यों घेर लेते हैं?
उत्तर :
वस्तुतः पर्यटक नैरोबी नेशनल पार्क के बंदरों और लंगूरों को खाने के लिए बिस्कुट और फल देते हैं। अतः बंदर पर्यटकों की गाड़ियों को देखते ही उन्हें घेर लेते हैं।
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
मॉरिशस का प्रमुख उद्योग कौन-सा है?
उत्तर :
मॉरिशस का प्रमुख उद्योग चीनी का उद्योग है।
प्रश्न 2.
मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने में किस ग्रंथ की भूमिका रही है?
उत्तर :
मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने में तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रश्न 3.
मॉरिशस की दूसरी जनभाषा कौन-सी है ?
उत्तर :
मॉरिशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी है।
प्रश्न 4.
पाठ में आए मॉरिशस के उन गलियों और मोहल्लों के नाम लिखिए जो अपने देश में भी हैं।
उत्तर :
मॉरिशस की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, बम्बई तथा मोहल्लों के नाम काशी, बनारस तथा गोकुल आदि हैं।
प्रश्न 5.
मॉरिशस का कौन-
– सा तालाब हिंदुओं के पुण्यधाम के रूप में जाना जाता है?
उत्तर :
मॉरिशस का परी तालाब हिंदुओं के लिए पुण्यधाम है।
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Question Answer बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से चुनिए-
(क) लेखक नैरोबी में सबसे पहले किनसे मुलाकात करना चाहता था?
(i) शेरों से
(ii) पर्यटकों से
(iii) दोनों से
(iv) उपर्युक्त सभी गलत हैं।
उत्तर :
(i) शेरों से
![]()
(ख) नैरोबी नेशनल पार्क है-
(i) चिड़ियाघर
(ii) जंगल
(iii) बाग
(iv) खेत
उत्तर :
(ii) जंगल
(ग) कौन बेवकूफ़ की तरह खड़ा था?
(i) सिंह
(ii) बंदर
(iii) जिराफ़
(iv) हिरन
उत्तर :
(iii) जिराफ़
(घ) मॉरिशस की लंबाई कितनी है ?
(i) 27 मील
(ii) 28 मील
(iii) 29 मील
(iv) 30 मील
उत्तर :
(iii) 29 मील
(ङ) जो संबंध भोजपुरी का हिंदी से है, वही संबंध फ्रेंच से
किसका है?
(i) अंग्रेज़ी
(ii) feat
(iii) रूसी
(iv) क्रेयोल
उत्तर :
(iv) क्रेयोल
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Hindi Chapter 12 Extra Questions अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न
निम्नांकित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए या चुनिए-
प्रश्न 1.
यात्रा पर मैं दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुआ। इधर से जाते समय नैरोबी (केन्या) की दुनिया में मुझे एक रात और दो दिन ठहरने का मौका मिल गया । अतएव मन में यह लोभ जग गया कि मॉरिशस के भारतीयों और अफ्रीकियों से मिलने के पूर्व हमें अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए । जहाज़ (विमान) दूसरे दिन शाम को मिलने वाला था। अतएव, हम जिस दिन नैरोबी पहुँचे, उसी दिन नेशनल पार्क में घूमने को निकल गए।
(क) प्रस्तुत गद्यांश में ‘मैं’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(i) लेखक के मित्र के लिए
(ii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के लिए
(iii) भोजपुरी भाषी व्यक्ति के लिए
(iv) अफ्रीकियों के लिए
उत्तर :
(ii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के लिए
(ख) नैरोबी में लेखक को कितने समय तक ठहरने का मौका मिल गया ?
(i) एक रात, दो दिन
(ii) दो रात, एक दिन
(iii) दो दिन
(iv) एक दिन, एक रात
उत्तर :
(i) एक रात, दो दिन
(ग) लेखक किस दिन नैरोबी से मॉरिशस के लिए रवाना हुए?
(i) 15 जुलाई को
(ii) 14 जुलाई को
(iv) 16 जुलाई को
(iii) 17 जुलाई को
उत्तर :
(iv) 16 जुलाई को
(घ) लेखक नैरोबी में कहाँ घूमने के लिए गए?
(i) कान्हा नेशलन पार्क
(ii) वन विहार पार्क
(iii) संजय नेशलन पार्क
(iv) नेशनल पार्क
उत्तर :
(iv) नेशनल पार्क
![]()
(ङ) लेखक के मन में किनसे मुलाकात करने का लोभ उत्पन्न हो गया?
(i) भारतीयों से
(ii) अफ्रीकियों से
(iii) अफ़्रीकी शेरों से
(iv) भारतीय राजदूत से
उत्तर :
(iii) अफ़्रीकी शेरों से
प्रश्न 2.
बड़ी दूरी तय करने के बाद या यों कहिए कि दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद, हम उस जगह जा पहुँचे, जहाँ सिंह उस दिन आराम कर रहे थे। वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा। कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। तुर्रा यह कि सिंहों को यह जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं? मोटरों और शीशे चढ़ाकर उनके भीतर बैठे लोगों की ओर सिंहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया, मानो हम लोग तुच्छातितुच्छ हों और उनकी नज़र में आने के योग्य बिल्कुल नहीं हों। हम लोग वहाँ आधा घंटा ठहरे होंगे। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई। हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बंदतर समझे गए।
(क) गद्यांश के पाठ और उसके लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
गद्यांश के पाठ का नाम हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान और लेखक का नाम सिंह ‘दिनकर’ है।
(ख) पर्यटकों के प्रति शेरों का कैसा व्यवहार था ?
उत्तर :
पर्यटकों के प्रति शेरों का व्यवहार उपेक्षापूर्ण था, मानों पर्यटक तुच्छातितुच्छ प्राणी हों।
(ग) लेखक को जन्म भर क्या नहीं भूलेगा ?
उत्तर :
शेरों का व्यवहार लेखक को जन्म भर नहीं भूलेगा ।
(घ) लेखक नेशनल पार्क में कितनी देर तक ठहरे ?
उत्तर :
लेखक नेशनल पार्क में आधा घंटा ठहरे।
(ङ) शेरों का पर्यटकों के प्रति उपेक्षा का भाव क्यों था? अनुमान लगाइए।
उत्तर :
वस्तुत: शेरों के देखने के लिए प्रतिदिन न जाने कितने पर्यटक बंद गड़ियों में बैठकर आते होंगे। अत: शेरों के लिए यह सामान्य सी बात हो गई होगी।
प्रश्न 3.
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।
(क) हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया था ?
(i) जिराफ़ बेवकूफ़ है।
(ii) शेर उन्हें देख चुके हैं।
(iii) शेरों का उनकी तरफ़ ध्यान नहीं है।
(iv) शेर उदार हैं।
उत्तर :
(ii) शेर उन्हें देख चुके हैं।
(ख) शेर कब शिकार करते हैं?
(i) सूर्योदय के समय
(ii) सूर्यास्त के समय
(iii) सूर्यास्त के बाद
(iv) दोपहर में
उत्तर :
(iii) सूर्यास्त के बाद
(ग) हिरनों की सहज प्रवृत्ति उन्हें क्या समझा रही थी?
(i) खतरा किसी भी तरफ़ भागने में है ।
(ii) खतना यहाँ रुकने में है।
(iii) खतरा बिलकुल नहीं है।
(iv) खतरों से संघर्ष करना चाहिए ।
उत्तर :
(i) खतरा किसी भी तरफ़ भागने में है ।
(घ) शेर किसका शिकार करते हैं?
(i) झुंड का
(ii) जिराफ़ का
(iii) जो झुंड से पिछड़ जाता है।
(iv) उपर्युक्त तीनों गलत है।
उत्तर :
(iii) जो झुंड से पिछड़ जाता है।
(ङ) ‘ताड़ लेना’ का सही अर्थ है-
(i) समझ लेना
(ii) भाँप लेना
(iii) जान लेना
(iv) उपर्युक्त तीनों
उत्तर :
(iv) उपर्युक्त तीनों
प्रश्न 4.
नैरोबी से मॉरिशस तक हम बी.ओ.ए.सी. के जहाज़ में उड़े। जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। रात थी, अँधेरा था, पानी बरस रहा था। मगर तब भी हमारे स्वागत में बहुत लोग खड़े थे। हवाई अड्डे के स्वागत का समाँ देखकर यह भाव जगे बिना नहीं रहा कि हम जहाँ आए हैं, वह छोटे पैमाने पर भारत ही है।
(क) लेखक नैरोबी से मॉरिशस कैसे गए थे?
उत्तर :
लेखक नैरोबी से मॉरिशस बी. ओ. ए. सी. के जहाज़ से गए थे।
(ख) बी.ओ.ए.सी. का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर :
बी.ओ.ए.सी. का पूरा नाम ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन है।
(ग) लेखक मॉरिशस कब पहुँचे ?
उत्तर :
लेखक मॉरिशस लगभग रात के दस बजे पहुँचे।
(घ) लेखक ने मॉरिशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत ‘ क्यों कहा है?
उत्तर :
लेखक को मॉरिशस में सम्मान सहित वे सारी चीजें मिलीं, जो भारत में मिलती हैं। अतः लेखक ने मॉरिशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ कहा।
(ङ) लोग हवाई अड्डे पर क्यों खड़े थे?
उत्तर :
लेखक का स्वागत करने के लिए लोग हवाई अड्डे पर खड़े थे।
![]()
प्रश्न 5.
मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बंबई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।
(क) मॉरिशस में कितने प्रतिशत भारतीय हैं?
(i) 63 प्रतिशत
(ii) 67 प्रतिशत
(iii) 68 प्रतिशत
(iv) 69 प्रतिशत
उत्तर :
(ii) 67 प्रतिशत
(ख) मॉरिशस के एक पूरे मोहल्ले का नाम है-
(i) काशी
(ii) कलकत्ता
(iii) मद्रास
(iv) हैदराबाद
उत्तर :
(i) काशी
(ग) मॉरिशस की राजधानी है-
(i) बंबई
(ii) पोर्टलुई
(iii) मास्को
(iv) कीव
उत्तर :
(ii) पोर्टलुई
(घ) मॉरिशस में कितने हिंदू है ?
(i) आधा
(ii) आधा से कम
(iii) आधा से अधिक
(iv) पूरी जनसंख्या
उत्तर :
(iii) आधा से अधिक
(ङ) मॉरिशस में किसको कॉलेज कहने का रिवाज़ है?
(i) प्राथमिक स्कूलों को
(ii) उच्चतर स्कूलों को
(iii) माध्यमिक स्कूलों को
(iv) उपर्युक्त सभी को
उत्तर :
(iii) माध्यमिक स्कूलों को
प्रश्न 6.
मॉरिशस के प्रत्येक प्रमुख ग्राम में शिवालय होता है। मॉरिशस के प्रत्येक प्रमुख ग्राम में हिंदू तुलसीकृत रामायण (रामचरितमानस) का पाठ करते हैं अथवा ढोलक और झाँझ पर उसका गायन करते हैं। मॉरिशस के मंदिरों और शिवालयों को मैंने अत्यंत स्वच्छ और सुरम्य पाया । कितना अच्छा हो, यदि हम भारत में भी अपने मंदिरों और तीर्थ स्थानों को उतना ही स्वच्छ और सुरम्य बनाना आरंभ कर दें, जितने स्वच्छ वे मॉरिशस में दिखाई देते हैं।
(क) मॉरिशस के हिंदू किस ग्रंथ का पाठ करते हैं?
उत्तर :
मॉरिशस के हिंदू रामचरितमानस का पाठ करते हैं।
(ख) रामचरितमानस किसकी रचना है?
उत्तर :
रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास की रचना है।
(ग) मॉरिशस के मंदिर और शिवालयों के विषय में लेखक ने क्या लिखा है?
उत्तर :
लेखक ने अपने यात्रा – वृत्तांत में लिखा है कि मॉरिशस के मंदिर या शिवालय अत्यतं स्वच्छ एवं सुरम्य हैं।
(घ) मॉरिशस के पूजा-स्थलों को देखकर लेखक ने क्या इच्छा प्रकट की है?
उत्तर :
मॉरिशस के पूजा-स्थलों को देखकर लेखक ने इससे सीख ग्रहण करते हुए भारत में स्थित पूजा – स्थलों को. भी सुरम्य एवं स्वच्छ रखने की इच्छा प्रकट की है।
(ङ) गद्यांश में से तीन विशेषण शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर :
विशेषण शब्द – प्रमुख, स्वच्छ, सुरम्य ।
प्रश्न 7.
शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं और परी – तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गांधी टोपी पहनते हैं। हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है । परी – तालाब पर लगने वाला यह मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने को अन्य धर्मों के लोग भी काफ़ी संख्या में आते हैं।
(क) शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू जुलूस बाँध कर कहा जाते हैं?
(i) समुद्र तट पर
(ii) परी – तालाब पर
(iii) सभी प्रमुख शहरों तक
(iv) उपर्युक्त सभी गलत हैं।
उत्तर :
(ii) परी – तालाब पर
(ख) निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए- कथन :
1. हिंदू परी – तालाब से जल भरकर अपने गाँव के शिवालय में चढ़ाते हैं ।
2. शिवरात्रि के दिन सभी हिंदू गांधी टोपी पहनते हैं।
3. शिवरात्रि कै दिन परी – तालाब के मेले में मात्र हिंदू धर्म के अनुयायी आते हैं।
विकल्प :
(i) 1 और 2 सही हैं।
(ii) मात्र 3 सही है।
(iii) तीनों सही हैं।
(iv) कथन 2 और 3 सही हैं।
उत्तर :
(i) 1 और 2 सही हैं।
(ग) शिवरात्रि के दिन क्या नहीं पहनते हैं?
(i) धोती
(ii) कुर्ता
(iii) टोपी
(iv) कमीज़
उत्तर :
(ii) कुर्ता
(घ) ‘शिवालय’ का सही संधि-विच्छेद है-
(i) शिव + वालय
(ii) शिव + आलय
(iii) शिव + लय
(iv) शिवा + लय
उत्तर :
(ii) शिव + आलय
(ङ) मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है-
(i) परी – तालाब पर लगने वाला मेला
(ii) शिव जी का मंदिर
(iii) मंदिर में रामचरितमानस का पाठ
(iv) उपर्युक्त सभी
उत्तर :
(i) परी – तालाब पर लगने वाला मेला