Our free Class 6 Hindi Malhar Worksheet and Class 6 Hindi अपठित बोध गद्यांश काव्यांश Apathit Bodh Gadyansh Kavyansh Worksheet with Answers make learning easier and fun.
Class 6 Hindi अपठित बोध Worksheet with Answers
वर्कशीट 1
निर्देश निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
गद्यांश 1
14 नवंबर के दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष इस दिन को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को गुलाब के फूल और गुलाब के फूल के समान खिले रहने वाले प्यारे-प्यारे बच्चे बहुत अधिक प्रिय थे, इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को बच्चों का दिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया । स्वयं बच्चे भी नेहरू जी को बहुत अधिक प्यार किया करते थे और वे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। नेहरू जी प्राय: बच्चों के बीच घुल-मिल जाते थे। पंडित नेहरू जी को बच्चों से इतना अधिक प्यार था कि वे बहुत अधिक व्यस्त रहने पर भी बच्चों के लिए समय अवश्य निकाल लेते थे। यही नहीं कभी-कभी तो वे रास्ते में किसी क्षण किसी भी बच्चे को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा कर उस बच्चे को गोदी में उठाकर पुचकारते थे तथा उससे बातें करने लग जाते थे।
प्रश्न 1.
पंडित नेहरू को कैसे बच्चे बहुत अधिक प्रिय थे ?
________________________________
प्रश्न 2.
बच्चे पंडित नेहरू को क्या कहकर पुकारते थे ?
________________________________
प्रश्न 3.
किसी भी बच्चे के लिए पंडित नेहरू का व्यवहार कैसा था ?
________________________________
प्रश्न 4.
‘फूल’ शब्द के चार पर्यायवाची शब्द लिखिए ।
________________________________
उत्तर :
फूल – सुमन, प्रसून, कुसुम, पुष्प
प्रश्न 5.
‘प्रतिवर्ष’ शब्द में से उपसर्ग छाँटकर लिखिए ।
________________________________
उत्तर :
‘प्रति’ उपसर्ग
![]()
गद्यांश 2
जल का हमारे जीवन से बहुत महत्त्वपूर्ण संबंध है । जिस प्रकार हमारे शरीर में तीन भाग पानी का है, उसी प्रकार धरती पर भी तीन भाग जल का है। जल के कारण हरियाली है और हरियाली से ऑक्सीजन प्राप्त होती है, परंतु आजकल लोग उद्योगों तथा रिहायशी भवनों के नाम पर एवं गलत निर्णयों के कारण हरियाली का विनाश कर रहे हैं तथा जल का धरती से गलत तरीके से दोहन किया जा रहा है। कहते हैं, “जल ही जीवन है” और “बिन पानी सब सून । ”
दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि जल के बिना हम जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते। जल के बिना संपूर्ण पर्यावरण प्रदूषित हो जाएगा। पृथ्वी निवास योग्य नहीं रह जाएगी अर्थात् मानव विहीन हो जाएगी।
प्रश्न 1.
प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक बताइए ।
________________________________
प्रश्न 2.
जल के बिना हम जीवन की कल्पना क्यों नहीं कर सकते ?
________________________________
प्रश्न 3.
जल के बिना संपूर्ण पृथ्वी का पर्यावरण कैसा हो जाएगा?
________________________________
प्रश्न 4.
‘हरा’ शब्द से भाववाचक संज्ञा बनाइए ।
________________________________
उत्तर :
हरियाली
प्रश्न 5.
‘योग्य’ का विलोम शब्द लिखिए ।
________________________________
उत्तर :
अयोग्य
वर्कशीट 2
निर्देश निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
गद्यांश 1
सभ्यता के आदिकाल में मनुष्य ने पेड़-पौधों के महत्त्व को जान लिया था। यह भी जान लिया था कि पेड़-पौधे केवल नेत्रों को सुख प्रदान करने के लिए नहीं, अपितु प्राणी – जगत के लिए भी आवश्यक हैं। ऋषि-मुनियों ने वृक्षोपासना के लिए मंत्र – पूजा आदि का विधान बनाया। आज भी भारत के प्रांतों में विशेष त्योहारों पर वृक्षों का अत्यधिक महत्त्व है। प्रदूषण को कम करने के लिए यह अच्छा उपाय है कि अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाए जाएँ और वायुमंडल को शुद्ध बनाया जाए। बच्चों को चाहिए कि वे वृक्षों के महत्त्व को जानकर अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाएँ और प्रदूषण कम करने में हमारे सहायक बनें।
प्रश्न 1.
ऋषियों-मुनियों ने वृक्ष उपासना का विधान क्यों बनाया?
________________________________
प्रश्न 2.
वायुमंडल को शुद्ध किस प्रकार बनाया जा सकता है ?
________________________________
प्रश्न 3.
गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए ।
________________________________
प्रश्न 4.
‘अत्यधिक’ शब्द में से प्रत्यय शब्दांश अलग कीजिए |
________________________________
उत्तर :
इक’ प्रत्यय
प्रश्न 5.
‘वृक्षोपासना’ का संधि-विच्छेद कीजिए ।
________________________________
उत्तर :
वृक्ष + उपासना
गद्यांश 2
रवींद्रनाथ टैगोर जब 22 वर्ष के थे, तो उनका विवाह एक सुशिक्षित महिला मृणालिनी देवी के साथ 1883 ई. में संपन्न हुआ। मृणालिनी देवी एक सुसंस्कृत तथा अध्ययनशील महिला थीं। वे सदैव अपने पति के कार्यों में उन्हें पूरा-पूरा सहयोग देती थीं। विवाह के तीन वर्ष पश्चात् इनके घर एक कन्या का जन्म हुआ, जिसका नाम माधुरी लता रखा गया। इस पुत्री के जन्म के दो वर्ष पश्चात् ही उनके घर एक पुत्र का जन्म हुआ और पुत्र के जन्म के दो वर्ष बाद वे इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड में रहकर उन्होंने वहाँ अपने प्रिय विषयों का तल्लीनता से अध्ययन किया। उन्होंने एक कविता बनाकर स्वयं ही उसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया था। रवींद्रनाथ जी अन्य क्रिया-कलापों के साथ-साथ साहित्य-सृजन भी पूरे मनोयोग से कर रहे थे। 1887 से 1890 ई. के बीच उनके कई ग्रंथ प्रकाश में आए, जिसमें ‘मानसी’ उनका काव्य संकलन, ‘मायार खेलां’ तथा ‘राजा और रानी’ नाटक प्रमुख थे।
प्रश्न 1.
रवींद्रनाथ जी ने स्वरचित कविता को कहाँ गाया था ?
________________________________
प्रश्न 2.
रवींद्रनाथ जी साहित्य-सृजन किस प्रकार से कर रहे थे ?
________________________________
प्रश्न 3.
रवींद्रनाथ जी द्वारा रचित नाटकों के नाम बताइए ।
________________________________
प्रश्न 4.
‘सुशिक्षित’ शब्द में से उपसर्ग तथा प्रत्यय छाँटकर लिखिए।
________________________________
उत्तर :
‘सु’ उपसर्ग, ‘इत’ प्रत्यय
प्रश्न 5.
‘सहयोग’ का विपरीतार्थक शब्द लिखिए।
________________________________
उत्तर :
असहयोग
![]()
वर्कशीट 3
निर्देश निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
गद्यांश 1
दिल्ली में यमुना नदी के समीप लालकिला मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था। सम्राट को आगरा के बजाय दिल्ली से अधिक प्रेम था, इसलिए उनकी बनवाई जामा मस्जिद और लालकिला जैसी दो भव्य इमारतें हैं, जो उनके निर्माण कार्य की जीती-जागती मिसालें हैं। दिल्ली का लालकिला बहुत बड़ा है और उसकी कई इमारतें खूबसूरती में बेजोड़ हैं; जैसे – दीवान-ए- खास, दीवान-ए-आम, ख़्वाह गाह, तोशाखाना आदि। छोटे गोल गुंबजों वाला लालकिला जो लाल पत्थरों का बना हुआ है, आज भी दर्शकों को आकर्षित करने में सक्षम है। भारत के प्रधानमंत्री प्रतिवर्ष 15 अगस्त को इसके दिल्ली द्वार पर बने विशेष मंच से भारतीय ध्वज फहराते हैं।
प्रश्न 1.
लालकिला कहाँ स्थित है तथा इसका निर्माण किसने करवाया?
________________________________
प्रश्न 2.
छोटे गोल गुंबजों वाला लालकिला कैसे रंग के पत्थरों से बना है?
________________________________
प्रश्न 3.
लालकिले की कौन-कौन सी इमारतें बेजोड़ हैं?
________________________________
प्रश्न 4.
ध्वज के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
________________________________
उत्तर :
झंडा, पताका
प्रश्न 5.
‘आकर्षित’ का विलोमार्थी शब्द लिखिए ।
________________________________
उत्तर :
अनाकर्षित
गद्यांश 2
संसार में समय को सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण एवं मूल्यवान धन माना जाता है, क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं लौट पाता। इसके विषय में एक कहावत प्रसिद्ध है – ” गया वक्त फिर हाथ आता नहीं । समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करता।” समय का महत्त्व इस बात से भी स्पष्ट है कि यदि धन खो जाए तो पुनः कमाया जा सकता है। यदि स्वास्थ्य खो जाए तो उसको भी प्राप्त कर सकते हैं, परंतु समय एक बार हाथ से निकल जाए तो पुनः लौटकर नहीं आ सकता, जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, वे ही जीवन में सफल होते हैं। समय के सदुपयोग की सबसे अच्छी विधि है – प्रत्येक कार्य को करने के लिए उसके अनुकूल समय तय करना तथा समय के अनुकूल कार्य को निर्धारित करना । आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। आलस्य मनुष्य की उन्नति के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बन जाता है। आलस्य के कारण वह समय के महत्त्व को नहीं समझ पाता।
प्रश्न 1.
प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होना चाहिए?
________________________________
प्रश्न 2.
समय के सदुपयोग की सबसे अच्छी विधि क्या है ?
________________________________
प्रश्न 3.
समय का महत्त्व किन बातों से स्पष्ट होता है ?
________________________________
प्रश्न 4.
‘सदुपयोग’ शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
________________________________
उत्तर :
दुरुपयोग
प्रश्न 5.
‘निर्धारित’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय का नाम लिखिए ।
________________________________
उत्तर :
‘इत’ प्रत्यय
काव्यांश
वर्कशीट 1
निर्देश निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
काव्यांश 1
बुढ़िया चला रही थी चक्की, पूरे साठ वर्ष की पक्की ।
दोने में थी रखी मिठाई, उस पर उड़ मक्खी आयी ।
बुढ़िया बाँस उठाकर दौड़ी, बिल्ली खाने लगी पकौड़ी।
झपटी बुढ़िया घर के अंदर, कुत्ता भागा रोटी लेकर।
बुढ़िया तब फिर निकली बाहर, बकरा घुसा तुरंत ही भीतर ।
बुढ़िया चली गिर गया मटका, तब तक वह बकरा भी सटका ।
बुढ़िया बैठ गई तब थककर, सौंप दिया बिल्ली को ही घर ।
प्रश्न 1.
बिल्ली क्या खाने लगी थी ?
_________________________
प्रश्न 2.
बुढ़िया की उम्र कितनी थी ?
_________________________
प्रश्न 3.
बुढ़िया ने अपना घर किसे सौंप दिया ?
_________________________
प्रश्न 4.
काव्यांश में प्रयोग किए गए ऐसे दो शब्द बताइए, जो एक-दूसरे के विलोमार्थी हैं।
_________________________
उत्तर :
बाहर-भीतर
प्रश्न 5.
‘घर’ शब्द के दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।
_________________________
उत्तर :
गृह, आलय
![]()
काव्यांश 2
सुबह – सुबह जो आयी धूप, शिखर – शिखर मुस्काई धूप,
बिखर-बिखरकर छप्पर – छत पर, धरती पर छितराई धूप ।
झाड़ी – झुरमुट मैदानों में, खेत – रेत में, खलिहानों में,
डाली-डाली पर रुक-रुककर, फूल-फूल में, कली-कली में।
धीरे-धीरे गली-गली में, जाने कब, खिड़की पर उतरी,
घर में घुसी लजाई धूप, जाड़े में मन भायी धूप,
गरमी में गरमायी धूप, तपती रहती तन झुलसाती, बरखा में शरमाई धूप ।
सूरज निकला, आयी धूप, दिनभर रामदुहाई धूप,
शाम हुई सो गई कहाँ जा, अलसाई – अलसाई धूप ।
प्रश्न 1.
प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक बताइए ।
_________________________
प्रश्न 2.
धूप ‘अलसाई’ कब हो जाती है ?
_________________________
प्रश्न 3.
‘जाड़े में मन भायी धूप’ आशय स्पष्ट कीजिए ।
_________________________
प्रश्न 4.
‘छितराई’ शब्द का समानार्थी है।
_________________________
उत्तर :
फैल गई
प्रश्न 5.
‘सूरज निकलने’ के स्थान पर कोई अन्य शब्द का प्रयोग करें, जो समान अर्थ देता हो ।
_________________________
उत्तर :
सूर्योदय
वर्कशीट 2
निर्देश निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
काव्यांश 1
यह लघु सरिता का बहता जल, कितना शीतल, कितना निर्मल,
हिमगिरि के हिम से निकल -निकल, यह विमल दूध-सा हिम का जल ।
रखता है तन में इतना बल, यह लघु सरिता का बहता जल ।।
निर्मल जल की यह तेज़ धार, करके कितनी श्रृंखला पार,
बहती रहती है लगातार गिरती – उठती है बार-बार ।
करता है जंगल में मंगल, यह लघु सरिता का बहता जल ।।
कितना कोमल, कितना वत्सल, रे जननी का वह अंतस्तल,
जिसका यह शीतल करुणा जल, बहता रहता युग-युग अविरल ।
गंगा, यमुना, सरयू निर्मल, यह लघु सरिता का बहता जल ।।
प्रश्न 1.
प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक बताइए ।
_________________________
प्रश्न 2.
सरिता के बहते जल की तुलना किससे की गई है ?
_________________________
प्रश्न 3.
“बहती रहती है लगातार गिरती – उठती है बार – बार ” पंक्ति का भावार्थ संक्षेप में बताइए।
_________________________
प्रश्न 4.
‘अविरल’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग शब्दांश को अलग करके लिखिए।
_________________________
उत्तर :
‘अ’ उपसर्ग
प्रश्न 5.
‘मंगल’ का विलोमार्थी शब्द बताइए ।
_________________________
उत्तर :
अमंगल
काव्यांश 2
मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी ।
नंदन – वन-सी फूल उठी वह, छोटी-सी कुटिया मेरी ॥
‘माँ ओ’ कहकर बुला रही थी, मिट्टी खाकर आयी थी।
कुछ मुँह में कुछ लिए हाथ में, मुझे खिलाने लायी थी ।।
मैंने पूछा—’यह क्या लायी’ बोल उठी वह — ‘माँ काओ’।
फूल-फूल मैं उठी खुशी से, मैंने कहा – ‘तुम्हीं खाओ’ ।।
प्रश्न 1.
कवयित्री किसे बुला रही थी ?
_________________________
प्रश्न 2.
कवयित्री किसकी तरह फूल उठी थी ?
_________________________
प्रश्न 3.
मिट्टी खाकर कौन आई थी ?
_________________________
प्रश्न 4.
‘कुटिया’ में प्रयुक्त प्रत्यय क्या है ?
_________________________
उत्तर :
‘इया’ प्रत्यय
प्रश्न 5.
‘माँ’ के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।
_________________________
उत्तर :
माता, अंबा,
वर्कशीट 3
निर्देश निम्नलिखित काव्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
काव्यांश 1
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी?
आँधी आयी जोर-शोर से डाली टूटी है झकोर से,
उड़ा घोंसला बेचारी का, किससे अपनी बात कहेगी ?
घर में पेड़ कहाँ से लाएँ, कैसे यह घोंसला बनाएँ ?
कैसे फूटे अंडे जोड़ें, किससे यह सब बात कहेगी।
अब चिड़िया कहाँ रहेगी?
प्रश्न 1.
“उड़ा घोंसला बेचारी का” में रेखांकित शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है ?
_________________________
प्रश्न 2.
घोंसला उड़ जाने का क्या कारण है?
_________________________
प्रश्न 3.
कवि ने प्रस्तुत पंक्तियों में क्या-क्या प्रश्न किए हैं?
_________________________
प्रश्न 4.
‘चिड़िया’ का बहुवचन शब्द लिखिए।
_________________________
उत्तर :
चिड़ियाँ
प्रश्न 5.
‘अंडे’ से जन्म लेने वाले को क्या कहते हैं ?
_________________________
उत्तर :
अंडज
काव्यांश 2
ओ मेरे जन्मदाता, मैं हरा गेहूँ दूध भरा मेरी यह विनती है, जब मैं पक जाऊँ।
और बने रोटी यह मेरी काया, मैं किसी शराबी अघाए अय्याश की
आँत में न जाऊँ, किसी फटेहाल थके पेट की
जलती भट्ठी में स्वाहा होता हुआ
तृप्ति की धुन गुनगुनाऊँ, वही मोक्ष सही
मोक्ष होगा, मेरे सुनहरे विकास का ।
प्रश्न 1.
गेहूँ किससे विनती कर रहा है?
_________________________
प्रश्न 2.
गेहूँ, रोटी की काया पाने के बाद किसकी आँत में नहीं जाना चाहता?
_________________________
प्रश्न 3.
काव्यांश में प्रयुक्त हुआ शब्द ‘फटेहाल’ किस वर्ग के लिए है?
_________________________
![]()
प्रश्न 4.
मोक्ष शब्द का समानार्थी है।
_________________________
उत्तर :
मुक्ति
प्रश्न 5.
‘शराबी’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय शब्दांश लिखिए ।
_________________________
उत्तर :
‘ई’ प्रत्यय